Bakwas News

विपक्ष की आवाज को आम जनता तक पहुंचने से रोका जा रहा है: डॉ धनंजय शर्मा

अरवल भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ पर कल सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले पदयात्रा के संबंध आज जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में प्रेस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष इसी 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से अपने भारत जोड़ो यात्रा का प्रारंभ किया था।

लगभग 4 हजार किलोमीटर की यात्रा उन्होेंने कई राज्यों को पार करके काश्मीर में पुरा किया. इस दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन मिला, यात्रा का उद्देश्य था कि आज देश की मीडिया गोदी मिडिया बन गई है, कुछ को छोड़कर बाकी मिडिया वाले बिपक्ष की बातों को न तो छापती है और न दिखाती है, लोकसभा में जब राहुल गांधी सहीत बिपक्ष के नेता बोलते हैं तो उनके माईक को बंद कर दिया जाता है।

बिपक्ष के आवाज को आम जनता तक पहुंचने से रोका जा रहा है ऐसी स्थिति में राहुल गांधी ने इस पदयात्रा के माध्यम से वे सिधे आम अवाम से मिले और उनकी समस्याओं से रु ब रु हुए. आम भारत वासी काफी खुश हुए। भारत भर में राहुल गांधी की यात्रा से एक नई ऊर्जा पैदा हुई, और भारत भर के लोग राहुल गांधी के प्रति लोगों का रुझान बढा है।

 

उसी के याद में कल अरवल स्थित श्रीगांधी पुस्तकालय के महात्मा गांधी के मुर्ति पर माल्यार्पण करके यात्रा प्रारंभ किया जाएगा और कचहरी परीसर स्थित बाबा साहब अम्बेडकर जी के मुर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा को समाप्त किया जाएगा।

 

आज के प्रेस वार्ता में कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, मोहिउद्दीन अंसारी, अरुण कुमार भारती, लालमणी भारती, असलम अंसारी, भी मौजूद थे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment