*अपराधियों पर चलेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , एक्शन प्लान तैयार* * *झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक करोड़ रुपये के इनाम का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा था, जिसे गृह विभाग ने मंजूरी के लिए विधि और वित्त विभाग के पास भेज दिया था* *झारखंड में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने कमर कस ली है। कड़ा Action Plan तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत 10 से 30 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया जाएगा।* *झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक करोड़ रुपये के इनाम का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा था, जिसे गृह विभाग ने मंजूरी के लिए विधि और वित्त विभाग के पास भेज दिया था। विधि विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अब वित्त विभाग इस प्रस्ताव पर मंथन कर रहा है।* *10 से 30 लाख रुपये तक होगा इनाम* *राज्य में दर्जनों संगठित अपराधी गिरोह सक्रिय हैं, जिनका नेटवर्क झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल,ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश तक फैला है। सात कुख्यात अपराधियों पर इनाम घोषित करने की रणनीति बनाई गई है, जिससे जनता की मदद से उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।* *किन अपराधियों पर कितना इनाम ?* *1. प्रिंस खान (धनबाद गिरोह) – ₹30 लाख* *2. डब्ल्यू सिंह – ₹20 लाख (40 मामले दर्ज)* *3. गोपी खान (प्रिंस खान गिरोह) – ₹20 लाख (दो दर्जन मामले दर्ज)* *4. बबलू उर्फ भरत नारायण (पांडेय गिरोह) – ₹10 लाख (8-10 मामले दर्ज)* *5. विकास साव (पांडेय गिरोह) – ₹10 लाख* *झारखंड में कौन-कौन से गिरोह सक्रिय ?* *रांची, लातेहार, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग – अमन साहू गिरोह* *धनबाद, बोकारो – प्रिंस खान गिरोह* *हजारीबाग, रामगढ़ – विकास तिवारी और अमन श्रीवास्तव गिरोह* *जमशेदपुर – अखिलेश सिंह गिरोह* *इन गिरोहों में झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अपराधी भी शामिल हैं। बिहार के 153, बंगाल के 74, ओडिशा के 10 और छत्तीसगढ़ के 10 अपराधी वांछित हैं।* *जेलों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध जरूरी* *झारखंड में 31 जेलों में कई संगठित अपराधी बंद हैं, जो जेल के अंदर से ही रंगदारी और हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि Mobile Phone के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने से इन अपराधों पर लगाम लगाई जा सकेगी।* *वित्त विभाग की मंजूरी मिलते ही इनामी राशि की आधिकरिक घोषणा कर दी जाएगी, जिससे इन अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी।* *
Uncategorized
**केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाए हैं ? गया की स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्रीजी की चिंता सुधार होगा या सिर्फ बातें ?*
**केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाए हैं ? गया की स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्रीजी की चिंता सुधार होगा या सिर्फ बातें ?* *केंद्रीय मंत्री और बिहार के गया निवासी जीतन राम मांझी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने राजनीति से हटकर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाए हैं। उनके ताज़ा बयान से यह तो स्पष्ट हो गया है कि गया जिले की चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है* *क्या यह केवल बयानबाजी तक सीमित रहेगा, या फिर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे ?* **स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत** *मंत्री जी ने जो मुद्दे उठाए हैं, वे बिहार ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों की सच्चाई को दर्शाते हैं। गया जिले के सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, आवश्यक दवाएँ उपलब्ध नहीं हैं, और मशीनें अक्सर खराब पड़ी रहती हैं। सबसे गंभीर समस्या यह है कि कई सरकारी डॉक्टर अपने कर्तव्यों से अधिक निजी क्लीनिक और नर्सिंग होम चलाने में व्यस्त रहते हैं। इससे आम जनता को महंगे इलाज के लिए मजबूर होना पड़ता है, जबकि सरकारी अस्पतालों का मकसद ही गरीबों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराना है।* *बयान से आगे बढ़कर समाधान जरूरी** *अब सवाल यह उठता है कि क्या जीतन राम मांझी इस समस्या को सदन तक पहुँचाकर कोई ठोस पहल करेंगे, या फिर यह बयान केवल अखबारों की सुर्खियाँ बनकर रह जाएगा? अगर सरकार वाकई गंभीर है, तो निम्नलिखित कदम उठाने होंगे* 1. **चिकित्सकों की जवाबदेही तय की जाए सरकारी डॉक्टरों द्वारा निजी प्रैक्टिस पर सख्त रोक लगे और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई हो।* 2. **सरकारी अस्पतालों की नियमित निगरानी हो दवाओं, उपकरणों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए।* 3. **अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई हो जो सरकारी डॉक्टर ड्यूटी वक्त निजी क्लीनिक और नर्सिंग होम चला रहे हैं या उनका समर्थन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।* 4. **जनता की भागीदारी बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों को अस्पतालों की निगरानी में शामिल किया जाए, ताकि गड़बड़ियों की तुरंत जानकारी मिले।* *मंत्री का बयान निश्चित रूप से एक अहम मुद्दे की ओर ध्यान खींचता है* *लेकिन असली सवाल यह है कि क्या वे इसे लेकर ठोस कदम उठाएंगे या यह केवल एक राजनीतिक बयान बनकर रह जाएगा।* *अगर सुधार की दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती, तो जनता के लिए यह एक और खोखला वादा ही साबित होगा।* *अब देखने वाली बात यह होगी कि गया की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलती है या फिर यह मामला सिर्फ चर्चाओं तक सीमित रह जाता है।*
*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत* *एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच वह राजभवन के लिए रवाना हो गयी वे वहां रात्रि विश्राम करेंगी* *रांची / झारखंड* *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंची।* *रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित अन्य अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।* *एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच वह राजभवन के लिए रवाना हो गयी। वे वहां रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 15 फरवरी को BIT मेसरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।*
SDO अशोक कुमार गिरफ्तार , पत्नी की हत्या के आरोप में हजारीबाग के पूर्व SDO गिरफ्तार
*SDO अशोक कुमार गिरफ्तार , पत्नी की हत्या के आरोप में हजारीबाग के पूर्व SDO गिरफ्तार *बेरमो बोकारो के भी पूर्व SDO रह चुके हैं अशोक कुमार* *हजारीबाग / झारखंड* *रांची हजारीबाग पुलिस ने आज रांची में कार्रवाई करते हुए पूर्व सदर SDO अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मिली खबर के मुताबिक रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है। हजारीबाग के पूर्व SDO अशोक कुमार पर पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या का आरोप लगा है। गत शुक्रवार को ही अशोक कुमार के पिता को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।* *
धनबाद में ED का ऐक्शन, BCCL धनबाद के पूर्व जीएम समेत 8 पर केस दर्ज; करोड़ों के घोटाले का आरोप*
*धनबाद में ED का ऐक्शन, BCCL धनबाद के पूर्व जीएम समेत 8 पर केस दर्ज; करोड़ों के घोटाले का आरोप* *धनबाद / झारखंड* *बीसीसीएल धनबाद के अंतर्गत कुइया ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में हुए 22.16 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े को लेकर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने तत्कालीन जीएम फूल कुमार दुबे समेत आठ पर मनी लाउंड्रिंग का केस किया है।* *ईडी ने साल का दूसरा केस भी धनबाद जिले से ही जुड़े मामले में किया है। इस फर्जीवाड़े को लेकर सीबीआई धनबाद की शाखा ने जनवरी 2019 में केस दर्ज किया था। ईडी ने छह साल बाद मनी लाउंड्रिंग मामले में केस दर्ज किया है।* *आरोप है कि 2015-18 की अवधि के दौरान बीसीसीएल के बड़े अधिकारियों ने माप पुस्तकों, रिकॉर्ड और बिलों में गलत प्रविष्टि दर्ज कर 35,30769 क्यूबिक मीटर तक ओवरबर्डन (ओबी) का अधिक निष्कासन दिखाया। इससे बीसीसीएल को 22.16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करके मेसर्स एटी लिब्रा बीपीएल(जेवी), धनबाद को लाभ पहुंचाने के लिए उसके पक्ष में काम किया था। इस घोटाले का खुलासा सीएमपीडीआई, रांची के अधिकारियों, कोल इंडिया लिमिटेड-बीबीसीएल धनबाद के सतर्कता विभाग के अधिकारियों की एक टीम की संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान हुआ था।* *ईडी ने इनपर दर्ज किया मनी लाउंड्रिंग का केस* *ईडी ने मनी लाउंड्रिंग मामले में बीसीसीएल धनबाद के बस्ताकोला क्षेत्र के तत्कालीन महाप्रबंधक फूल कुमार दुबे, अपर महाप्रबंधक अरविंद कुमार झा, तत्कालीन क्षेत्र सर्वेक्षण अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, कुइया ओपन कास्ट परियोजना के तत्कालीन परियोजना पदाधिकारी विष्णु कांत झा, तत्कालीन कोलियरी प्रबंधक निमाई चंद्र घोष, तत्कालीन कोलियरी प्रबंधक अरुण कुमार, तत्कालीन कोलियरी सर्वेयर ललन कुमार सिंह एवं मेसर्स एटी- लिब्रा बीपीएल (जेवी) को आरोपी बनाया है।*
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।* *दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया।* *
*दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।* *दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया।* *
रांची सदर अस्पताल परिसर में 2 लड़कियों के साथ दुष्कर्म , 4 नाबालिग आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
*रांची सदर अस्पताल परिसर में 2 लड़कियों के साथ दुष्कर्म , 4 नाबालिग आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* *रांची – रांची में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना सदर अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर्स-स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार की देर रात हुई। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी नाबालिग है। लोअर बाजार पुलिस ने आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।* *मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा विसर्जन के लिए सदर थाना क्षेत्र की 2 लड़कियां गयी थी, लेकिन लौटने के दौरान 4 नाबालिग लड़कों ने उन्हें बहलाया-फुसलाया। इसके बाद दोनों लड़कियों को 2 लड़के अपने साथ सदर अस्पताल परिसर में बने डॉक्टर्स-स्टाफ क्वार्टर में खाली पड़े एक कमरे में ले गए। कमरे का दरवाजा छिटकिनी लगाकर अंदर से बंद कर लिया गया, जबकि 2 अन्य नाबालिग लड़के कमरे के बाहर पहरा देने लगे। कुछ समय बाद अस्पताल के स्टाफ और सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और लड़कों को देखकर पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि उनके 2 साथी 2 लड़कियों के साथ कमरे में हैं।* *इसके बाद कमरा खुलवाने की कोशिश की गयी, तो वे कमरा नहीं खेल रहे थे। जब कमरा खोला तो लड़कियों के साथ 2 लड़के मिले। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी और साथ ही इसकी सूचना लोअर बाजार थाना को भी दी गयी। पुलिस मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर साथ ले गयी और पीड़िता की अस्पताल में चिकित्सकीय जांच भी करायी गयी। मामले में लोअर बाजार पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें बहला-फुसलाकर आरोपी सदर अस्पताल परिसर के एक कमरे में ले गये थे।*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज स्वामित्व योजना विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज स्वामित्व योजना विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया* *नई दिल्ली* *नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री विशेष कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया राजीव रंजन सिंह लालन सिंह द्वारा ‘स्वामित्व योजना’ पर आधारित एक विशेष कॉफी टेबल बुक प्रस्तुत की गई। यह पुस्तक, स्वामित्व योजना, जो ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के अधिकारों को मान्यता देने और विवादों को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, के सफल कार्यान्वयन और प्रभाव का एक प्रमाण है।* *यह विशेष कॉफी टेबल बुक 18 जनवरी, 2025 को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर केंद्रित है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लाखों लाभार्थियों को स्वामित्व संपत्ति कार्डों का डिजिटल वितरण किया था। यह कार्यक्रम योजना के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था, जिसने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित की। पुस्तक में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की मनोरम तस्वीरें और प्रमुख विशेषताएँ शामिल हैं, जो इस पहल के विशाल पैमाने और पहुंच को दर्शाती हैं।* *इसके अतिरिक्त, पुस्तक स्वामित्व योजना की उल्लेखनीय उपलब्धियों और देश भर में लाभार्थियों, विशेष रूप से ग्रामीण समुदायों पर इसके सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है। इस योजना ने न केवल संपत्ति विवादों को कम करने में मदद की है बल्कि ग्रामीण निवासियों को अपने संपत्ति अधिकारों के साथ सशक्त भी बनाया है। यह पुस्तक योजना से लाभान्वित व्यक्तियों की प्रेरक कहानियाँ प्रस्तुत करती है, जो उनके जीवन पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर करती हैं।* *इसमें विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, जिनमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और उपराज्यपाल शामिल हैं, की भागीदारी को भी दर्शाया गया है, जो योजना के प्रति व्यापक समर्थन और मान्यता को उजागर करता है। सभी स्तरों पर सरकार के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी स्वामित्व योजना को सफलतापूर्वक लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।*
*सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात*
*सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात* *सचिन तेंदुलकर ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात खोले दिल के राज सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सचिन राष्ट्रपति के अतिथि के रूप में पहुंचे थे सचिन ने राष्ट्रपति मुर्मु को अपने हस्ताक्षर वाली भारतीय टेस्ट जर्सी भेंट की इस दौरान सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी मौजूद थीं*
दिल्ली की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘दिल्ली के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे , यह हमारी गारंटी
*दिल्ली की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘दिल्ली के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे , यह हमारी गारंटी *दिल्ली में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता. दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार. दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है. इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो. मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया. अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे*