Bakwas News

भोजपुर : तरारी व ईमादपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

तरारी पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में 4 लोगों को गिरफ्तार किया। तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में  मिश्रकर्मा गांव निवासी गौरी पासवान के पुत्र तुलसी पासवान और सुदामा पासवान को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर पूर्व के मामले में फरार वारंटी करथ गांव निवासी रीमा देवी और इंदल को गिरफ्तार किया गया। तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल  दिया गया। वही दूसरी तरफ ईमादपुर पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान पूर्व के मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया। ईमादपुर थानाध्यक्ष प्रभास कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी इंग्लिश गांव निवासी नंद बिहारी यादव और दुखित यादव के रूप में किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से संघन पूछताछ कर जेल भेज दिया गया ।

भोजपुर : सिकरहटा पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ बाप – बेटे को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सिकरहटा पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ बाप और बेटे को गिरफ्तार किया। सिकरहटा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि देव गांव में छापेमारी अभियान के दौरान 180ml का दो पीस अंग्रेजी शराब के साथ देव गांव निवासी रामाशंकर चौधरी और उनके पुत्र प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से संघन पूछताछ कर जेल भेज दिया गया।

भोजपुर : ईमादपुर पुलिस ने चारुग्राम नहर से 70 लीटर महुआ शराब के साथ 2 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ईमादपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रभाष कुमार के नेतृत्व में चारुग्राम नहर के पास छापामारी की। छापेमारी अभियान के दौरान 70 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। धंधेबाजो की पहचान चारुग्राम गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद के पुत्र रामेश्वर प्रसाद और शिवदयाल पासी के पुत्र कन्हैया पासी के रूप में किया गया। गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों को पीएचसी तरारी में मेडिकल जांच कराए जाने के बाद संघन पूछताछ कर जेल भेज दिया गया।

भोजपुर : द क्लाउडस एकेडमी कोचिंग मोपती में आयोजित प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत

मोपती मेला मोड़ स्थित द क्लाउडस एकेडमी कोचिंग सेंटर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कोचिंग के 50 छात्रों ने हिस्सा लिया। कोचिंग के संचालक गुड्डू कुमार और कमलेश कुमार ने बताया की प्रतियोगिता में शामिल छात्रों में से सफल छात्रों को पुरस्कृत किया। कोचिंग के शिक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाली रोशनी कुमारी, शोभा कुमारी और द्वितीय स्थान पाने वाली सावित्री कुमारी को पुरस्कृत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सहार पश्चिमी जिला पार्षद लक्ष्मण सिंह और उपेंद्र यादव के द्वारा सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ उज्जवल भविष्य का कामना किया गया।

भोजपुर : सिकरहटा व ईमादपुर पुलिस ने 82 लीटर महुआ शराब और 2 बाइक के साथ तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

सिकराहटा और ईमादपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह से 83 लीटर महुआ शराब और दो बाइक के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। सिकरहटा  थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रजमलडीह गांव से 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया।   सिकरहटा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पीरो प्रखंड क्षेत्र के तार गांव निवासी सुनील कुमार को 40 लीटर महुआ शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। सिकरहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।   वहीं दूसरी तरफ ईमादपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 42 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। ईमादपुर थानाध्यक्ष प्रभास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजेश नाथ और मुन्ना सिंह को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान धर्मपुरा रोड से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रभास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

भोजपुर : सिविल सर्जन ने तरारी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

सिविल सर्जन डा. राम प्रीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मियों बीच अफरा-तफरी मच गई।   औचक निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने सीएचसी का फैमिली प्लानिग, ओटी रूम, डिलीवरी रूम, आउटडोर व इनडोर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभयकांत चौधरी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक असरार अहमद सहित अस्पताल के कई कर्मी मौजूद थे।

भोजपुर : इंटरस्तरीय लाखा उच्च विद्यालय बरनी में हुआ सेमिनार का आयोजन

भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के बरनी गांव स्थित इंटरस्तरीय लाखा उच्च विद्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य बालगंगाधर तिलक ने छात्रों को संबोधन कर किया। सेमिनार में छात्रों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी गई और छात्रों आवेदन से सम्बंधित जानकारी काउंसलिंग टीम के लीडर शिवशंकर दास ने दी। सेमिनार में विद्यालय के शिक्षक सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।  

नीतीश – तेजस्वी मंत्रीमंडल में भोजपुर के विधायकों को नहीं मिला मंत्रालय

सूबे में सत्ता बदलने के साथ ही भोजपुर जिला मंत्री विहीन हो गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पिछली सरकार में भोजपुर को मंत्री पद मिला था। आरा के भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह कृषि जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल रहे थे। लेकिन सत्ता बदलते ही अमरेंद्र प्रताप सिंह पैदल हो गये। ऐसे में महागठबंधन सरकार बनने पर भी भोजपुर को प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन महागठबंधन की पिछली सरकार की तरह इस बार भी निराशा ही हाथ लगी है। बता दें कि भोजपुर के सात विधायकों में तीन राजद और दो भाकपा माले के विधायक हैं, जबकि दो विधायक भाजपा के हैं। इस तरह महागठबंधन के कुल पांच विधायक होने के बाद भी यहां के किसी विधायक को महागठबंधन की नई सरकार में शामिल होने का मौका नहीं मिला। साल 2015 में भी जब महागठबंधन की सरकार राज्य में बनी थी तो राजद के पांच विधायकों समेत छह सीटों ( जदयू के एक विधायक) पर महागठबंधन का कब्जा होने के बाद भी यहां के किसी विधायक को सरकार में प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिला था। आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र के एमएलसी राधाचरण साह भी जदयू से हैं पर जदयू ने भी इस इलाके को प्रतिनिधित्व का मौका नहीं दिया है। राजद कोटे से ब्राह्मण चेहरे की जताई जा रही थी संभावना महागठबंधन सरकार में राजद कोटे से ब्राह्मण चेहरे के रूप में राजद के वरीय नेता शिवानंद तिवारी के विधायक बेटे राहुल तिवारी के नाम की चर्चा चल रही थी। वे जिले के शाहपुर से लगातार दूसरी बार राजद के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं। लेकिन राजद ने किसी ब्राह्मण को जगह नहीं दी है और ऐसे में भोजपुर भी प्रतिनिधित्व से वंचित रह गया।

भोजपुर : शिक्षकों के मनमानी के कारण कोयल मध्य विद्यालय का हाल बदहाल

भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के  कोयल गांव में अवस्थित मध्य विद्यालय कोयल का स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। शिक्षकों की मनमानी इस कदर बढ़ती जा रही है कि विद्यालय 12:00 बजे से ज्यादा समय तक कभी चलता है। अगर कभी खुला रह भी गया तो शिक्षक अपनी मटरगश्ती में व्यस्त रहते हैं और बच्चे बाहर खेलते नजर आते हैं। आए दिन शिक्षकों को ऐसी मनमानी करते देखें ग्रामीणों ने अनेकों बार भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनंदन चौधरी के द्वारा इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से बात करने पर उनकी बातों से ऐसा प्रतीत होता है की उनकी मिलीभगत से हैं शिक्षक अपने मनमानी करते हैं। शिक्षक की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि स्कूल बंद करते समय 1 दिन पहले की उपस्थिति दर्ज करा कर चले जाते हैं और अगले दिन उसी उपस्थिति पंजिका फोटो शेयर कर देते हैं। अगर गलती से शिक्षक विद्यालय समय से आ भी जाते हैं तो उपस्थिति दर्ज करा कर अपने रास्ते निकल लेते हैं। शिक्षकों के मनमर्जी के कारण बच्चों के शिक्षा व्यवस्था से लेकर भविष्य तक बिगड़ा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उच्च अधिकारी इस बात को संज्ञान में लेकर उचित करवाई नहीं करते हैं तो मजबूरन हम लोगों को मुख्यमंत्री जनता दरबार का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

भोजपुर : तरारी प्रखंड के विभिन्न पैक्सो में वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन 

तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पनवारी पंचायत के पैक्स कार्यालय सिकरौल में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता बसौरी पंचायत की मुखिया शांति देवी तथा पंचायत समिति सदस्य भिखारी राम और संचालन पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया। आम सभा के दौरान पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि निबंधक सहयोग समिति के निर्देश पर वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पैक्स में अधिक यूरिया आवंटन नहीं होने से किसानों को खाद नही मिल रहा है। पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि हरेक माह 600 बोर यूरिया पैक्स को आवंटन हो तो हर एक किसानों खाद मिल पाएगा। आम सभा के दौरान पैक्स सदस्य सुमन देवी,पुष्पा देवी, गीता देवी, सगीर खान, नंद कुमार पांडे और उमाशंकर सिंह तथा किसान भूपेश पांडे, रिंकू तिवारी, पंकज राय, रिंकू सिंह, महेंद्र सिंह, पिंटू पांडे, महेश सिंह सहित दर्जनों किसान वार्षिक आम सभा में शामिल थे।       वहीं दूसरी तरफ प्रखंड के पनवारी पंचायत के श्री श्री त्रिदंडी स्वामी मानस कॉलेज पनवारी में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता पनवारी पंचायत पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया। पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि निबंधक सहयोग समिति के निर्देश पर वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गय। पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने आम सभा के दौरान किसानों को बताया कि पैक्स को प्रति माह 600 बोरा यूरिया आवंटन हो तो हर किसान यूरिया खाद मिल पाएगा। वार्षिक आमसभा के दौरान पैक्स   पैक्स सदस्य सुमन देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी,सगीर खा, नंद कुमार पांडे और उमाशंकर सिंह, किसान भूपेश पांडे, पंकज राय, रिंकू तिवारी ,महेंद्र सिंह पिंटू पांडे सुधीर पांडे, मुकेश ठाकुर, महेश सिंह, और रिंकू सिंह सहित दर्जनों किसान शामिल थे।   वहीं दूसरी तरफ प्रखंड के पनवारी पंचायत के श्री श्री त्रिदंडी स्वामी मानस कॉलेज पनवारी में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता पनवारी पंचायत पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया। पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि निबंधक सहयोग समिति के निर्देश पर वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गय। पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने आम सभा के दौरान किसानों को बताया कि पैक्स को प्रति माह 600 बोरा यूरिया आवंटन हो तो हर किसान यूरिया खाद मिल पाएगा। वार्षिक आमसभा के दौरान पैक्स     पैक्स सदस्य सुमन देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी,सगीर खा, नंद कुमार पांडे और उमाशंकर सिंह, किसान भूपेश पांडे, पंकज राय, रिंकू तिवारी ,महेंद्र सिंह पिंटू पांडे सुधीर पांडे, मुकेश ठाकुर, महेश सिंह, और रिंकू सिंह सहित दर्जनों किसान शामिल थे।   वहीं दूसरी तरफ प्रखंड के पनवारी पंचायत के श्री श्री त्रिदंडी स्वामी मानस कॉलेज पनवारी में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता पनवारी पंचायत पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया। पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि निबंधक सहयोग समिति के निर्देश पर वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गय। पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने आम सभा के दौरान किसानों को बताया कि पैक्स को प्रति माह 600 बोरा यूरिया आवंटन हो तो हर किसान यूरिया खाद मिल पाएगा। वार्षिक आमसभा के दौरान पैक्स   सदस्य इंदु देवी, सोना देवी, रामप्रवेश राम, अरुण कुमार राय, असलम अंसारी, बिंद देवी और किसान सूर्यवंश , विनय सिंह,फिरोज अली, जमालू दिन, रौनक सिंह , सुमंत सिंह, रामरूप राम, अजय कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, अजीत सिंह, राहुल सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण किसान शामिल थे।