Bakwas News

द डिवाइन पब्लिक स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों ने अपने प्रतिभा से किया सबको हैरान

द डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज के प्रांगण में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरत में डाल दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अधीनस्थ न्यायाधीश, बिक्रमगंज संजय सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित करके तथा गुब्बारे उड़ाकर किया।   इस अवसर पर उनके साथ द डीपीएस के सह निदेशक अखिलेश कुमार, आईआईटीएन अमितेश्वर आनंद एवं रिबेल स्पोकन इंग्लिश के संचालक आलोक कुमार ने मंच साझा किया। अपने संबोधन में संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों के कौशल की खूब सराहना की। उन्होंने विज्ञान की महत्ता बताते हुए विद्यालय प्रबंधन को साधुवाद दिया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बालकों के अंदर वैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। विद्यालय के एक नन्हें विद्यार्थी ने गीता पाठ किया। उसे सुनकर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस विद्यालय में मैं विज्ञान और कला के साथ-साथ आध्यात्म का भी संगम देख रहा हूँ।   वैसे तो सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाया फिर भी कुछ प्रोजेक्ट को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।नर्मदा हाउस के छात्र शुभांशु, पवन, रवि प्रकाश, सोनू मिश्र इत्यादि के द्वारा राम मंदिर का डिज़ाइन तैयार किया गया था। इस प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। टीम गंगा के प्रोजेक्ट “जीएसएलवी-3” को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रोजेक्ट को सिंघवी श्री, दिव्यांका, आरजू, अनन्या, सिमरन और कुमार दुष्यंत की टीम ने तैयार किया। यमुना हाउस के प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस हाउस के प्रोजेक्ट “चंद्रयान-3,विक्रम लैंडर, प्रज्ञान ग्रोवर” को आयुष, ईशु, तस्लीम, सोनू और शोएब के ग्रुप ने तैयार किया। इनके अलावा विज्ञान और कला से संबंधित कुछ अन्य परियोजनाओं को भी सराहा गया।सानिया खान, राजश्री, ज़ोया फिरदौस और अंकिता कुमारी द्वारा बनाये गए शेरशाह के मकबरे को दर्शकों ने खूब सराहा। सरस्वती हाउस के कृष, विवेक और गौरव द्वारा प्रदर्शित चंद्रयान को भी खूब वाहवाही मिली। 3 डी प्रोग्राम प्रोजेक्ट जो कि चंदन, आदर्श, अंश और अंकित के ग्रुप ने तैयार किया। उसने भी दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया। भावना, अभया, सिन्नु और शाम्बवी के साइंस हैक प्रोजेक्ट को भी सराहा गया।आराध्या, पदक और अनु द्वारा निर्मित होम डेकोरेशन स्टेम को भी खूब वाहवाही मिली। एक अनाथ बालक पंकज केशरी ने विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अपने मनोभाव को लेखनी बद्ध किया, उसे पढ़कर अभिभावक भावुक हो गए।   विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि व्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। जिस समय से विद्यालय की नींव रखी गई है, उसी समय से शिक्षा का बेहतरीन संचार और व्यावहारिक परीक्षण का सामंजस्य और अन्य कलाओं का ध्यान रखा गया है, ताकि बच्चे जिस क्षेत्र में अपनी कला की चमक बिखेरना चाहें जा सकते हैं।   छात्रों के अंदर वैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। आशा है आज के कार्यक्रम से छात्र लाभान्वित होंगे। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा फ़ूड स्टॉल भी लगाया गया था। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

राम भक्तों ने बांटा अक्षत और भगवान श्री राम का फोटो

 काराकाट प्रखंड क्षेत्र में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में बांटे जा रहे अक्षत और भगवान श्री राम के फोटो कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सकला एवं सोनवर्षा पंचायत के पांडेयडीह व मोथा पंचायत के संसार डिहरी में राम भक्तों ने अयोध्या से आये अक्षत और भगवान श्री राम के फोटो का वितरण घर-घर जाकर किया। साथ हीं सभी लोगों से 22 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने और अपने आसपास के मंदिरों को हीं राम मंदिर मानकर सजाने की अपील की।   रामभक्तों ने बताया कि सकला में 11 हजार दीप जलाएं जाएंगे। इसके लिए लोगों के बीच दीप का भी वितरण किया जा रहा है। श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से लोगों में अपार हर्ष है, लोग उस शुभ दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग उस दिन अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम की अराधना करेंगे। दोनो पंचायत में मौके पर कन्हैया कुमार सिंह, रामाशंकर सिंह,अजय कुमार चौधरी, कमल कान्त सिंह, स्यामन्नदान चौधरी, अरुण कुमार मिश्रा, रंजित तिवारी, राम प्रसाद सिंह, श्रीकान्त गिरी, सौरभ नंदन, रजनीश साह, ओम कुमार, सागर कुमार, अंकित कुमार, रितेश कुमार, श्री राम कुमार, जयनाथ साह, शिव कुमार, दिव्य कुमार, मुन्ना पांडेय, रजनी कान्त पाण्डेय सहित सैकड़ो राम भक्त भाग लिए।

अयोध्या से आए अक्षत पहुंचाने में जूटे भाजपा कार्यकर्ता,, घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

अरवल। अयोध्या से आए अक्षत एवं निमंत्रण को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचाया रहा है एवं श्री राम मंदिर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। भाजपा नेता एवं पूर्व कलेर प्रखड प्रमुख संजय शर्मा के नेतृत्व में प्रखंड के जयपुर, पहलेजा गांव और मेहंदिया बाजार में सैकड़ों लोगों से मिलकर अक्षत वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण भी दिया गया।   भाजपा नेता संजय शर्मा ने बताया कि यह अक्षत हिन्दू समुदाय के सभी घरों में पहुंचाया जा रहा है। लोगों के बीच इस अक्षत वितरण को काफी पवित्रता के साथ स्वीकार किया जा रहा है। जिस घर में अक्षत वितरण किया जा रहा है वे सभी अपने-अपने घरों के पवित्र जगह पर अक्षत रखने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर इनके अलावा प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष गौरव कुमार, कुंदन पाठक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बिजली चोरी के मामले में 10 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज, उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप

अरवल। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन ने वंशी और करपी प्रखंड के अलग-अलग जगह पर विद्युत चोरी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके तहत 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिनपर संबंधित थानों में प्राथमिकी कराते हुए जुर्माना लगाया गया है। इनमें करपी प्रखंड के खड़ासीन एवं चैनपुर गांव में पांच-पांच लोग शामिल हैं।   बिजली विभाग की इस कार्रवाई से गलत तरीके से उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब नियमित तौर पर अभियान चलाकर बिजली की चोरी रोकने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

खलिहान में आग लगने से पशु चारा जलकर खाक, हजारों का हुआ नुकसान

कुर्था थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में असामाजिक तत्वों ने खलिहान में रखे पुआल में आग लगा दी। अगजनी से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई।   सिकरिया गांव निवासी श्याम नंदन सिंह, अंबिका सिंह, रामप्रवेश सिंह,ललन सिंह समेत कई किसानों का धान मशीन के द्वारा पिटाई कर पुआल खलिहान में ही रखा हुआ था। रात्रि में अज्ञात लोगों ने पुआल मे आग लगा दी। आग की लपटें देख ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आग पूरे पुआल को अपने आगोश में लिया था और धू-धू कर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

16 जनवरी तक प्राथमिक और मध्य विद्यालय रहेंगे बंद, पढ़िए विभागीय निर्देश

अरवल।  जिले में ठंढ एवं शीतलहर का प्रकोप जारी है। अगले चार दिनों तक शीतलहर एवं ठंड का प्रभाव रहने के कारण विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्रों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। डीएम ने जिले के सभी निजी व सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालय एवं आंगनबाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 16 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है।   कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्णत बंद रहेंगे। वर्ग 9 एवं उसके ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पूर्व के आदेश के अनुरूप 10 बजे से 3.30 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी।

जीरो टिलेज के उपयोग से अधिक होगी गेहूं की फसल

अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के सोनभद्र पंचायत सरकार भवन में आत्मा के तत्वाधान में रबी फसल को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र लोदीपुर के वैज्ञानिक उदय प्रकाश नारायण, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार, किसान सलाहकार अनिल कुमार की उपस्थिति में गोष्ठी में चर्चा हुई. रबी फसल में होने वाले कीट व्याधि एवं रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई. तिलहन में रोग व्याधि पर चर्चा करते हुए कई तरह की एंटीफंगस दवाइयां के बारे में भी बताया गया।   वैज्ञानिक ने कहा कि जीरो टिलेज मशीन का उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा गेहूं की उपज किया जा सकता है. गोष्ठी में 50 किसान से अधिक उपस्थित थे।

खोजन गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पांच लोग हुए घायल

अरवल। किंजर थाना क्षेत्र के खोजन ग्राम में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज की गई है। झगड़ा का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।   घायलों का इलाज किंजर सरकारी अस्पताल में कराया गया है। गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति कायम है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले पर हम लोग नजर बनाए हुए हैं।

बम्भई उ० वि० में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में धूमधाम से मनी

करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के बम्भई ग्राम स्थित राजकीयकृत प्लस टू रामेश्वर उच्च विद्यालय के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के विशेषकर यूथ क्लब एवं ईको क्लब के छात्र-छात्राएं और सभी स्टाफ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये। प्रभारी प्रधानाध्यापक परवेज अहमद अंसारी के संरक्षण तथा नोडल शिक्षक डाॅ०ज्योति कुमार एवं मनीष कुमार के संयुक्त समन्वयन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अंसारी तथा बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अरवल जिलाध्यक्ष सह वरीयतम शिक्षक डाॅ०अम्बुज कुमार भूषण समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण करके किया।   प्रभारी प्रधानाध्यापक ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि छात्र-छात्राओं को स्वामी जी के विचारों पर अमल करके आगे बढ़ना होगा।डाॅ०भूषण ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि वे सर्वधर्मसमभाव के सच्चे पुजारी थे।कार्यक्रम का संचालन कर रहे डाॅ०ज्योति कुमार ने कहा कि आज के युवा ही समाज और राष्ट्र के कर्णधार हैं। उन्होंने एक विचारक, दार्शनिक, युवा संन्यासी,प्रखर वक्ता और आदर्श व्यक्तित्व के रूप में स्वामी जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।   शिक्षक मनीष कुमार ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित करने वाले स्वामी जी ने भारतीय युवाओं में स्वाभिमान जगाया।इस अवसर पर डाॅ० (श्रीमती) रंजना, माया रानी, उपेन्द्र कुमार, अक्षय कुमार, मुकुल राज समेत सभी वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये तथा विद्यार्थियों ने भी अपने वक्तव्य दिये।कार्यक्रम का समापन वरीय शिक्षक नागेन्द्र कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इससे पहले समवेत स्वर में विश्व शांति मंत्र का भी उद्घोष हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कमजोर बच्चों के लिए मिशन दक्ष कक्षा का हुआ आयोजन, दी गई अहम जानकारी

अरवल । करपी एवं वंशी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के कमजोर शिक्षण कौशल वाले विद्यार्थियों की दक्ष कक्षाएं शनिवार को संचालित रही।वहीं बेहतर शिक्षण कौशल वाले तकरीबन 85 से 90 प्रतिशत बच्चों को ठंड के कारण 13 जनवरी से 16 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है।जिला समाहर्ता सह जिलाधिकारी द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में शिक्षको को विद्यालय में उपस्थित होकर मिशन दक्ष कक्षा को संचालित करने का आदेश दिया गया है,वहीं शेष बच्चो को छुट्टी दी गई है।संध्या साढ़े तीन बजे से सवा चार बजे तक मिशन दक्ष के शेड्यूल को यथावत रखा गया है।   वहीं विद्यालय में अपर सचिव के भय से शैक्षणिक कार्य बंद होने पर भी पूरे दिन शिक्षको को विद्यालय कमरे में ही दुबके देखा गया।पूर्व के वर्षो की तरह कोई भी शिक्षक विद्यालय कैंपस में धूप सेकते नजर नहीं आए।वंशी प्रखंड में तालिमी मरकज के शिक्षा सेवक मो सुल्तान मंसूरी के द्वारा कई विद्यालयों का अनुश्रवण किया गया।इधर कई विद्यालयों में मिशन दक्ष कक्षा संचालित करने के लिए बच्चो को बुलाने के लिए शिक्षको को छात्रों के घर घर जाना पड़ा।शनिवार को दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।