Bakwas News

अग्निशमन विभाग की टीम ने व्यवहार न्यायलय बिक्रमगंज में किया मॉक ड्रील

अग्निशमन विभाग के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर में अनुमंडल फायर ब्रिगेड की टीम ने व्यवहार न्यायलय बिक्रमगंज में फायर मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। वहीं आग से बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान अधिक भीड़ भाड़ वाले स्थान व कार्यालयों में आग से बचाव के विभिन्न उपायों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अग्नि शमन पदाधिकारी प्रेमचंद राम ने आधुनिक मशीनों के बेहतर उपयोग व आग से बचाव के उपायों पर चर्चा करते हुए बताया कि घरेलू गैस का उपयोग करते समय हमेशा रेगुलेटर से ही गैस को बंद करे और बिजली के स्तरीय मानक वाले अच्छे गुणवत्तापूर्ण उपकरण का ही उपयोग करे, ताकि बिजली से आग नहीं लग सके। उन्होंने कहा कि बिजली का लूज कनेक्शन से भी आग लगने की संभावना प्रबल होती है। इसलिए लूज कनेक्शन से भी हमें बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिटिंग बल्ब का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इससे भी आग लगने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए फायर मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। यह जागरूकता अभियान एसीजेएम राजीव कुमार माग दर्शन में चलाया गया। मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचंद राम, लीडिंग फायर मेन विमान रोहन प्रसाद यादव, फायर मेन ड्राइवर विकास कुमार, सुनिल पासवान, राधेश्याम राम, पप्पू कुमार, अग्नि धर्मवीर कुमार, गजाधर कुमार, क्रांति कुमार, विनोद मंडल, चंद्रदेव कुमार, अजीत कुमार, निधि कुमारी, मेनका कुमारी, धर्मराज ओझा, मो. तौफिक आलम सहित न्यायलय कर्मी और कई अधिवक्ता मौजूद थे।

महाराष्ट्र की प्रचंड जीत पर देशवासियों में दिखी भाजपा की लहर – डॉ. मनीष

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत से देशवासियों में भाजपा की लहर दिखी। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 228 सीटों पर एक तरफा प्रचंड जीत देखने को मिली है। इसके साथ ही एक बार पुनः महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री व काराकाट विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ. मनीष रंजन ने किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री सह भाजपा में अहम भूमिका निभाने वाले अमित शाह का अभिनंदन करते हुए इस जीत पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी है। इस जबरदस्त जीत के बाद डॉ. मनीष ने पार्टी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अबीर गुलाल उड़ा मिठाइयां बांटी। साथ ही महायुति गठबंधन की सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास अहम मुद्दा बताया। जो देश में भाजपा के राजनीतिक यात्रा में व्यक्तिगत गौरव और भावनात्मक निवेश को दर्शाता है। जिस पार्टी की सफलता के लिए अपने बेटे की बुद्धिमत्ता, साहस और लड़की बहन जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन को श्रेय दिया। जो राजनीतिक नीतियों के व्यापक समाजिक प्रभाव को दर्शाता है। साथ ही में बिहार में बेलागंज, तराड़ी, रामगढ़ सहित इमामगंज विधानसभा के चारों सीट पर मतदाताओं के प्यार से विपक्षी को पटकनी देते हुए क्लीन स्वीन कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपनी प्रबल दावेदारी भी पेश कर दी है।

डी एल एड के वर्ग संचालन पर किया गया रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

साईं बी. एड. एण्ड डी. एल. एड. कॉलेज शिवपुर बिक्रमगंज में डी.एल.एड कोर्स सत्र 2024 -26 का प्रथम वर्ष का वर्ग संचालन समारोह पूर्वक गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया। समारोह में द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत गीत-संगीत एवं विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीपीओ बिक्रमगंज कुमार संजय ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन एक तपस्या है, सीमित संसाधन के माध्यम से भी इस तपस्या को पूरी कर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीपीएस बिक्रमगंज के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने कहा कि दार्शनिक सुकरात के जीवन एवं दर्शन से प्रेरणा लेकर प्रशिक्षणार्थियों को जीवन पथ में आगे बढ़ना चाहिए। महाविद्यालय के सचिव धनंजय कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के पूर्ववर्ती प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण उत्कृष्ट एवं परीक्षा परिणाम उत्तम रहा है। पूर्ववर्ती प्रशिक्षणार्थियों से प्रेरणा लेकर नए प्रशिक्षणार्थियों को भी बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करना है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष रूबी त्यागी, प्राध्यापक संजय यादव, रिपुंजय सिंह, अनिल कुमार, श्याम एवं दीपक सहित सभी प्राध्यापक और छात्र छात्रा उपस्थित थे।

बजरंगी साह के हत्या के आरोपी दो वर्ष पूर्व भी एक किशोर की किया था हत्या, एसडीपीओ ने दी जानकारी।

बजरंगी साह के हत्या के मामले में निरूद्ध विधि विरुद्ध बालक दो वर्ष पूर्व भी एक किशोर की हत्या कर उसे बोरे में बंद कर सड़क के चाट में फेक दिया था। इस बात की जानकारी एसडीपीओ बिक्रमगंज कुमार संजय ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे बिक्रमगंज स्थित अपने कक्ष प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बुधवार को 10:15 बजे नासरीगंज थानाध्यक्ष को सूचना मिली की बरडीहा गांव में बजरंगी साह पिता स्व गोरखसाह को ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध कर बाल सुधार गृह सासाराम भेज दिया गया। उन्होंने ने कहा कि हत्या के आरोपी वर्ष 2022 में बरडीहा गांव के 13 वर्षीय बच्चे की हत्या कर बोरे में शव को रखकर सड़क के किनारे फेक दिया था। इस संबंध में नासरीगंज कांड संख्या 105/22 दर्ज किया गया था। उस कांड में इस विधि विरुद्ध बालक को बाल सुधार गृह सासाराम भेजा गया था।

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी, एक की स्थिति चिंताजनक ‌

‌बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह के समीप डुमरांव रजवाहा सड़क पर मंगलवार की देर रात बाइक से गांव लौट रहे दो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में भर्ती कराया गया। एक की स्थिति चिंताजनक होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे बनारस रेफर किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गाडीह अमाथु निवासी स्वर्गीय विंध्या चल यादव के 27 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र सिंह एवं बुढ़ा यादव के 22 वर्षीय पुत्र संतोष यादव कोआथ की ओर से भाई पर सवार होकर उक्त सड़क से गांव लौट रहे थे। अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इसी क्रम में सत्येंद्र से अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसका पैर क्षतिग्रस्त हो गया। उसे इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया। जबकि संतोष यादव को आंशिक चोटे आई है।

विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बिक्रमगंज में की गई बैठक

भारतीय जनता पार्टी काराकाट 213 विधानसभा की बैठक पूर्व विधायक राजेश्वर राज के बिक्रमगंज स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सह प्रभारी शाहाबाद अशोक भट्ट जी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री सह विधानसभा प्रभारी विजय सिंह और संचालन विधानसभा संयोजक अखिलेश पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन धनंजय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक भट्ट ने कहा कि आगामी 30 नवंबर तक 350 बूथों पर बूथ समिति बनाने के लिए विधानसभा अंतर्गत 42 शक्तिकेंद्रों के प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। जो अपने शक्तिकेंद्र अंतर्गत अपने सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष और 11 सदस्यीय समिति बनवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये बूथ पर 12 सदस्यीय समिति अपने बूथों पर 50 सदस्य जोड़ने का काम करेंगे। यही बूथों की फौज आगामी विधानसभा 2025 में काराकाट विधानसभा में जीत को सुनिश्चित करेगी। जिला महामंत्री विजय सिंह ने प्राथमिक सदस्यता पूर्ण करने और प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनाने के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निवेदन किया। साथ ही साथ विधानसभा बैठक में अपेक्षित उपस्थिति का वृत लिया। आने वाले 2025 विधानसभा में कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और उत्साह के साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया। प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डबल इंजन की सरकार में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीनचंद्र साह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वकील खरवार, प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ जिला संयोजक रितेश राज, विधानसभा पालक धनंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, ललित मोहन सिंह, सत्येंद्र पाठक, अजीत सिंह, सत्येंद्र बजरंगी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूबी देवी, गुड़िया देवी, राजेश कुशवाहा, सुदर्शन गुप्ता, इंद्रदेवजी, बिनोद मिश्रा, गौतम तिवारी, पंकज कुमार, जलालुद्दीन, दिवाकर द्विवेदी, रवि भास्कर, मंगल, विजय सिंह, समीर गुप्ता, अरविंद पांडेय, कुश पांडेय, भरत कुशवाहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

काराकाट में रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कृषि प्राद्यौगिकी प्रबंध अधिकरण आत्मा रोहतास के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ राहुल कुमार सिंह, उद्यान पदाधिकारी अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार ने किया। इस मौके पर उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज के कृषि वैज्ञानिक डा. संजू सिंह सहित सभी अतिथियों को गुलाब के फूल का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में नोडल कृषि समन्वयक ने रबी मौसम में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में बताया गया। उद्यान पदाधिकारी ने उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गई. वहीं कृषि वैज्ञानिक ने रबी फसल गेहूं, तेलहन, दलहन और मिट्टी जांच के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक अजय कुमार, प्रगतिशील किसान लालबाबू सिंह, अवधेश सिंह सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

ब्राह्मण समाज सेवा संघ की बैठक में नशाखोरी बंद करने का लिया गया संकल्प

ब्राह्मण आज ब्राह्मण समाज सेवा संघ शाहाबाद रोहतास की बैठक काराकाट प्रखंड क्षेत्र के इटडिया में अरविंद मिश्रा के अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन विश्वनाथ मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद से चलकर के आये भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अश्वनी तिवारी बैठक में शामिल हुए। बैठक को संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, सचिव चंदन तिवारी, महासचिव आनंद तिवारी, उपसचिव पिंटू तिवारी, कोषाध्यक्ष रजनीकांत पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज तिवारी, अखिलेश तिवारी, ददन पाण्डेय, दशरथ मिश्रा, इटडिया गांव के सभी ब्राह्मण परिवार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक के पूर्व भगवान परशुराम के तेलचित्र पर मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि किया गया। उपस्थित सभी लोगों को नशा खोरी बंद करन के लिए संकल्प दिलाया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि हम किसी भी जाति के विरोधी नहीं है। हम सबको गले लगाने वाले में से इस धरती पर एक ब्राह्मण है। जो पूरे विश्व की कल्याण की बात करता है। हम वसुदेव कुटुंबकम की बात करते है। हम अगर जातिवादी होते तो रावण को पूजने का काम करते हैं लेकिन रावण को पूजा करके प्रभु श्री राम को पूजते हैं। श्री कृष्ण को पूजते है। इसलिए हम पर जातिवादी का दोष देना उचित नहीं है। यह बात जरूर है कि हम ब्राह्मण की विकास की बात करते हैं। ब्राह्मण में भी गरीब हैं जिनके उत्थान की बात करते हैं। हम शादी में फिजूल खर्ची के विरोधी हैं। मेघावी बच्चों को सही शिक्षा मिले ये चाहते हैं। गरीब ब्राह्मण का विकास हो इस बिंदू पर काम करते है। बैठक में ब्राह्मण समाज को आर्थिक और समाजिक प्रगति के लिए जागरूक करने, दहेज को समाप्त करने, युवाओं को नशाखोरी से बचाने, गरीब एवं मेधावी छात्र छात्राओं की शिक्षा की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

अशोक चक्र सम्मानित अमर शहीद ज्योति प्रकाश निराला गरुड़ कमांडो एयर फोर्स की मनाई गई सातवीं पुण्यतिथि

काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरहीं के निज ग्राम बदिलाडीह में अशोक चक्र सम्मानित अमर शहीद ज्योति प्रकाश निराला गरुड़ कमांडो एयरफोर्स की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई । उक्त दौरान उपस्थित काराकाट विधायक अरुण कुमार सिंह,डॉ नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज के संस्थापक सह भाजपा के वरीय नेता डॉ बलिराम मिश्रा,अमर शहीद ज्योति प्रकाश निराला के पिता तेज नारायण सिंह सपरिवार,स्थानीय ग्रामीण समेत अनुमंडल क्षेत्र से आए कई जनप्रतिनिधियों ने उनके आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । उक्त दौरान सभी के आंखों से कुछ देर के लिए आंसू छलक पड़े । कार्यक्रम के दौरान विधायक अरुण कुमार सिंह एवं भाजपा नेता डॉ बलिराम मिश्रा ने उनकी वीर गाथा के बारे में बताते हुए उनके द्वारा बताए हुए दिशा निर्देश पर चलने के लिए कार्यक्रम दौरान उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया । तत्पश्चात बारी-बारी से कार्यक्रम दौरान उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उनके शौर्य गाथा के बारे में सभी को बताया । साथ ही उनके द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों को पालन करने को कहा । उसके बाद विधायक अरुण कुमार सिंह ने अमर शहीद गरुड़ कमांडो एयर फोर्स ज्योति प्रकाश निराला के माता एवं पिता को फूल माला से स्वागत किया । मौके पर काराकाट विधायक अरुण कुमार सिंह,भाजपा नेता डॉक्टर बलिराम मिश्रा,अमर शहीद गरुड़ कमांडो के पिता तेज नारायण सिंह,माता,पत्नी सपरिवार,स्थानीय ग्रामीण समेत अनुमंडल से आए हुए अन्य जनप्रतिनिधि लोग उपस्थित थे ।

रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

बिक्रमगंज मुख्यालय स्थित बिस्कोमान परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह, आत्मा के गजेंद्र बहादुर, कृषि समन्वयक अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मोहम्मद मेराज आलम, संदीप कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक कुमारी रागिनी चौहान, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा ने संयुक्त  रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर किसान सलाहकार प्रभाकर श्रीवास्तव, कपलेश भारती, ललन सिंह, टिंकू सिंह, जितेंद्र कुमार, जावेद हुसैन, बृजेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, कन्हैया सिंह एवं प्रखंड बिक्रमगंज के काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा रबी फसल तेलहन, दलहन, गेहूं सहित परली प्रबंधन के बारे में जानकारी दिया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी किसानों को परली नहीं जलाने की सलाह दी। कहा कि पराली जलाने वाले पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी आकाश दीप, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर शोभा रानी ने भी रबी फसलों के उत्पादन पर प्रकाश डाला। जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा के द्वारा किसानों को दैनिक फसलों के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर कृषि समन्वयक मिराज आलम सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।