Bakwas News

फरियादियों की समस्या के निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को दिया गया आवश्यक निर्देश

अरवल । जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीण जनता दरबार में शामिल हुए जनता दरबार में लगभग 39 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, दाखिल खारिज, बँटबारा, आवास योजना, राशन कार्ड, निबंधन, अनुकम्पा, जमाबंदी रसीद, अतिक्रमण, बैट्री चलित साईकिल, नाली गली, परवरिश योजना, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, गव्य विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे।   फरियादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम जिनपुरा निवासी सुहागा देवी द्वारा बताया गया कि मैं विधवा महिला हूँ। मुझे राशन कार्ड एवं आवास की सख्त जरूरत है। मुझे राशन कार्ड एवं आवास उपलब्ध करवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरवल को नियमानुसार आवास जाँच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया।करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम चैनपुर निवासी सुदामा यादव के साथ अन्य तीन ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हम सभी गरीब मजदूर परिवार से है।   विद्युत विभाग द्वारा निःशुल्क कनेक्शन बिजली उपलब्ध कराई गई थी। कनेक्शन के लगभग 05-06 वर्ष बाद भुगतान के लिए 15 से 30 हजार की राशि का विद्युत बिल दिया गया है. इतनी राशि की भुगतान हमलोग नहीं कर पायेंगे। बिजली बिल माफ करवाने की कृपा प्रदान करें। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरवल एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग अरवल को नियमानुसार निष्पादन करने हेतु निदेश दिया गया।   करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम सरवाली निवासी रेणु देवी द्वारा बताया गया कि मैं गरीब महिला हूँ तथा मेरे परिवार में सात सदस्य है। मेरे पास कोई रोजगार नहीं है। जिससे की सभी का भरण पोषण कर सकें। निवेदन है कि किसी भी तरह का रोजगार दिलवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अरवल को निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया। इसी प्रकार अन्य मामलों का निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बिजली चोरी करने के आरोप में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

अरवल। रामपुर चौरम थाना अंतर्गत सरवा गांव में बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर विभाग के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिजली विभाग के क अभियंता नितेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि सरवा गांव के सत्येंद्र शर्मा, प्रिंस कुमार, शालिग्राम सिंह, संतोष सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह, लाल बाबू सिंह, और नागेंद्र कुमार के घर में छापेमारी की गई। जिसमें कई महीनो से बिजली चोरी कर जलाया जा रहा था। सूचना के बाद विद्युत विभाग में छापेमारी दल का गठन किया था।   इस छापेमारी दल में सहायक विद्युत प्रमंडल अरवल महेश कुमार पांडेय, कनीय अभियन्ता मो इमरान, कनीय सारणी आपूर्ति प्रशाखा सुरेंद्र , रणधीर कुमार के अलावे मानव बल निरीक्षण करने के बाद घरेलू परिसर में विद्युत कनेक्शन के मुख्य सर्विस वायर से टोका लगाकर मीटर से बिजली बाईपास की जा रही थी। इन सभी के घर से 50 मीटर बिजली की तार भी बरामद की गई है। विद्युत अधिनियम के विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी को नकल करने के आरोप में किया गया निष्कासित

अरवल। इंटरमीडिएट परीक्षा नवमे दिन भी कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में सफल संचालन किया गया। जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 12 फरवरी को समाप्त होगी। प्रथम पाली 9:30 से 12:45 अपराह्न तक समाज शास्त्र की परीक्षा हुई।जिसमे उमेराबाद उच्च विद्यालय से एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। परीक्षा में 784 विद्यार्थियों को शामिल होना था।   जिसमें 723 परीक्षार्थी शामिल हुए और एक 61 अनुपस्थित पाये गये।परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे परीक्षार्थियों को एक-एक कर जांच किया जा रहा था। उसके बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल रही थी। शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी सहित सभी वरीय पदाधिकारी भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केंद्र को जांच कर रहे थे।

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को दिए कई दिशा निर्देश

अरवल। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ शनिवार को एसपी विद्यासागर के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अपराध को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई जिसमें पुलिस अधीक्षक ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी थाना अध्यक्षों को कई निर्देश दिए। उन्होंने परासी थाना अध्यक्ष को अवैध बालू खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि लगातार इलाकों से अवैध बालू खनन की शिकायत मिल रही है इस पर लगाम लगाई जाए अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी वहीं उन्होंने बालू माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित कांडों एवं गंभीर मामलों में तत्परता व गंभीरता के साथ कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके अलावे लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की जगह-जगह पर 5 चेक पोस्ट बनाए जाएंगे।उन्होंने अवैध बालू,शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के साथ रात्रि गश्ती को तेज करने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को स्थानीय पब्लिक से सहयोग के साथ अपने सीमा क्षेत्र से जुड़े थानाध्यक्ष से सामंजस्य बिठाकर अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने हाल के दिनों में अपराधिक घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी व पुलिस की कार्रवाई को अनवरत जारी रखने का भी निर्देश दिया है।   उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तैनाती की जाएगी जिसको लेकर उनके ठहरने का व्यवस्था स्थानीय थाना स्तर पर कराया जाएगा। इस अपराध गोष्ठी में डीएसपी राजीव रंजन इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह किंजर थाना अध्यक्ष विकास कुमार, कुर्था थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, कलेर थाना अध्यक्ष शमशेर आलम, परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार, मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक वंशी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, और सभी इंस्पेक्टर और पुलिस पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

फाइलेरिया की दवा खाने से कई बच्चे बीमार, प्राथमिक उपचार शुरू

अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के तुर्कतेलपा एवं दनियाला मध्य विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खाने से कई बच्चे बीमार पड़ गए । बच्चों के बीमार पड़ने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची बड़ी संख्या में लोग विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे । परिजन बच्चों को गोद में लेकर संभालने में व्यस्त थे । विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों के द्वारा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की क्विक रिस्पांस टीम एवं थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय की मौजूदगी में पुलिस बल तुर्क तेलपा विद्यालय में पहुंची ।जहां उग्र ग्रामीणों को समझकर शांत करवाया गया। सभी बच्चों की जांच की गई कुछ देर बाद सभी बच्चे सामान्य हो गए। बताते चले कि फालेरिया उन्मूलन अभियान तीन दिवसीय विद्यालय में चलना सुनिश्चित किया गया था ।इसी के तरह शनिवार से फालेरिया उन्मूलन का शुभारंभ किया गया एवं काई विद्यालयों के बच्चों को इसकी खुराक दी गई।   जिसमें दो विद्यालय से बच्चों को बीमार पड़ने की सूचना प्राप्त हुई। मेडिकल टीम में डॉक्टर फैयाज अली, फार्मासिस्ट नागेंद्र प्रसाद तथा स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश वर्मा धनियाला में डॉक्टर नीरज टॉप टिल्प में समाजसेवी वीरेंद्र कुमार उर्फ बलिदानी पहुंचकर बच्चों की चिकित्सा की तथा अभिभावकों को समझाकर शांत करवाया। बताते चले की तुर्क तेलपा में 11 बच्चे तो दनियाला में 8 बच्चों के साथ इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई। इस विषय में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूजा ने बताया की खाली पेट या फिर कभी-कभी टॉन्सिल में टच करने से वोमिटिंग होता आता है ।इस लेकर चिंता कोई खास बात नहीं है।

मां के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बच्ची ने एसपी से लगाई गुहार

अरवल । पुलिस प्रशासन के मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान अपनी मां के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार लगाने एक लड़की पहुंच गई। इस दौरान एसपी से वह फरियाद करने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहंदिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सलोनी कुमारी की मां रेणु देवी को ससुराल के परिजनों ने निर्मम तरीके पिटाई कर दी थी। रेणु देवी जान बचाने को लेकर अपने मायके खैरा पहुंची।   लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उसकी मौत 5 फरवरी को हो गई। शादी के कुछ दिन बाद से हैं उनके पति चंचल शर्मा जो खिजरसराय थाना के श्याम नगर गांव के निवासी थे। लगातार परिजनों द्वारा उन्हें मारपीट किया जाने लगा। शादी के कुछ दिन के बाद उन्हें रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी मिली तत्पश्चात उसे त्याग कर शिक्षक पद पर ज्वाइन किया। लेकिन तब से उनके रिश्ते में और खटास आने लगा और रेणु को ससुराल के परिजनों ने अपने जिंदगी से दूर हटाने की ठान लिया। कई बार इस परेशानी को दूर करने के लिए संबंधित थाने में भी मामला आया। पुलिस के समक्ष पूरे परिवार ने कसम खाकर उन्हें ससुराल में रखने की अर्जी भी दिया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।इस मार पीट के कारण रेणु की मौत मायके में हो गई। रेणु की इकलौती बेटी ने हत्यारे को सजा दिलाने के लिए दर-दर ठोकरे खाने को विवस हो गई है। लेकिन अभी भी उन्हें अरवल पुलिस से भरोसा नहीं उठा है। बेटी सलोनी एसपी के दरबार में अपने मां की हत्यारा की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने एसपी विद्यासागर को कई वीडियो क्लिप और फोटोग्राफ्स ससुराल के परिजनों की कुरूरता बताने के लिए पेश भी किया है।   इस संबंध में एसपी ने सलोनी को आश्वासन दिया है कि आरोपी किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा और उन्हें शीघ्र ही सलाखों के अंदर पहुंचा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सलोनी को अपनी मां के हत्यारों की गिरफ्तारी की आशा जगी है। देखना यह है की अरवल की पुलिस मेहंदिया थाने में दर्ज हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने और इकलौती बेटी को न्याय दिलाने में कितना मदद कर पाती है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मनाया अपनी मां की तीसरी पुण्यतिथि, हमारे जीवन की सबसे अनमोल रत्न होती हैं मां – सिद्धनाथ

व्यापार मंडल बिक्रमगंज के अध्यक्ष सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सिद्धनाथ उर्फ जवाहर सिंह ने शुक्रवार 9 फरवरी को अपनी मां की तीसरी पुण्यतिथि मनाया। इस अवसर पर उन्होंने धारूपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर मां के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।   जबकि मौके पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भी उनके चैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। लोग दो मिनट का मौन रख, उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।   मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि रोहतास में शिक्षा का अलख जगाने वाले वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर के संस्थापक सह सचिव स्व.राज बहादुर सिंह की धर्मपत्नी स्व.पार्वती देवी और मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ की मां का का कालेज की स्थापना में अहम योगदान रहा है।   अध्यक्ष ने कहा कि वह मेरी पूजनीय मां सहित मेरे जीवन की एक अनमोल रत्न भी थी। जिनके मार्ग दर्शन पर चलकर आज हम गरीब असहाय लोगों के बीच सहायता कर उनका दर्द बांटने का काम करते हैं। साथ ही हमारी मां भी अपने जीवनकाल में असहाय गरीब लोगों की आवाज उठाती रहीं थी। जिनकी कमी आज भी समाज में खलती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मौके पर नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में जाकर सैकड़ों असहाय गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया।   दूसरी तरफ वीरकुंवर सिंह विश्विद्यालय, आरा सीनेट सदस्य सह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने अपनी स्व. दादी पार्वती देवी भावुक पूर्ण याद करते हुए बताया कि आजादी काल से ही वह गरीबों के आवाज उठाते हुए उनके हक की लड़ाई लड़ती थी।   इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. बीर बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, बलवंत सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, रमेश कुमार, शशि प्रसाद, सरोज सिंह, बब सिंह, पूर्व नगर परिषद उप सभापति विकास उर्फ सरसठ सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, प्रेम रंजन सिंह, रवि प्रकाश, लाल बिहारी सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य ललन चौरसिया, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह हरियाली, अभय सिंह, प्रियतम कुमार, परवेज खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

परीक्षा केंद्र पर छात्रों के बीच हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

अरवल। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। उसमें मामूली रूप से कई छात्र जख्मी भी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार किंजर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी विशाल कुमार के साथ पूर्व की घटना को लेकर असेंबली ऑफ गॉड परीक्षा केंद्र पर मारपीट हुई। इस घटना में विशाल कुमार को मामूली चौट आई है। उन्होंने सदर थाने में दो नामजद समेत 15 अज्ञात लड़कों के विरुद्ध हथियार के बल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।   दूसरी ओर नीरज कुमार के द्वारा भी कुंदन कुमार गुप्ता पर पुराने खुन्नस के कारण मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों छात्रों के दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामला के अनुसंधान कर रही है।

नाबालिक के अपहरण को लेकर प्राची थाने में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटा पुलिस

अरवल। प्रेम प्रसंग में नाबालिग के अपहरण परासी थाना क्षेत्र के एक गांव से किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में स्वजन के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपहरण किए जाने का आरोप शंकर सिंह, ललिता देवी, सर्वजीत कुमार, रिजवान और सनी कुमार पर लगा है‌ ।   थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिक के अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया था। इस आलोक में प्राथमिक की दर्ज कर लड़की की बरामदी के लिए कई जगहों पर छापामारी किया जा रहा है। लेकिन अभी तक लड़की बरामद नहीं की जा सकी है। मोबाइल ट्रेस के आधार पर उनकी तलाश निरंतर जारी है।

बिजली चोरी करने के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

अरवल। जिले नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसादी इंग्लिश गांव में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के आरोप मे पांच लोगों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। बिजली विभाग के अभियंता नितेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि कामरान खान मोथा, अरुण शर्मा ,पंचम कुमार ,कृष्ण कुमार राम, सुगामनी देवी भदासी और कलेर के बेलाव निवासी भानु प्रताप के घर पर छापेमारी की गई। जिसमें कई महीनो से बिजली चोरी कर जलाया जा रहा था ।   सूचना के बाद विद्युत विभाग में छापेमारी दल का गठन किया था इस छापेमारी दल में सहायक विद्युत प्रमंडल महेश कुमार पांडेय कनीय अभियन्ता मो इमरान कनीय सारणी आपूर्ति प्रशाखा सुरेंद्र महेश कुमार पांडे रणधीर कुमार के अलावे मानव बल निरीक्षण करने के बाद घरेलू परिसर में विद्युत कनेक्शन के मुख्य सर्विस वायर से टोका लगाकर मीटर से बिजली बाईपास की जा रही थी। विद्युत अधिनियम के विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।