Bakwas News

संपर्क पथ का निर्माण शीघ्र होगा पूरा-जिला पदाधिकारी

अरवल। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि विगत कुछ दिनों पूर्व विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से पुनपुन नदी पर बने पुलों का संपर्क पथ नहीं बन पाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। जिला पदाधिकारी द्वारा इसपर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए अकरौंजा एवं शेरपुर ग्राम में पुनपुन नदी पर निर्मित पुलों के संपर्क पथ निर्माण हेतु संबंधित रैयतों से संपर्क स्थापित किया गया।   रैयतों को योजनाओं की महत्ता के संबंध में समझाते हुए उनसे सहमति प्राप्त होने के उपरांत रैयती लीज योजना के अन्तर्गत आवश्यकतानुसार भूमि अधिगृहित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा अधियाची विभाग को निर्देशित किया गया कि इन रैयतों को अविलंब राशि उपलब्ध कराकर संपर्क पथ निर्माण का कार्य यथा शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित

अरवल । जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा मद्य निषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों, उत्पाद कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी एवं जीविका दीदीयों को सम्मानित किया गया।   इसके तहत पुलिस विभाग से राजीव रंजन, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अरवल, फुलचंद कुमार यादव, धानाध्यक्ष, कलेर, राहुल अभिषेक, थानाध्यक्ष मेहन्दिया, अर्चना कुमारी, सिपाही सं0-563 एवं रेखा कुमारी, सिपाही सं0-595, उत्पाद विभाग से मो० इरशाद अवर निरीक्षक मद्यनिषेध अरवल, धर्मेन्द्र कुमार,   अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध अरवल , राजीता कुमारी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध अरवल ,जीविका से मिता देवी, शीला जीविका, स्वयं सहायता समूह, सकरी, अरवल सदर, संजू देवी साई बाबा जीविका स्वयं सहायता समूह नदौरा कुर्था, अरवल एवं लालती देवी, चंपा जीविका स्वयं सहायता समूह पहलेजा कलेर अरवल को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।   विदित हो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष इन पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मदद से काफी ज्यादा अवैध शराब की जब्ती एवं कार्रवाई की गई है।   उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, अरवल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, अरवल के साथ-साथ पुलिस एवं उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

सूची की तैयारी के लिए निविदा आमंत्रित

अरवल। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी लोक सभा आम चुनाव की तैयारी चालू हो गई है। इसी क्रम में मतदाता सूची की तैयारी के लिए निविदा आमंत्रित की गयी है।   योग्य फर्म कार्यकारी एजेंसी दिनांक 15 जनवरी तक दो अलग-अलग लिफाफा में शील बंद कर जिला निर्वाचन कार्यालय, अरवल में उपलब्ध करा सकते हैं। प्राप्त सभी निविदा को 16 जनवरी को जिला क्रय समिति, अरवल के समक्ष खोला जायगा। इच्छूक सभी योग्य एजेंसी निविदा में भाग ले सकते हैं।

चापाकलों की अधिष्ठापन के लिए निविदा का निर्देश

अरवल । जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना अन्तर्गत पेयजल की व्यवस्था हेतु चापाकल अधिष्ठापन का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में अपर समाहर्ता, अरवल की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा अरवल विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर 41 चापाकल एवं कुर्था विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर 39 चापाकलों का अधिष्ठापन किया जा रहा है।   इसके लिए तकनिकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जिला पदाधिकारी द्वारा इन चापाकलों के अधिष्ठापन हेतु जिला योजना पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि यथाशीघ्र निविदा कराते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करायें। इन चापाकलों के अधिष्ठापन से अरवल जिलान्तर्गत 214 अरवल एवं 215 कुर्था विधान सभा क्षेत्र के आम जनों को काफी हद तक पेय जल की समस्या से निदान मिलेगा।

परीक्षा केंद्र से छात्र की बाईक चोरी

कुर्था,अरवल। कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद जगदेव स्मारक महाविद्यालय में स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा देने आए मानिकपुर ओपी क्षेत्र के बिथरा गांव निवासी छात्र नीलेश कुमार की गाड़ी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।   मिली जानकारी के अनुसार बिथरा गांव निवासी नीलेश कुमार अपने फुफेरा भाई नवादा जिला निवासी मोहित कुमार की स्प्लेंडर बाईक लेकर जगदेव कॉलेज में स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा देने आया था जब वह परीक्षा देकर बाहर आया तो देखा कि गाड़ी नहीं है। इसके बाद काफी खोजबीन की मगर गाड़ी का कुछ अता पता नहीं चल पाया तो उसके बाद अपने फुफेरे भाई को गाड़ी चोरी होने की जानकारी दी।

एक उपभोक्ता पर जुर्माने के साथ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

कुर्था,अरवल। कुर्था प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में चोरी से बिजली जलाने के आरोप में एक व्यक्ति पर तेईस हजार चार सौ पंचानवे रुपए का फाइन करते हुए विद्युत विभाग ने कुर्था थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है। विधुत प्रशाखा कुर्था के कनीय अभियंता सूरज कुमार ने बताया की प्रतापपुर गांव निवासी चंचल कुमार पिता प्रेमचंद यादव द्वारा चोरी-छिपे बिजली का उपयोग किया जा रहा था।   जिसके आलोक में गुप्त सूचना पर उक्त गांव में छापेमारी कर उन्हें मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली जलाने के क्रम में रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसमें 20019 रुपये का जुर्माना लगाया है तथा पूर्व के 3476 रूपये बकाया था जिसे जोड़कर कुल 23495 रुपए का फाइन लगाते हुए कुर्था थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

अनुआं एवं शेरपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

कुर्था,अरवल। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के अनुआं पंचायत के अनुआं गांव में एवं शेरपुर पंचायत के सरवाली गांव से प्रारंभ की गई। जहाँ अनुआं पंचायत में इस संकल्प यात्रा का मुखिया मनोज कुमार यादव एवं सरवाली गांव में शेरपुर पंचायत के मुखिया सुनीता देवी के द्वारा प्रचार रथ के ड्राइवर को माला पहनाकर स्वागत किया गया।   इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया।वहीं उपस्थित लोगों को बीपीआरओ मनीष रंजन के द्वारा 2047 तक विकसित भारत बनाने एवं भारत को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।   इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जहाँ पर लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से रूबरू हुए और योजनाओं से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में लोगों ने एलईडी वैन के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों की लघु फिल्मों को देखा। इस फिल्मों के जरिए लोगों को सरकार की तमाम उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों ने नजदीक के खेतों में ड्रोन प्रणाली से नैनो यूरिया का छिड़काव एवं मिट्टी जांच को भी बारीकी से देखा।   इस मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपना 2047 तक विकसित भारत को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन देशभर में एक साथ किया जा रहा है। जहां इस यात्रा की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों को सशक्त बनाने की यात्रा है यह भारत के गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।   भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ,पीएम आवास योजना,मुद्रा योजना, जनधन योजना,पीएम किसान योजना,विश्वकर्म योजना, उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत दर्जनों योजनाएं चलाई गई है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर कोई भी गरीब व्यक्ति अपने जीवन स्तर को उन्नत बना सकता है।   वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों के बीच भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पुस्तक एवं नए वर्ष के कैलेंडर भी वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा नेता सरदार रणविजय सिंह, आमोद तिवारी,स्वास्थ्य प्रबंधक वंशी अखिलेश वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

जलभरी व कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ

बिक्रमगंज। प्रखंड क्षेत्र के बरना में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भव्य जलभरी व कलश यात्रा के साथ गुरुवार को प्रारंभ हुआ। यज्ञ स्थल से हाथी-घोड़ा एवं बैन्ड तथा डीजे बाजा के साथ कलश यात्रा दिन के 12 बजे भव्यता के साथ निकली। जिसमें सौकड़ो महिला एवं पुरुष भक्तगण कलश के साथ शामिल हुए।   सुबह 7 बजे पहुंचे लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी महाराज के पावन उपस्थिति में सनातन संस्कृति के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ स्थल से यात्रा निकाली गई। डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य सड़क से सलेमपुर होते हुए भक्तगण बिक्रमगंज के तेन्दूनी चौक पहुंचे। सनातन की जय हो, जीयर स्वामी जी महाराज की जय का गगन भेदी जयकारा लगाते हुए सभी वापस बरना गांव स्थित तलाब पर पहुंचे।   जहां जगद्गुरु रामानुजाचार्य मुक्तिनाथ जी महाराज, जगतगुरु वैकुंठनाथ जी महाराज, जगद्गुरु उद्धव प्रपन्नाचार्य स्वामी जी महाराज एवं प्रेमानंद जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर जलभरी का कार्य संपन्न कराया गया।   जिसके बाद भक्तगण जल के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे और विद्वानों द्वारा यज्ञ प्रारम्भ किया गया। बताते चलें कि संध्या 4 बजे से जीयर स्वामी का कथा पूर्णाहुति के पूर्व तक नियमित रूप से चलेगा।   सुबह 7:30 से लेकर 8:30 के बीच स्वामी जी के दिनचर्या के अनुसार यज्ञ स्थल पर आरती पूजन का कार्य होगा। विगत 1 जनवरी को भव्य भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।नवरी को भव्य भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।

आग लगने से किसान को हजारों रुपये का हुआ नुकसान

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के फुलसाथर गांव में किसान पंकज कुमार के खेत मे रखे धान के पुंज एवं नेवारी की पुंज में शाम को अचानक आग लग गई। जिसके बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा किसी तरह बाल्टी में पानी एवं अन्य घरेलू बर्तनों में पानी भरकर उसपर फेंका गया तो किसी तरह आग पर काबू पाया गया।   मिली जानकारी के अनुसार सचई पंचायत के फुलसाथर गांव निवासी पंकज कुमार की एक बीघे का धान का बोझा एवं नेवारी का पुंज जल गई जिससे उन्हें करीब तीस से चालीस हजार रुपये की नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग पाया है।

भारतीय जनता पार्टी, शिक्षक समाज और मेरे संघर्ष की आखिरकार हुई जीत

कुर्था,अरवल। शिक्षकों को वादा किया था जो पूरा किया मैंने चुनाव से पूर्व शिक्षकों से कहा था कि मैं अपने छह वर्षों के कार्यकाल में ही आपलोगों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलवाकर रहूंगा इसके लिए मुझे जितना संघर्ष करना पड़े मैं करूंगा। इसके लिए शिक्षकों के साथ साथ मेरे पार्टी के लोगों ने हौसला बढ़ाया और पटना में शिक्षकों की समस्या को लेकर आंदोलन में कूदी भाजपा सांसदों विधायकों एवं कार्यकर्ताओं को इसके लिए लाठी खानी पड़ी जिसमें हमारे एक साथी कार्यकर्ता जहानाबाद जिले के कल्पा गांव निवासी विजय सिंह शहीद हो गए।   जिसे पार्टी कभी भूल नहीं सकती। उनके जज्बे को पूरा शिक्षक समाज एवं भारतीय जनता पार्टी सलाम करती है। सड़क से लेकर विधान परिषद तक शिक्षको को सरकारी कर्मी का दर्जा देने के लिए हमने संघर्ष किया था। आज विजय कुमार सिंह की आत्मा को सुकून और शांति मिली होगी। उनका बलिदान काम आया और अंततः सरकार को झुकना पड़ा और सरकार नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया। जिसके कारण शिक्षक समाज मे जश्न का माहौल है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधानपरिषद सदस्य जीवन कुमार ने अरवल जिले के कुर्था में डाकबंगला परिसर में प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर कही।   उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा चुनाव से पूर्व करीब 900 सभा मे से 700 सभा मे नियोजित शब्द हटाने की मांग की गई थी तथा राज्यकर्मी का दर्जा दिलवाने के लिए मुझे संघर्ष करने की अपील की गई थी। इसी का नतीजा है कि शिक्षकों का 16 वर्ष का संघर्ष एवं मेरे व भारतीय जनता पार्टी के कठिन संघर्ष के बदौलत सरकार को झुकना पड़ा हमलोगों ने सरकार पर आंदोलन कर कहा कि शिक्षकों से जो झूठा वादा किया गया था कि राज्यकर्मी का दर्जा देंगे उससे हमलोग भागने नहीं देंगे उस वादा को पूरा करना होगा और सरकार ने सदन में बाध्य होकर शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का फैसला कैबिनेट में पास करना पड़ा।   वहीं उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों की लगातार 16 साल से कलंक का टिका नियोजित शब्द हटाने के लिए लागातार भाजपा द्वारा आक्रामक आंदोलन चला था। तब जाकर बिहार सरकार निर्णय लेने पर मजबूर हुई। इसके बाद उन्होंने विशिष्ट शिक्षक और राज्य कर्मी का दर्जा खत्म करने कि दिशा मे मजबूत पहल हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों की जीत है और मैं अपने चुनावी जनसभाओं में यह वादा किया था कि मैं अपने ही कार्यकाल में शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलवाऊंगा। चाहे उसके लिए मुझे जितना भी जन आंदोलन और जन संघर्ष करना पड़े मैं पीछे नहीं हटूंगा।   इस आंदोलन के दौरान शिक्षकों ने भी कदम से कदम मिलाकर साथ दियें। आज उसी का परिणाम है कि बिहार सरकार बैक फुट पर आकर शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने का फैसला किया। हम आगे भी शिक्षकों और छात्रों की जो भी समस्याएं होंगी उसे मैं जोरदार तरीके से सदन के अंदर और सदन के बाहर यानी सड़क से सदन तक उठाने का कार्य करूंगा। वहीं उन्होंने कहा कि दक्षता परीक्षा पास करने का एक शर्त जो जोड़ा गया है मैं नहीं समझता हूं कि अब उसकी आवश्यकता है सभी शिक्षक पहले से ही दो बार दक्षता परीक्षा पास कर चुके हैं।   हालांकि उन्होंने इस क्षेत्र में पानी संकट की स्थायी समाधान के विकल्प क्या हो सकती है तथा इसका स्थायी समाधान क्या हो सकता है इसके लिए कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों से सुझाव भी मांगी। ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामाशीष दास,जिला मंत्री राहुल वत्स, भाजपा नेता खालिक अंसारी,जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद मेराजुद्दीन,प्रखंड मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार,प्रेम कुमार मौजूद थे।