Bakwas News

पुलिस ने सिमुआरा से तीन लोगो को किया गिरफ्तार

कुर्था,अरवल। लोकसभा चुनाव व होली पर्व के मद्देनजर मानिकपुर पुलिस ने धारा 307 के तीन प्राथमिकी अभ्युक्त को सिमुआरा गांव से गिरफ्तार किया है। इस बाबत मानिकपुर थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया की थाना क्षेत्र के सिमुआरा गांव से हत्या के प्रयास मामले में तीन अभ्युक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसे मंगलवार को कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर जेल भेज दिया गया।

समकालीन अभियान चलाकर पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार 18 मार्च को वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रहार टीम अरवल एवं सभी थाना अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष रूप से चयनित किये गाँव में जाकर छापेमारी अभियान चलाकर वारंटी-सात, हत्या के प्रयास में-तीन, और मद्यनिषेध के कांड में-तीन कुल-तेरह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है| साथ ही वाहन जांच अभियान के तहत 1000 रू० जुर्माना वसूल की गयी है मद्यनिषेध के तहत 53 ली० देशी शराब बरामद किया गया है। 10000 ली० जावा महुआ विनष्ट किया गया है।

मेहंदिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन

कलेर,अरवल – होली माहापर्व को लेकर मेहंदिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता मेंहनदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने किया। बैठक में मुख्य रूप से होली पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बैठक में मौजूद जन प्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों से अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष ने विचार विमर्श किया।   इस अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाये जाने पर चर्चा की गई। बैठक में थाना क्षेत्र में होली के मौके पर होने वाले होलिका दहन को लेकर हुड़दंगियों पर कड़ी निगाह रखने पर बल दिया गया। मौके पर अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा ने कहा कि आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ होली मनाएं। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर खुशी मनाते हैं। होली के साथ-साथ रमजान का भी पर्व चल रहा है वैसे व्यक्ति जो रंग एवं गुलाल लगाना नहीं चाहते हैं उन्हें रंग और गुलाल बिल्कुल ना लगाएं।     मौके पर थाना अध्यक्ष ने कहा की हुड़दंग करने वालों और शांति भंग कर अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया।वहीं उन्होंने कहा कि शराब का सेवन करने वाले व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पदाधिकारी ने इसके लिए आम लोगों से सहयोग करने की बात कही। जो भी लोग शराब पीकर नजर आएंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा।   शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।उपस्थित लोगों ने पर्व को आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा दिलाया। मौके पर पहलेजा पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह, जयपुर के मुखिया राजदेव पासवान,भजपा के जिला कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक, उसरी के पूर्व मुखिया जय नंदन शर्मा, पहलेजा के पूर्व मुखिया मेघनाथ सिंह, समाजसेवी पुनुष शर्मा, मनीष शर्मा, मोहम्मद फारुख अंसारी, तनवीर आलम सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मकान पटवन करने के दौरान हाईटेंशन तार के चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत

करपी,अरवल । पचकेसर गांव में मंगलवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय जयप्रकाश प्रसाद उर्फ संतोष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई |   प्राप्त जानकारी के अनुसार करपी थाना क्षेत्र के पचकेसर गांव निवासी जयप्रकाश प्रसाद उर्फ़ संतोष मोटर के माध्यम से अपने घर की दिबाल का पटवन कर रहे थे घर के ऊपर से 11000 हाई टेंशन तार गुजर रही थी इस दौरान चपेट में आए | हाई वोल्टेज विद्युत की संपर्क में आते ही युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।परिजनों के द्वारा आनन- फानन में सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया जहां चिकित्सा के क्रम में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। करपी पुलिस के द्वारा अंत्य परीक्षण करवाया गया इसके उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है | इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है तथा परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के वृद्ध पिता ललन साह का रोते-रोते बुरा हाल है। जहां पुत्र के कंधे पर उनकी अर्थी निकलती वहीं अब इन्हें अपने इकलौते बेटे की लाश घर से निकलते हुए देखने को मजबूर होना पड़ रहा है। मृतक के तीन संतान है। जिनमे आठ वर्ष के रोहित कुमार ,6 वर्ष की अर्चना कुमारी, एवम चार वर्षीय रौकी कुमार का रो रो कर बुरा हाल है।

19 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

कुर्था,अरवल। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत सोमवार रात्रि में कुर्था थाना की पुलिस ने धर्मपुर गांव से एक ब्यक्ति को 19 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि धर्मपुर गांव निवासी पिन्टू यादव अपने घर मे शराब बिक्री करता है। इसी के आलोक में पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में टीम गठन कर धर्मपुर गांव में पिन्टू यादव के घर छापेमारी की गई तो उनके घर से 19 लीटर देशी शराब बरामद की गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

चुनाव के मद्देनजर छापामारी कर की गई शराब बरामद और कारोबारियों की धड़पकड़

अरवल -जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निदेश पर उत्पाद विभाग, अरवल द्वारा होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के निर्माण ,बिक्रेता के विरूद्ध लगातार चिन्हित स्थान पर छापेमारी अभियान चलाई जा रही है इसके तहत मुसहरी वलिदाद नट बिगहा, थाना-मेहन्दिया अंतर्गत ड्रोन की सहायता से छापेमारी की गयी, जिसमें कुल-4475 किलोग्राम जावा महुआ (अर्द्धनिर्मित कच्चा शराब) एवं 04 लीटर चुलाई शराब घटनास्थल पर विनष्ट किया गया है।   जिला पदाधिकारी, अरवल के निदेश पर उत्पाद विभाग, अरवल द्वारा 18 मार्च रात्रि में वाहन जांच के क्रम में यात्री बस से दो व्यक्ति शशि भूषण सिंह नीतिश कुमार को 375 एम०एल० मैकडोवल एवं 750 एम०एल० ब्लैक डॉग कंपनी का अवैध विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

27 लोगों ने बांड पत्र भरा

कुर्था,अरवल:  मंगलवार को कुर्था थाना परिसर में शिविर लगाकर धारा 107 के 27 अभ्युक्तो से बांड भरवाया गया। शिविर में कार्यपालक दंडाधिकारी ज्वाला प्रसाद भी मौजूद थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि निरोद्धात्मक 107 करवाई के 268 अभियुक्तों ने बांड भरकर मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की बात कही।   लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की उद्देश्य चुनाव आयोग के निर्देश पर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अफसरों ने बूथों का किया निरीक्षण

कुर्था,अरवल. लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूर्व के नक्सल प्रभावित बूथों का निरीक्षण प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। बीडीओ डॉ जिया उल हक, सीओ ऋतिका कृष्णा व कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने प्रखण्ड क्षेत्र के पूर्व के नक्सल प्रभावित कमरिया, डकरा, धमौल, शाहगंज, कोदमरई गांव अवस्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । इस दौरान अधिकारियों की टीम ने मतदान स्थल के भौगौलिक स्थिति व सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।   इस दौरान आम नागरिकों से वोटरों को होने वाले दिक्कतों व मतदान के दौरान डराने धमकाने की घटना के बारे में भी पूछा। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने यह भी जानकारी लेने का प्रयास किया कि कोई प्रलोभन व भय दिखाकर मतदान प्रभावित तो नही करता है। आम नागरिकों व बीएलओ से अधिकारियों ने वर्तमान समय मे मतदनकेन्द्रों की स्थिति के बारे में भी पूछ ताछ किया। वही दूसरी ओर भयमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिये मतदान के दौरान शांति भंग करने वाले लोगो खिलाफ चलाए निरोद्धात्मक करवाई को लेकर सभी से बांड भरवाया गया।

बिक्रमगंज में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक

लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के क्रम में काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने बिक्रमगंज प्रखंड के जमोढ़ी शक्तिकेंद्र के जमोढ़ी गांव बूथ संख्या 26 एवं 27 के लाभार्थियों से हर घर जा कर मिले। दी लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी। श्री राज ने कहा कि आज ‘मोदी की गारंटी’ करोड़ों गरीबों, शोषितों और वंचितों की उम्मीदों को पूरा कर रही है।   माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने “सबका साथ-सबका विकास” के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को आवास, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, जल जीवन मिशन के तहत 13 करोड़ से अधिक घरों में नल कनेक्शन, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से 25 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के स्वास्थ्य की चिंता की गई।   माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और ‘मोदी की गारंटी’ की बदौलत 2047 तक समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि अवश्य पूर्ण होगी और 2024 में देशवासियों के आशीर्वाद से और 400 के लक्ष्य को पार कर मोदी जी एक बार पुनः देश के प्रधान सेवक बनेंगे।   इस अवसर पर राज से लाभार्थियों एवं बूथ कमिटी, पन्ना प्रमुखों के साथ भी संवाद किया।   मौके पर विस्तारक माधव केशरी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, रितेश राज, गजेंद्र बहादुर, सुनील कुमार, राजू सिंह, दिनेश सिंह, सुरेश ठाकुर, अभिजीत सिंह, गौतम तिवारी, सोनू कुमार उपस्थित थे।

होली महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

कलेर,अरवल । होली महापर्व पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए सोमवार को कलेर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई |थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की इस बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत आम जनता सम्मिलित हुए |थाना अध्यक्ष ने कहा कि होली महापर्व भाईचारा और प्रेम का प्रतीक है |इस पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सभी लोग मनाए |हुड़दंग और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को बक्सा नहीं जाएगा|   पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं से थाना अध्यक्ष ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली महापर्व मनाए और इसका आनंद उठाएं |अगर कोई भी इस महापर्व में खलल डालता है तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दी जाए |इस बैठक में समाजसेवी मुलायम यादव, राजद नेता डिंपल यादव समेत कई पंचायत प्रतिनिधि और आम लोग शांति समिति की बैठक में सम्मिलित हुए |