Bakwas News

मानसून की पहली वारिश में ही बिगड़ी शहर की सूरत

बिक्रमगंज। मानसून की पहली बारिश के साथ ही शहर के मुख्य सड़कों पर जल जमाव हो गया है। जल जमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्य पथ व गलियों में जलजमाव से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।   शहर के डेहरी रोड और नटवार रोड की स्थिति जलजमाव से काफी खराब है। सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं मिलने के कारण कई बाइक सवार धोखा खाकर अनियंत्रित हो गिर गए और कीचड़ की चपेट आ गए। डेहरी रोड में मौनी बाबा के कुटिया के समीप सड़क के गढ़े बाइक सवारों के लिए जानलेवा बनी है। पानी भरने से ये गढ़े दिख नहीं रहे हैं, जिसके कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।   वहीं नटवार रोड में एसडीएम आवास से कुछ ही दूरी पर सड़क की नजारा तालाब सदृश हो गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण हो गया है। एक तरफ नाली की ऊंचाई सड़क से ऊंची है। ऊंचाई के कारण घरों की भी पानी नाली में नहीं निकलता। दूसरी ओर बनी नाली में सड़क की पानी जाने का कोई उपाय नहीं है, जिसके कारण जलजमाव की स्थिति खतरनाक बनी हुई है।

लहठान में दहेज के लिए कर दी गई विवाहिता की निर्मम हत्या

लहठान गांव में दहेज के लिए विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा। मृतका के पिता विनय पासवान ने पुलिस से दहेज के लिए हत्या कर दिए जाने और आत्महत्या का मामला दर्शाने के लिए फांसी पर लटका देने का शिकायत दर्ज कराया है। मृतका की पहचान सहार थाना क्षेत्र के मथुरापर निवासी विनय पासवान की पुत्री के रूप में की गई है। पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक सहार थाना क्षेत्र के मथुरापर निवासी विनय पासवान की पुत्री रंभा देवी की शादी पारंपरिक रीति रवाज के अनुसार 8 मई 2021 को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान निवासी विकेश पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विकेश पासवान का पूरा  परिवार दहेज के लिए दबाव बनाता रहा और लगातार कम होते रहे। दहेज में मांगी गई रकम देने से इनकर करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गुमराह करने के लिए फांसी से लटका दिया गया। घटना के बाद से मृतिका के पति और ससुराल के लोग शव को घर में छोड़कर फरार हो गए हैं.।मृत विवाहिता अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव के वार्ड नंबर 15 निवासी विकेश पासवान की 26 वर्षीय पत्नी रंभा देवी है । मायके सहार थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में है.। मृतिका के पिता विनय पासवान और भाई रितेश कुमार ने बताया कि रंभा देवी की शादी 8 मई 2021 को लहठान गांव निवासी धनेश्वर पासवान के पुत्र विकास पासवान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन इस बीच घरेलू कलह को लेकर कई बार पति पत्नी और उसके ससुराल वालों के बीच भी तू-तू मैं-मैं और झगड़ा हो रहा था। दोनों परिवारों के आपसी सहमति कर मामले को शांत कराया गया था लेकिन शुक्रवार को अचानक रंभा के ससुराल से फोन आया कि उसकी बेटी फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है।. मृतका के पिता ने इसकी सूचना तुरन्त अगिआंव बाजार  पुलिस को दी । शव कुंडी में लटका हुआ था।।.इससे साफ लग रहा था कि मेरी बेटी को पति और उसके ससुराल वालों के द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई और मामले को दूसरी ओर भटकाने को लेकर शव को फंदे से लटका दिया गया है। घटना के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए लाए अगिआंव बाजार थाना में तैनात पुलिसकर्मी उदय नारायण यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि  विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है।. जिसकी सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंची मृतिका के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल लाए हैं साथ ही पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.पुलिस फिलहाल इस घटना की हर एक बिंदु पर जांच कर आगे कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

हर्षोल्लास के साथ प्रखंड क्षेत्र में मनाया गया बकरीद का त्योहार

बिक्रमगंज। प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार भाईचारे व आपसी सौहार्द के बीच मनाया गया। गुरुवार को विभिन्न ईदगाह व मस्जिदों में मुस्लिम भाईयों ने बकरीद की नमाज अदा की। बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुस्लिम भाईयों ने कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा रश्मों रिवाज के साथ मनाया।   इस मौके पर मुख्यालय स्थित डाकघर से ईदगाह स्थित सहित सभी मस्जिदों में सैंकड़ों की संख्या में नमाजी जुटे और एक साथ नमाज अता किया। मुख्यालय स्थित ईदगाह में मदरसा अजबरूल उलूम के इमाम हारूण रसीद ने नमाज अता करवाया। ईदगाह स्थल पर जुटी भीड़ के कारण मेला सा नजारा था। त्याग व बलिदान के रूप में मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर समुदाय के लोगों में चहल पहल देखी गयी।   ग्रामीण इलाकों में भी काफी धूमधाम के साथ इस त्योहार को मनाया गया। शांति पूर्वक त्योहार संपन्न हो इसको लेकर प्रशासन भी सक्रिय दिखी। सभी ईदगाहों, मस्जिदों और चौक-चौराहों पर अधिकारी के साथ पुलिस बल के जवान तैनात थे।

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई एक बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिक्रमगंज शहर के डुमराव रोड़ स्थित एक अस्पताल में बुधवार को इलाज के क्रम में एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है और शिकायत करने पर अस्पताल के लठैतों ने मृत बच्चे के पिता के साथ मारपीट भी की है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार बिक्रमगंज के पटेल नगर में किराये के मकान में रहने वाले प्रेमचंद कुमार के बेटे प्रिंस कुमार 9 साल की मौत इलाज के क्रम में हुई है। लड़का के पिता का कहना है कि बेटे के पेट और छाती में दर्द था, उसे उक्त अस्पताल में इलाज के लिए ले गया था। वहां डाक्टर ने ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया। पिता ने बताया कि बच्चे की हालत खराब होने लगी तो मैंने बाहर रेफर करने को कहा।   डॉक्टर ने कहा कि पैसा जमा कीजिए यानी सारा व्यवस्था हो जाएगा। लेकिन बच्चे की मौत हो गई। और डॉक्टर क्लिनिक छोड़ भाग गए। इस घटना के बाद परिजन हंगामा करने लगे। बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद 112 नंबर पुलिस मौक़े पर पहुंची तो परिजन शांत हुए। उसके बाद परिजन थाने पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराएं।   इस संबंध में बिक्रमगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कि मृत बच्चे के पिता द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस बाबत अस्पताल के चिकित्सक से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो बात नहीं हो सका।

किसान का बेटा शिक्षा की मंदिर स्थापित कर किया कीर्ति

दाता सह संस्थापक स्वर्गीय नेपाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एएस कालेज के नवनियुक्त प्रशासक ने नमन किया। लगभग दो सप्ताह से महाविद्यालय का प्रशासक के रूप में कार्य करने के बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता बिक्रमगंज अविनाश कुमार सिंह ने महाविद्यालय के दाता सह संस्थापक स्वर्गीय नेपाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पांव छूकर नमन किया और आशीर्वाद लिया।   उन्होंने कहा कि एक किसान के बेटे ने 1957 में महाविद्यालय खोलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित इस महाविद्यालय का अपना अलग ही गौरव रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय प्रशासक के अतिरिक्त उन्हें अन्य कई दायित्वों का निर्वहन करना होता है। इसके बावजूद वे प्रयास करेंगे कि यहां के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के सहयोग से महाविद्यालय के विकास से संबंधित कार्यों को भी पूरा करेंगे। ग्रीष्मावकाश के बाद 1 जुलाई से शिक्षण कार्य प्रारम्भ होंगे। वे चाहेंगे कि सभी शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें।   उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे नियमित रूप से क्लास करें। अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से क्लास करने के लिए प्रेरित करें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो 75 प्रतिशत उपस्थिति के अभाव में उन्हें परीक्षा प्रपत्र भरने से रोकने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी समय पर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें। अगर अवकाश पर जाना है तो लिखित सूचना महाविद्यालय प्रशासन को देकर ही जाएं। बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण उनका उस दिन का वेतन काट दिया जाएगा।   ज्ञातव्य हो की राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के आलोक में विश्विद्यालय ने भी इस आशय का पत्र निर्गत किया है और प्रतिदिन 1 बजे तक उपस्थिति, अनुपस्थित का ब्योरा भेजने का निर्देश दिया है। शिक्षकों द्वारा किए गए वर्ग संचालन का प्रतिवेदन भी प्रतिदिन भेजना है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारी की एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में महाविद्यालय के जरूरी कार्य जो एनएएसी से संबंधित हैं, पर भी चर्चा की जाएगी और बहुत जल्द अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग दिवस पर न्यायालय परिसर में शपथ ग्रहण

बिक्रमगंज : नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग दिवस पर सोमवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज के परिसर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।   इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, कर्मियों व अधिवक्ताओं ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध रोकथाम के लिए शपथ लिया।   इस अवसर पर सब जज संजय कुमार, सुजीत कुमार, एसडीजेएम राजीव कुमार, मुंसिफ विजयंत कुमार सिंह न्यायिक दंडाधिकारी अंजली नाग, आदित्य गर्ग, महादेव सहित बिक्रमगंज बार एसोसिएशन के अधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित हुए व शपथ लिया।

