Bakwas News

नहाए- खाए के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व हुआ शुरू, समाजसेवी के पहल पर जयबीगहा में सड़क का किया जा रहा है मरम्मत

अरवल। जिले के ऐतिहासिक मधुश्रवां छठ घाट सुबह से ही व्रतियों की भीड़ लगी रही। आज नहाय खाय को ले छठ घाट पर स्नान करने को लेकर लोगों की तादाद में व्रति तथा उसके परिजन पहुंचने लगे है ।

 

महापर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उत्साह का आलम यह है कि छठ गीतों की धूम चारों तरफ सुनाई दे रहा है। छठ गीतों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

 

स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिदूर लगाया। व्रतियों ने बताया की पवित्र छठ घाट के बाद कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात, चने की दाल का प्रसाद ग्रहण का भोग लगा उसका प्रसाद ग्रहण करेंगी।

आज व्रती खरना करेंगी। इसके बाद खरना पूजन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। तीसरे दिन की शाम को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। अंतिम दिन उदयमान सूरज को अर्घ्यअर्पित करेंगी|

 

इधर छठ पर्व को लेकर मधुश्रवां जाने वाली रास्ता जयबिगहा में समाजसेवी विक्रम सिंह के पहल पर जेसीबी के माध्यम से सड़क मरम्मत करवाया जा रहा है छठ व्रतियों को किसी प्रकार का दिक्कत ना हो जिसका ख्याल समाजसेवी के द्वारा पूरी तरह रखा जा रहा है |

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment