Bakwas News

अरवल में प्रेस दिवस केक काटकर मनाया गया

अरवल:  प्रेस दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने संयुक्त रूप शामा रोशन करके किया उस के बाद केक काट कर जिला के पत्रकारों को दिया, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से भुवनेश्वर कुमार हिंदुस्तान मोहम्मद मुजाहिद हुसैन पत्रकार सुशील कुमार संविधान तक, विश्वनाथ प्रताप यादव, मोहम्मद आजाद खान सच देखेगा बिहार मोहम्मद बरकतुल्लाह रही पत्रकार राजू कुमार पत्रकार मोहम्मद आरिफ हुसैन पत्रकार अरविंद कुमार आज पत्रकार को सम्मानित किया।   जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने सभी पत्रकारों को प्रेस दिवस पर बधाई दिया,इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा जिला भू अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देव ज्योति कुमार मौजूद थे।

उद्योग विभाग के द्वारा कैंप लगाकर ऋण वितरण किया गया

अरवल । जिला पदाधिकारी अध्यक्षता में उद्योग विभाग के अधीन चल रहे विभागीय योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय सभागार, अरवल में किया गया ।   जिसमें उप विकास आयुक्त, वरीय कोषागार पदाधिकारी सह प्रभारी बैकिंग पदाधिकारी, – विशेष कार्य पदाधिकारी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, अरवल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, अरवल एवं सभी बैंक पदाधिकारियों की उपस्थिति में ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें PMEGP में 12 आवेदको एवं PMFME में 11 आवेदकों का ऋण की स्वीकृति प्रदान की गयी।   उक्त योजनाओं में PMEGP में 60,34,500.00 (रू० साठ लाख चौंतीस हजार पाँच सौ) एवं PMFME में 1,00,90,884.00 (रू0 एक करोड़ नब्बे हजार आठ सौ चौरासी) कुल 1,61,25,384.00 (एक करोड़ एकसठ लाख पच्चीस हजार तीन सौ चौरासी) मात्र का ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा किया गया।

बहनों ने भाई की मंगल कामना के लिए किया प्रार्थना

अरवल। भाई बहन के स्नेह का पर्व यम द्वितीया जिले में पारंपरिक ढंग से मनाई गई इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई को तिलक लगाकर कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना किया यह पर्व कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को मनाई जाती है।   मान्यता के अनुकूल जिले क्षेत्र से दर्जनों भाई बहनों ने पर्व के अवसर पर यमुना नदी में गोता लगाने के लिए विभिन्न माध्यमों से वृंदावन मथुरा के लिए रवाना हुए हैं ऐसी मान्यता है कि इस दिन जमुना में अपने भाई बहन के साथ यमुना नदी में एक साथ स्नान करने से यम से मुक्ति पा लेते हैं।   विद्वान पंडित सर्वदानंद शर्मा ने बताया कि इस दिन अपने भाई को बहने तिलक लगाकर भाई की अकाल मृत्यु से बचने के लिए प्रार्थना करती हैं।   मान्यता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को आमंत्रित कर स्वागत सत्कार किया था बहन ने जाते समय अपने भाई यम को इस तिथि को हमेशा आने के लिए आग्रह किया था और यम ने अपनी बहन की आग्रह को स्वीकार करते हुए यमुना के पास पहुंचे, आदर सत्कार के बाद जमुना ने अपने भाई यम से वरदान वरदान प्राप्त किया था ।   यमराज के वरदान के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन जमुना में स्नान करके जाम का पूजा करता है उसे मृत्यु के पश्चात यमलोक से मुक्ति मिल जाती है।

जर्जर तार से बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कुर्था वंशी फीडर में कुर्था से बारा गांव तक सप्लाई की गई 11 हजार वोल्ट की तार की जर्जर स्थिति से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी हुई रहती है। कई जगहों पर पोल पर तानी गई तार ढीला होने के कारण धान कटनी कर बोझा लाने वाले लोगों को हमेशा डर सताता है कि कहीं उनका बोझा तार में न सट जाए। वहीं कई जगहों पर तार छतिग्रस्त है जिसे मानवबल द्वारा किसी तरह जोड़ा गया है जो किसी दुर्घटना का निमंत्रण दे रहा है।

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने किया जावा महुआ विनिष्ट

अरवल- उत्पाद विभाग अरवल के द्वारा जिले क्षेत्र में लगातार ड्रोन की सहायता से शराब निर्माण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाई जा रही है पिछले तीन दिनों से सोन नदी के तटीय इलाके में छापेमारी अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को सफलता मिल रही है मालूम हो कि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा 16 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के पिपरा बांग्ला सोन नदी के किनारे में ड्रोन कैमरा के माध्यम से छापेमारी अभियान चलाई गई।   इस दौरान अनेक स्थानों पर जमीन के अंदर छुपाए गए जावा महुआ को विनिष्ट किया गया छापेमारी के दौरान 5200 किलोग्राम जावा महुआ स्थल पर विनिष्ट किया गया।

अनियंत्रित होकर पलटी टेंम्पु, चार लोग घायल

कुर्था,अरवल। कुर्था थानाक्षेत्र स्थित सचई मोड़ पर एक टेम्पु दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कुर्था थानाक्षेत्र के बेलदारी बिगहा गांव निवासी हृदय बिंद एवं सोनू बिंद शादी विवाह को लेकर परिजनों के साथ किंजर लड़की को दिखाने गए थे जिसमें लौटते वक्त न्यू बाईपास होकर घर बेलदारी बिघा जा रहे थे कि इसी बीच सचई गांव मोड़ के पास न्यू बाईपास पर टेम्पुअनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें हृदय बिंद, सोनू बिंद सहित घर की दो महिलाएं घायल हो गई।   हालांकि किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था लाया गया जहां सभी का उपचार किया गया वहीं सोनू बिंद की गम्भीर हालात को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को मामूली चोट आई थी जिसे प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

शांतिपूर्ण किया गया मूर्ति विसर्जन

कुर्था,अरवल। स्थानीय थाना क्षेत्र के विद्रोही चौक,महावीर मोड़,शकुराबाद मोड़,कुशवाहा मार्केट हनुमान मंदिर के निकट,पावर हाऊस सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्थानों पर स्थापित लक्ष्मी पूजा मूर्ति विसर्जन गाजे बाजे व हर्षोउल्लास के बीच बड़े ही धूम धाम के साथ शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जित किया गया। इस दौरान कुर्था थाने की पुलिस व पीटीसी के जवान सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे तैनात रहे।   पंचतीर्थ नदी पुनपुन घाट समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को धन की देवी माँ लक्ष्मी एवं विध्न हर्ता श्री गणेश की प्रतिमा का विजर्सन किया गया।   इस दौरान सभी प्रतिमा विसर्जन वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी समेत अन्य दंडाधिकारी तैनात रहे।   इसके अलावा कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह,बीडीओ डॉ जियाउल हक एवं बीपीआरओ चंदेश्वर नारायण सिंह प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करते रहे।   इस दौरान कहीं भी मूर्ति विसर्जन में अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।

प्राथमिक विद्यालय नदौरा में शौचालय का अभाव

कुर्था,अरवल। कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय नदौरा एक अदद शौचालय के लिए तरस रहा है। विद्यालय का भवन तो निर्मित हो गया किंतु जमीन की कमी होने के कारण शौचालय का अभाव कार्यरत महिला शिक्षिका एवं विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए किसी अभिशाप से कम नही है।   सरकार और शिक्षा विभाग विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने की लाख कोशिश कर ले किंतु मूलभूत कमियों के प्रति कोई पहल नहीं दिखती।वर्तमान में रोज किसी न किसी अधिकारी के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया जा रहा है,किंतु इस दिशा में कोई मदद नहीं हो पा रही है। शौचालय के अभाव में महिला शिक्षिका एवं छात्राओं को काफी परेशानी से गुजारना पड़ रहा है।   शौचालय नहीं रहने के कारण सभी को खुले में जाने के लिए विवश होना पड़ता है ।स्वच्छता और शौचालय के लिए सरकार के द्वारा काफी प्रयास किया जा रहा है। लेकिन खुद सरकारी विद्यालय में ही शौचालय नहीं है।   हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन नहीं रहने से उक्त विद्यालय में शौचालय नहीं बन पा रहा है विद्यालय अपनी पूरी जमीन पर बनी हुई है एवं उसके आसपास निजी जमीन है जिसे जमीन मालिक अनुचित मांग के चलते शौचालय का निर्माण अधर में लटका पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि जमीन मालिक विद्यालय को जमीन देना चाहते हैं इस शर्त पर कि ग्रामीण उन्हें पंचायत का मुखिया चुनें।

प्रखंड क्षेत्र का कई गांव में सरकारी चापाकल खराब

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में हथिया एवं साधारण चापाकल खराब पड़ा हुआ है जिसे देखने वाला कोई नहीं है जिसके कारण लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है।   प्रखंड क्षेत्र के दरहेटा,बारा,सचई सहित कई गांवों में सरकारी चापाकल खराब पड़ा हुआ है लेकिन पीएचईडी विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। ग्रामीण नल जल की पानी पर निर्भर रहते हैं लेकिन बिजली कट होने के बाद उन्हें पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है।   हालांकि कई जगहों पर स्थानीय विधायक एवं सांसद के अनुसंशा पर हथिया चापाकल लगाए गए थे लेकिन कुछ लोगों द्वारा उसे पर्सनल बनाकर उसकी मुंडी वगैरह खोलकर उसमे समरसेबल डालकर निजी उपयोग कर रहे हैं ।   अगर पूर्व के चापाकल की लिस्ट निकालकर जांच की जाए तो प्रखंड क्षेत्र में अधिकतर जगहों पर लगाये गए चापाकल है ही नहीं उसे घर के नजदीक के ब्यक्ति द्वारा निजी रूप से कब्जा कर लिया गया है।

सुरेंद्र प्रसाद शर्मा का निधन पर शोक

अरवल:  जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, जहानाबाद नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन गांधीवादी नेता प्रो सुरेंद्र प्रसाद शर्मा के निधन का समाचार मिलने पर अरवल कांग्रेस में शोक की लहर फैल गई, श्री शर्मा जहानाबाद संयुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अंतिम अध्यक्ष थे उन्ही के कार्यकाल में जहानाबाद से कट कर अरवल जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया था।   श्री शर्मा के निधन पर कांग्रेस अरवल जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा ब्यक्तिगत क्षति है,वे आजीवन मेरे अभिभावक रहें हैं, आगे भविष्य में इसकी भरपाई कैसे होगी, कहना मुश्किल है, वे इलाके के बहुचर्चित राजनीतिज्ञ थे जिनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूँ, मेरी पुरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।   शोक ब्यक्त करते हुए कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि उन्ही के कार्यकाल में मैने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया था. वे एक बहुत ही सुलझे हुए इंसान थे।   आजीवन कांग्रेसी रहें स्व शर्मा संयुक्त जहानाबाद के बिकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे.वे आम कांग्रेसजन को मान सम्मान देते थे।   शोक ब्यक्त करनेवालों में जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी के अलावे उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, संजय कुमार सिंहा, सुनील कुमार, बलीराम पाठक, पशुपतिनाथ, देवेन्द्र मिश्रा शामिल हैं।