Bakwas News

हर्षोल्लास के साथ प्रखंड क्षेत्र में मनाया गया बकरीद का त्योहार

बिक्रमगंज। प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार भाईचारे व आपसी सौहार्द के बीच मनाया गया। गुरुवार को विभिन्न ईदगाह व मस्जिदों में मुस्लिम भाईयों ने बकरीद की नमाज अदा की। बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुस्लिम भाईयों ने कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा रश्मों रिवाज के साथ मनाया।

 

इस मौके पर मुख्यालय स्थित डाकघर से ईदगाह स्थित सहित सभी मस्जिदों में सैंकड़ों की संख्या में नमाजी जुटे और एक साथ नमाज अता किया। मुख्यालय स्थित ईदगाह में मदरसा अजबरूल उलूम के इमाम हारूण रसीद ने नमाज अता करवाया। ईदगाह स्थल पर जुटी भीड़ के कारण मेला सा नजारा था। त्याग व बलिदान के रूप में मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर समुदाय के लोगों में चहल पहल देखी गयी।

 

ग्रामीण इलाकों में भी काफी धूमधाम के साथ इस त्योहार को मनाया गया। शांति पूर्वक त्योहार संपन्न हो इसको लेकर प्रशासन भी सक्रिय दिखी। सभी ईदगाहों, मस्जिदों और चौक-चौराहों पर अधिकारी के साथ पुलिस बल के जवान तैनात थे।

Leave a Comment