Bakwas News

द डिवाइन पब्लिक स्कूल धावां से निकाला गया शैक्षणिक परिभ्रमण

शहर के द डिवाइन पब्लिक स्कूल धावां के द्वारा लगभग चार सौ विद्यार्थियों का दल माँ मुंडेश्वरी भवानी की यात्रा के लिए रवाना किया गया।   विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों के दल को रवाना किया।   इस अवसर पर अखिलेश कुमार ने बताया कि समय-समय पर विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को एजुकेशनल टूर पर ले जाता है।   इसके पूर्व भी हमलोग मथुरा, वृंदावन, आगरा, वाराणसी, राजगीर, गया इत्यादि जगहों पर छात्र-छात्राओं को पर्यटन के लिए ले जा चुके हैं। ये भ्रमण विद्यार्थियों को अपने और दूसरों के अनुभव से सीखने का एक अवसर प्रदान करता है।   विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास के लिए शैक्षणिक भ्रमण अन्य शैक्षिक गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जब विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण पर जाते हैं तो वे अपनी आंखों से प्रत्यक्ष रूप में देखकर किसी विषय वस्तु का वर्णन करने में सक्षम होते हैं।इस अवसर पर पर्यटन पर जा रहे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खासा उत्साह देखा गया।

शिक्षकेत्तर कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन

एएस कालेज बिक्रमगंज के शिक्षकेतर कर्मियों ने अपने काम पर उपस्थित रह कर महाविद्यालय के कार्यों में असहयोग किया और लाल पट्टी बाँधकर सरकार और विश्विद्यालय की उदासीनता के प्रति विरोध प्रकट किया।   ज्ञातव्य हो कि माह जून 2023 से अगस्त तक लगातार तीन माह से कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं हुआ है। कर्मी घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लेकिन किसी को भी कोई ख्याल नहीं है। भयंकर महंगाई के दौर में कर्मी किसी तरह कर्ज लेकर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजबूर हैं। कई कर्मियों ने अपने वेतन के आधार पर निजी कार्यों के लिए बैंकों से कर्ज लिए हैं। समय पर कर्ज का किस्त जमा नहीं होने के कारण उसका सूद बढ़ते जा रहा है।   कर्मियों का बैंक खाता सरकार और विश्विद्यालय की लापरवाही के कारण एनपीए होने का भय सता रहा है। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बैंक वाले भी बार बार फोन करके इस बात के लिए धमकी दे रहे हैं। स्कूल वाले बच्चों का स्कूल फीस जमा नहीं किए जाने के कारण नाम काटने की धमकी दे रहे हैं। अगर किसी के घर में कोई अचानक बीमार पड़ जाए तो पैसे और दवा के अभाव में उसकी मौत हो जाएगी।   बार बार पत्राचार करने के बाद भी किसी के कान पर जू तक नहीं रहा है। सरकार के बड़े शिक्षा पदाधिकारी के के पाठक साहब रोज सुबह नए फरमान जारी कर रहे हैं। रोज मोनिटरिंग हो रही है कि कौन आया कौन नहीं। इसकी जानकारी रोज देनी है। हार्ड कॉपी में और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी। लेकिन इसकी चिंता उन्हें भी नहीं है कि कर्मियों को तीन माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है और वे किस तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे राजभवन से अपनी शक्ति को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार भी कान में तेल डालकर सोई हुई है।   सचिव अक्षय कुमार प्यारे ने कहा कि सरकार और विश्विद्यालय को सिर्फ काम चाहिए। लेकिन कर्मियों को वेतन मिले या नहीं इसकी चिंता नहीं है। अगर कोई कर्मी एक दिन बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे तो उसका वेतन काट देने आदेश जारी हुआ है। लेकिन कर्मी लगातार काम करें और तीन माह से उन्हें वेतन भुगतान नहीं हुआ तो इसके कारण किसका वेतन कटना चाहिए। कर्मियों का कहना है कि हमारे पास असहयोग करने, प्रदर्शन करने, काला लाल बिल्ला लगाकर विरोध करने और अंत में हड़ताल पर जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। हड़ताल करने पर तो सरकार और विश्विद्यालय अधिकारी वैसे ख़फ़ा हो जाते हैं जैसे कि लाल कपड़ा देखकर सांड बिदक जाता है। कुछ लोग छात्र हित के नाम पर हड़ताल के विरुद्ध कोर्ट में चले जाते हैं। कोर्ट भी अपना फैसला इसी नाम पर सुना देता है। हम आखिर करें तो क्या करें। क्या सपरिवार आत्मदाह कर लें या और कोई रास्ता है। कोर्ट भी काम नहीं तो वेतन नहीं का आदेश दे देता है।   लेकिन काम करने के बाद भी वेतन भुगतान नहीं होता इसके लिए दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश क्यों नहीं देता। कर्मियों ने निर्णय लिया कि अगर तीन चार दिन बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो वे भिक्षाटन का कार्यक्रम भी करेंगे। गली गली और सड़कों पर घूमकर भिक्षा मांगेंगे। असहयोग कार्यक्रम में सभी कर्मियों ने हिस्सा लिया।

सेविकाओं ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, रिटायर्ड आर्मी जवान को किया गया सम्मानित, बच्चों व किशोरियों ने गीत व नृत्य के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार पटना के दिशा निर्देश के आलोक में बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जाना है।   इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के मोरौना पंचायत अंतर्गत इन्द्रार्थ कला गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर पंचायत की सभी सेविकाओं के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का भव्य तरीके से आयोजन किया गया।   समाज कल्याण विभाग के गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रीय पोषण माह के सात थीम स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण स्तर में सुधार हेतु जागरूकता, मेरी माता मेरा देश अभियान, एनीमिया प्रबंधन पर परीक्षण, उपचार, परामर्श एवं चर्चा, जनजातीय क्षेत्रों में पोषण संवेदीकरण हेतु उन्मुखीकरण व परामर्श, केवल स्तनपान एवं ऊपरी आहार जैसी विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप सामग्री के रूप में श्रृंगार, फल, सब्जी, अनाज एवं मिलेटस देकर पोषण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए गोद भराई किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण युक्त आहार लेने के संबंध में जानकारी दी गई।   इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों एवं किशोरियों के द्वारा गीत एवं मनमोहक नृत्य के माध्यम से उपस्थित लोगों को पोषण की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। आईसीडीएस की प्रमुख तीन योजनाओं की सेविकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मिलेटस से मनमोहक व्यंजन भी बनाए गए। सेविकाओं के द्वारा मडुआ पुआ, मडुआ रोटी, बाजरा रोटी, सावा खीर, कोदो की खिचड़ी, मकई दाना का चाट एवं छोला जैसे बिभिन्न रेसिपी बनायें गए थे, जिसका उपस्थित लोगों ने स्वाद भी चखा और रेसिपी का काफी गुणगान भी किए। जिनके प्रदर्शनी एवं ग्रामीण महिलाओं को पैकेट्स बनाकर वितरण भी किया गया। अंत में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशि कुमारी के द्वारा अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चे एवं किशोरियों को पुरस्कृत भी किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित स्थानीय आर्मी रिटायर्ड रामदास मिश्रा, रणजीत मिश्रा, गंगाधर मिश्रा, मोरौना निवासी सुशील कुमार मिश्रा एवं जनप्रतिनिधि को छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा पुष्प माला एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशि कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी व निर्मला कुमारी के द्वारा फलदार व हरियाली का संदेश देते हुए हरे पौधे देकर सम्मानित किया गया।   मौके पर वार्ड सदस्य संजय सिंह, पंच गीता देवी, महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी, निर्मला देवी, प्रखंड समन्वयक रिंकी कुमारी, सेविका संगीता सिंह, भागमणि देवी, मनभावती देवी, रिंकू कुमारी, मंजू देवी, फूला देवी, अनीता देवी, मांडवी कुमारी, सहायिका के रूप में राजकुमारी देवी के अलावे अन्य सभी सेविका एवं सहायिका मौजूद थी।

हाइकोर्ट पटना के वरीय अधिवक्ता बिक्रमदेव सिंह के निधन पर शोक

पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता बिक्रमदेव सिंह के निधन पर स्थानीय कई अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। स्व. सिंह बिक्रमगंज के आरा रोड के निवासी थे।   बार एसोसिएशन के महासचिव दिनेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह उन्होंने पटना में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर अधिवक्ता बब्लू उपाध्याय, राजेश कुमार, अजय पाठक, मनोज चौधरी, मो अली खां, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।   स्व. सिंह बिक्रमगंज के आरा रोड के निवासी थे। बार एसोसिएशन के महासचिव दिनेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह उन्होंने पटना में अंतिम सांस ली।   उनके निधन पर अधिवक्ता बब्लू उपाध्याय, राजेश कुमार, अजय पाठक, मनोज चौधरी, मो अली खां, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

ऑपरेशन मुस्कान से पुलिस देसी कट्टा को किया बरामद

अरवल जिले के महेंदीया थाना में दो माह पूर्व बेलसर गांव निवासी विभुनाथ मिस्त्री के पुत्र प्रमोद कुमार के द्वारा महेंदीया थाने में मोबाइल गुमसुदगी का सनहा दर्ज करवाया था कांड संख्या 671/23 के उपरांत पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अग्रदर कार्रवाई करते हुए खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया।   लेकिन जब पुलिस ने मोबाइल मिलने के उपरांत मोबाइल का अवलोकन किया तो उसमें एक युवक देसी कट्टा के साथ कई फोटो संग्रह कर रखा हुआ था जिसके उपरांत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाई अच्छा कमरिया जान के दौरान चार युवक को पुलिस मैं गिरफ्तार कर लिया है। देसी कट्टा पुलिस ने बरामद कर लिया।   इस मामले में एसपी मोहम्मद कासिम के द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बराबर होने के उपरांत एक बेसिक काटा का फोटो देखा गया जिसे पुलिस के द्वारा जिस युवक के पास से मोबाइल बरामद किया गया था उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि मेरे पास देसी कट्टा नहीं है लेकिन इस युवक के निशानदेही पर देसी कट्टा के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।   वही इस मामले में चार युवक को गिरफ्तार किया गया है जो सभी नाबालिक हैं इन्हें बाल सुधार गिरीह में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि बंशी थाना कांड संख्या 115/ 23 में एक सीएसपी ब्रांच से 100000 रू चोरी करने के मामले में दो युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। एवं बंशी थाना क्षेत्र से ही मोटर चोरी के मामले में दो युवा को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो युवक ने स्वीकार किया युवक नाम बताया कि हमने मोटर कुर्था स्थित एक कबाड्डी के दुकान में बेचा हूं जिसे पुलिस के द्वारा मोटर को बरामद कर लिया गया है वही कबड्डी की दुकान वाले के साथ टोटल पांच लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।   वही एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान तो आती है लेकिन अरवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जो पहली बार ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक देसी कट्टा बरामद की गई है।

खेलो इंडिया के तरफ से पेनचक सिलाट महिला लीग का आयोजन

स्मिता के तत्वाधान में इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया पेनचक सिलाट वोमेन लीग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कई जिलों के विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी श्री रविन्द्र कुमार के द्वारा किया गया।   मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र कुमार, डीडीसी, अरवल तथा अतिथि के रूप में पायस मिशन स्कूल के निदेशक राज कुमार एवं प्राचार्या सोनम मिश्रा उपस्थित हुईं। इनके अलावे पेनचक सिलाट एसोसियेशन के गौतम कुमार सिंह भी उपस्थित हुए।   इस प्रतियोगिता में पायस मिशन स्कूल की छात्र प्रज्ञा सिमलेश, प्रिया कुमारी तथा जिज्ञासा कुमारी ने गोल्ड मेडल हासिल किया तो वहीं प्रियांशु कुमारी को सिल्वर तथा पलक को कास्य पदक हासिल हुआ। कुल मिलाकर विभिन्न श्रेणियों में १० मेडल से अधिक पर पायस मिशन स्कूल ने कब्जा जमाया।   पायस मिशन स्कूल के निदेशक राज कुमार ने छात्राओं के इस सफलता से काफी प्रसन्न दिखें। विद्यालय के खेल शिक्षक नीरज कुमार एवं कृष्णा कुमार ने सभी छत्राओं को बधाई दिया। प्राचार्या ने इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजनकर्त्ता को भी सराहा।

हर्षोल्लास के साथ आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी

अरवल अनुमंडल कार्यालय के निकट जयप्रकाश नगर श्री राधे कृष्ण मंदिर में प्रति वर्ष के भांति भांति इस बार भी कल 8 सितंबर 2023 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा एवं रात्रि में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे चर्चित लोक गायक राम ध्यान सिंह सहित कई कलाकार शामिल होंगे। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस आशय की जानकारी सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश नारायण सिन्हा यादव के द्वारा दिया गया।   अरवल अनुमंडल कार्यालय के निकट जयप्रकाश नगर श्री राधे कृष्ण मंदिर में प्रति वर्ष के भांति भांति इस बार भी कल 7 सितंबर 2023 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा एवं रात्रि में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे चर्चित लोक गायक राम ध्यान सिंह सहित कई कलाकार शामिल होंगे। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस आशय की जानकारी सेवा निवृत्त शिक्षक जयप्रकाश नारायण सिन्हा यादव के द्वारा दिया गया।

विपक्ष की आवाज को आम जनता तक पहुंचने से रोका जा रहा है: डॉ धनंजय शर्मा

अरवल भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ पर कल सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले पदयात्रा के संबंध आज जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में प्रेस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष इसी 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से अपने भारत जोड़ो यात्रा का प्रारंभ किया था। लगभग 4 हजार किलोमीटर की यात्रा उन्होेंने कई राज्यों को पार करके काश्मीर में पुरा किया. इस दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन मिला, यात्रा का उद्देश्य था कि आज देश की मीडिया गोदी मिडिया बन गई है, कुछ को छोड़कर बाकी मिडिया वाले बिपक्ष की बातों को न तो छापती है और न दिखाती है, लोकसभा में जब राहुल गांधी सहीत बिपक्ष के नेता बोलते हैं तो उनके माईक को बंद कर दिया जाता है। बिपक्ष के आवाज को आम जनता तक पहुंचने से रोका जा रहा है ऐसी स्थिति में राहुल गांधी ने इस पदयात्रा के माध्यम से वे सिधे आम अवाम से मिले और उनकी समस्याओं से रु ब रु हुए. आम भारत वासी काफी खुश हुए। भारत भर में राहुल गांधी की यात्रा से एक नई ऊर्जा पैदा हुई, और भारत भर के लोग राहुल गांधी के प्रति लोगों का रुझान बढा है।   उसी के याद में कल अरवल स्थित श्रीगांधी पुस्तकालय के महात्मा गांधी के मुर्ति पर माल्यार्पण करके यात्रा प्रारंभ किया जाएगा और कचहरी परीसर स्थित बाबा साहब अम्बेडकर जी के मुर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा को समाप्त किया जाएगा।   आज के प्रेस वार्ता में कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, मोहिउद्दीन अंसारी, अरुण कुमार भारती, लालमणी भारती, असलम अंसारी, भी मौजूद थे।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 18 लोगों को खोई मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारकों को लौटाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अरवल जिले की पुलिस ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन की मौजूदगी में 18 लोगों को खोए मोबाइल फोन को वापस लौटाया गया मोबाइल फोन पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई ।   हालांकि सिर्फ उन्हीं धारको का मोबाइल फोन मिल सका जो खोने के बाद स्थानीय थाने या ओपी में शिकायत किए थे मोबाइल फोन पाने वालों में विद्यार्थी,व्यवसायी, किसान,मजदूर शामिल हैं इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया की खोई मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी अनुसंधान की मदद ली गई और इसके आधार पर जांच कर यह उपलब्धि पाई गई है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अरवल पुलिस आम जनता के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह सेवा निरंतर आगे भी जारी रहेगी उन्होंने बताया कि 18 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब ₹,  3,40,000 आंकी गई है दूसरी तरफ मोबाइल धारक ने अरवल पुलिस की कार्यशैली से प्रसन्न होकर उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया।   विदित हो कि अरवल पुलिस इससे पहले भी जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक 138 गुम हुए मोबाइल की बरामदगी कर चुकी है जो धारको को वितरण किया जा चुका है जिसमें किसान, विद्यार्थी, व्यवसायी, गृहणी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, पुलिसकर्मी, समाजसेवी शामिल थे जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाकर सत्यापन करने के बाद उन्हें मोबाइल दे दी गई।

दिल्ली पब्लिक स्कूल का प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार को होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र हाजीपुर में सम्मानित किया गया

अरवल जिला में निजी स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल का धुआंधार प्रदर्शन रहने के कारण दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार को वैशाली जिला के हाजीपुर में होम गार्ड के जवानों का चल रहे प्रशिक्षण पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करके बुलाया गया, अरवल जिला के 227 जवान प्रशिक्षण ले रहे हैं।   मुख्य अतिथि के रूप में डीपीएस के प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार को देख कर जिला अरवल के होमगार्ड प्रशिक्षण ले रहे होमगार्ड नौजवान बहुत खुश होकर अपने आप को गर्म महसूस कर रहे थे कि हमारे जिला के धर्मेंद्र कुमार प्रिंसिपल को मान सम्मान दिया जा रहा है और अरवल के लिए गर्व की बात है कि प्रशिक्षण केंद्र में बोला कर सम्मानित किया गया।   प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार ने पासिंग आउट होने वाले होमगार्ड के जवानों को बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया और प्रशिक्षण ले रहे होमगार्ड के जवानों को नसीहत दिया कि अपने फर्ज को ईमानदारी और लगन के साथ काम को अंजाम दें कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिस से अवाम को तकलीफ पहुंचे,