Bakwas News

समिति चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच किया गया पाठय सामग्री का वितरण

कलेर,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के टेरी गांव में सामाजिक न्याय संघर्ष समिति कलेर के द्वारा चलाए जा रहे समिति चला गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के उपसंयोजक वशिष्ठ पासवान एवं संचालन शिक्षक संजय कुमार द्वारा किया गया।   इस अवसर पर वहां उपस्थित दर्जनों बच्चों के बीच समिति के संयोजक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की निरक्षरता कलंक है,आप सब अपने बच्चों को उचित शिक्षा देने में कोई कंजूसी ना करें। बच्चा पढेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। गरीबी से उबरने का बस एक ही रास्ता है बच्चों की पढ़ाई लिखाई अच्छी ढंग से कराया जाए। वही सामाजिक स्तर पर शोषितों दलितों एवं पिछड़ों पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।   हम सभी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपना कर आगे बढ़ना है। समिति प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में घूम-घूम कर लोगों के समस्याओं से अवगत हो रही है। इसके समाधान के लिए आप सबों के सहयोग से समिति द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।   कार्यक्रम में जय नाथ यादव, मंटू पटेल, सुदर्शन यादव, शिवदयाल राम, वीरेंद्र सिंह, सूरज दयाल सिंह, मुन्ना राम, लड्डन खान, दयाल सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सात महीने से लंबित वेतन के कारण अतिथि शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट

अरवल । उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का वेतन विगत सात माह से लंबित है जिसके कारण अतिथि शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अतिथि शिक्षक जब जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करने पर बताया जाता है कि अभी अलॉटमेंट नहीं आया है।   जब सात महीना का वेतन किसी को नहीं मिले तो शिक्षक के आर्थिक स्थिति कैसी होगी आसानी से समझा जा सकता है। अतिथि शिक्षक के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सुमन ने बताया कि जनवरी 2023, फरवरी 2023 वित्तीय वर्ष (2022-23) वर्तमान वित्तीय वर्ष में सितंबर 2023 से आज तक भुगतान लंबित है।   अतिथि शिक्षकों ने महासंघ से गुहार लगाया है कि वेतन भुगतान अविलंब किया जाए ताकि अतिथि शिक्षकों का आर्थिक संकट दूर हो सके। इस पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अरवल जिला के अतिथि शिक्षकों को सात माह का वेतन नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जब शिक्षकों को समय पर बेतन नहीं मिलेगा तब अपने कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन कैसे कर पाएंगे।   उन्होंने आगे कहा कि अविलंब जिला शिक्षा पदाधिकारी वेतन यथाशीघ्र भुगतान करें जिससे शिक्षकों का जीवन यापन सही ढंग से हो सके। दुर्भाग्य की बात तो यह है अतिथि शिक्षक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं प्रतिदिन कार्य दिवस के हिसाब से उन्हें पैसा मिलता है और वह भी अगर समय से नहीं मिले तो उनका घर चलना भी बहुत मुश्किल हो जाएगा।

रेडक्रॉस सोसाइटी ने गरीब और जरूरतमंदो को कम्बल वितरण किया

अरवल। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने ग्राम पंचायत फखरपुर के ग्राम मकबुलपुर राजा में गरीब असहाय के बीच सैकड़ों कम्बल का बितरण किया गया. रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ धनंजय शर्मा ने बिहार प्रदेश रेड क्रॉस से प्राप्त कम्बल को वितरण किया।   जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा कि अध्यक्षता में कंबल वितरण किया गया। जिसमे जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव अरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थिति थे. लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि इस भीषण ठंड के मौसम में हमने राज्य से कम्बल लाने का काम किया. ताकि अरवल के गरीब असहाय को ठंढक से निजात मिल सके।

रविंद्र बने मंडल मंत्री तो संजय बने मंडल महामंत्री

कुर्था,अरवल। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने पार्टी का विस्तार करते हुए मंडल मंत्री के रूप में कुर्था निवासी रविन्द्र प्रसाद को मंडल मंत्री एवं दरहेटा गांव निवासी संजय कुमार को मंडल महामंत्री के रूप में मनोनीत किया है।   मनोनीत किये जाने पर भाजपा जिला महामंत्री रामाशीष दास, भाजपा नेता खालिक अंसारी, लाला शर्मा, मेराज अहमद, राहुल वत्स, शैलेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह ने हर्ष ब्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि इनके आने से मंडल में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म शताब्दी पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह शहर के एसबीडी पब्लिक स्कूल आरा रोड़, धावां मोड़ पर मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की।   समारोह में चंद्रप्रकाश सिंह, श्रीभगवान सिंह, हरिचरण सिंह, विजय कुमार, संजय कुशवाहा, विकास कुमार, सक्षम कुमार, पप्पू कुमार, शिवमुनि सिंह, वैजनाथ शर्मा, बिनोद कुमार भारती, सुनील कुमार सिंह, अरूण कुमार, बृजबिहारी सिंह, गोल्डेन पासवान, रितेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

राजद के परिवारवादी शासन सोच से नीतीश कुमार लौटे अपने पुराने घर – डॉ० मनीष

बिहार  की राजनीति में 28 जनवरी एक बार पुनः ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज हो गया है। जहां सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाने पद से इस्तीफा देते हुए महागठबंधन नाता तोड़ अपने पुराने घर एनडीए में वापसी कर पुनः 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। जो रविवार को उन्होंने अपना इस्तीफा बिहार राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपते राजद गठबंधन पार्टी को अलविदा कह दिया।   इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर उन्हें बधाई देते हुए बताया कि नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरुष व सुशासन बाबू के रूप में जाने जाते है। जिन्हें जनता एक अच्छी छवि और ईमानदार मुख्यमंत्री के रुप में भी मानती है।   लेकिन लंबे समय से एनडीए से अलग हो उन्होंने जब महागठबंधन का दामन थाम बिहार में विकास की बयार बहाने की योजना बना ही रहें थें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के परिवारवादी शासन काल के बुने जाल में उन्हें फसाने की भनक मिलते ही उन्होंने अपनी राह बदल तत्काल महागठबंधन सरकार से इस्तीफा देते हुए अपने पुराने घर एनडीए परिवार के साथ डबल इंजन की सरकार के साथ बिहार में ऐतिहासिक विकास के लिए मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हुए एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ कार्यभार को संभाला।   साथ ही बिहार के इतिहास में उनके द्वारा लिया गया यह निर्णय बिहार के जनहित विकास में काफी सराहनीय मना जा रहा है।

श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए दुर्गाडीह में किया गया भूमि पूजन ‌

महान मनिषी संत श्री त्रिडंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न श्रीजीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आगामी 3 मार्च से प्रखंड क्षेत्र के दुर्गाडीह अमाथु में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए शनिवार को यज्ञ स्थल का भूमि पूजन किया गया। श्री जीयर स्वामी के परम शिष्य प्रेमानंद महाराज ने वैदिक परंपरा के अंतर्गत भूमी पूजन कराया। पूजक के रूप में बैठे मंगलेश पांडे ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भव्य यज्ञ का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है। वही मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी 3 मार्च को भव्य जल यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। 8 मार्च को शिव पार्वती विवाह उत्सव एवं भव्य भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।   प्रेमानंद ने बताया कि यज्ञ स्थल पूजन के साथ यहां यज्ञ की तैयारी यज्ञ समिति द्वारा प्रारंभ कर दी जाएगी। स्वामी जी के निर्देशन पर यज्ञ के लिए यज्ञ मंडप, कथा वाचन स्टेज एवं संत जनों के लिए कुटिया आदि निर्माण कार्य प्रारंभिक किए जाएंगे। यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। भूमि पूजन के दौरान अमरेश्वर नाथ मिश्र, अनिल मिश्रा, उमेश मिश्रा, जयकुमार मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, धर्मीधर मिश्रा, अजयकांत मिश्र, चंद्र विजय पासवान, हरिहर सेठ, शिवचंद्र मिश्र, सोनू दुबे एवं अजयब्रत पांडे सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस वीर कुंवर सिंह कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिस राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि डॉ० मनीष रंजन ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सुरेंद्र कुमार सिंह ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया। अवसर पर प्राचार्य ने सभा को संबोधन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर 75वां गणतंत्र दिवस पूरा देश मानते हुए वीर जवानों के बलिदान को याद कर रहा है। जहां शहीदों का जीवन संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। जिस गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था।   दूसरी तरफ डॉ० मनीष रंजन ने बताया कि हम भारतीय को गर्व करना चाहिए कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। गणतंत्र का अर्थ है। जो देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और केवल जनता को ही देश को सही दिशा में ले जाने के लिए अपने प्रतिनिधियों को राजनीतिक नेता के रूप में चुनने का अधिकार है। हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत में पूर्ण स्वराज के लिए 200 वर्षों से भी अधिक समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियां किसी की गुलाम बनकर न रहे और स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का निर्वहन कर सके। दूसरी तरफ डॉ० मनीष ने उस्थित सभी दर्जनों भारत के चौथे स्तंभ पत्रकारों को डायरी कलम भेट कर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर प्रोफेसर वीर बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, बलवंत सिंह, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, विजय सिंह, अनिल सिंह, अजीत सिंह, रमेश कुमार, दिनेश सिंह व अभय सिंह , सरोज सिंह, बब सिंह, मुन्ना सिंह, नरेंद्र सिंह, परवेज खाना, शशि कुमार, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा नेता सुनील सिंह, अजीत सिंह, राजद नेता मुन्ना राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

संविधान के ऊपर खतरा बढ़ेगा तो हमें संविधान भी बचाना है- महानंद सिंह

अरवल । श्रमिक किसान किसान मोर्चा में ट्रेक्टर मार्च के साथ तिरंगा मार्च निकाला गया। मार्च को संबोधित करते हुए अरवल विधायक कॉम महानंद सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को किसान सभा के श्रमिक किसान मोर्चा के जरिए पूरे देश में मार्च निकाला गया। जो तीन कृषि कानून लाया गया था वो वापस कर दिए गए लेकिन सरकार को मनसा रही है अभी भी वापस नहीं करना चाहती है अभी भी सरकार लटका के रखी है आज के दिन हम लोग उसे आंदोलन को याद करते हैं। स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट तीन कृषि कानून भले ही शिथिल कर दिया है । जैसा कि सरकार का मंशा है।इसका मतलब है कि संविधान पर चोट करना।   राम मंदिर का उद्घाटन हुआ उसी दिन आगाज किया गया जिस दिन संविधान राष्ट्रपति के पास पेश किया गया था।प्रधानमंत्री के द्वारा की राम एक विधान है एक नीति है राम एक विधान एवं नीति का मतलब मनुस्मृति है। मोदी जी के आर्थिक सलाहकार ने कहा कि हमारे यहां जो संविधान है वह विदेशी है, गुलामी का प्रतीक है। इसलिए देश का संविधान होनी चाहिए।   आरएसएस वाले भी संविधान को नहीं बीजेपी वाले ने मनुस्मृति को स्थापित करने में लग गए हैं। आज तिरंगा मार्च निकाले हैं तो यह संकल्प मार्च के साथ निकाले हैं कि हमको संविधान के ऊपर खतरा बढ़ेगा तो हमें संविधान भी बचाना है। संविधान की प्रस्तावना को हम लोगो को पढ़ना चाहिए और अमल करने की जरूरत है।   साथियों ये जनवरी के महीना महत्वपूर्ण महीना रहा है। इस बार भी आप देखेंगे तो और भी महत्वपूर्ण हो गया है। जो राम मंदिर का उद्घाटन हुआ उद्घाटन में आरएसएस वाले लोग गांव गांव अक्षत और चंदन बांट रहे थे,पर्चा बांट रहे थे।जिस तरह से पूरे देश में दिवाली मनाया गया सरकारी आकोजन की तरह मनाया गया। ये जानबूझकर मनाया गया कि 26 जनवरी को छोटा कर दिया जाए।   जिस तरह ये बात कही गई की राम एक नीति एक विधान है।तो राम एक नीति और विधान कहने के मतलब क्या। विधान का मतलब है राम के नीतियों का लागू करना तो राम का विचार तो बहुत ही अच्छा था,वे शासन काल में एक गरीब के बात को भी सुना करते थे,और अमल करते थे। उसे समय राजशाही था अब राजशाही नहीं है अब लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जनता की बात सुननी होगी।उसी संविधान के दायरे में चलना होगा और कार्य भार को कानून के तहत आगे बड़ाना होगा। ये संविधान के गरिमा और कानून है।   भाजपा को मनमानी करने का आरोप लगाते रहा है वह गलत नहीं है। गौ हत्या, मॉब लिंचिंग, हिंदू मुस्लिम करने का मामला है यह सब कानून इजाजत नहीं देता है। तब बीजेपी वालों को लगा कि हम ऐसे कानून बनाएं ताकि जो चाहे वह कर सके और कोई विरोध नहीं करे। इसीलिए संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। यह संविधान है तब ही बिल्किस बानो को हथियारों को सुप्रीम कोर्ट ने वापस जेल भेजा। आप समझ सकते हैं कि यह सरकार जो केंद्र में है, उनके मनसा स्पष्ट है, कि भाई आप जो गलती करेंगे उसकी सजा नहीं दी जाएगी।   आपने देखा कि राम मंदिर के सवाल पर उनकी कोई सजा नहीं किसी को जो मस्जिद कहा गया था और गलत था। रामलाल का फुल गाना पर मन नहीं था,यह सब कहते हुए कोर्ट में फैसला सुनाया की आपस में मंदिर मस्जिद के लिए लड़ रहे हैं। उसे पट्टा छेप किया जाय। इस मार्च को भाकपा माले जिला सचिव कॉमरेड जितेंद्र यादव, राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड रविंद्र यादव ने संबोधित किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलावासियों के नाम संदेश

अरवल । 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने अरवल जिला के वीर सपूतों को याद करते हुए सभी सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों, जन प्रतिनिधिगण, न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों तथा समस्त अस्वलवासियों को हार्दिक बधाई दिए।   इन्होंने कहीं की हम सभी इस पावन तिरंगे के नीचे भारतीय गणतंत्र का महोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ।इस अवसर पर राज्य सरकार एवं जिले की उपलब्धियों के साथ-साथ जन कल्याण के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ध्यान आकृष्ट कराया गया। सरकार का प्रयास न्याय के साथ विकास का रहा है।   बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अरवल जिला राज्य के अग्रणी जिलों में से एक बन चुका है।मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 23-24 में 8 करोड़ 20 लाख 2 हजार 4 सौ रूपये की लागत से 170 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई जिसमे से 118 योजनाएँ पूर्ण हो चुकी है तथा योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इस प्रकार सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कब्रिस्तान घेराबंदी योजना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना अनार्गत जिले के विकास हेतु युद्ध स्तर परकार्य किया जा रहा है।   मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल, युवानों को बल, आरक्षित रोजगार महिलाओं का अधिकार, हर घर बिजली लगातार, हर घर नल का जल. घर तक पक्की गली नालियां, शौचायल निर्माण घर का सम्मान, अक्सर बढ़े, जागे बढ़े योजनाओं का संचालन कर लोगों को सुदृढ़ एवं विकासशील बनाया जा रहा है। मनरेगा योजना के तहत अरवाल जिला के विभिन्न पंचायतों में खेल का मैदान् आँगनबाड़ी केन्द्र, आम जनों के लिए व्यायामशाला, बस्यों के खेलने के लिए पार्क एवं अन्य कई तरह की योजनायें स्वीकृतकर निर्माणाधीन है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिये जायेंगे।   ग्रामीण क्षेत्र में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा 40 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई को पिछले माह में पूर्ण किया गया है एवं अन्य 15 को जल्द पूरा कर लिया जाएगा एवं गोवर्धन योजना अन्तर्गत अमरा पंचायत में बायोगैस प्लांट का निमार्ण किया जा रहा है, जिससे अमरा पंचायत के लगभग 36 घरों में बायोगैस की आपूर्ति की जाएगी।   अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण से जिले के सभी पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र साफ एवं स्वच्छ रहेंगे। इस अवसर पर में राज्य सरकार एवं जिले की उपलब्धियों के साथ-साथ जन कल्याण के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आपका ध्यान आकृष्ट कराना बाहूँगी। सरकार का प्रयास न्याय के साथ विकास का रहा है। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अरवल जिला राज्य के अग्रणी जिलों में से एक बन चुका है।   मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ 20 लाख 2 हजार 4 सी रूपये की लागत से 170 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई जिसमे से 118 योजनाएँ पूर्ण हो चुकी है तथा योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इस प्रकार सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कब्रिस्तान मेराबंदी योजना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना अनार्गत जिले के विकास हेतु युद्ध स्तर परकार्य किया जा रहा है।मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल, युवानों को बल, आरक्षित रोजगार महिलाओं का अधिकार, हर घर बिजली लगातार, हर घर नल का जल. घर तक पक्की गली नालियां, शौचायल निर्माण घर का सम्मान, अक्सर बढ़े, जागे बढ़े योजनाओं का संचालन कर लोगों को सुदृढ़ एवं विकासशील बनाया जा रहा है।मनरेगा योजना के तहत अरवाल जिला के विभिन्न पंचायतों में खेल का मैदान् आँगनबाड़ी केन्द्र, आम जनों के लिए व्यायामशाला, बस्यों के खेलने के लिए पार्क एवं अन्य कई तरह की योजनायें स्वीकृत कर निर्माणाधीन है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिये जायेंगे।   ग्रामीण क्षेत्र में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा 40 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (wPu) को पिछले माह में पूर्ण किया गया है एवं अन्य 15 को जल्द पूरा कर लिया जाएगा एवं गोवर्धन योजना अन्तर्गत अमरा पंचायत में बायोगैस प्लांट का निमार्ण किया जा रहा है, जिससे अमरा पंचायत के लगभग 36 घरों में बायोगैस की आपूर्ति की जाएगी। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण से जिले के सभी पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र साफ एवं स्वच्छ रहेंगे। बस आवश्यकता है हमे साथ मिल-जुल कर कार्य को आगे बढ़ाने की। जल-जीवन-छरियाली अन्तर्गत लघु जल संसाधन विभाग द्वारा जिला में अवस्थित 13 तालाब पोखर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कराया गया है। मनरेगा योजना के माध्यम से 145 तालाब / पोखर का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा 04 चेक टेम तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 11 चेक टैम का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है।     राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बदलते तकनीक एवं नवाचार के दौर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों का निष्पादन धारदर्शिता एवं न्याय के साथ किया जा रहा है। दाखिल खारिज के साथ-साथ अब भू-राजस्व की वसूली एवं भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शत-प्रतिशत ऑनलाईन हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा अभियान बसेरा-2 के तहत वास भूमिहीन परिवारों को घर बनाने हेतु डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अभियान बसेरा-2 के तहत 555 सुयोग्य परिवारों का सर्वेक्षण करते हुए भूमि आवंटित करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।   पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अबतक कुल 41 पंचायतों में भूमि हस्तांतरित की गई है। वर्तमान में अरवल जिला के सभी मौजों में राजस्व कर्मचारियों द्वारा आधार सीडिंग करते हुए 1 लाख 77 हत्तर 24 टैग किया गया है। 44 4 सी 21 जमाबंदियों को ओभर जल संसाधन विभाग द्वारा जिला में अवस्थित 13 तालाब पोखर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कराया गया है। मनरेगा योजना के माध्यम से 145 तालाब / पोखर का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है।   लघु जल संसाधन विभाग द्वारा 04 चेक टेम तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 11 चेक टैम का निर्माण … Read more