Bakwas News

झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में गई प्रसूति महिला की जान, झोलाछाप डॉक्टर ने प्रसूति महिला का कर दिया ऑपरेशन, ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत

बिक्रमगंज शहर के नटवार रोड में भूमि निबंधन कार्यालय के पास संचालित एक निजी क्लिनिक के एक झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में प्रस्तुति महिला की मौत हो गई।

 

बताया जाता है कि मात्र बी.ए.एम.एस. आयुर्वेद की डिग्रीधारी डॉ. कुसुम कुमारी के नाम पर चलने वाले शांति क्लिनिक में झोलाछाप डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान एक बच्चे का भी जन्म हुआ। लेकिन उसके बाद कविता देवी नामक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला भोजपुर जिला के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाली थी।

 

बताया जाता है कि ऑपरेशन के नाम पर पहले 35 हज़ार रुपये लिया गया और महिला का ऑपरेशन क्लीनिक में कार्यरत एक कंपाउंडर ने ही कर दिया। जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद कविता की मौत हो गई।

 

इस घटना के बाद क्लिनिक कर्मी भाग खड़े हुए। परिजन क्लीनिक परिसर में हंगामा कर रहे हैं। परिजन का कहना है कि उन लोगों को मूर्ख बनाया गया तथा पैसे भी ठग लिए गए और मरीज की जान भी चली गई।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment