Bakwas News

एसपी ने मृतक के आश्रितों को प्रदान किया मुआवजा राशि की चेक

अरवल । सदर प्रखंड अंतर्गत रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी दिग्विजय कुमार के परिजनों को पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील के द्वारा 25 लख रुपए का चेक प्रदान किया गया पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक के द्वारा मृतक सिपाही की पत्नी को 25 लाख रुपए मुआवजे की राशि का चेक उनके गांव जाकर इटवा जाकर प्रदान किया गया।   पुलिस अधीक्षक में बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है मालूम हो दिग्विजय कुमार की मौत रविवार को गोपालगंज पुलिस लाइन से बस में सवार होकर चुनाव कराने के लिए सुपौल जा रहे थे इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के सिंघौलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा मोड पर दुर्घटना हुई थी इस क्रम में पुलिस तीन बसों पर सवार थे। पीछे से आने वाले बहन के द्वारा खड़ी बसों में टक्कर मार दी जिसमें दिग्विजय कुमार की मौत हो गई थी।

नेहरू युवा केंद्र ने विभिन्न स्थानों पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

अरवल। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुर्था प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अहमदपुर हरना पंचायत के सालेपुर, लारी जमालपुर, जगदीशपुर,, बूथ संख्या 284 बूथ संख्या 280 बूथ संख्या , 251, निगम पंचायत के बूथ संख्या 269 एवं बूथ संख्या 270, आंगनबाड़ी केंद्र सालेपुर एवं मध्य विद्यालय लारी, सर्वोदय उच्च विद्यालय लारी, मध्य विद्यालय कैथालोदीपुर, महादलित टोला सालेपुर, कुर्त्था,मुबारकपुर, में मतदाता कार्यक्रम चलाया गया, लेखपाल राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है।   इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीतीश कुमार, विवेक कुमार, छोटन मांझी चितरंजन मांझी निधि कुमारी, हिंदुस्तान शिक्षण संस्थान के कार्यकर्ता महिला मंडल के कार्यकर्ता कुर्था के सभी प्रखंड के क्लब के सचिव अध्यक्ष कोषाध्यक्ष, इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल किया।

मनरेगा के कामों में मनमानी का लगा आरोप

करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों मनरेगा का कार्य अपने पूरे शबाब पर है,किंतु कई जगहों पर कार्य की गुणवत्ता संदेह के घेरे में है। अधिकारियों के पास इस संबंध में रोज कई शिकायते मिलती है,किंतु करवाई नही होने के कारण अभिकर्ता भी मजे मजे में होते है। मिट्टी कटाई एवं पिंड भराई के कार्यों में भी भारी फर्जीवाड़ा देखने को मिलता है।वहीं फेवर ब्लॉक के कार्यों में भी काफी लूट खसोट मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार बनाए गए प्राकलन के अनुसार फेवर ब्लॉक लगाने के पहले जमीन को अच्छी तरह समतल कर बालू बिछाने के पश्चात ही फेवर ब्लॉक बिछाने है। उसके पश्चात बिछाए गाय फेवर ब्लॉक पर बालू डालना होता है। ताकि फेवर ब्लॉक पूरी तरह से कस जाए। फेवर ब्लॉक के दोनो किनारे को सिमेंटेड इंट्रलौकिंग का कार्य किया जाना होता है। लेकिन ऐसा नही किया जाता है।   जिसके कारण फेवर ब्लॉक लगाने के दो चार दिन बाद ही अधिकांश स्थानों पर लगाए गए फेवर ब्लॉक उखड़ने लगे है। सबसे आश्चर्य जनक बात है की ऐसे कार्यों को अभियंता द्वारा एंबी कैसे बुक कर दिया जाता है। एक पेटी कांट्रेक्टर ने बताया की क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं के स्थल पर गए बगैर अभियंता के द्वारा स्टिमिट भी बना दिया जाता है और एंबी भी बुक कर दिया जाता है।     अभियंता के खास आदमी स्टिमिट एवम एंबी बुक करने के लिय नापी कर लाया जाता है और कार्य पूर्ण हो जाता है।क्योंकि पेटी कांट्रेक्टर भी स्थानीय होते है इसलीय ग्रामीण भी चुप रहने में ही भलाई समझते है। लेकिन ऐसे कार्य यदि एक साल भी स्थल भी दिखते रहे तो काफी है।विभागीय घालमेल के कारण इन कार्यों में कटौती की जाती है जिससे कार्य होने के दौरान ही ऐसे सड़के क्षतिग्रस्त हो जाती है।

जिला पदाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर ली अहम फैसला

अरवल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह की अध्यक्षता में ईवीएम का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया। इसके अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के दोनों विधानसभाओं से संबंधित क्षेत्रों के ईवीएम सूची को रेंडमाईजेशन के पश्चात सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को संबंधित सूची उपलब्ध कराई गई।   रेंडमाईज ईवीएम को 02 मई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ डिस्पैच सेन्टर (खेल भवन, गाँधी मैदान, अरवल) में स्थानांतरित किया जायेगा। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय नोडल एवं नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी अरवल, सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी कुर्था के साथ अन्य उपस्थित रहे।

पुलिस ने 1 हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

अरवल जिले के करपी थाने की पुलिस ने एक हथियार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताई कि अरवल पुलिस को व्हाट्‌सएप्प के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि शम्भु यादव, पिता-सुरेन्द्र यादव, ग्राम-लड़उआ, बाना-करपी, जिला-अरवल ने स्व० चन्देश्वर यादव के नाम से निर्गत लाइसेंसधारी दोनाली बन्दुक को कई वर्षों से छुपाकर रखे हुए है तथा लाईसेंसधारी के पुत्र दिनेश यादव द्वारा हथियार का सत्यापन एवं जमा करने के लिए हथियार का मांग किया जाता है तो शम्भु यादव हथियार नहीं देकर उसी हथियार से दिनेश यादव को जान से मारने की धमकी देता है। प्राप्त सूचना का सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में पु०अ०नि० उमेश राम, थानाध्यक्ष करपी थाना के साथ करपी थाना के कई पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शम्भु यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।   पूछताछ के क्रम में शम्भु यादव द्वारा बताया गया कि हथियार कृष्णा यादव, पिता-रामप्रसाद यादव, ग्राम-लड़उआ, थाना-करपी के घर में छुपाया हुआ है। उक्त निशानदेही के आधार पर कृष्णा यादव के घर विधिवत छामेपारी कर एक दो नाली बन्दुक, 07 जिन्दा कारतूस एवं एक खोखा बरामद कर लिया गया। छापेमारी टीम में करपी थानाध्यक्ष उमेश राम, परि०पु०अ०नि० प्रीति कुमारी, परि०पु०अ०नि० रागनी कुमारी, परि०पु०अ०नि० रोहित कुमार, परि०पु०अ०नि० पप्पू कुमार सहित करपी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

तड़बाना में आग लगने से 30 ताड़ के पेड़ जलकर राख

अरवल जिले के मधुश्रवां मेला स्थित तरबाना में भीषण लगी आग दो दर्जन से अधिक ताड के पेड़ जलकर हुआ खाक| जानकारी के मुताबिक जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधुश्रवां मेला स्थित तरबना में एकाएक आग लग गई आग लगने से लगभग 30 तार के पेड़ जलकर खाक हो गया है| इसकी सुचना स्थानीय ग्रामीणों ने मेहंदिया थाने को दिया | सूचना मिलने के उपरांत मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर चार दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया।   हालांकि कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया |गरीमत यह रहा की आसपास के खेत में लगे गेहूं के फसल में आग लगने से बच गई| आग का स्थिति इतना भयावा थी कि अपने आप को काबू में ले चुका था लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग कर्मी एवं मेहंदिया थाने के पुलिस के द्वारा आग पर काबू पाया लिया गया| आग कैसे लगी है इसके बारे में जानकारी नहीं प्राप्त हो रहा है|

चुनाव संपन्न करा लौट रहे सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत

अरवल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सुपौल जा रहे हैं गोपालगंज पुलिस बल के सिपाही दिग्विजय सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज पुलिस बल की वाहन सीघबलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहीमा बाजार के पास खड़ी थी तभी पुलिस जवान से भरे तीन को कंटेनर द्वारा पीछे से धक्का मार दिया जिसमें तीन सिपाही की मौत और 14 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे इस घटना में रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी राजदेव महतो के तीसरे पुत्र सिपाही 290 दिग्विजय सिंह की भी घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि दिग्विजय सिपाही बस में बैठा था तभी कंटेनर है जोरदार ठोकर मार दिया इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लेकिन दिग्विजय ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।   हालांकि पुलिस ने कंटेनर को जब्त भी कर लिया है जैसे ही जानकारी इटवा गांव में मिली पूरे गांव में शोक का माहौल कायम हो गया उनके स्वजन फिलहाल अपने बेटे की शव लाने के लिए गोपालगंज पहुंच चुके हैं ।बताया जाता है कि राजदेव महतो के तीन पुत्र थे और उन तीन पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र दिग्विजय था जो काफी मेहनती और लगनशील था वर्ष 2011 में उनकी सिपाही में नौकरी गोपालगंज पुलिस बल में तैनाती की गई थी। गांव के दो लोग पुलिस बल में एक साथ बहाल हुए थे। साथियों के सूचना के बाद पूरे परिवार वहां पर पहुंच चुके हैं और शव लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है देर रात तक सिपाही दिग्विजय सिंह का शव का इंतजार पूरे गांव के लोग टकटकी निगाह से करते रहें

45 लीटर देसी शराब के साथ 5 कारोबारी गिरफ्तार

अरवल । जिले के करपी पुलिस एवं एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर आज रविवार को पांच शराब कारोबारियों को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष उमेश राम ने बताया कि मखमिलपुर मुसहरी, रामापुर मुसहरी, नेवना मुसहरी में एलटीएफ के साथ मिलकर करपी पुलिस ने रविवार को अहले सुबह छापेमारी अभियान चलाई.   छापेमारी अभियान में नेवना मुसहरी गांव से तेरा तकिया निवासी रामजी यादव ,एकंगरसराय निवासी प्रमोद कुमार, हैबतपुर गांव निवासी मंडल कुमार तथा खजूरी गांव निवासी मंजय मांझी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत मखमिल गांव में छापेमारी अभियान चलाई गई। यहां किंजर निवासी पिंटू मांझी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से कुल मिलाकर 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया तथा 4500 लीटर जावा महुआ भी नष्ट किया गया।

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन कर लिया अहम फैसला

अरवल । बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की 2024 एवं 25 सत्र की प्रथम कार्यकारिणी समिति बैठक केमिस्ट भवन पटना में राज्य स्तरीय आयोजन किया गया जिसमें अरवल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार जिला सचिव मनोज कुमार जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुशर्रफ जया एवं कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार शामिल हुए। इस बैठक में केमिस्ट के सर्वांगिक विकास के मुद्दे सहित अन्य बहुत ढेर सारे मुद्दे पर चर्चा किया गया

बिक्रमगंज में नहीं हो रहा नो इंट्री का अनुपालन

एसडीएम बिक्रमगंज के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है भारी वाहन चालक।राष्ट्रीय उच्च पथ चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को लेकर राष्ट्रीय उच्च पथ 120 पर सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रखने के एसडीएम बिक्रमगंज अनिल बसाक द्वारा आदेश विगत 22 अप्रैल को आदेश जारी किया गया था। एसडीएम के इस आदेश का ठेंगा दिखाते हुए पूरे दिन भारी वाहनों का परिचालन जारी है। जिसके कारण जहां सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य बाधित है।   वहीं जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। एसडीएम ने बताया कि सभी पथों में शीघ्र हीं बेरियर लगाया जाएगा। ताकि नो इंट्री को प्रभावी बनाया जा सके। गौरतलब हो कि कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, गया द्वारा अपने पत्रांक – 324, दिनांक-22.04.2024 से प्रतिवेदित किया गया है कि राष्ट्रीय उच्च पथ सं0 -120 (नासरीगंज – बिक्रमगंज डुमरांव) पथ में चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य प्रगति में है, जिसमें नासरीगंज-बिक्रमगंज पथ खण्ड का कार्य अंतिम चरण में है। जबकि बिक्रमगंज डुमरांव पथ खण्ड में तेन्दुनी चौक, बिक्रमगंज से डुमरांव तक पूरे पथ में इलेक्ट्रिक पोल, वृक्षों का पातन, पुर्नस्थापन, दर्जनों पुल-पुलिया का निर्माण तथा पथ का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। दिन में बड़ी संख्या में भारी वाहनों के परिचालन के कारण आये दिन ट्रैफिक जाम होने से कार्य कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ हीं हर क्षण दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। ऐसी परिस्थिति में भारी वाहनों के दिन में परिचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार आदेश तक 7:00 बजे पूर्वाह्न से 08:00 बजे अपराहन तक की समयावधि में सभी भारी वाहनों यथा ट्रक, डम्फर, ट्रैक्टर का परिचालन राष्ट्रीय उच्च पथ-120 (एन0एच0-120) पथ पर बंद रखने का आदेश एसडीएम बिक्रमगंज ने जारी किया है।