Bakwas News

भोजपुर : शिक्षकों के मनमानी के कारण कोयल मध्य विद्यालय का हाल बदहाल

भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के  कोयल गांव में अवस्थित मध्य विद्यालय कोयल का स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। शिक्षकों की मनमानी इस कदर बढ़ती जा रही है कि विद्यालय 12:00 बजे से ज्यादा समय तक कभी चलता है। अगर कभी खुला रह भी गया तो शिक्षक अपनी मटरगश्ती में व्यस्त रहते हैं और बच्चे बाहर खेलते नजर आते हैं।

आए दिन शिक्षकों को ऐसी मनमानी करते देखें ग्रामीणों ने अनेकों बार भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनंदन चौधरी के द्वारा इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से बात करने पर उनकी बातों से ऐसा प्रतीत होता है की उनकी मिलीभगत से हैं शिक्षक अपने मनमानी करते हैं।

शिक्षक की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि स्कूल बंद करते समय 1 दिन पहले की उपस्थिति दर्ज करा कर चले जाते हैं और अगले दिन उसी उपस्थिति पंजिका फोटो शेयर कर देते हैं। अगर गलती से शिक्षक विद्यालय समय से आ भी जाते हैं तो उपस्थिति दर्ज करा कर अपने रास्ते निकल लेते हैं।

शिक्षकों के मनमर्जी के कारण बच्चों के शिक्षा व्यवस्था से लेकर भविष्य तक बिगड़ा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उच्च अधिकारी इस बात को संज्ञान में लेकर उचित करवाई नहीं करते हैं तो मजबूरन हम लोगों को मुख्यमंत्री जनता दरबार का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment