Bakwas News

*राष्ट्र की समृद्धि के लिए संवैधानिक प्रावधानों का अनुपालन जरूरी : प्राचार्य डॉ. गंगवार*

डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने ली भारतीय संविधान की रक्षा की शपथ *राष्ट्र की समृद्धि के लिए संवैधानिक प्रावधानों का अनुपालन जरूरी : प्राचार्य डॉ. गंगवार*   *बोकारो :* भारत का संविधान अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को भारत के संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, संवैधानिक दायित्वों व अधिकारों की महत्ता से अवगत कराने तथा इसके प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर संवैधानिक प्रावधानों और नियमों के अनुपालन तथा इसकी रक्षा की शपथ ली। बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना को रंग-बिरंगे अक्षरों में कलाकृति बनाकर लिखे। उन्होंने संविधान-निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर बनाई तथा आकर्षक चित्रकारी करते हुए पोस्टर आदि भी तैयार किए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने संविधान दिवस की महत्ता रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिन भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, जो 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी है। उन्होंने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए कहा कि राष्ट्र के उत्थान, समृद्धि व शांति के लिए इसका सम्मान और अनुपालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज व राष्ट्रीय ग्रंथ स्वरूप है, जिसे अंगीकृत किए हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। संविधान दिवस का उद्देश्य लोगों को संविधान की मूल बातें और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां सभी नागरिकों को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है।

प्रेमी संग महिला को फरार होने का मामला प्रकाश में आया

औरंगाबाद जिला के रफीगंज प्रखण्ड के एक गांव में दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग महिला को फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। फरार महिला के52 वर्षीय पिता ने  रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि 27 वर्षीय मेरी पुत्री का 2017 में झारखंड में शादी हुई है। मेरी पुत्री अपने दो बच्चों के साथ विगत तीन माह से मेरे घर में रह रही थी। कुछ दिनों से मेरे घर के मोबाइल नंबर से वह किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करती थी। अचानक मेरी पुत्री दोनों बच्चों को छोड़कर 18 नवंबर 2024 की अपराह फरार हो गई है।मुझे आशंका है कि गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवास धर्मेंद्र यादव ही मेरी बेटी को लोभ लालच देकर भगा ले गया है।  पूर्व में भी मेरी बेटी से बात करता था।थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

Tractor loaded with illegal sand seized, liner arrested

û ¸ औरंगाबाद जिला के पौथु पुलिस ने सीमा गांव के समीप अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त कर लिया।वहीं सोनवर्षा गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक सह लाइनर विपिन कुमार उर्फ विशाल शर्मा को गिरफ्तार जेल भेज दिया।लाइनर का काम कर रहे मोटरसाइकिल संख्या बीआर26भी/1165 को भी जप्त कर लिया।लेकिन ट्रैक्टर का ड्राईवर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष आकाश राज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की सोनवर्षा गांव के समीप पुनपुन से अवैध रूप से बालू का उठाव कर पौथु बेलहरिया रोड होते हुए ले जाया जा रहा है।पुलिस बल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर का पीछा किया गया। पुलिस की भनक लगते ही ट्रैक्टर का डाला उठाकर रोड पर बालू गिराने लगा इसी बीच पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन चालक फरार होने में सफल हो गया।वहीं इसी ट्रैक्टर का मालिक जो लाइनर का काम कर रहा था। मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया।सभी को थाना लाकर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर मालिक को जेल भेज दिया गया है।

Rabi Mahabhiyan cum farmer training was organised

औरंगाबाद जिला के रफीगंज प्रखंड परिसर में रवि महाअभियान के तहत प्रखण्ड स्तरीय रबी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष शिव रंजन शर्मा एवं संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रेम रंजन ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी भारतेंदु सिंह, उपरियोजना निदेशक शालिग्राम सिंह, कृषि वैज्ञानिक अनूप चौबे, मृदा वैज्ञानिक प्रतिमा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अंचल अधिकारी ने उपस्थित किसानों के बीच कहा कि वैज्ञानिक तरीके से अब खेती करने की आवश्यकता है । पारंपरिक तरीके से होने वाले खेती में उपज का दर कम हो रहा है।जिसके कारण वैज्ञानिकों के द्वारा विभिन्न प्रकार की फसलों की बीज की तैयारी व्यापक  पैमाने पर की जा रही है। वहीं किस खेत में कैसा बीज लगेगा जिससे की उपज ज्यादा  हो सके इसके लिए सरकार द्वारा पूरा पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों के बीच जागरूकता फैलाया जा रहा है ।ताकि यहां के किसान सुखी एवं समृद्ध हो सके।मृदा वैज्ञानिक प्रतिमा कुमारी द्वारा चना ,मशुर,खेसारी ,रवि फसल, दलहन एवं तिलहन फसल की उन्नत खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। दलहन एवं तेलहन खेती के लिए जल वायु ,मिट्टी ,बोने का समय, बीज दर ,प्रजातियां ,बीजोपचार, खाद एवं उर्वरक सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण ,चना में लगने वाले प्रमुख रोग, प्रबंधन ,सूत्रकृमि रोग ,चना में लगने वाले मुख्य कीट ,फली छेदक कीट, कटनी एवं भंडारण के बारे में विस्तारपूर्वक किसानों को बताया गया।वहीं रासायनिक खाद का उपयोग करने से बचने के लिए वैज्ञानिकों ने किसान को सलाह दिया।वही जैविक एवं कंपोस्ट बनाने की प्रशिक्षण के लिए किसानों को उत्साहित किया।उपस्थित कृषकों ने वैज्ञानिकों से कई सवाल किये।जिसका जबाब देकर पदाधिकरियों ने संतुष्ट किया। कृषि समन्वयक राजेश कुमार, मनोज कुमार, भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सुबोध सिंह, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील वर्मा, किसान सचिदानन्द मिश्रा, भोला सिंह, सत्येंद्र सिंह, अरुण शर्मा, राजकमल कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार वर्मा मिथिलेश कुमार संजय कुमार अनिल कुमार सिंह पंचायत समिति उपेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RPF Rafiganj confiscated unclaimed English liquor worth lakhs of rupees

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखण्ड के रफीगंज आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में टीम रेलवे से विष्फोटक, ज्वलनशील, प्रतिबंधित एव्ं नशीले पदार्थों का परिवहन रोकने हेतु छापामारी अभियान चलाया।गाड़ी संख्या 12398  डाउन के रफीगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 03 पर नियमित ठहराव के बाद सुरक्षित पास करने के बाद रफीगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 03 के पूर्वी छोर पर बन रहे नये फुट ओवर ब्रिज के नीचे लावरिश् हालत में गयारह की संख्या में ट्रॉली बैग, पिठु बैग एवं थैले रखा हुआ मिला जिसे मौके पर चेक करने पर विभिन्न ब्रांड के कुल 689 बोतल उत्तर प्रदेश निर्मित अँग्रेजी शराब कुल 147.750 लीटर जिसका कीमत 168950/- रुपया का वरामद किया गया। सभी अँग्रेजी शराब को आरपीएफ रफीगंज द्वारा जप्त करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए राजकीय रेल पुलिस सोननगर को सुपुर्द कर दिया गया जहाँ मुदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही हैं।इस अभियान में उप निरीक्षक इंदल कुमार मंडल,सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ओझा, प्रधान आरक्षी प्रमोद कुमार एव्ं आरक्षी योगेंद्र राम शामिल रहे।

Married woman absconded leaving behind two children, woman’s father lodged an FIR

औरंगाबाद जिला के रफीगंज प्रखण्ड के एक गांव में दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग महिला को फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। फरार महिला के52 वर्षीय पिता ने  रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि 27 वर्षीय मेरी पुत्री का 2017 में झारखंड में शादी हुई है। मेरी पुत्री अपने दो बच्चों के साथ विगत तीन माह से मेरे घर में रह रही थी। कुछ दिनों से मेरे घर के मोबाइल नंबर से वह किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करती थी। अचानक मेरी पुत्री दोनों बच्चों को छोड़कर 18 नवंबर 2024 की अपराह फरार हो गई है।मुझे आशंका है कि गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवास धर्मेंद्र यादव ही मेरी बेटी को लोभ लालच देकर भगा ले गया है।  पूर्व में भी मेरी बेटी से बात करता था।थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

यदुविगहा में पांच घर पर कोर्ट के निर्देशानुसार इस्तिहार चस्पाया

औरंगाबाद के पौथु पुलिस ने यदुविगहा में पांच घर पर कोर्ट के निर्देशानुसार इस्तिहार चस्पाया गया। पुअनि धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ गांव में पहुंचे और राजेश्वर यादव, राकेश उर्फ पिंटू, कलावती देवी, गायत्री देवी एवं अखिलेश यादव के घर पर इस्तिहार चस्पाया।इस संबंध में थानाध्यक्ष आकाश राज ने बताया कि मारपीट मामले में पौथु थाना कांड संख्या44/21 दर्ज है।इस मामले में उक्त सभी फरार चल रहे हैं।कोर्ट के निर्देशानुसार इनके घर पर इस्तिहार चस्पाया गया।इस कारर्वाई के बाद अगर कोर्ट में पेश नहीं होते हैं। कोर्ट के निर्देशानुसार आगे कार्रवाई होगी

Rabi Mahabhiyan cum farmer training was organized in Rafiganj of Aurangabad district

औरंगाबाद जिला के रफीगंज प्रखंड परिसर में रवि महाअभियान के तहत प्रखण्ड स्तरीय रबी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष शिव रंजन शर्मा एवं संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रेम रंजन ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी भारतेंदु सिंह, उपरियोजना निदेशक शालिग्राम सिंह, कृषि वैज्ञानिक अनूप चौबे, मृदा वैज्ञानिक प्रतिमा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अंचल अधिकारी ने उपस्थित किसानों के बीच कहा कि वैज्ञानिक तरीके से अब खेती करने की आवश्यकता है । पारंपरिक तरीके से होने वाले खेती में उपज का दर कम हो रहा है।जिसके कारण वैज्ञानिकों के द्वारा विभिन्न प्रकार की फसलों की बीज की तैयारी व्यापक पैमाने पर की जा रही है। वहीं किस खेत में कैसा बीज लगेगा जिससे की उपज ज्यादा हो सके इसके लिए सरकार द्वारा पूरा पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों के बीच जागरूकता फैलाया जा रहा है ।ताकि यहां के किसान सुखी एवं समृद्ध हो सके।मृदा वैज्ञानिक प्रतिमा कुमारी द्वारा चना ,मशुर,खेसारी ,रवि फसल, दलहन एवं तिलहन फसल की उन्नत खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। दलहन एवं तेलहन खेती के लिए जल वायु ,मिट्टी ,बोने का समय, बीज दर ,प्रजातियां ,बीजोपचार, खाद एवं उर्वरक सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण ,चना में लगने वाले प्रमुख रोग, प्रबंधन ,सूत्रकृमि रोग ,चना में लगने वाले मुख्य कीट ,फली छेदक कीट, कटनी एवं भंडारण के बारे में विस्तारपूर्वक किसानों को बताया गया।वहीं रासायनिक खाद का उपयोग करने से बचने के लिए वैज्ञानिकों ने किसान को सलाह दिया।वही जैविक एवं कंपोस्ट बनाने की प्रशिक्षण के लिए किसानों को उत्साहित किया।उपस्थित कृषकों ने वैज्ञानिकों से कई सवाल किये।जिसका जबाब देकर पदाधिकरियों ने संतुष्ट किया। कृषि समन्वयक राजेश कुमार, मनोज कुमार, भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सुबोध सिंह, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील वर्मा, किसान सचिदानन्द मिश्रा, भोला सिंह, सत्येंद्र सिंह, अरुण शर्मा, राजकमल कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार वर्मा मिथिलेश कुमार संजय कुमार अनिल कुमार सिंह पंचायत समिति उपेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Class 8 student was molested, beaten up when family objected

औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में वर्ग 8 की छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में छात्रा ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि मेरे गांव से मध्य विद्यालय लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। विद्यालय से छुट्टी होने के बाद मैं अपना घर आ रही थी।कि रास्ता में मेरे गांव के ही तीन युवक अश्लील हरकत एवं छेड़खानी करने लगे। और गलत नियत से हमें पकड़ लिया। मेरे द्वारा हल्ला करने पर सभी तीनों भाग गए। मैं जाकर सारी बातें अपने दादा से कहा तो दादा उनके परिजनों से शिकायत लेकर पहुंचे। जैसे ही उनके दरवाजे पर उक्त बातें बताई उस घर के सभी सात सदस्य मिलकर दादाजी को मारपीट किया।और जान से मारने की नियत से गला दबाने लगे। अगल-बगल के लोग वहां आए जिससे मेरे दादाजी की जान बची। मेरे पिता रांची में रहकर मजदूरी करते हैं।इसी का फायदा उठाकर यह लोग बराबर मुझे छेड़छाड़ करते हैं। इन लोगों द्वारा की गई छेड़छाड़ के बारे में मैं अपने विद्यालय के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को भी शिकायत की है। तथा महिला थाना औरंगाबाद को भी बताए।परंतु इन लोगों के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं होने पर मैं न्याय एवं सुरक्षा हेतु यह आवेदन पत्र दे रही हूं।थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।