Bakwas News

आमस पुलिस ने जंगलों में छापेमारी कर तोड़ी कई शराब भटिृठयां

  धर्मेन्द्र कुमार सिंह आमस, गया पुलिस पर नजर पड़ते ही जंगलों में भागे शराब धंधेबाज गया जिले के शेरघाटी उत्पाद विभाग के साथ आमस थाने की पुलिस ने रविवार को चमरुआ व बघमरबा गांव के पास जंगल-पहाड़ों में छापेमारी कर पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। वहीं शराब बनाने के लिए ड्राम व गड्ढे में छिपाकर रखे करीब आठ हजार लीटर जावा महुआ व बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज जंगलों में भाग गए। जिस वजह यहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गांव-टोलों में लगातार चलाए गए शराब विरोधी अभियान के बाद अधिकांश धंधेबाज जंगल-पहाड़ों को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है। जिनकी सूचि तैयार कर जंगल-पहाड़ों में भी छापेमारी शुरू कर दी गई है। कहा शराब के धंधे से जुड़े कोई भी बचनेवाले नहीं है। बताया जाता है कि धंधेबाज अपने ठिकाने के आसपास कई विशवस्त सूत्र छोड़े रहते हैं, जो पुलिस पर नजर पड़ते ही उन्हें पहले सतर्क कर देते हैं। जिस वजह वे गिरफ्तार होने से बच जाते हैं और पुलिस के लौटते ही धंधे को फिर से शुरू कर देते हैं। पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे की मदद से भट्ठियों की खोज करने के बाद ध्वस्त किया। छापेमारी टीम में एलटीएफ प्रभारी दामोदर प्रसाद, एसआई अभय, अनुज, नीतीश कुमार, रवि कुमार पासवान आदि पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे।

आमस में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा

धर्मेन्द्र कुमार सिंह आमस, गया सनातन धर्म बचाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान जरूरी-मनोज यादव आमस में शनिवार को काफी धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाया गया। गंगटी गांव में राधा-कृष्ण व कामधेनु की प्रतिमा स्थापित कर गौपालकों ने श्रद्धा से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया। भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नवगढ़ व बभंडीह में भी धमधाम से पूजा की गई। युवा बेहद उत्साहित दिखे। मुखिया मनोज यादव व पंसस विरेन्द्र यादव ने बताया कि यदुवंशी कुल व सनातन धर्म को बचाने के लिए इस तरह धार्मिक अनुष्ठान को जरूरी बताया। पवन, पिन्टू, अशोक यादव, दिनेश, सोनू, श्याम यादव, नीतीश, अमरेश, रामबिलास, रामानंद, मुखिया मनोज यादव, बृजबिहारी यादव, जयराम, विरेन्द्र यादव, कौलेश्वर राम, सत्यदेव सिंह, ब्रजेश यादव, सत्रुघ्न प्रसाद, सूरजदेव यादव, हरि यादव, रामप्रवेश यादव, राजेन्द्र यादव, देवनंदन यादव आदि ग्रामिणों का आयोजन में अहम भूमिका रही।

आमस में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा

धर्मेन्द्र कुमार सिंह आमस, गया यदुवंशी कुल व तनातन धर्म बचाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान को जरूरी-मनोज यादव आमस में शनिवार को काफी धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाया गया। गंगटी गांव में राधा-कृष्ण व कामधेनु की प्रतिमा स्थापित कर गौपालकों ने श्रद्धा से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया। भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नवगढ़ व बभंडीह में भी धमधाम से पूजा की गई। युवा बेहद उत्साहित दिखे। मुखिया मनोज यादव व पंसस विरेन्द्र यादव ने बताया कि यदुवंशी कुल व तनातन धर्म को बचाने के लिए इस तरह धार्मिक अनुष्ठान को जरूरी बताया। पवन, पिन्टू, अशोक यादव, दिनेश, सोनू, श्याम यादव, नीतीश, अमरेश, रामबिलास, रामानंद, मुखिया मनोज यादव, बृजबिहारी यादव, जयराम, विरेन्द्र यादव, कौलेश्वर राम, सत्यदेव सिंह, ब्रजेश यादव, सत्रुघ्न प्रसाद, सूरजदेव यादव, हरि यादव, रामप्रवेश यादव, राजेन्द्र यादव, देवनंदन यादव, आदि ग्रामिणों का आयोजन में अहम भूमिका रही। ि

आमस के करमडीह गांव के किसान के मोटर पंप की चोरी

आमस, गया गया जिले के आमस प्रखंड के करमडीह गांव के किसान रामेश्वर यादव के खेत में लगे मोटर पंप को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इन्होंने बताया कि पटवन के लिए बभंडीह गांव के पास खेत में पंप लगा हुआ था। जिसे अज्ञात चोरों ने उखाड़ ले गए। इन्होंने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी है। पूर्व मुखिया अर्जुन यादव ने बताया कि चार माह के अंदर पंचायत के दर्जनों किसानों के खेतों में लगे मोटर पंप की चोरी हो चुकी है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। फसल लगाने के लिए किसानों को पूंजी जुटाना मुश्किल होता है। ऐसे में हजारों रुपये के मोटर पंप की चोरी हो जाने से इनकी कमर टूट जाती है।

बिहार विधान परिषद सभापति के प्रखंड प्रतिनिधि चुने गए अजीत कुमार मिश्रा

आमस, गया सबको साथ लेकर चलने का है मेरा मुख्य उद्देश्य _अजीत कुमार मिश्रा गया जिले के आमस प्रखंड के सांव गांव निवासी अजीत कुमार मिश्रा बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के प्रखंड प्रतिनिधि चुने गए हैं। इन्हें यह दायित्व खुद अवधेश नारायण सिंह ने पत्र जारी कर दी है। इससे कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी है। बलीराम सिंह, नंदन मिश्रा, रौशन गुप्ता, मिथिलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवदयाल सिंह, दीपक गुप्ता, रंजय सिंह आदि ने बधाई दी है। इन्होंने कहा कि शेरघाटी विधानसभा संयोजक अजीत कुमार मिश्रा पार्टी के काफी अनुभवी नेता हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी के लिए काम करन अच्छा लगता है। अजीत बीजेपी के कई बार प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सुनील सिंह पप्पू, अमरेंद्र कुमार सिंह, कमलनयन सिंह, शेखर चौरसिया, दयाल चौधरी, उमाशंकर सिंह, अताउल्ला खान आदि ने भी बधाई दी है।

आशा कार्यकर्ताओं को फैमिली प्लानिंग की ट्रेनिंग दी

धर्मेन्द्र कुमार सिंह  आमस, गया गया जिले के आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं को फैमिली प्लानिंग की ट्रेनिंग दी गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश कुमार और हेल्थ मैनेजर अरुण कुमार रंजन ने पुरुष नसबंदी की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। कहा नसबंदी के प्रति पुरुषों में जागृति नहीं आई है। नसबंदी से कमजोरी और मर्दाना ताकत क्षीण होने की भ्रांति से पुरुष नसबंदी कराने से कतराते हैं। उनकी इस भ्रांति को दूर कर जागरूक करें। नसबंदी के बाद सरकार की ओर से मिलनेवाले लाभों के बारे में भी बताया। आमस में पिछले पांच सालों में बीस से कम भी पुरुषों ने नसबंदी कराया है। ट्रेनर विवेक कुमार ने बताया कि 18 से 30 नवंबर तक पुरुष नसबंदी पखवारा चलाया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक पुरुषों के नसबंदी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम के बारे में भी विस्तार से बताया गया। परिवार नियोजन की पूरी जानकारी ऑनलाइन करने के बारे में भी बताया गया। मुनि, गैराज, ममता, सुचिता, सुषमा, प्रमिला, पिंकी, मनोरमा आदि आशा दीदी ट्रेनिंग में शामिल रहीं।

आमस अस्पताल में पुरुष नसबंदी के बारे में आशा दीदी को दी गई ट्रेनिंग

धर्मेन्द्र कुमार सिंह  आमस, गया गया जिले के आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं को फैमिली प्लानिंग की ट्रेनिंग दी गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश कुमार और हेल्थ मैनेजर अरुण कुमार रंजन ने पुरुष नसबंदी की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। कहा नसबंदी के प्रति पुरुषों में जागृति नहीं आई है। नसबंदी से कमजोरी और मर्दाना ताकत क्षीण होने की भ्रांति से पुरुष नसबंदी कराने से कतराते हैं। उनकी इस भ्रांति को दूर कर जागरूक करें। नसबंदी के बाद सरकार की ओर से मिलनेवाले लाभों के बारे में भी बताया। आमस में पिछले पांच सालों में बीस से कम भी पुरुषों ने नसबंदी कराया है। ट्रेनर विवेक कुमार ने बताया कि 18 से 30 नवंबर तक पुरुष नसबंदी पखवारा चलाया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक पुरुषों के नसबंदी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम के बारे में भी विस्तार से बताया गया। परिवार नियोजन की पूरी जानकारी ऑनलाइन करने के बारे में भी बताया गया। मुनि, गैराज, ममता, सुचिता, सुषमा, प्रमिला, पिंकी, मनोरमा आदि आशा दीदी ट्रेनिंग में शामिल रहीं।

आमस में धूमधाम से मनाया गया लक्ष्मी पूजा

धर्मेन्द्र कुमार सिंह आमस, गया गया जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को धूमधाम से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की गई। घी के दीए और कैंडल से पूरा प्रखंड रात भर जगमगाया रहा। आमस, शिवनगर, सुग्गी, बहेरा, मंझौलिया, कलवन, गांगटी, श्यामनगर नीमा, बुधौल समेत कई गांव टोले व बाजार में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। व्यवसायों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सभी जगहों पर शांति पूर्ण माहौल में पूजा संपन्न हुआ। शुक्रवार को प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गई। बीडीओ नीरज कुमार राय, सीओ अरशद मदनी, एसआई बजरंगी सिंह, अनुज, अधीर रंजन पांडे, अरुण कुमार आदि घूम घूम कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रखंड क्षेत्र में काफी चहल पहल बनी रही।

आमस के नीमा बुधौल स्कूल से आठ क्विंटल चावल की चोरी

धर्मेन्द्र कुमार सिंह आमस, गया गया जिले के आमस प्रखंड के बड़की चिलमी पंचायत के नीमा बुधौल मिडिल स्कूल से बच्चों के मध्याहन भोजन के आठ क्विंटल चावल चोरी हो गई है। इसकी लिखित शिकायत लेकर बुधवार को प्रधानाध्यापक राजीव रंजन सिन्हा आमस थाना पहुंचे थे। पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि स्टोर रूम का न तो ताला टूटा है और न ही सेंधमारी हुई है। इसके बाद भी स्टोर से चावल के 16 बोरे (आठ क्विंटल) गायब है। प्रधानाध्यापक को चावल के चोरी होने की जानकारी सोमवार को ही हो गई थी, इसके बाद भी थाने में आवेदन लेकर बुधवार को आए। जिस वजह पुलिस अधिकारी को मामला घालमेल लगा। पूछताछ किया तो एचएम ने बताया कि स्टोर रूम की चाभी उनके पास है, बावजूद चावल के बोरे गायब हैं। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने नाईट गार्ड को बुलाकर कड़ाई से पूछताछ किया तो पता चला कि शिक्षकों के बीच सामंजस नहीं रहता। इधर एक पुलिस अधिकारी द्वारा स्कूल जाकर रसोइया से पूछताछ की गई तो एक क्विंटल चावल सॉट होने का पता चला। वहीं पूछताछ में गार्ड ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व स्कूल के एक शिक्षक दाल की चोरी करते पकड़े गए थे। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद एचएम आवेदन लेकर लौट गए।

जिला स्तरीय समूह गान में दूसरे स्थान पर रहीं सुग्गी हाई स्कूल की छात्राएं

धर्मेन्द्र कुमार सिंह आमस, गया प्रतिभावान हैं सुग्गी प्लस टू स्कूल के छात्र-छात्राएं-राजीव कुमार सिंह गया जिले के आमस प्रखंड के अनुग्रह नारायण सहदेव प्लस टू स्कूल सुग्गी की छात्राओं ने कला उत्सव कार्यक्रम के तहत गया में आयोजित लोकगीत समूह गान प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे जिले भर में स्कूल का नाम रौशन हुआ है। संगित शिक्षक आदित्य कुमार व अशोक कुमार ने बताया इस प्रतियोगिता में वर्ग नौवीं की रागिनी कुमारी, काजल कुमारी, अंजली कुमारी व इंटर की रिया व सलोनी कुमारी समेत स्कूल की पांच छात्राएं भाग ली थीं। इन्हें जिले के अधिकारियों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इधर सफलता प्राप्त कर स्कूल लौटने पर मंगलवार को बच्चे व शिक्षकों ने इनका भव्य स्वागत किया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक राजिव कुमार सिंह, मो. तकरीमुल्लाह, अमरजित, प्रीति, जावेद, मो. अशरफ, कुमारी संजू, रामप्रवेश, पूनम, कोमल आदि ने बधाई दी है।