Bakwas News

मानक अनुरूप रख-रखाव से ही मिलेगा बीमा का लाभ-संतोष

अरवल। वंशी कृष्ण भारत गैस ग्रामीण वितरक सोनभद्र के संचालक ने सब्सिडी का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को बताया कि मोबाइल का रजिस्टर्ड होना जरूरी है। साथ ही साथ आपको गैस ग्राहक बीमा का लाभ तभी मिलेगा जब आप उसके मानक के अनुरूप खरे उतरते हैं।   इसके लिए कंपनी ने जांच के लिए मैकेनिक रखा है। जो आपके स्थल पर जाकर उसकी जांच करेगा। उपभोक्ता जांच करना चाहते हैं तो कार्यालय में आकर अपना कंजूमर नंबर दर्ज कराए।   जांच के एजेंसी के द्वारा सुरक्षा जांच प्रारंभ की गई है, जिसके द्वारा कंपनी के अधिकृत मैकेनिक से ही जांच करने पर बीमा का लाभ मिलेगा। मैकेनिक जो सलाह देंगे उसके अनुरूप उपभोक्ता अपने गैस का इस्तेमाल करें साथ ही साथ रखरखाव का भी ख्याल रखें।   बीमा का लाभ लेने के लिए प्रत्येक दो वर्षो पर एक बार इसकी जांच आवश्यक है। गैस कंपनी ने सोनभद्र में इसकी शुरुआत पहले ग्राहक भोला शर्मा के घर से की। साथ ही साथ दर्जनों उपभोक्ताओं के घरों में जाकर इसकी जांच की गई। कंपनी के द्वारा एलपीजी गैस का मैंडेटरी इंस्पेक्शन क्या होता है और क्यों जरूरी है, इसके बारे में कृष्ण भारत गैस के संचालक संतोष कुमार ने विस्तार पूर्वक बताया।   उन्होंने कहा कि बीमा का लाभ लेने के लिए तकनीकी जांच कंपनी द्वारा दिए गए मैंडेटरी इंस्पेक्शन टीम से करना आवश्यक है। प्रत्येक दो वर्षों पर इसकी जांच आवश्यक है, तभी उपभोक्ता इसका लाभ ले पाएंगे। कंपनी ने तकनीकी टीम में धीरेंद्र कुमार, राजकुमार राय, मनिंदर कुमार, राजेंद्र कुमार राय को अधिकृत किया है। कंपनी के द्वारा अपने पूरे क्षेत्र में इसका प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इस जागरूकता से ग्राहकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों का कहना है कि हमें यह जानकारी भी नहीं थी कि हम गैस उपभोक्ता का बीमा भी होता है। किसी तरह के दुर्घटना पर हम लोग आज तक इसका लाभ नहीं ले सके हैं। कंपनी के द्वारा इस तरह के जागरूकता से उपभोक्ता बीमा का लाभ ले पाएंगे। अब उन्हें इस बात की खुशी है कि किसी तरह के दुर्घटना होने पर कंपनी हमारे साथ है गैस एजेंसी हमें विकट समय में बीमा का लाभ दिलाएगा। संचालक संतोष कुमार के साथ पूरी टीम अपने क्षेत्र में घूम-घूम कर इसका प्रचार प्रसार कर रही है। साथ ही साथ उपभोक्ताओं के गैस की जांच भी कर रही है एवं उन्हें खराब सामान को बदलने एवं उसके रखरखाव की जानकारी दे रही है।

जदयू नेता के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन

अरवल कुर्था । किंजर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सूरज सिंह का और समय निधन होने पर जदयु विहार प्रदेश सचिव सत्येन्द्र कुशवाहा ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।   उन्होंने कहा कि सूरज सिंह कई महीनो से बीमार चल रहे थे जो पटना ऐमस अस्पताल में विगत दिन उनके निधन हो गई जो बहुत ही दुखद घटना है दुखी परिवार को ईश्वर दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कृपा करें।   उन्होंने कहा कि सूरज सिंह समता पार्टी के समय से ही राजनीतिक पार्टी में अपनी पहचान बनाई थी जो जदयू पार्टी में भी कई सालों तक उन्होंने निष्ठा पूर्वक काम किया मृदुल भारती अच्छी व्यवहार से उनकी पार्टी में कदर मिलती थी आज उनके निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है ।   दुख ब्यक्त करने में डाॅ मोहन सिंह. जितेंद्र कुशवाहा राजनाथ महतो करपी प्रखंड के जद यू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम रतन कुशवाहा समेत कई लोग इस दुख के घड़ी में शामिल थे।

