Bakwas News

भोजपुर : तरारी व ईमादपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

तरारी पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में 4 लोगों को गिरफ्तार किया। तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में  मिश्रकर्मा गांव निवासी गौरी पासवान के पुत्र तुलसी पासवान और सुदामा पासवान को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर पूर्व के मामले में फरार वारंटी करथ गांव निवासी रीमा देवी और इंदल को गिरफ्तार किया गया। तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल  दिया गया।
वही दूसरी तरफ ईमादपुर पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान पूर्व के मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया। ईमादपुर थानाध्यक्ष प्रभास कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी इंग्लिश गांव निवासी नंद बिहारी यादव और दुखित यादव के रूप में किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से संघन पूछताछ कर जेल भेज दिया गया ।
Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment