Bakwas News

अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

अरवल । दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को यात्री बस से जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है मिली जानकारी के अनुसार निरंजनपुर निवासी मनीष कुमार को मेहंदिया थाना के संसार स्थित महारानी बस से गिरफ्तार किया गया है।   यह बस झारखंड के टाटानगर से पालीगंज की ओर जा रही थी हमारी दाल का नेतृत्व मोहम्मद इरशाद अंसारी कर रहे थे छठी माई दल में सहायक और निरीक्षक अजीत कुमार सिपाही सनोज सिंह गृह रक्षक एवं सैप के जवान शामिल थे।

समकालीन अभियान के तहत अरवल पुलिस ने बारह अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

अरवल। जिले की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर बारह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक, अखल मो० कासिम के निर्देशानुसार दिनांक 20दिसंबर को वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।   निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, अरवल, के नेतृत्व में प्रहार टीम अखल एवं सभी थानाध्यक्षों एवं ओ०पी० अध्यक्षों के द्वारा संयुक्तरूप रूप से विशेष रूप से चयनित किये गये गाँव में जाकर छापेमारी अभियान चलाया गया इस दौरान जिले के भिन्न-भिन्न जागहो से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें हत्या के प्रयास में -एक(01)मद्यनिषेध के मामले में- चार(04) एवं वारंटी-सात(07) कुल बारह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज बिहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं ! गिरफ्तार किए गए लोगों में कुर्था थाना से तीन (वारंटी)-03 अरवल थाना से दो (हत्या के प्रयास में-01,वारंटी -01) करपी थाना से दो ( मध्यनिषेध के मामले में-01, वारंटी -01) मेहंदिया थाना से एक (वारंटी-01) कलेर थाना से दो(मध्यनिषेध के मामले-02)किंजर थाना सेएक(वारंटी-01)और मानिकपुर ओ०पी० से एक( मध्यनिषेध के मामले में-01)साथ ही वाहन जांच अभियान के तहत बारह हजार रु० जुर्माना के रुप में वसूल की गती है और मध्यनिषेध के तहत,31 लीटर देसी महुआ शराब जप्त किया गया है !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जिलास्तरीय वितरण किया राम मंदिर कलश अक्षत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राम मंदिर गृह संपर्क अक्षत वितरण जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम तहत रोहतास जिला के आठ प्रखंड सहित दो नगर क्षेत्र में अक्षत कलश का वितरण हुआ।   कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह दुर्गेश कुमार सिंह ने की। इस मौके पर कार्यकर्ता सहित लोगों संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण नही यह एक सनातन राष्ट्र का पुनः निर्माण हो रहा है। जो भारत पुनः विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रेसर हो चला है।   वही देश के राम मंदिर के लिए हमारे राष्ट्र भक्तों ने अपने प्राण तक निछावर कर दिए है। जो विगत 1992 के कार सेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि 22 जनवरी को स्थापित करके सनातनी उन्हें देंगे।   मौके पर जिला कार्यवाह संतोष कुमार ने लोगों के घरों तक कलश अछत पहुंचाते हिन्दू सनातन शक्ति को जागृत करने का अपील किया।   दूसरे तरफ इस अवसर पर गांव सहित पूरा शहर जय श्रीराम के भक्तिमय स्वर से गंजमय रहा। इस अवसर पर विश्वनाथ, संतोष कुमार,ओम नारायण सिंह,रामजी चौधरी,अनिल सिंह, पुजारी बबलू पंडित, धीरेंद्र कुमार,अनिल कुमार,अशोक कुमार, दीनानाथ,चंदन,बलराम पांडे,विवेक कुमार, रिशु सिंह, सौरभ,अविनाश, बबलू , ,रौशन व जिला प्रचार प्रमुख दीपक कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रामपुर चौरम पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार

अरवल। रामपुर चौरम थाने की पुलिस ने फरार दो वारंटी को गिरफ्तार किया है|इस मामले में रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो से फरार दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।   गिरफ्तार व्यक्ति रवि रंजन कुमार ग्राम खभैंनी, विजय रविदास ग्राम बंदेली बीगहा को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार इन सभी लोगों के ऊपर कोर्ट से वारंट निर्गत था जिसके विरूद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई और सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार इन सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है|

मेजर मनोज कुमार देश की सीमा की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया

करपी,अरवल। करपी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी मेजर मनोज कुमार देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस घटना की सूचना इनके पिता अशोक कुमार प्रभाकर को मंगलवार की सुबह नव बजे मिली। पिता आर्मी से रिटायर करने के बाद रेलवे में नौकरी करते हैं। सूचना मिलते ही उनके होश उड़ गए।   उन्होंने बताया कि सोमवार की रात अपने पुत्र मनोज कुमार से व्हाट्सएप कॉल पर बात की थी। वह हसमुख प्रवृत्ति का लड़का था और काफी संजीदगी से बात किया। लेकिन अचानक मंगलवार की सुबह नव बजे यह मनहुस खबर मिली।   इन्होंने बताया कि मनोज कुमार भारत चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। जून 2016 में नालंदा सैनिक स्कूल से पास करने के बाद एनडीए कंप्लीट कर सेना में योगदान दिया था। मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व इसकी धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद सभी परिवार कानपुर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहीद मेजर अपने गांव में काफी लोकप्रिय थे। पिता ने बताया कि मेरे छह पुत्र हैं। जिनमें सबसे बड़ा मेजर मनोज कुमार थे।   घटना के संबंध में जानकारी देते हुए इन्होंने बताया कि सिर्फ इतना जानकारी है कि ड्यूटी करते समय बेटा शहीद हो गया। विस्तृत जानकारी सेना मुख्यालय से दी गई है। शव बुधवार को लोदीपुर गांव पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जहां इनका अंतिम संस्कार अरवल सोन नदी में सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर बैठक

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने की। बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रखंड के दो गांव कोनी एवं कुर्था में 20 दिसंबर से आयोजित नाइट ब्लड सर्वे का कार्यक्रम की सफलता पर विचार विमर्श किया गया।   इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि कुर्था प्रखंड अंतर्गत दो गांवो में कोनी एवं कुर्था में रात्रि रक्त पट संग्रह के द्वारा फाइलेरिया की जांच की जाएगी। कोनी गांव में 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक एवं कुर्था में 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक यह जांच की जाएगी।   उन्होंने बताया कि फाइलेरिया की जीवाणु रात्रि में ही सक्रिय होते हैं अतः यह कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। यह कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था के चिकित्सीय दल के द्वारा किया जाएगा। फाइलेरिया एक गंभीर लाइलाज बीमारी है समय पर जांच एवं पता चलने पर उचित इलाज के द्वारा आसानी से फाइलेरिया से बचा जा सकता है।   बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शशांक शेखर, लैब टेक्नीशियन प्रेम कुमार भोला, फैमिली प्लानिंग काउंसलर रौशन कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक संतोष कुमार, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक अनिल कुमार एवं संबंधित गांव की आशा एवं फैसिलेटर मौजूद थे।

वेतन भुगतान में विलंब के कारण हो रही परेशानी

करपी,अरवल । आवंटन आने के बावजूद भी विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की लापरवाही के कारण वेतन भुगतान में विलंब होने से शिक्षको के आक्रोश व्याप्त है।   इस संबंध में शिक्षक नेता दुबे सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि जिओबी से वेतन प्राप्त करने वाले नियोजित शिक्षको दुर्गा पूजा, दीपावली, एवम छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी वेतन का भुगतान आवंटन के अभाव में नही हुई थी। पिछले चार माह शिक्षको को वेतन के लाले पड़े है।   कई लोग सूद पर किसी से पैसा लिए है तो कई लोग पैसा के अभाव में अपने या अपने स्वजनो के चिकित्सा नही करवा पा रहे है। वेतन पर ही आश्रित रहने वाले शिक्षको के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।शनिवार को विभाग के द्वारा आवंटन भी प्राप्त हूवा तो विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के कारण वेतन भुगतान में विलंब हो रही है।   शिक्षक नेता ने जिलापाधिकारी से वेतन भुगतान करवाने की मांग की है। उधर जिलाशिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आवंटन होने के बावजूद भी वेतन भुगतान में दो चार दिन विलंब हो सकती है। क्योंकि पहले बीपी एस सी से नवनियुक्त शिक्षको को पहले वेतन भुगतान करने का विभागीय दबाव है।

डॉ रविंद्र बने इंदु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी

बिक्रमगंज शहर के इंदु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय के डॉ रविंद्र कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विभाग को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया । राजभवन द्वारा आयोजित विकसित भारत  2047 वॉइस युथ को सफल संचालन हेतु डॉ रविंद्र कुमार को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया ।   नोडल पदाधिकारी नियुक्त होने पर बधाई देने वाले शिक्षकों में उक्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार सिंह, उप प्राचार्य उमेश्वर प्रसाद सिंह , डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ उदय प्रताप सिंह, डॉ अरविन्द कुमार पाण्डेय, डॉ बिपिन बिहारी सिंह,प्रो राकेश कुमार सिंह,प्रो अयोध्या प्रसाद सिंह,प्रो उमेश कुमार सिंह तथा रामाकांत सिंह और महाविद्यालय के प्रधान लिपिक हैं । डॉ रविंद्र कुमार ने सचिव डॉ अजय कुमार सिंह एवं पूर्व प्राचार्या डॉ माधुरी सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य विभाग ने नोनहर में किया जीपीपीएफटी का गठन

बिक्रमगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत नोनहर में मुखिया आभा कुमारी की अध्यक्षता में जीपीपीएफटी के गठन को लेकर बैठक की गई। जिसमें पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण थीम के ऊपर चर्चा की गई एवं सभी गर्भवती माता को आयरन कैल्शियम की गोली तथा चौथा जांच सुनिश्चित हो सके, उसके ऊपर चर्चा की गई।   आशा को बताया गया कि एचबीएनसी के साथ हीं सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना जैसे वीएचएसएनडी, अन्न परशन, गोद भराई, माता बैठक, संस्थागत प्रसव आदि को मजबूत बनाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार, सीडीपीओ आईसीडीएस, मुखिया आभा कुमारी सचिन, पिरामल फाऊंडेशन के राज्य स्तरीय अधिकारी राम शंकर सिंह, जिला लीड पल्लवी बॉस, डी पी एच ओ अर्जुन गोस्वामी, कुश कुमार, सीएचओ चंद्रदीप कुमार गुप्ता, एएनएम कांति कुमारी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का लाभ लेने के लिए करें 27 दिसंबर तक आवेदन

अरवल । राज्य में प्रखंडों एवं सुदूर पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने एवं आमजनों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के द्वारा ” मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना अधिसूचित किया गया है। इस योजना के तहत जिला मुख्यालय के प्रखंड को छोड़कर अरवल जिले के शेष चार प्रखंडों में इस योजना को लागू किया जाएगा।   प्रति प्रखंड अधिकतम सात जिसमे दो अनुसूचित जाति, दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग, एक अल्पसंख्यक समुदाय, एक सामान्य वर्ग (जो किसी कोटि में नहीं आते हों, लाभुकों को बस के क्रय पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा एवं लाभुकों को प्रति बस पाँच लाख रु० अनुदान का भुगतान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा लाभुक के खाते में किया जाएगा।   जिस प्रखंड में अनुसूचित जनजाति कि संख्या एक हजार से ज्यादा होगी उस प्रखंड में एक अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के कोटि में भी लाभ दिया जाएगा।योजना के तहत् आवेदन ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त किया जाएगा जिस हेतु लिंक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। आवेदक को आवेदन के साथ जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, मैट्रिक योग्यता का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, चालक अनुज्ञप्ति उपलब्ध कराने होंगे। लाभुक की आयु आवेदन करने की तिथि को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।   इस शर्त का करना होगा अनुपालन   वाहन को पाँच वर्ष तक बिना अनुमंडल पदाधिकारी की लिखित स्वीकृति के बिना विक्रय नही किया जाएगा। बस पारिवारिक उत्तराधिकारी के तहत हस्तांतरित हो सकेगा। यदि बस की खरीद किसी वित्तीय संस्थान से ऋण लेकर किया गया है तो अनुदान की राशि का उपयोग आवेदक द्वारा ऋण के भुगतान में किया जाएगा। आवेदन के उपरांत प्रखंडवार व कोटिवार वरीयता सूची का निर्माण किया जाएगा।   मैट्रिक कि शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अधिकतम अंक लाने वाले को प्राथमिकता दी जायेगी। यदि दो अभ्यार्थियों का सामान्य अंक आता है तो उम्र को वरीयता दी जायेगी। लाभुक के चयन के लिए जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में चयन समिति होगा, जिसमें डीएम अध्यक्ष और सदस्य के रूप में डीडीसी व जिला परिवहन पदाधिकारी होंगे। आवेदन करने के लिए 6 दिसंबर से 27 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है।