Bakwas News

संविधान दिवस पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को किया गया याद

अरवल ।संविधान दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के परिसर में स्थापित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब के प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के अलावा ए पर्सन हद तरवाल जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरवल भूमि सुधार रूप से महत्व मंडल पुलिस पदाधिकारी अरवल के अलावे अन्य पदाधिकारी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त किया गया।   इस अवसर पर अपने संबोधन में बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को आह्वान किया गया इधर ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था।   संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब के 125 वें जयंति वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत मे मनाया जा रहा है, इसे पहले राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया।   इस मौके पर ज़िला प्रवक्ता रविन्द्र कनौजिया, नगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार, युवा प्रदेश महासचिव पप्पू राज ज़िला संगठन मंत्री रमेश रजक, अमित कुमार कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए।

संविधान दिवस पर किया गया प्रतियोगिता का आयोजन, सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के खजुरी खेल मैदान पर  संविधान दिवस के अवसर पर क्विज ,दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने किया। इस मौके पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के कई साल बीत जाने के बाद भी गरीब तबके दबे कुचले लोगो का सर्वांगिक विकास नही हुवा है। जिसका मुख्य कारण अशिक्षा का होना है। बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने संविधान लिखा था। ओ चाहते थे की सभी लोगो को उचित अधिकार मिले। लेकिन निचले पायदान पर जीवन यापन कर रहे लोग आज भी विकास से कोसों दूर है।     शिक्षा के अभाव में योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते है। सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की चलाई जा रही विकास योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े। आपके गांव या पड़ोस के गांव में विद्यालय है । विद्यालय में सरकार के द्वारा निःशुल्क भोजन,पुस्तक,एक पोशाक समेत छात्रवृति भी दी जाती है। आप अपने बच्चो को विद्यालय में नीरक्षर बनाने के लिय नही बल्कि साक्षर बनाने के लिय भेजे। ताकि वह एक देश का योग्य नागरिक बन आपकी और प्रदेश का नाम रौशन करे।   राजद के वरिष्ठ नेता अलख पासवान ने आयोजनकर्ता को प्रसंशा करते हुए कहा कि संविधान दिवस के अवसर प्रतियोगिता करा आप लोग युवाओं में जोश भरने का काम किया हैं । हम लोग किसान का बेटा है जो गर्व की बात है। भारत एक कृषि प्रधान देश है इस देश में हमारा जन्म होना बौराग्य की बात है। घर के कार्यों में पिता माता की सहयोग लेते हुए पढ़ाई जरूर करे। आज के दौड़ प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिता में सफल एवम असफल प्रतिभागी दोनो बधाई के पात्र है कि प्रतियोगिता में अपनी दमखम तो दिखलाए। प्रतियोगिता में भाग लेना ही बड़ी बात है। आज पांचवे स्थान पर रहे तो कल प्रथम स्थान पर आप ही होंगे। जो प्रतियोगिता में हिस्सा लेता है वह ही सफलता का ताज पहनता है।   आयोजित प्रतियोगिता में औरंगाबाद जिले के बनतारा निवासी अफरीदी ने प्रथम,स्थानीय रामापुर निवासी संजीत कुमार द्वितीय एवं जहानाबाद निवासी बिपुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे है जिन्हे कप एवम मेडल दे उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धनाथ मांझी एवम विश्वकर्मा राम की देख रहे में आयोजित की गई।

डीएम के द्वारा किया गया अगहनी धान कटाई फसल परीक्षण

अरवल । बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग (कृषि वर्ष 2023 24) का निरीक्षण 27 नवंबर को जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा प्रखंड अरवल,ग्राम पंचायत-प्यारेचक,ग्राम- डंगरा आहार में किसान अवधेश सिंह के खेसरा संख्या-351 में किया गया।जिसमें 10 x 5 वर्ग मीटर में कटनी किया गया कटनी के उपरांत फसल कटाई का वजन किया गया जिसमें 22 कि॰ग्रा॰ 690 ग्राम हुआ। प्रति एकड़ 18 क्विंटल 15 कि॰ग्रा॰ एवं प्रति हेक्टेयर 45 क्विंटल 38 कि॰ग्रा॰ का उपज हुआ।   इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के अलावे अन्य पदाधिकारी ने भी धान की फसल की कटाई की इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अरवल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अरवल, विशेष कार्य पदाधिकारी अरवल, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अरवल,कृषि समन्वयक,कृषि सहायक एवं अन्य उपस्थित थे।

विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े कर्मियों ने की जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुर्था,अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के खटांगी गांव में संविधान दिवस के मौके पर विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें पारा लीगल स्वयंसेवक संजय कुमार ने पागलपन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा इसे दूर किया जा सकता है इसके बारे में बताया गया।   उन्होंने कहा कि पागलपन होने की कई कारण हो सकते हैं जैसे नशा,गरीबी इत्यादि जो उपचार योग्य है उचित दवाई एवं देखरेख के साथ यह ठीक हो सकता है। इस मौके पर मुखिया सूबेदार दास भी मौजूद रहें।

पुलिस इंस्पेक्टर ने ली चौकीदारों की परेड

कुर्था,अरवल।  कुर्था थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह ने थानाक्षेत्र के चौकीदारों को चौकीदारी परेड लिया। जिसमें चौकीदारों को उनके कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। वहीं हाल के दिनों में शराब बेचने व पीने के आरोप में जेल से छूटे लोगों पर नजर रखने की हिदायत दी तथा सभी चौकीदारों को एक तरह की वर्दी पहनने की सलाह दी।   उन्होंने चौकीदारों को अपने अपने क्षेत्र में चोरी की घटना न घटित हो इसके लिए अलर्ट रहने तथा क्षेत्र में संदिग्ध ब्यक्तियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर चौकीदार संघ के अध्यक्ष मिथलेश कुमार अकेला उर्फ दारा सिंह, बबलू कुमार, रामभवन कुमार, सुभाष कुमार, राकेश कुमार, देवेन्द्र गोप, सद्दाम सहित अन्य चौकीदार उपस्थित थे।

मेहंदिया पुलिस ने 22 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर सहित दो शराबी को किया गिरफ्तार

पुलिस कप्तान मोहम्मद कासिम के दिशा निर्देश के अनुसार शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में मेहंदिया थाने की पुलिस ने 22 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर सहित दो शराबी को गिरफ्तार किया गया है।   इस संबंध में मेहंदिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मोहम्मद कासिम ने बताया हैं की मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक को गुप्त सूचना मिली थी की सोहसा सोन तटीय इलाके में शराब बनाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान दो तस्करों को 22 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे दो शराबी  को गिरफ्तार गया है|   गिरफ्तार शराबी खुशडिहारा गाँव निवासी पुना कुमार, इसमाईलपुर गाँव निवासी अशोक कुमार एवं सुरेंद्र पासवान पिता सुख वाली पासवान तथा नागेंद्र पासवान पिता देवलाल पासवान सोहसा गांव का रहने वाला है। मौके पर 5000 लीटर जावा महुआ को पुलिस द्वारा विनिष्ट कर दिया गया।   शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि शराब के धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा। एवं इस तरह के बेहतर कार्य करने वाले मेहंदिया थाने की पुलिस को सम्मानित किया जाएगा

युवा राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान दिवस पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

अरवल जिले मे युवा रास्ट्रीय जनता दल करपी के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर करपी उच्च विद्यालय के प्रांगण मे चौपाल कार्यकर्म का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सोनू निगम ने किया जोकि मंच संचालन राजू कुमार कर रहे थे l   इस अवसर पर राजद के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिछक बैजनाथ यादव ने कहाँ की संबिधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के द्वारा ही बनाया गया पर संबिधान पर चल रहे है लेकिन जब से देसके शासन बीजेपी के मुखिया नरेन्द्र मोदी के हाथो मे गया है तबसे संबिधान खतरे मे पड़ा हुआ है l यहां तक की महगाई चरम सीमा पर पहुंचा हुआ है।   2014 में पेट्रोल जहां 67 रुपए से लेकर 71 रुपए था वहां 2023 में 107 रुपए प्रति लीटर हो गया l वहीं डीजल के भाव के जानकारी जब 2014 मे लिया जाए तो ₹55 से 58 रुपए था और आज 94 रुपए 2023 में दिखाई दे रहा है रसोई गैस की बात की जाए तो 2014 में 350 रुपए से लेकर ₹370 रुपए था तो 2023 में 1200 रुपए प्रति सिलेंडर गैस मिल रही है वही सरसों तेल 2014 में प्रति लीटर 98 रुपए से लेकर 104 रुपए था तो 2023 में 155 रुपए से लेकर 160 रुपए मिल रही है l   इस मौके पर राजद के सैकड़ो कार्यकर्त्ताओ ने अपना अपना बिचार रखा l राजद अरवल जिला प्रधान सचिव मोहमद सवाकरीम, प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव, युवा राजद प्रदेश सचिव अलख पासवान, उपा अध्यक्ष राजद प्यारे लाल बिंद, अरवल जिला उपाध्यक्ष राकेश मुस्कान मैजूद रहे l

राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया

कुर्था अरवल। स्थानीय कुर्था बस स्टैंड में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड युवा इकाई द्वारा बस स्टैंड में संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व महासचिव सुनील कुमार सक्सेना ने किया इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रामदीप यादव ने कहा कि संविधान दिवस के मौके पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है इस माध्यम से एकदिवसीय धरना का आयोजन की गई है ।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से संपूर्ण भारत में जातीय जनगणना की मांग बढ़ती दंगाई बेरोजगारी एवं नई शिक्षा नीति के खिलाफ युवा राजद के द्वारा एक दिवसीय धरना दी गई है उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार मैं महंगाई चरम सीमा पर है सिर्फ जीएसटी काला धन नोट बंदी कर दी जिस देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है इस तरह के मामलों में पूरी जनता को फंसा कर काम साध रही है बिहार मैं महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे बिहार में चलने की जरूरत है तभी बिहार में विकास होगी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जनता को सिर्फ गुमराह करने में लगी है जनता सब समझ रही है आने वाले चुनाव में जनता जवाब देगी इस मौके पर सुनील यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष डोमन दास जयराम यादव बिनोद यादव चतुरी यादव अनिल सौंडिक समेत कई लोगों ने अपना-अपना विचार रखा।

अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का करें निर्वहन–मंत्री श्रवण कुमार

अरवल। श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज अरवल प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सोनवर्षा में नव निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उदघाटन किया गया। ग्राम पंचायत सोनवर्षा में उदघाटन के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि, ग्रामीणों एवं स्वच्छता कर्मियों से संवाद के दौरान ओडीएफ प्लस के विभिन्न अवयवों पर संवाद किया गया, साथ ही प्रति माह 30 रूपये उपयोगिता शुल्क देकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया।   ग्राम पंचायत सोनवर्षा के नव निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के उदघाटन के दौरान मंत्री श्रवण कुमार द्वारा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई एवं उपयोगिता शुल्क के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचड़ों का निष्पादन अधिक से अधिक घरेलू स्तर पर किया जाय। स्वच्छता हम सबों की जिम्मेवारी है. इसे सिर्फ सफाई कर्मी तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता है।   हम सभी लोगो को सफाई कमी के साथ मिलकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुदंर बनाने में भूमिका अदा करना है। उनके द्वारा जैविक एवं अजैविक कचड़ा के संबंध में एवं इसके निष्पादन के बिन्दूओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गयी।   कार्यक्रम के दौरान विधायक अरवल, जिला पदाधिकारी अरवल, निदेशक, डी०आर०डी०ए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अरवल, प्रखड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्थानीय जन-प्रतिनिधि के साथ अन्य ने भाग लिया।

समाज को महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलना होगा, महिलाएं भी बहू और बेटी में फर्क ना करें—जिला पदाधिकारी

अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम का आयोजन इंडोर स्टेडियम अरवल में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान जीविका दीदीयों द्वारा लैंगिक हिंसा को रोकने हेतु लोक गीत प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक समूह, ए एन एम एवं जिले के विद्यालयों के छात्राओं द्वारा संबंधित मुद्दों पर गीत संगीत एवं नाटक प्रस्तुत किया गया।   कार्यक्रम के मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा जीविका दीदीयों के लोकगीत एवं नाटक प्रस्तुत करने वाले समुहों को सराहा गया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि समाज को महिलाओं के प्रति मानसिकता को बदलना होगा। लड़के लड़की में कोई भेद नहीं है, इस मतलब को भी समझना होगा। जो भी कार्य लड़के कर सकते हैं वह लड़कियाँ भी कर सकती है। इस सोच को अपने अंदर जगाना होगा। उनके द्वारा महिलाओं से आग्रह किया गया कि बहु और बेटी में फर्क ना करें दोनों को बराबर समझे।   उनके द्वारा बताया गया कि छोटे बदलाव से ही बड़े परिणाम मिलते है। मौके पर सरिता देवी को बाल विवाह रोकने एवं मीणा कुमारी को लावारिस बच्ची को उठाकर परवरिश करने के लिए पदक एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।   कार्यक्रम के मौके पर पुलिस अधीक्षक, उपाध्यक्षा जिला परिषद, अध्यक्षा नगर परिषद, उपाध्यक्षा नगर परिषद अपर समाहर्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई सी डी एस, सभी सी डी पी ओ के साथ विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र तथा छात्राएँ उपस्थित थे।