Bakwas News

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए घर-घर भेजा जा रहा है न्योता

कलेर,अरवल। काफी लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हो गया है जहां 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।देश ही नहीं दुनिया भर के लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके साक्षी बनने के लिए अयोध्या नगरी पहुंच रहे हैं।   देश भर में इस दिन को पर्व की तरह मनाने की तैयारी की जा रही है जिसके लिए हर गांव गली और घर में खास अंदाज में न्योता भेजा जा रहा है। इस निमीत अक्षत का उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा कलेर मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में भाजपा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सोहसा गांव में अक्षत का वितरण किया गया।   नागा बाबा के ठाकुरबारी से शुरू हुआ इस अभियान में दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा राम नाम के जय घोष के साथ घर-घर अक्षत वितरण किया जा रहा था। इस अवसर पर प्रदेश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मारुति नंदन ने कहा कि भारतीय परंपरा के अनुसार प्राचीन काल में लोग एक दूसरे को किसी उत्सव या कार्यक्रम का नेता देने के लिए अक्षत का उपयोग करते थे।चावल देकर लोगों को निमंत्रण भेजा जाता था, आज फिर से वही कार्य शुरू किया गया है।   इस संबंध में अभियान से जुड़े भाजपा कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक ने बताया कि धार्मिक दृष्टिकोण से अक्षत का विशेष महत्व होता है। इसे पूजा पाठ व तिलक में मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है।इसलिए निमंत्रण में आए अक्षत को अपने घर के तिजोरी में रख दें तो कभी धन की कमी नहीं होगी, हमेशा भंडार भरा रहेगा। इस अभियान में अशोक शर्मा, श्याम प्रकाश, मनीष कुमार शर्मा, ब्रजेश कुमार शर्मा, देवकिशोर शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

मेहंदिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने नाबालिक के गुमसुदगी पर उसकी बरामदगी को लेकर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

कलेर,अरवल। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के दिशा निर्देश पर  मेहंदिया थाना परिसर के प्रांगण में नाबालिग के गुमशुदगी होने पर उसके बरामदगी को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। पुलिस निरीक्षक अमित कुमार एवं मेहंदीया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक के द्वारा दिलाई गई शपथ में पुलिस कर्मियों को बताया गया कि किसी भी नाबालिग के गुमशुदगी की सूचना मिलने पर उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संसाधनों को उसकी खोज में लगाने का स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया। अक्सर किसी नाबालिग के गुम हो जाने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी बरामदगी को लेकर चिंता नहीं की जाती थी जिसके आलोक में पुलिस कप्तान ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सभी पुलिसकर्मियों के लिए काफी शर्मिंदगी की बात है।   कोई भी नाबालिक अपने मां-बाप का दुलारा और प्यारा होता है। किसी भी कारण से वह कहीं भी गुम हो जाता है तो उसकी खोज करने में पुलिस कर्मियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।जहां कहीं भी नाबालिग के गुमसुदगी की सूचना मिलती है आप तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बरामद करने की दिशा में उचित कदम उठाएं।इस अवसर पर मेहंदिया थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाते हुए थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने कहा कि इस दिशा में किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।   हर एक बच्चा अपने मां-बाप का प्रिय होता है और जब वह खो जाता है तो निश्चित रूप से माता-पिता की असहनीय पीड़ा हर किसी को दुख पहुंचाता है। शपथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों ने थाना अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि इस कार्य में कभी भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी जहां कहीं भी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज होगा हम सभी उसे बरामदगी को लेकर हर संसाधन का उपयोग करेंगे। किसी भी कीमत पर नाबालिग को उसके परिजनों के पास सुपुर्द करने की दिशा में कठोर कार्रवाई करेंगे। थाना पुलिस के इस पहल पर ग्रामीणों ने प्रशंसा व्यक्त किया है।   प्रशंसा व्यक्त करने वालों में पहलेजा पैक्स अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव, सोहसा पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार, इस्माइलपुर कोयल मुखिया आनंद कुमार सिन्हा, लोजपा (रामबिलास) के प्रदेश सचिव विमला कुमारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।

पूर्व मुखिया कामरेड सुरेश प्रसाद की 18वीं शहादत दिवस संकल्प सभा के रूप में मनायी जाएगी

करपी,अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में गुरुवार को पूर्व मुखिया कामरेड सुरेश प्रसाद विद्यार्थी की 18वीं शहादत दिवस सह संकल्प सभा के रूप में मनाई जाएगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी नेता उमेश ठाकुर ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में शहीद चौक पर संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।   इस कार्यक्रम में माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ,माकपा विधायक अजय कुमार ,राज्य कमेटी सचिव मंडल सदस्य भोला प्रसाद दिवाकर ,पूर्व राज्य कमेटी सदस्य दिनेश प्रसाद समेत कई नेता उपस्थित होंगे। 18 जनवरी 2006 को माकपा के जहानाबाद जिला मंत्री सह राज्य कमेटी सदस्य एवं तत्कालीन करपी पंचायत के मुखिया सुरेश प्रसाद विद्यार्थी की हत्या कर दी गई थी। इसके उपरांत इस दिन को संकल्प सभा के रूप में पार्टी के द्वारा बनाया जाता है। पार्टी नेता उमेश ठाकुर, विजय प्रसाद ने बताया कि इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

पछुआ हवा के साथ शीतलहर ने लोगों को घर में रहने के लिए किया विवश

करपी,अरवल। पछुवा हवा ने लोगो को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा है। आवश्यक काम आने पर ही लोग बाजारों का रुख कर रहे है। कनकनी बढ़ने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।सुबह होते ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।दोपहर तक घर से बाहर निकलने में भी लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।   क्षेत्र में दोपहर बाद मामूली धूप निकली।लेकिन ठंड इतना तेज था कि धूप का कुछ भी असर नहीं देखा गया।ठंड से ठिठुरते लोग किसी प्रकार अपनी घरों से निकलकर जरूरी काम निपटाते देखे गए। विभिन्न स्थानों पर लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।   शाम ढलते ही ठंड का सितम प्रवान पर चढ़ गया। सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना मजदूर वर्ग के लोगो को उठाने पड़ रहे है। जो अहले सुबह ही पतली सी चादर ओढ़ विभिन्न बाजारों के बस पड़ाव पहुंच प्रांसपोर्टर के आने का इंतजार करने लगते है।ट्रांसपोर्ट की गाड़ी आते ही कपकपाती हाथो से ट्रांसपोर्ट से सामग्री उतार सेठ साहूकारों के गोदाम तक पहुंचाते है।   इसके बदले में मिली मजदूरी से चाय की चुस्की ली शरीर को गर्म करने का प्रयास करते है। इसके बावजूद भी प्रशासन के द्वारा चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था नही की गई है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव अलख पासवान ने जिला प्रशासन से सभी चौक चौराहे पर अलाव जलाने की मांग की है। जिससे कि गरीब लोगों को इस भीषण ठंड से निजात मिल सके।

एक ही स्वच्छता कर्मी रखे जाने के आदेश पर स्वच्छता कर्मियों में आक्रोश

करपी,अरवल । लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज दो के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घरों से कूड़ा उठाने के लिए दो स्वच्छता कर्मी शुरुआत के दिनों में रखे गए थे। इनमें एक का काम घरों से कचरा उठाकर कचरा गाड़ी में डालना था तथा दूसरा ठेला चलता था ।नए सरकारी आदेश के मुताबिक अब प्रत्येक वार्ड में सिर्फ एक ही स्वच्छता कर्मी रखे जाएंगे ।जिसके फलस्वरुप दूसरे स्वच्छता कर्मी को हटाने की प्रक्रिया चल रही है।   सरकार के इस फैसले से स्वच्छता कर्मियों में आक्रोश है । दोरा पंचायत में एक जनवरी से स्वच्छता कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है । स्वच्छता कर्मी संजू कुमारी, विनोद दास, हरेंद्र दास, हृदय कुमार ,पिंकू दास, के द्वारा के बताया गया कि 7 माह से कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा था ।लेकिन अचानक इस आदेश के बाद हम लोगों के बीच मायूसी है । एक जनवरी से कूड़ा उठाने का कार्य भी बंद कर दिया गया है । इस संबंध में पूछे जाने पर स्वच्छता समन्वयक जावेद अख्तर ने बताया कि किसी पंचायत से हड़ताल की सूचना नहीं है ।   लेकिन सरकार का नया आदेश के मुताबिक एक वार्ड में एक ही स्वच्छता कर्मी रहेगे / ऐसे में जो स्वच्छताकर्मी का कार्य बेहतर होगा उसे पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव मिलकर बहाल कर देंगे। इस फैसले से स्वच्छता कर्मियों में आक्रोश है।   स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि जीविका मिलने के बाद हम लोग पूरी तन्मयता के साथ प्रतिदिन कचरा उठाने एवं ठेला पर लाद कर ले जाने का कार्य कर रहे थे। एक साथी के हटने से कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इन्होंने सरकार से दोनों बहाल स्वच्छता कर्मी को रखने की मांग की है।

बैठक में जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का लिया गया निर्णय

