Bakwas News

बीडीओ एवं थानाध्यक्ष समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अरवल वंशी थाना क्षेत्र के माली गांव में मुंबई से तीनों मजदूर के शव आते ही घर वालों में मातम सा छा गया. परिवार वालों को रो-रो कर हाल बुरा हो रहा था.इतना ही नहीं पूरा माली गाव में सन्नाटा पसर गया . जैसे हीं इस बात की खबर थाना अध्यक्ष ललित कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता को मिली माली गांव पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया .   वही कई गणमान्य नेता भी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया. इस दृश्य को देखकर उपस्थित सभी की आंखें नम सी हो गई.सभी ने एक सुर से सरकार के आपदा प्रबंधन से मिलने वाले उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे . प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि यह एक बहुत बड़ी हृदय विदारक हादसा है.तीनों गरीब परिवार से आता है.आज उसके परिजनों के समक्ष बाल बच्चों के पालन पोषण में एक विकट समस्या उत्पन्न हो गई है .   उन्होंने कहा कि जैसे ही एक साथ हादसे में मारे गए तीन मजदूर सुरेंद्र पासवान पप्पू कुमार लवकुश कुमार के शव गांव में पूरा माली गांव में सन्नाटा छा गया .सभी दुकानें बंद हो गई. उन्होंने कहा कि सभी शव को सोनभद्र पुनपुन नदी मे अंतिम संस्कार की गई..

अपर सचिव के आदेश के बाद भी व्हाट्सएप मैसेज पर शिक्षक कर रहे हैं गणना कार्य

अरवल करपी एवं सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में जाति गणना कार्य तेजी से प्रारंभ कर दी गई है।अपर सचिव के के पाठक के द्वारा पत्र जारी करने के बाद भी जिला से शिक्षको को गणना कार्य में प्रतिनियोजन से संबंधित को पत्र जारी नही किया गया है।जिससे शिक्षको में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।   एक तरफ जाति आधारित गणना को लेकर अधिकारियों ने शिक्षको को तीन दिन का समय दिया है वहीं दूसरी तरफ शिक्षको को विद्यालय छोड़ने में निलंबन का खतरा लग रहा है।विद्यालय अवधि या बाद में कार्य करना है इसको लेकर शिक्षको में संशय की स्थिति बनी हुई है।पिछले दिनों शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक के कड़े नियम कानून के तहत लगातार निरीक्षणों के कारण शिक्षकों में पहले से ही डर का माहौल बना हुआ है।    कब कौन विद्यालय के निरीक्षण में आ जाए।हालांकि अधिकारियों ने शिक्षको को जनगणना अवधि में जांच प्रक्रिया नहीं किए जाने का मौखिक आश्वासन भी दिए है।इधर जिलाधिकारी अरवल ने अपने मातहतों को व्हाटसेप्प माध्यम से भेजे संदेश में 3 दिनों के अंदर तेज गति से किसी भी परिस्थिति में गणना कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया है।कई जिलों में जनगणना कार्य को लेकर स्पष्ट लेटर निकाला गया है किंतु अरवल जिले में शिक्षा विभाग से ही कोई पत्र जारी नही किया गया है।   इधर गुरुवार को अपर सचिव के के पाठक के द्वारा अरवल के विद्यालयों में निरीक्षण करने की सूचना से शिक्षको में हड़कंप मच गया।कई शिक्षको ने नाम गोपनीय रखने के शर्त पर बताया की कल तक जनगणना,निर्वाचन जैसे कार्य गैर शैक्षणिक था,और अचानक इन कार्यों को गंगाजल से शुद्ध कर इसे शैक्षणिक कार्यो की सूची में ला दिया गया है।प्रखंड के अधिकारियों के द्वारा शिक्षको को यहां तक कहा गया है की गणना कार्य के दौरान आपके विद्यालय में नियमित जांच बंद रहेगी।ऐसे में यह सब सरकार की शिक्षको को केवल तंग करने की मंशा दिखाई देती है।शिक्षको ने कहा की सरकार का कोई भी कार्य शिक्षको के बिना नहीं हो सकता।

पीड़ित परिवारों का दु:ख बांटने पहुंचे राधा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा

कलेर प्रखंड स्थित टेरी ग्राम में स्व.सुनील पासवान पिता-सुरेश पासवान सीमेंट फैक्ट्री मैहर में काम करते थे अचानक पेट दर्द के कारण उनकी मृत्यु हो गया उनके परिवार को ₹ 5,000 की आर्थिक मदद और उनकी बहन की शादी के लिये राधा स्वामी कन्यादान योजना के तहत निशुल्क मदद करने को कहा।   सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के सोनभद्र गांव के पूर्व मुखिया गंगिया देवी के पोता परमहँस दास का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गया था मृतक परिवारों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की और दुःख की इस घड़ी में हर तरह से राधा स्वामी संगठन आपके साथ है। सोनभद्र ग्राम में ही स्व.राजकुमार पासवान के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ बेटी को राधा स्वामी संगठन के कन्यादान योजना का लाभ देने की बात कही करपी प्रखंड स्थित लडऊआ गॉव में गार्ड यादव के लड़का जो विजली करेन्ट लगने के कारण इस दुनिया मे नही रहे उनके घर पहुँच कर आर्थिक सहायता कर गांव का समस्या से अवगत हुए।   जिसमें जानकारी मिला कि गांव में स्कूल नही है बच्चे सब दूर स्कूल में पढ़ने जाते है तब श्री दीपक शर्मा जी ने कहा कि आप सबलोग एक साथ मिलकर जमीन मुहैया करवाईये स्कूल राधा स्वामी संगठन बना कर देगा और शिक्षक का भी वेतन संगठन वहन करेगा। अरवल प्रखण्ड स्थित भुसुरा ग्राम में सुरेश यादव जी का पुत्र का इस दुनिया मे नही रहे इस सूचना पाकर सुरेश यादव से मिलकर आर्थिक मदद कर जब बच्चे बड़े हो जाये तब उनका राधा स्वामी संगठन से शिक्षा योजना के माध्यम से लाभ देने की बात कही उपस्थित लोगों ने दुःख की इस घड़ी में राधा स्वामी संगठन से जुड़े हर एक कार्यकर्ताओ को साधुवाद देते हुए राधा स्वामी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा जी को धन्यवाद दिया ।   जो अपने इस भीषण गर्मी में इतने दूर पैदल चलकर दुःख की इस घडी में आये और हौसला बढ़ाया इसके कहने के लिये शब्द नही है। ये लोग मौजूद रहे, जिला संयोजक छोटू जी,विनय जी,संजय जी,अखिलेश पसवान जी,शैलेन्द्र यादव जी,कौशल यादवजी,उमेश यादव जी,रंजीत जी,प्रभाकर जी,अशोक जी,सुबोध यादव जी,बिट्टू जी अन्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से 2024 में जनता के द्वारा हटा दिए जाएंगे : रामकिशोर वर्मा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक पार्टी को एकजुट करने का काम किया है, चूकि बिहार में जो नितीश कुमार विकास का कार्य किया है उसकी प्रशंसा भारत में ही नहीं विदेश में भी की जा रही है, सूरज निकलता है तो सभी को रोशनी देता है।   उसी तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास में सभी धर्मों सभी जातियों का ख्याल रखते हुए विकास का कार्य कर रहे हैं, उक्त बातें जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष राजकिशोर वर्मा प्रेस विज्ञप्ति में बताया और उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब भारत के वोटर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वोट देकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई वाली गठबंधन को वोट देकर इंडिया नामक गठबंधन का भारत में कब्जा होगा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से 2024 में जानता के द्वारा हटा दिया जाएगा

मजदूरों की मौत पर लोजपा टीम जताया शोक

वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के माली गांव में एक साथ तीन मजदूरों की हुई मौत की खबर मिलते ही लोजपा रामविलास पासवान पार्टी के संसदीय बोर्ड के प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम माली गांव पहुंचकर परिजन को सांतावना दी. इन्होंने दुःखद घटना में लोजपा के टीम ने शोक व्यक्त किया.   बताते चलें कि मुम्बई में कंपनी में काम करने के दौरान बडी हादसा होने में माली गाव के 3 मजदूर की मौत हो गई. वही दो मजदूर घायल हो गए.हादसा में माली गांव के पप्पू कुमार सुरेंद्र पासवान लव कुश कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई. वही गोलू कुमार एवं प्रेम कुमार जख्मी को इलाज को लेकर अस्पताल में भर्ती करवाए गए. गांव में घटना के बाद खबर आते ही परिजन को रोते बिलखते बुरा हाल है . समाचार प्रेषण तक गांव में शव नही पहुँची.

नवनिर्वाचित केन यूनियन बिक्रमगंज के अध्यक्ष का किया गया स्वागत

केन यूनियन बिक्रमगंज के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में संझौली पैक्स के अध्यक्ष विजय कुमार राय को जीत दर्ज किये जाने पर राजपूत करणी सेना ने शहर के आरा रोड में एक समारोह का आयोजन किया।   समारोह मे तीन बार से चांदी पंचायत पैक्स अध्यक्ष रहे और केन यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर विजय कुमार राय को फूल माला, बूके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लोगों से श्री राय को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।   समारोह में राजपूत करणी सेना के प्रदेश प्रभारी पप्पू सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सूर्यपुरा सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजपूत करणी सेना बिहार पिंटू सिंह कर्मा, भूई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनजी राय, शैलेश मिश्रा, मंटू सिंह, राजू सिंह, पिंटू सिंह, राकेश मिश्रा, मनीष सिंह सहित कई लोगों ने श्री राय को सम्मानित करते हुए बधाई दी।   नवनिर्वाचित केन यूनियन बिक्रमगंज के अध्यक्ष विजय कुमार राय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पैक्स अध्यक्षों ने जो हमें जिम्मेवारी दी है उसका इमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। कभी किसी तरह का शिकायत का मौका नहीं दूंगा।

अनुमंडल अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज में मनाया गया अंगदान दिवस, चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों ने लिया अंगदान का संकल्प

भारतीय अंग दान दिवस पर अनुमंडल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज में अंग दान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चिकित्सक डा. समीर लाल ने की।   इस मौके पर कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को अंग दान का संकल्प लिया।   प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंध अशोक कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए अंग दान को जीवनदान बताया।   कार्यक्रम में लालबाबू सिंह, प्रणव कुमार, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य प्रीति गुप्ता, जीएनएम कल्याणी सिंह, संगीता कुमारी, उपेन्द्र तिवारी, राजू कुमार सिंह, रितेश कुमार, अभिशेख कुमार, विकास कुमार, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्रा काजल कुमारी, हेमलता कुमारी, राजलक्ष्मी, पम्मी, करीना, पुनम कुमारी, निशा कुमारी, रिंकू कुमारी, लक्की कुमारी, अंजलि, निमा, नेहा, प्रियंका सहित कई शामिल थी।

छह मतों की अंतर से जीतकर विजय बने केन यूनियन के अध्यक्ष

बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय में बुधवार को केन यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें कुल 36 पैक्स अध्यक्ष मतदाता हैं।बुधवार को अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में सभी 36 पैक्स अध्यक्षों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद मतगणना हुई ।   बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि विजय राय को 21 और मिथलेश सिंह को 15 मत मिला। छह मतों के अंतर से जीत कर विजय राय निर्वाचित घोषित हुए। विजय संझौली प्रखंड के चांदी इंग्लिश पैक्स के अध्यक्ष हैं। वहीं नोनहर पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह सचिव और दावथ के उसरी पैक्स अध्यक्ष कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए है।   इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। जीत की घोषणा के साथ हीं विजय राय के समर्थक काफी खुश दिखे और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।

झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में गई प्रसूति महिला की जान, झोलाछाप डॉक्टर ने प्रसूति महिला का कर दिया ऑपरेशन, ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत

बिक्रमगंज शहर के नटवार रोड में भूमि निबंधन कार्यालय के पास संचालित एक निजी क्लिनिक के एक झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में प्रस्तुति महिला की मौत हो गई।   बताया जाता है कि मात्र बी.ए.एम.एस. आयुर्वेद की डिग्रीधारी डॉ. कुसुम कुमारी के नाम पर चलने वाले शांति क्लिनिक में झोलाछाप डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान एक बच्चे का भी जन्म हुआ। लेकिन उसके बाद कविता देवी नामक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला भोजपुर जिला के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाली थी।   बताया जाता है कि ऑपरेशन के नाम पर पहले 35 हज़ार रुपये लिया गया और महिला का ऑपरेशन क्लीनिक में कार्यरत एक कंपाउंडर ने ही कर दिया। जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद कविता की मौत हो गई।   इस घटना के बाद क्लिनिक कर्मी भाग खड़े हुए। परिजन क्लीनिक परिसर में हंगामा कर रहे हैं। परिजन का कहना है कि उन लोगों को मूर्ख बनाया गया तथा पैसे भी ठग लिए गए और मरीज की जान भी चली गई।

नगर परिषद बिक्रमगंज के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 44 करोड़ का बजट हुआ पारित

नगर परिषद बिक्रमगंज के सभागार में मंगलवार को मुख्यपार्षद मनोरंजन सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की बैठक की गई। जिसमें नये वित्तीय वर्ष के बजट पर चर्चा करते हुए वर्ष 2023 -24 के लिए लगभग 44 करोड़ की बजट पारित की गई। टैक्स वसूली में गड़बड़ी करने वाले 5 कर्मियों को निष्कासित कर एजेंसी के माध्यम से नगर के टैक्स वसूली करने का निर्णय लिया गया।   साथ हीं प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ द्वारा दिए लगभग 35 कार्यादेश को जांच कराने, शहर के चारो रोड के वेलकम गेट पर नए अध्यक्ष उपाध्यक्ष का नाम अंकित करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर परिषद में कार्य कर रहे कोई भी कर्मी कार्य में कोताही बरतेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   सब्जी बाजार का किया जाएगा जीर्णोद्धार  सासाराम रोड लग रहे सब्जी बाजार का जीर्णोद्धार करने की बात सदन में बताइए गए। निर्णय लिया गया कि जीर्णोद्धार का कार्य जब तक चलेगा तब तक सब्जी बाजार राजीव गांधी मैदान में लगाए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाजार बाद सब्जी विक्रेताओं को सुपुर्द कर दिया जाएगा। सब्जी बाजार में मिट्टी फीलिंग कर पेपर ब्लॉक लगाए जाएंगे।   साथ ही साथ रोड के किनारे के मिट्टी को भी काट कर रोड के लेवल में किया जाएगा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। दुकानदारों के द्वारा यत्र तत्र कचरा फेंकने पर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही साथ दंड स्वरूप राशि भी वसूल की जाएगी।   बैठक में उपमुख्य पार्षद अमृता देवी, काराकाट विधायक अरुण कुमार सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।