आमस, गया
गया जिले के आमस प्रखंड के करमडीह गांव के किसान रामेश्वर यादव के खेत में लगे मोटर पंप को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इन्होंने बताया कि पटवन के लिए बभंडीह गांव के पास खेत में पंप लगा हुआ था। जिसे अज्ञात चोरों ने उखाड़ ले गए। इन्होंने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी है। पूर्व मुखिया अर्जुन यादव ने बताया कि चार माह के अंदर पंचायत के दर्जनों किसानों के खेतों में लगे मोटर पंप की चोरी हो चुकी है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। फसल लगाने के लिए किसानों को पूंजी जुटाना मुश्किल होता है। ऐसे में हजारों रुपये के मोटर पंप की चोरी हो जाने से इनकी कमर टूट जाती है।