बिक्रमगंज की श्रुति ने JEE ADVANCE में लहराया परचम

द डिवाइन पब्लिक स्कूल, धावां, बिक्रमगंज की छात्रा श्रुति कुमारी ने इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जी एडवांस पास करके विद्यालय और इलाके का मान बढ़ाया। विदित हो कि श्रुति गांव लोकेयाँ निवासी श्याम सुंदर सिंह की पुत्री है। जी एडवांस 2023 की परीक्षा में ओबीसी कोटे में राष्ट्रीय स्तर पर 4381 रैंक प्राप्त हुआ है।   इस अवसर पर द डीपीएस के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने श्रुति की उपलब्धि पर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने एक के बाद दूसरी उपलब्धि हासिल करके बिक्रमगंज क्षेत्र में हलचल मचा दी है।उन्होंने साबित कर दिया है कि आज लड़कियां लड़कों से हर मामले में श्रेष्ठ हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि सप्ताह भर पहले द डीपीएस की दो छात्राओं ने मेडिकल की प्रवेश परीक्षा NEET क्वालीफाई किया है। अभी उन दोनों का अभिनंदन समारोह करने की तैयारियां हो ही रही है कि श्रुति ने जी एडवांस की परीक्षा पास करके दुगुनी खुशी देने का कार्य किया है। इस अवसर पर श्रुति के घर बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा।   बधाई देनेवालों में द डीपीएस के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने सबसे पहले जाकर छात्रा को बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया।उन्होंने बताया कि श्रुति स्कूल में अपनी पढ़ाई के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन करती थी साथ ही वह एक अनुशासित विद्यार्थी है। श्रुति ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ द डीपीएस के शिक्षकों की मेहनत तथा मार्गदर्शन को दिया है।

मानी गांव में स्थापित हुए हनुमानजी, सात दिनों तक चली पूजा अर्चना, ब्राम्हण भोज में 15 हजार से अधिक लोग ग्रहण किए प्रसाद, श्रीमद महायज्ञ एवं श्री श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा, भगवत कथा एवं रामकथा का हुआ आयोजन

रोहतास जिला के बिक्रमगंज प्रखंड के मानी गांव में सात दिनों से चल रहे श्रीमद महायज्ञ एवं श्री श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठान-भगवत कथा एवं रामकथा सोमवार को पूर्णाहुति एवं ब्राम्हण भोज के साथ संपन्न हो गया। भोज में 500 से अधिक साधु-संत पहुंचे। 15 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए। गांव हनुमान जी, भगवान राम और मां सीता और राधे-कृष्ण की जयकारा से गूंज उठा।   सभी साधु को भोजन के बाद अंगवस्त्र देकर विदाई की गई। नवनिर्मित हनुमान जी की मंदिर में उनके दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। घरवासडीह पीठाधीश्वर नारायणाचार्य जी महाराज ने कहा कि मानी गांव और आसपास में सूखी – समृद्धि बढ़े। भाईचारा बढ़े तथा गांव का उत्थान हो। सनातन धर्म को बढ़ावा मिलेगा।   घरवासडीह मठ के युवाराज केश्वाचार्य जी महाराज जी ने कहा कि इंद्र भगवान भी मेहरबान रहे। यज्ञ के दौरान बुंदा-बुंदी बारिश कराकर सफल बना दिए। अब इंद्र भगवान बारिश करेंगे और किसानों के खेतों में धान की फसल लहलहाएगी। वृंदावन की शिवांजली चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान राम, भगवान कृष्ण और हनुमान जी की कृपा इस गांव पर पड़ेगा।   श्री हनुमंत प्रतिष्ठातमक महायज्ञ में भक्तों द्वारा संचालित और आचार्य ओम त्रिवेदी उर्फ टुलन बाबा ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हो गया। गांव में हनुमान जी के मंदिर में उनके प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित यज्ञ सनातप धर्म को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। ग्रामीणों ने रामकथा से भगवान राम के जीवन और भागवत कक्षा से धर्म, कर्म, मोक्ष और सूक्ष्म तत्वों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।   यज्ञ कमेटी के सरोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरेराम सिंह, जर्नादन सिंह, मुखिया लवजी कुमार गौतम, राजू कुमार, लालबाबू सिंह, अशोक कुमार, सुनील सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, दधिबल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, बिजेंद्र सिंह, चुन्नू सिंह, राधेश्याम, बादल सिंह ने बताया कि श्रीमद महायज्ञ एवं श्री श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठान-भागवत कथा एवं रामकथा का आयोजन 20 जून को शुरू हुआ था और 26 जून को पूर्णाहुति और ब्रह्मभोज के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ स्थल पर मेला जैसा दृश्य रहा। पूर्णाहुति होने तक परिक्रमा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

घर-घर पहुंचे हनुमान जी, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

श्रीमद महायज्ञ श्री श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा-भागवत कथा एवं रामकथा बिक्रमगंज के मानी गांव में अखाड़ाबाबा के पास जारी है। शनिवार को हनुमान जी घर-घर पहुंचकर दर्शन दिए। गली-मोहल्लों में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान जी ग्रामीणें को आर्शीवाद दिए। बैंड बाजा ढोल बजा के साथ हनुमान जी को पालकी पर गांव भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।   ग्राम भ्रमण के बाद हनुमान जी की मूर्ति को औषधि, दुध, दही, घी, शहद, गुड़, गांगा जल से स्नान कराया गया। उसके बाद शय्या पर शयन करया गया। हनुमानजी का नवनिर्मित मंदिर में रविवार की सुबह प्राण प्रतिष्ठा कर स्थायी रूप से स्थापित कर दिया जाएगा।   ग्रामीण मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करने लगेंगे। श्री हनुमंत प्रतिष्ठातमक महायज्ञ में आज भक्तों द्वारा संचालित और आचार्य ओम त्रिवेदी उर्फ टुलन, युवराज उतराधिकारी श्री केशव जी महाराज, वंदावन की शिवांजली चतुर्वेदी के देख रेख में हुआ। हनुमान जी के जयकार से गांव गूंज उठा।   यज्ञ कमेटी के सरोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरेराम सिंह, जर्नादन सिंह, राजू कुमार, लालबाबू सिंह, अशोक कुमार सहित सैकड़ों युवा गांव भ्रमण में भाग लिए। यज्ञ 26 जून को पूर्णाहुति एवं ब्रह्मभोज के साथ समाप्त होगा। मानी गांव सीताराम और हनुमान जी की जयकारी से गूंज रहा है।   शनिवार को घरवासडीह पीठाधीश्वर नारायणाचार्य जी महाराज, वृंदावन की राम कथा वाचक शिवांजली चतुर्वेदी, भागवत कथा वाचक आचार्य ओम प्रकाश त्रिवेदी, घरवासडीह मठ के युवाराज केश्वाचार्य जी महाराज ने प्रवचन किया। यज्ञ स्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मेला का भी आयोजन किया गया है।

60 लाख की लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र का पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किया भूमि पूजन

दुर्गावती प्रखंड के डुमरी पंचायत के बिछिया में 60 लाख रुपए की लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र का पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के द्वारा मंगलवार को शिलान्यास किया गया। यह उप स्वास्थ्य केंद्र लगभग ₹ 60 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा।

 

सबसे बड़ी बात यह है कि इस उपस्वास्थ्य केंद्र से कल्याणपुर, डुमरी, जेवरी एवं मसौढा पंचायत के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। दुर्गावती ककरैत पथ पर होने के कारण सड़क दुर्घटना होने पर भी घायलों को इस उपस्वास्थ्य केंद्र से तत्काल इलाज मिल पाएगी।

 

वही इस संबंध में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की यह सोच है कि प्रत्येक पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र बना दिए जाएं ताकि बड़े अस्पतालों पर काफी भीड़ की वजह से जो दबाव पड़ रहा है उसे कम किया जा सके और लोगों का समुचित इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि ₹ 60लाख रुपए की लागत से यह उपस्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है जिससे 4 पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा।

 

उप स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पंचायत के बिछिया में दुर्गावती ककरैत पथ पर बनाया जा रहा है जिससे सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल प्राथमिक इलाज मिल पाएगा। इस संबंध में डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अविनाश सिंह पिंकू के द्वारा अपने पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किए जाने पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव एवं पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा स्वास्थ्य के लिए जो पहल किया जा रहा है वह सराहनीय है इस उप स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से डुमरी पंचायत सहित अन्य पंचायतों के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को यहां से कम से कम 10 किलोमीटर की दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले जाना पड़ता था जिससे तत्काल इलाज के अभाव में कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते है। उप स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से सड़क दुर्घटना के घायलों को तत्काल इलाज मिल पाएगी।

 

इस मौके पर सावठ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र बहादुर सिंह, पंकज दुबे, राजद के प्रखंड अध्यक्ष तौहीद खान, बाबर खान, पूर्व जिला परिषद सदस्य दुर्गावती भाग 1 आनंद कुमार सिंह, डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया करमुल्ला खान, बीसीडी जयप्रकाश राम, कल्याणपुर पंचायत के बीडीसी गुड्डू यादव, मनोज राजभर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।