Bakwas News

मानसून की पहली वारिश में ही बिगड़ी शहर की सूरत

बिक्रमगंज। मानसून की पहली बारिश के साथ ही शहर के मुख्य सड़कों पर जल जमाव हो गया है। जल जमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्य पथ व गलियों में जलजमाव से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

 

शहर के डेहरी रोड और नटवार रोड की स्थिति जलजमाव से काफी खराब है। सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं मिलने के कारण कई बाइक सवार धोखा खाकर अनियंत्रित हो गिर गए और कीचड़ की चपेट आ गए। डेहरी रोड में मौनी बाबा के कुटिया के समीप सड़क के गढ़े बाइक सवारों के लिए जानलेवा बनी है। पानी भरने से ये गढ़े दिख नहीं रहे हैं, जिसके कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

 

वहीं नटवार रोड में एसडीएम आवास से कुछ ही दूरी पर सड़क की नजारा तालाब सदृश हो गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण हो गया है। एक तरफ नाली की ऊंचाई सड़क से ऊंची है। ऊंचाई के कारण घरों की भी पानी नाली में नहीं निकलता। दूसरी ओर बनी नाली में सड़क की पानी जाने का कोई उपाय नहीं है, जिसके कारण जलजमाव की स्थिति खतरनाक बनी हुई है।

Leave a Comment