Bakwas News

कन्याओं के बीच शादी के वस्तुओं का किया गया वितरण

अरवल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विवाह दहेज उन्मूलन के दिशा में चलाया जा रहे कार्यक्रम को साकार रूप देने के लिए एक समाज सेवक संस्थान कन्या विवाह एवं महिला जन कल्याण सोसायटी अपने नियंत्रण कार्यालय पानी टंकी निखिल इंटरप्राइजेज के सचिव शैलेश कुमार के सौजन्य से सात सामग्री वितरण किया गया।

 

अरवल कन्या विवाह एवं महिला जन कल्याण सोसायटी के सौजन्य से अरवल दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री धर्मेंद्र कुमार एवं शारीरिक शिक्षक अविनाश कुमार, अरवल नगर अरवल नगर परिषद उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि शाह फराज एवं संस्थान के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आजाद खान के द्वारा 07 कुमारी कन्याओं को शादी सामग्री वितरण किया।

 

जैसे लालसा कुमारी पिता बिगन राम पोस्ट थाना जिला अरवल प्रीति कुमारी पिता विनय साह ग्राम मलिक चौक थाना परसा बीघा जिला जहानाबाद कुंवारी गुंजन पिता श्री प्रसिद्ध चौधरी ग्राम पोस्ट पुरनी थाना किंजर जिला अरवल रूबी कुमारी नंदकिशोर ठाकुर ग्राम कुबरी पोस्ट पोस्ट करपी थाना करपी जिला अरवल पूजा कुमारी रामबाबू पासवान ग्राम अरवल सिपाह थाना जिला अरवल विनीता कुमारी रामनाथ पासवान ग्राम अरवल सिपाह थाना जिला अरवल जैसे ट्रंक, तोसक तकिया रजाई बेडशीट वर वधू का सिंगर बॉक्स सिंगर सामान लेडीज बैग मच्छरदानी टेबल कुर्सी चुनरी एवं एवं अन्य विवाह उपयोगी सामग्री वितरण किया गया ।

 

उपरोक्त अवसर पर अरवल दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार एवं अरवल नगर परिषद के उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि शाह फराज एवं संस्थान के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आजाद खान के द्वारा कुंवारी कन्याओं को सामग्री वितरण किया गया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment