Bakwas News

छह मतों की अंतर से जीतकर विजय बने केन यूनियन के अध्यक्ष

बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय में बुधवार को केन यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें कुल 36 पैक्स अध्यक्ष मतदाता हैं।बुधवार को अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में सभी 36 पैक्स अध्यक्षों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद मतगणना हुई ।   बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि विजय राय को 21 और मिथलेश सिंह को 15 मत मिला। छह मतों के अंतर से जीत कर विजय राय निर्वाचित घोषित हुए। विजय संझौली प्रखंड के चांदी इंग्लिश पैक्स के अध्यक्ष हैं। वहीं नोनहर पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह सचिव और दावथ के उसरी पैक्स अध्यक्ष कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए है।   इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। जीत की घोषणा के साथ हीं विजय राय के समर्थक काफी खुश दिखे और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।

झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में गई प्रसूति महिला की जान, झोलाछाप डॉक्टर ने प्रसूति महिला का कर दिया ऑपरेशन, ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत

बिक्रमगंज शहर के नटवार रोड में भूमि निबंधन कार्यालय के पास संचालित एक निजी क्लिनिक के एक झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में प्रस्तुति महिला की मौत हो गई।   बताया जाता है कि मात्र बी.ए.एम.एस. आयुर्वेद की डिग्रीधारी डॉ. कुसुम कुमारी के नाम पर चलने वाले शांति क्लिनिक में झोलाछाप डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान एक बच्चे का भी जन्म हुआ। लेकिन उसके बाद कविता देवी नामक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला भोजपुर जिला के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाली थी।   बताया जाता है कि ऑपरेशन के नाम पर पहले 35 हज़ार रुपये लिया गया और महिला का ऑपरेशन क्लीनिक में कार्यरत एक कंपाउंडर ने ही कर दिया। जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद कविता की मौत हो गई।   इस घटना के बाद क्लिनिक कर्मी भाग खड़े हुए। परिजन क्लीनिक परिसर में हंगामा कर रहे हैं। परिजन का कहना है कि उन लोगों को मूर्ख बनाया गया तथा पैसे भी ठग लिए गए और मरीज की जान भी चली गई।

नगर परिषद बिक्रमगंज के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 44 करोड़ का बजट हुआ पारित

नगर परिषद बिक्रमगंज के सभागार में मंगलवार को मुख्यपार्षद मनोरंजन सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की बैठक की गई। जिसमें नये वित्तीय वर्ष के बजट पर चर्चा करते हुए वर्ष 2023 -24 के लिए लगभग 44 करोड़ की बजट पारित की गई। टैक्स वसूली में गड़बड़ी करने वाले 5 कर्मियों को निष्कासित कर एजेंसी के माध्यम से नगर के टैक्स वसूली करने का निर्णय लिया गया।   साथ हीं प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ द्वारा दिए लगभग 35 कार्यादेश को जांच कराने, शहर के चारो रोड के वेलकम गेट पर नए अध्यक्ष उपाध्यक्ष का नाम अंकित करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर परिषद में कार्य कर रहे कोई भी कर्मी कार्य में कोताही बरतेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   सब्जी बाजार का किया जाएगा जीर्णोद्धार  सासाराम रोड लग रहे सब्जी बाजार का जीर्णोद्धार करने की बात सदन में बताइए गए। निर्णय लिया गया कि जीर्णोद्धार का कार्य जब तक चलेगा तब तक सब्जी बाजार राजीव गांधी मैदान में लगाए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाजार बाद सब्जी विक्रेताओं को सुपुर्द कर दिया जाएगा। सब्जी बाजार में मिट्टी फीलिंग कर पेपर ब्लॉक लगाए जाएंगे।   साथ ही साथ रोड के किनारे के मिट्टी को भी काट कर रोड के लेवल में किया जाएगा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। दुकानदारों के द्वारा यत्र तत्र कचरा फेंकने पर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही साथ दंड स्वरूप राशि भी वसूल की जाएगी।   बैठक में उपमुख्य पार्षद अमृता देवी, काराकाट विधायक अरुण कुमार सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।

डा. अनिल कुमार के लिखित पुस्तक का किया गया विमोचन

बिक्रमगंज शहर के एएस कालेज के गणित के विभागाध्यक्ष डा.अनिल कुमार द्वारा लिखित पुस्तक बेसिक ग्रूप थ्यूरी का विमोचन कालेज प्रशासक सह भूमि उपसमाहर्ता अविनाश कुमार सिंह ने विमोचन किया।   डा.अनिल कुमार ने बताया कि यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित सीबीएसई कोर्स के अनुसार गणित प्रतिष्ठा के विद्यार्थियों के लिए मेजर कोर्स -6 और विज्ञान के अन्य प्रतिष्ठा के विद्यार्थियों के लिए माइनर कोर्स -6 पर आधारित है।   यह पुस्तक गणित के प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षा जैसे एनबीएचएम, आईआईटी जैम, गेट, नेट, बीपीएससी के लिए सामान्य रूप से उपयोगी है। यह पुस्तक फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गयी है।   इस कार्यक्रम में कालेज के सभी विभागाध्यक्ष, अतिथि शिक्षक, कर्मचारी और काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

नहर का पानी के खेतों तक पहुंचाने के लिए मौर्य शक्ति ने कार्यपालक अभियंता को दिया ज्ञापन।

किसानों के धान के रोपनी तेजी से चल रहा है, लेकिन उनके खेतों के पास बसे गुजरने वाले नहर से पानी नदारद है। ऐसे में धान का बिचड़ा सूख रहा है। बिक्रमगंज केसठ-1 नहर के तेंदूनी, पड़रियाॅं, योगीवीर, वसगीतिया, जमोढी़, अलीगंज, इमिरिता, चवरिया, कव‌ई के गांव में आज क‌ई वर्षो से नहर में पानी नहीं पहुंच रहा है।   कार्यपालक अभियंता, सोन नहर प्रमंडल (बिक्रमगंज) से मिलकर मांग पत्र दिया एंव जल्द से जल्द नहर के पानी किसानों के खेत में पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है, लेकिन सुशासन बाबू को किसानों पर ध्यान नहीं है। अभी धान की रोपाई शुरू है, ऐसी परिस्थिति में अगर किसानों के खेत तक पानी ही ना पहुंचे तो किसान कैसे खेती कर सकते हैं। ऐसे परिस्थिति में सुशासन बाबू को कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है, ताकि किसानों को सहूलियत मिल सके।   अगर समय पर किसानों को बीज ही नहीं मिलेगा, खाद ही नहीं मिलेगा, पानी ही नहीं मिलेगा तो किसान तो लाचार है ही बेबस और मजबूर भी हो जाएंगे। किसानों की समस्याओं को समझने की जरूरत है। स्थानीय प्रतिनिधि को भी किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रहता है। चुनाव के समय लंबे-लंबे वादे लेकिन चुनाव जीतने के बाद फिर उन्हीं किसानों को यह लोग भूल जाते हैं। किसानों को अपने अधिकार के प्रति सजग रहने की जरूरत है।   ज्ञापन देने वालों में मौर्य शक्ति बिक्रमगंज के संरक्षक चंद्रप्रकाश सिंह कुशवाहा, पुलिस सिंह, अजीत कुशवाहा, मनोज कुशवाहा एवं जितेन्द्र शर्मा थे।

इंद्रधनुष टीका कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक का सेविकाओं ने किया बहिष्कार

सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय बिक्रमगंज में आयोजित बैठक का आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बहिष्कार किया। सेविका टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल नहीं होने संबंधित नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।   बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के कार्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं को लगाने की योजना बनाई है। जिसको लेकर बैठक गया था, लेकिन सेविकाओं का कहना है कि आंगनबाड़ी के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे।   बैठक का बहिष्कार करने वाली में रेखा देवी, मनभावती देवी, अनिता देवी, भागमति देवी, ज्योति देवी, इन्दु देवी, सीता देवी, बबिता देवी, जयश्री देवी, संगीता देवी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के आंगनबाड़ी सेविका शामिल थी।

विधान पार्षद का वीर कुंवर महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत, विकास कार्य की गाथा लिखने वाले कर्मनिष्ठ विधान पार्षद हैं संतोष : डॉ० मनीष

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में रोहतास-कैमूर विधान पार्षद संतोष सिंह का लोगों ने डॉ० मनीष रंजन के नेतृत्व में फूल-माला गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया।   इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री व सीनेट सदस्य वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा सह वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर शिक्षक प्रतिनिधि डॉ० मनीष रंजन ने उन्हें फूल माला पहनाते हुए अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। जिसको लेकर विधान पार्षद ने सबका आभार व्यक्त किया।   उनके आगमन के संबंध में डॉ० मनीष ने बताया कि विधान पार्षद संतोष सिंह वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय अंतर्गत अपने विकास मद से नव निर्मित पुस्तकालय भवन का निरीक्षण करने न आए थे। उनके द्वारा महाविद्यालय में पुस्तकालय भवन निर्माण कराने को लेकर समस्त कर्मियों ने उनका तहेदिल से अभिनंदन भी किया है।   दूसरी तरफ डॉ० मनीष ने विधान पार्षद की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि विधान पार्षद संतोष सिंह के तरह ईमानदार, कर्मनिष्ठ व जुझारू कार्यकर्ता से ही भाजपा पार्टी बिहार सहित देश में सशक्त और मजबूत बनती है। जिसको लेकर हर भाजपा कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृव बिहार के रोहतास-कैमूर विधान पार्षद की तरह ही कर्मनिष्ठ बन एक मिशाल कायम करनी चाहिए। ताकि देश के जनहित में हमेशा भाजपा का कमल खिलता रहें।   दूसरी तरफ मुख्य अतिथि विधान पार्षद ने महाविद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए बताया कि डॉ० मनीष रंजन के नेतृव में कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर रोहतास जिला में शिक्षा के क्षेत्र विकास की एक नई गाथा लिखने की ओर अग्रसर हो चला है। जो आने वाले कुछ ही दिनों में यह छात्र-छात्राओं को एक अच्छा मार्गदर्शन देते हुए उनका उनका भविष्य संवारने का सराहनीय कार्य करेगा। जो आने वाले समय में रोहतास सहित पूरे बिहार में चर्चा का केंद्र बनेगा। साथ ही साथ बताया कि मेरे तहत जब भी महाविद्यालय में विकास कार्य की आवश्यकता पड़ेगी उसके लिए हमेशा मैं समर्पित रहूंगा।   इस मौके पर प्राचार्य डॉ० सुरेंद्र सिंह, बीर बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, बलवंत सिंह, सरोज सिंह, बब सिंह, मुन्ना सिंह, विकाश सिंह, अजय सिंह, अशोक सिंह, रमेश सिंह, मनमोहन तिवारी, अरविंद सिंह, अनिल तिवारी, ब्रजकिशोर सिंह, ज्ञानचंद सिन्हा, अनिल सिंह, रमेश कुमार, मनोज तिवारी, रमाशंकर सिंह, दिनेश कुमार व अभय सिंह, सुनील सिंह, भीम सिंह, अजीत सिंह, प्रीतम कुमार, मंटू चौधरी, विजय सिंह, रोहित तिवारी, आलोक पासवान, चंदेश्वर पांडेय, परवेज खां, हरेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थें।

कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज में किया गया पूर्व प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन का आयोजन

कृषि  विज्ञान केंद्र, बिक्रमगंज में पूर्व प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर डॉ एम के सिन्हा, प्राचार्य, वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमराव ने किया।   उन्होंने माली प्रशिक्षण प्राप्त किए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उद्यानिक औजार जैसे सिकेटियर एवं बडिंग नाइफ प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के चेहरे की मुस्कान कृषि विज्ञान केंद्र की कामयाबी को बताता है।   माली प्रशिक्षण में शामिल महिला प्रशिक्षणार्थी अन्य के लिए प्रेरणादायक हैं। महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर पौधशाला, नर्सरी इत्यादि का व्यवसाय पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बेहतर कर सकती हैं।   उन्होंने कहा कि रोहतास जिले के किसानों हेतु वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय के सभी वैज्ञानिक तत्परता से कार्य करेंगे। जरूरत पड़ने पर वह इस जिले के कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे। उन्होंने केंद्र द्वारा विभिन्न तकनीकों से लगाए गए धान खेती को देखते हुए निर्देश दिया कि यहां जिले के सभी प्रखंडों से किसानों को लाकर इन तकनीक से अवगत कराएं।   कार्यक्रम में उपस्थित डॉ शोभारानी वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने प्राचार्य ने उनका स्वागत किया एवं कृषि विज्ञान केंद्र की प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण एवं अनुसंधान की सभी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने मत्स्य पालन में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस जिले में पंगास मछली का उत्पादन सबसे अधिक हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के द्वारा धान के प्रत्यक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जो किसानों को दिखाने हेतु धनगाई फार्म में लगाए गए हैं।   आने वाले दिनों में कौशल विकास मिशन के तहत माली एवं वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के प्रशिक्षण कराए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन मत्स्य वैज्ञानिक आर के जलज ने किया। डाo रतन कुमार ने माली प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां के प्रशिक्षण प्राप्त युवक स्वरोजगार एवं प्राइवेट कंपनियों में रोजगार कर रहे हैं। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ रमाकांत सिंह ने किया।   प्रशिक्षणार्थियों में प्रियांशु कुमार, प्रभा कुमारी, सूरज कुमार, अनिल कुमार, पिंकी कुमारी प्रमिला कुमारी, राजकुमारी देवी, राकेश कुमार, उमेश सिंह इत्यादि सहित कुल 30 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

संत एस एन ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने करगील शहीदों को दी श्रद्धांजलि

डुमराँव रोड बिक्रमगंज स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने करगील विजय दिवस के अवसर पर अपने वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने 1999 के करगील विजय के शहीद नायकों को याद करते हुए उन्हें समर्पित कई प्रस्तुतियां दी।   संत एस एन ग्लोबल की प्राचार्या सुखविंदर कौर ने बताया कि करगील विजय के अपने वीर महानायकों के सम्मान में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद कक्षा छः के अनुप्रिया, अंजली, मनीषा, साक्षी और प्राची ने फिर से उठेंगे एवं भारत की बेटी गीत पर समूह नृत्य के माध्यम से शहीदों को याद किया।   वहीं कक्षा सात, आठ के आयुषी, सान्वी, निशा, विजय लक्ष्मी, आकृति, सकीना ने वाद्ययंत्रों के साथ तुझे भूलेगा ना तेरा हिंदुस्तान गीत प्रस्तुत किया। कक्षा सात-आठ के ही बच्चों ने सैन्य जीवन की कठिनाइयों एवं उनके देश प्रेम की भावना पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तूत कर सभी की आंखे नम कर दी।   प्राइमरी और प्रिप्राइमरी के बच्चों ने कंधे से कंधे मिलाके गीत पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं मार्शल आर्ट ग्रुप के छात्रों ने टैक्मांडो के कलाबाजियों के माध्यम से घुसपैठियों और आतंकवादियों से निपटने के कौशल को दिखाया।   विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द ने छात्र-छात्राओं को करगील-संघर्ष और उसकी विजयगाथा के इतिहास से परिचित कराया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका तथा छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

शिक्षक, छात्रा और अभिभावकों की हुई बैठक

इंदु तपेशवर सिह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज के मनोविज्ञान विभाग में शिक्षक-छात्र एवं अभिभावकों की बैठक प्राचार्य डाक्टर विनोद कुमार सिंह के अध्यक्षता में की गई।   बैठक को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओ को महाविद्यालय मे 75% उपस्थिति दर्ज होना अनिवार्य है।   सभी छात्राओ को प्रतिदिन अपने वर्ग वर्ग मे उपस्थित रहना है। वहीं शिक्षको को सफल वर्ग संचालन का दायित्व ईमानदारी एंव निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का बात कही। छात्राओं और अभिभावको से खचाखच भरे मनोविज्ञान हाल में छात्राओ को चार वर्षीय स्नातक सिलेबस की जानकारी देते हुए प्राचार्य ने छात्राओ से कोचिंग छोड़कर महाविद्यालय कैपस में लौटने की अपील की।   सभी छात्राओं को कालेज आई कार्ड भी उपलब्ध कराया गया। नयी शिक्षा नीती के तहत चार वर्षीय स्नातक कोर्स से सम्बंधित छात्राओं के कई सवालो का जवाब देते वर्ग मे 75% उपस्थिति अनिवार्य बताया। वहीं अभिभावको से भी छात्राओ के शत् प्रतिशत उपस्थिति हेतू महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शपथ-पत्र लिया गया।   बैठक में प्रो उमेशवर प्रसाद सिंह, उप प्राचार्य डाॅ हरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो मनोज कुमार सिंह, प्रो विपिन विहारी सिंह, डॉ पुष्पा सिंह, डॉ निरजा सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार सिंह, प्रो साधना सिंह, प्रो सुबी कुमारी, प्रो पुनम कुमारी, प्रो शशि रंजन कुमार, प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो अभिषेक कुमार, प्रो निजामुद्दीन खान सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। वही गोष्ठी का संचालन डाक्टर दिवाकर पाण्डेय, मनोविज्ञान विभाग ने किया।