Bakwas News

अंतराष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड में द डीपीएस के बच्चों ने लहराया परचम

जीत का जुनून और दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो आदमी अपनी ताकत से फौलाद का भी बल निकाल सकता है।अंतर्राष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड (IMO) के परीक्षा परिणाम में द डिवाइन पब्लिक स्कूल धावां बिक्रमगंज के विद्यार्थियों ने सफलता की नई गाथा लिख डाली है। इस बार कुल 140 विद्यार्थियों ने इस विषय की परीक्षा के दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई किया है।कुल 5 विद्यार्थी ऐसे रहे जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। कक्षा सातवीं के अंश कश्यप 98.33 परसेंटेज के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा रैंक लाने में कामयाब रहे। सभी विजेताओं को विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रकार गणित ओलंपियाड की परीक्षा में साल दर साल अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले वर्ष जहां दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई करने वालों की संख्या 58 थी, वहीं इस बार यह संख्या दुगुने से भी ज्यादा बढ़कर 140 हो गई। कक्षा सातवीं से सबसे ज्यादा 40 बच्चे क्वालीफाई किये। विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति में यदि दृढ़ संकल्प की शक्ति जुड़ जाती है तो फिर सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिश्रम आवश्यक है। भविष्य में यदि डॉक्टर, इंजिनीयर बनना है तो आज परिश्रमी होना है। आज मुझे यहां अनेक ऐसे विद्यार्थी दिखाई दे रहे हैं जो भविष्य में एयरलाइन्स के मालिक बनेंगे।जब वे जहाज पर उड़ेंगे तो मैं गर्व से कहूँगा कि देखो मेरा विद्यार्थी आसमान का सीना चीरकर सफलता की उड़ान भर रहा है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत बढ़ाने के लिए संकल्पित किया। नाम अंतराष्ट्रीय स्तर अंश कश्यप 02 मनीष पाल 06 अनुराग कुमार 08 आदित्य कुमार 10 जितांशु कुमार 10

जयंती पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन ‌

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को शहर के विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा भारती दक्षिण बिहार प्रांत द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कॉलेज जमुहार सासाराम के चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांच करते हुए निशुल्क दवा वितरण किया गया। धारूपुर में डॉ अमित की टीम 35, तेंदूनी में डॉ सोनम की टीम ने 50, धनगाई में डॉ पंकज की टीम ने 52 एवं सिकरिया में डॉ विवेक की टीम ने 90 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श के साथ उपलब्ध दवा का वितरण किया। चिकित्सकों के टीम की व्यवस्था नगर कार्यवाह ओम नारायण, सेवा प्रमुख अनिल, नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख दिनेश, नगर श्रमिक कार्य प्रमुख अमर देव, जिला व्यवस्था प्रमुख धीरेंद्र, भाजपा नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा एवं रवि पांडे द्वारा किया गया।

विवेकानंद की मनाई गई जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प ‌

शहर के नासरीगंज रोड स्थित अखंड क्लासेस में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतियोगी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता समरसता पुरुष संजय तिवारी ने विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान के युवाओं के लिए अनुकरणीय बताया। वही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि बलिराम मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने साधु स्वरूप से विश्व पटल पर भारत की स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया था। क्लासेस के संचालक धनंजय सिंह ने छात्रों को जीवन में स्वयं के साथ राष्ट्र चिंतन का सुझाव दिया। एबीवीपी के रोहतास जिला विभाग संयोजक सूरज ने संगठन के कार्य एवं बिस्तर पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वरिय स्वयंसेवक संतोष भंडारी द्वारा किया गया। मौके पर नवीन चंद्र शाह, नागेश्वर कुशवाहा,नगर मंत्री रितेश दुबे, विस्तारक कुश पांडे, अंकित महाजन, रविकांत मिश्रा, राजू पांडे, सुदर्शन प्रसाद वैश्य एवं उत्तम कुमार सहित सैकड़ो युवा उपस्थित थे।

डंप किये गये कचरा में लगी आग, दूषित वातावरण से लोग परेशान

नगर पंचायत काराकाट गोड़ारी के जमुआ पेट्रोल पंप के पास डंप किये गये कचरा में शनिवार को सफाई कर्मियों ने आग लगा दी। इस कचरे से निकलने वाला जहरीला धुआं मोहल्ले में फैल रहा है। जिससे लोगों का जीना दूभर है गया है। नगर के 12 वार्डो से निकले कचरा डंपिंग यार्ड नहीं होना लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने दो वर्ष हो गया, लेकिन कचरा प्रबंधन की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो सका है। अभी भी कचरे के डंपिंग की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। डंपिंग ग्राउंड के अभाव में नगर के 12 वार्डों से निकलने वाले कचरे को सफाईकर्मी एनएच 120 बिक्रमगंज- नासरीगंज जमुआ पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग के किनारे व यत्र-तत्र डंपिंग कर रहे है। इसमें गीला कचरा भी है। एक ओर इससे निकल रही दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है वहीं लोग खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। लेकिन नपं को इस पर कोई ध्यान नहीं है। नगर से निकले कचरे को एनएच पर डंप किये जाने के बाद उसे जला दिया जाता है। जलाने से कचरे से जहरीला धुंआ निकलता है। जो पर्यावरण के दृष्टिकोण से काफी हानीकारक होता है। बावजूद इसके नपं कर्मियों द्वारा धड़ल्ले से कचरा जलाया जा रहा हैं। पूरे नगर का कचरा यहीं डंप किया जाता है। जिससे महीनों से जमा कचरा के दुर्गंध से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एक तरफ डेंगू के डंक से बचाने के लिए विभाग की ओर से नगर पंचायत को जगह-जगह फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव का निर्देश दिया गया है। वहीं सड़क के किनारे कचरा की ढेर संक्रमण को न्यौता दे रहा है। स्वच्छता पदाधिकारी मोइन ने बताया कि कचरा डंपिंग यार्ड बनाने के लिए सरकारी से जमीन उपलब्ध नहीं हुआ है। जमीन मिलते ही डंपिंग यार्ड बनाने की कार्य किया जायेगा।

दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

कछवां पुलिस ने थाना क्षेत्र के कंचन टोला के पास से शनिवार को दोपहर 2 बजे अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोहतास रौशन कुमार केक्षनिर्देश पर बालू के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जांच शुरू किया गया। जिसमें कंचन टोला के पास से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जबकि दोनों ट्रैक्टर के चालक पुलिस की गाड़ी को आते देख कंचनटोला के पास गाड़ी छोड़ कर भाग गए। पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाने लाई। इस संबंध में चालक और ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विभागीय अधिकारी को रिपोर्ट भेज दिया गया है। जब्त ट्रैक्टर को पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम में किया गया पाठ्य सामग्री का वितरण

सुशील कुमार मोदी जयंती समारोह के अंतर्गत सेवा सप्ताह प्रस्तावित कार्यक्रम बाल बच्चों एवं छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण का कार्यक्रम का आयोजन ओबीसी मोर्चा की तत्वावधान में संझौली में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र शाह तथा संचालन मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र पाठक ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने सुशील कुमार मोदी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा इन्हें सड़क से संसद तक अपनी बातें रखने में दक्ष बताया। छोटे परिवार में जन्म लेकर भी बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री पद को सुशोभित किया। पाठ पुस्तक वितरण के समय प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी भी अपनी सहभागिता दर्ज की। बच्चों को भी सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान पटना से अवगत कराया गया। तत्पश्चात स्लेम बस्ती में दीन दुखियों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। साथ ही साथ वंचित वर्ग के लोगों को अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया। उनके बाल बच्चों को भी सामाजिक समरसता के तहत पेन, कॉपी, कलम, कटर इत्यादि दिए गए। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर संस्कृति प्रकोष्ठ के राकेश शर्मा, कार्यकर्ता तारानंद शाह, रामसूरत सिंह, शिक्षक सोनू, लव मिश्रा, पुष्पा पटेल, सत्य समीर, चांदनी कुमारी, अंकित गुप्ता, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहानुभूति सदस्य सुशील कुमार मोदी के प्रति अर्पित की।

उर्वरक निगरानी समिति की हुई बैठक

प्रखंड कृषि कार्यालय बिक्रमगंज के प्रांगण में प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश एवं सभी कृषि समन्वय, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार के साथ-साथ सभी उर्वरक के थोक एवं खुदरा विक्रेता उपस्थित थे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा यह सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में किसानों को युरीया या अन्य तरह की उर्वरक सभी को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार को यह निर्देशित किया गया कि आप लोग अपने-अपने आवंटित दुकानों पर सतत निगरानी हेतु भ्रमण करते हुए दैनिक स्टॉक का निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण प्रति अधो हस्ताक्षरी के कार्यालय में उपस्थित करेंगे। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि नैनो यूरिया का प्रयोग करने के लिए किसानों के बीच प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे।

प्रखंड क्षेत्र के संझौली में तीन पर विद्युत ऊर्जा चोरी की प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी के खिलाफ चलाये जा रहें विशेष अभियान के तहत प्रखंड-संझौली मे अवैध रूप से बिजली चोरी करने को लेकर जुर्माना लगाते हुए तीन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। बताते चलें की ग्राम-चरपुरवा में मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर कमलेश महतो पर 11375, श्रीराम सिंह पर 12988 रुपये राजस्व की क्षति लगायी गयी है। उक्त उपभोक्ता के द्वारा मीटर से पहले एक अतिरिक्त तार खिंचकर मीटर को बाईपास करते हुए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी, जिसके कारण वास्तविक पठन अवरुद्ध हो रहा था तथा विभाग के राजस्व की क्षति हो रही थी। आगे बताते चलें की बिना कोई विद्युत कनेक्शन लिए अवैध रूप से विद्युत तार संयोजित कर विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर ग्राम-चैता बहोरी के रामप्रवेश राम पर 14760 रुपये राजस्व की क्षति लगायी गयी है। सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा सभी व्यक्तियों से आग्रह किया गया है कि जो भी व्यक्ति विद्युत कनेक्शन नहीं लिए हैं वह सुविधा एप्प के माध्यम से आवेदन समर्पित कर विद्युत कनेक्शन ले लें तथा जो मीटर बाईपास कर विद्युत का उपभोग कर रहे हैं वह दुरुस्त कर ले अन्यथा जाँच के दौरान पाए जाने पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कनीय विद्युत अभियंता संझौली प्रमुदित रक्त पटेल के द्वारा बताया गया की विद्युत कनेक्शन लेने के पश्चात ही विद्युत ऊर्जा का उपभोग करें एवं अनावश्यक होने वाली परेशानियों से बचें।

पुलिस ने वाहन जांच एवं नो एंट्री को लेकर 01 लाख 47 हजार रुपए वसूला जुर्माना

बिक्रमगंज पुलिस ने तेंदुनी चौक पर वाहन जांच एवं नो एंट्री को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में विभिन्न वाहनों से 1 लाख 47 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया है। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नो इंट्री के आदेश का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों से जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ हीं वाहन अधिनियम का अनुपालन नहीं करने वाले दो पहिया वाहनों से भी जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा वाहन चेकिंग एवं नो एंट्री को लेकर करीब 1 लाख 47 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काटा गया ।

गोड़ारी में सावित्री बाई फूले की मनाई गई जयंती

काराकाट प्रखंड मुख्यालय गोडारी में सावित्रीबाई फूले की 193वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता श्रीभगवान सिंह तथा मंच संचालन तुलसी सिंह ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी की चर्चा की।वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने इस देश में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोली और लड़कियों को शिक्षित करने का सफल प्रयास किया। वह एक महान समाज सेविका थी और देश को पहली महिला शिक्षिका भी थी। उन्होंने रूढ़िवादी समाज का विरोध कर बालिकाओं के लिए महाराष्ट्र प्रांत में 18 बालिका महाविद्यालय खोलकर लड़कियों के लिए शिक्षा प्राप्त करने का दरवाजा हमेशा के लिए खोल दी। जो हमेशा से बंद था। देश की सभी महिलाएं जो आज पढ़ लिखकर देश और समाज के उन्नति में अपना अहम योगदान दे रही है उन्हें सावित्रीबाई फुले की ऋणी होनी चाहिए। सावित्रीबाई फुले जब बच्चियों को पढ़ने जाती थी तो विरोध में उनके ऊपर गोबर और कीचड़ फेंके जाते थे। सावित्रीबाई फुले गोबर और कीचड़ को फूल समझकर स्वीकार कर लेती थी, क्योंकि उनका मानना था कि समाज के शिक्षित करना अच्छा काम है और अच्छे काम में बधाएं आती ही है। वह एक महान शिक्षिका समाज सेविका राष्ट्र निर्माण पथ प्रदर्शक और नेत्री भी थी। कार्यक्रम को संजय सिंह, अरविंद चक्रवर्ती, काशीनाथ गौतम, सौरभ कांत, सागर, उमेश शर्मा, दिवाकर पटेल, नंदलाल बौद्ध, विशाल कुशवाहा, मुन्ना सिंह, प्रोफेसर जमुना सिंह, नंदा पासवान, सुनील राम सहित कई लोग उपस्थित थे।