रोटरी क्लब ऑफ चाणक्य प्राइड ने मध्य विद्यालय सिपारा में कंप्यूटर डोनेट किया

अरवल। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड ने मध्य विद्यालय सिपारा में दो कम्पयूटर डोनेट किया।   कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डा.नम्रता आनंद ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड की अध्यक्ष पूजा केडिया, सचिव नारायण खेरिया ,रोटेरियन डा. नील भारत केडिया,ट्रेजरर सौरभ टिकमणी मौजूद थे।कम्प्यूटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।   इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, आज के समय में कम्प्युटर शिक्षा का बहुत ही महत्व है। छात्रों से लेकर बड़ों तक सबके लिए कम्प्युटर बराबर ही महत्वपूर्ण है। यदि किसी छात्र को कम्प्युटर चलाना नहीं आता होगा तो वह अपना होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क अच्छे से नहीं कर सकेगा।   कंप्यूटर शिक्षा एक बेहतर शिक्षा वातावरण बनाने में मदद करती है।इन दिनों स्मार्ट क्लास रूम उभर रहे हैं। प्रत्येक स्कूल अपने छात्रों को पढ़ाने के लिए कंप्यूटर का उपयोग करता है। यह अधिक प्रभावी सीखने और सिखाने का माहौल बनाता है।   पूजा केडिया और डा. डा. नील भारत केडिया ने कहा,आज का युग कम्प्युटर का युग माना जाता है। आज के जीवन में कम्प्युटर के बिना जीने की कल्पना करना ही मुश्किल है। आजकल कम्प्युटर की शिक्षा लेना किसी भी व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो गया है।मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चे बहुत अनुशासित थे।   हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हमेशा मुस्कुराते रहें और स्वस्थ रहें। डा.नम्रता आनंद बच्चों की शिक्षा और उनके विकास के लिये जिस तरह से काम कर रही है वह काबिले तारीफ है।   नारायण खेरिया और सौरभ टिकमणी ने कहा,रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड के सौजन्य से वर्ष भर विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। इनमें नि:शुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े व बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता देना प्रमुख हैं।   विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना की और रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या प्राइड के सदस्यों को इसके लिये धन्यवाद दिया है।   उन्होंने कहा,कंप्यूटर ने हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। हम कंप्यूटर के बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। हर क्षेत्र में काम को आसान बनाने के लिए इनका प्रयोग किया जा रहा है। कंप्यूटर शिक्षा हासिल करना हम सभी के लिए जरूरी हो गया है। इस अवसर पर मध्य विद्यालय सिपारा के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

दीदीजी फाउंडेशन के संस्कारशाला में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

अरवल। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन के संस्कारशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी।   कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन स्थित दीदीजी फाउंडेशन के संस्कारशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, एवं उनकी सादगी एवं विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिन्होंने आजादी की जंग में भारतीयों को एक किया और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान दिया। महात्मा गांधी (बापू) ने न केवल देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया, बल्कि पूरे विश्व को यह संदेश भी दिया कि अंहिसा से भी देश को आजादी दिलाई जा सकती है।   डा. नम्रता आनंद ने कहा, जय जवान..जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी ने देश की स्वतंत्रता में सहयोग करने के साथ ही प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं सेना को मजबूत करने के लिए बहुत से प्रयास किये।लाल बहादुर शास्त्री जी सादा जीवन, सरल स्वभाव, ईमानदारी और अपनी दृढ़ता के लिए जाने जाते थे।महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री पूरे देश के लिए पूज्यणीय हैं।   दोनों की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका थी। युवाओं को दोनों के पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। राष्ट्र उनके योगदान को कभी भूला नहीं सकता। उनके जीवन से सबको सीख लेनी चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।   इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह, रंजीत ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।

महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन जदयू कार्यालय में मनाया गया

अरवल। अहिंसा के पुजारी भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके जन्मदिन पर कोटि-कोटि नमन करते हुए राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड कार्यालय अरवल में जयंती समारोह मनाया गया इस अवसर पर जिला जदयू अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए, और दोनों महापुरुषों के जयंती पर शत-शत नमन किया।   इस अवसर पर जद यू जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने देश के दोनों महापुरुषों को शत-शत नमन करते हुए, अपने दोनों महापुरुषों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लाल बहादुर शास्त्री देश के ऐसे प्रधानमंत्री हुए, जिन्होंने मात्र 2 साल के कार्यकाल में देश को बहुत कुछ दे गए, उनका मृत्यु देश से बाहर ताशकंद समझौता के संबंध में गए थे। और उनकी तबीयत अचानक खराब होने के करण मौत हो गई।   दूसरी ओर आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को हम बड़ी श्रद्धा के साथ याद कर रहे हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर कर दिए, आज हम सभी भारतीयों को गांधी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है, गांधी जी का नारा सत्य और अहिंसा पर आधारित था। गांधी सभी धर्म को समान आदर के साथ देखते थे उनके नज़रों में सभी धर्म सामान्य थे, इतना कुछ होने के बावजूद भी राष्ट्र विरोधी ताकतें इस देश में गांधी को जीवित रहना उचित नहीं समझा, जिस हत्यारा नाथूराम गोडसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्या किया, आज उसे हत्यारे को एक वर्ग महिमा मंडित कर रहा है, और उसे भी अपना राष्ट्र नायक मान रहा है, ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है, राष्ट्र के रखवाला होने का नाटक कर रहे हैं।   आज गांधी जिंदा होते तो राष्ट्र विरोधी ताकते चूहे के बिल में होते, आज इस देश की हालत ऐसी हो गई है, चोर मचाए शोर वाली कहावत सच लगने लगा है।   इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नितेश पटेल जी पार्टी के उपाध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ टूटू शर्मा बृजभूषण कुशवाहा राज नारायण चौधरी जी सुजीत रंजन मौर्य जी श्री भगवान वर्मा लक्ष्मण सिंह देव मुनि देवी राम जन्म वर्मा देव प्रकाश वर्मा शहाबुद्दीन सिद्दीकी सचिन वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

किंजर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने किया विशेष ग्राम सभा का बहिष्कार

अरवल। गांधी जयंती के अवसर पर किंजर पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाना था आमसभा 12:30 बजे स्थानीय निर्वाचित मुखिया की अध्यक्षता में होना सुनिश्चित था।   इसकी सूचना किंजर पंचायत के पंचायत सेवक ने सभी वार्ड सदस्यों को व्हाट्सएप पर एक दिन पूर्व में ही सूचित कर दिया था लेकिन किंजर पंचायत के वार्ड संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में सभी 15 वार्ड सदस्यों ने एक निर्णय कर इस विशेष आमसभा का बहिष्कार का निर्णय लिया।   जिस पर सभी वार्ड सदस्यों ने एकजुट होकर इस आम सभा का बहिष्कार कर दिया इस आशय की जानकारी किंजर पंचायत वार्ड सदस्य के अध्यक्ष सह नौ नंबर वार्ड सदस्य रमेश सिंह ने दी ।   वार्ड संघ अध्यक्ष ने बताया कि बहिष्कार का कारण मुखिया पति जो मुखिया प्रतिनिधि भी है जो एक भी वार्ड सदस्य का बात नहीं सुनते हैं मनमानी ढंग से योजनाओं का चयन करते हैं और अपने लोगों से कार्य कराते हैं ।   इंदिरा आवास में भी सभी वार्ड सदस्यों को दरकिनार कर अपने लोगों को ही इंदिरा आवास का लाभ प्राथमिकता से करते हैं वार्ड सदस्यों के लोगों का मकान आवंटन में जानबूझकर परेशान करते हैं ताकि वार्ड सदस्यों को बेईज्जती हो सके।

विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

अरवल। करपी एवं सोनभद्र वंशी सूर्यपूर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।   इसके अलावा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के भी तेल चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रोहाई पंचायत भवन पर मुखिया अभिषेक रंजन ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।   इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी महापुरुषों श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा गांधी जी के सपनों में ही पंचायत सरकार था। गांधी जी के सपनों को सरकार करना है तो पंचायत को मजबूत बनाना होगा।   उधर बंसी प्रखंड के बलौरा पंचायत में मुखिया जिम्मेदार सिंह ने बापू एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। रामेश्वर उच्च विद्यालय बंभई समेत सभी विद्यालयों में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।   इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिभा कुमारी स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जयंती मनाई। इसके समेत विभिन्न विद्यालयों में भी गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के तैल चित्र पर शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कन्याओं के बीच शादी के वस्तुओं का किया गया वितरण

अरवल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विवाह दहेज उन्मूलन के दिशा में चलाया जा रहे कार्यक्रम को साकार रूप देने के लिए एक समाज सेवक संस्थान कन्या विवाह एवं महिला जन कल्याण सोसायटी अपने नियंत्रण कार्यालय पानी टंकी निखिल इंटरप्राइजेज के सचिव शैलेश कुमार के सौजन्य से सात सामग्री वितरण किया गया।   अरवल कन्या विवाह एवं महिला जन कल्याण सोसायटी के सौजन्य से अरवल दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री धर्मेंद्र कुमार एवं शारीरिक शिक्षक अविनाश कुमार, अरवल नगर अरवल नगर परिषद उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि शाह फराज एवं संस्थान के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आजाद खान के द्वारा 07 कुमारी कन्याओं को शादी सामग्री वितरण किया।   जैसे लालसा कुमारी पिता बिगन राम पोस्ट थाना जिला अरवल प्रीति कुमारी पिता विनय साह ग्राम मलिक चौक थाना परसा बीघा जिला जहानाबाद कुंवारी गुंजन पिता श्री प्रसिद्ध चौधरी ग्राम पोस्ट पुरनी थाना किंजर जिला अरवल रूबी कुमारी नंदकिशोर ठाकुर ग्राम कुबरी पोस्ट पोस्ट करपी थाना करपी जिला अरवल पूजा कुमारी रामबाबू पासवान ग्राम अरवल सिपाह थाना जिला अरवल विनीता कुमारी रामनाथ पासवान ग्राम अरवल सिपाह थाना जिला अरवल जैसे ट्रंक, तोसक तकिया रजाई बेडशीट वर वधू का सिंगर बॉक्स सिंगर सामान लेडीज बैग मच्छरदानी टेबल कुर्सी चुनरी एवं एवं अन्य विवाह उपयोगी सामग्री वितरण किया गया ।   उपरोक्त अवसर पर अरवल दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार एवं अरवल नगर परिषद के उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि शाह फराज एवं संस्थान के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आजाद खान के द्वारा कुंवारी कन्याओं को सामग्री वितरण किया गया।

अरुण कुमार कांग्रेस पार्टी की किए सदस्यता ग्रहण

अरवल। जिला कांग्रेस कार्यालय अरवल में आज एक सादे समारोह में जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह रेड क्रॉस सोसाइटी अरवल के अध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाया।   सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत अरुण कुमार ने कहा कि आज देश को कांग्रेस पार्टी और श्री राहुल गांधी की जरूरत है. खडगे साहब जैसे सुलझे हुए राजनेता आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।   जो नरेंद्र मोदी की तानाशाही से तंग आ चुके हैं, अगामी चुनाव के बाद भारत में श्री राहुल गांधी के नेतृत्व नई सरकार का गठन होना अवश्यभावी है।   इस अवसर पर कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार, अरुण कुमार भारती लालमणी भारती, भी उपस्थित थे.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसात्मक आंदोलन के जारीए देश को आजाद करने का काम किया: निसार अख्तर

अरवल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एंव भारत के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मजयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में संयुक्त रूप से मनाया गया।   जयंती समारोह की अध्यक्षता उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के स्टेट डेलीगेट एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसात्मक आंदोलन के जरिए देश को आजाद कराने का काम किया उन्होंने असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह चलाया, दांडी यात्रा ने अंग्रेज़ों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया।   इसी तरह से आधुनिक भारत के निर्माण में पं जवाहरलाल नेहरू की अहम योगदान तो है ही लालबहादुर शास्त्री का भी योगदान कम नहीं रहा है. अल्प समय तक रहे भारत के प्रधानमंत्री शास्त्री जी एक कुशल प्रशासक थे वे सादगी के प्रतिमूर्ति थे।   दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन दोनों को श्रद्धांजलि दिया गया. कार्यक्रम में प्रो मदन यादव, अरूण कुमार, संजय कुमार सिंहा, अरुण कुमार भारती, लालमणी भारती, शौकत अली, ठाकुर जी, मो जावेद अख्तर, दशरथ यादव सहीत अन्य लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि दिए।