करपी,अरवल । सोन नहर आधुनिकीकरण संघर्ष समिति सह किसान सभा की बैठक बुधवार को शहर तेलपा में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सोन नहर आधुनिकीकरण संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी राकेश राही एवम संयोजक पुण्यदेव सिंह ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है।जारी बयान में कहा गया है कि किसान सभा के माध्यम से लगातार किसानो को बेहतर सुविधा दिलाने के लिये संघर्ष किया जा रहा है। सोन नहर आधुनिकीकरण संघर्ष समिति द्वारा माली राजवाहा और कोचहासा राजवाहा के अंतिम छोर तक पानी लाने के लिये कई वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है पर सरकार के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। किसान नेताओं ने हामिद नगर नहर परियोजना से लिफ्ट द्वारा दोनो राजवाहो को पानी उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।   किसान नेता ने बताया कि योजना का सर्वेक्षण भी पूरा हो चुका है, लेकिन सरकार के लापरवाही के कारण इसमे कार्य शुरू नही हो सका है। दोनो राजवाहों के किसानो का हालत दयनीय है। इन निचले इलाके मे भूमि जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे पेय जल की भी समस्या उत्पन्न हुई है। इस क्षेत्र के किसानो को विषम परिस्थित का सामना करना पड़ता हैं। किसान नेताओं ने आम किसानो से इस आन्दोलन मे बढ चढ कर भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील भी किया है।

थानाध्यक्ष ने नाबालिग के गुमशुदगी पर उसकी बरामदगी को लेकर दिलाई शपथ

अरवल। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के दिशा निर्देश पर  रामपुर चौरम थाना परिसर के प्रांगण में नाबालिग के गुमशुदगी होने पर उसके बरामदगी को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा दिलाई गई शपथ में पुलिस कर्मियों को बताया गया कि किसी भी नाबालिग के गुमशुदगी की सूचना मिलने पर उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संसाधनों को उसकी खोज में लगाने का स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया। अक्सर किसी नाबालिग के गुम हो जाने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी बरामदगी को लेकर चिंता नहीं की जाती थी जिसके आलोक में पुलिस कप्तान ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सभी पुलिसकर्मियों के लिए काफी शर्मिंदगी की बात है।   कोई भी नाबालिक अपने मां-बाप का दुलारा और प्यारा होता है। किसी भी कारण से वह कहीं भी गुम हो जाता है तो उसकी खोज करने में पुलिस कर्मियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।जहां कहीं भी नाबालिग के गुमसुदगी की सूचना मिलती है आप तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बरामद करने की दिशा में उचित कदम उठाएं।इस अवसर पर रामपुर चौरम थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाते हुए थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि इस दिशा में किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर एक बच्चा अपने मां-बाप का प्रिय होता है और जब वह खो जाता है तो निश्चित रूप से माता-पिता की असहनीय पीड़ा हर किसी को दुख पहुंचाता है। शपथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों ने थाना अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि इस कार्य में कभी भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी जहां कहीं भी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज होगा हम सभी उसे बरामदगी को लेकर हर संसाधन का उपयोग करेंगे। किसी भी कीमत पर नाबालिग को उसके परिजनों के पास सुपुर्द करने की दिशा में कठोर कार्रवाई करेंगे। थाना पुलिस के इस पहल पर ग्रामीणों ने प्रशंसा व्यक्त किया है |

ठाकुरबाड़ी के जीर्णोद्धार को लेकर लारी गांव के ग्रामीणों ने किया बैठक

अरवल। कुर्था प्रखंड क्षेत्र के लारी गांव में रविवार को पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में गांव में स्थित जर्जर पड़ा मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी को जीर्णोद्धार करते हुए नया मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों के साथ एक बैठक की गई।   जिसमे ग्रामीणों से विचार विमर्श किया गया कि पिछले 18 वर्षों से मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़ा हुआ है और इस ठाकुरबाड़ी की 35 बिघा जमीन का ऐसे ही कुछ लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा है जिसका कोई हिसाब किताब नहीं दिया जा रहा है जो कि इस गांव के धरोहर है इसके लिए दुर्भाग्य है। बैठक का संचालन करते हुए लारी गांव निवासी सह पूर्व जिला पार्षद अंजनी कुमार राजू ने कहा कि इस ठाकुरबाड़ी का निर्माण 1924 ईस्वी में किया गया था जिसमें कीमती अष्ट धातु की मूर्ति स्थापित किया गया था इस ठाकुरबाड़ी में बच्चों को संस्कृत की शिक्षा दी जाती थी तथा छात्रावास की व्यवस्था थी वहीं निःशुल्क भोजन एवं कपड़ा भी दिया जाता था ।   पूज्य स्वामी धरनीधराचार्य जी का आगमन इस ठाकुरबाड़ी में लगातार होते रहता था जो इस गांव के लिए गर्व की बात थी यहां से पढ़े बच्चे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में टॉपर छात्र रहे हैं। लेकिन 2006 में इसमें कीमती अष्ट धातु की मूर्ति चोरी कर ली गई उसके बाद से यह जीर्ण शीर्ण अवस्था में होते चला गया और इस व्यवस्था को अब्यवस्थित कर दिया गया तथा गांव के ही कतिपय लोगों द्वारा इसके परती जमीन को अतिक्रमित कर लिया गया।   वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी एवं इसका 35 बिघा जमीन धार्मिक न्यास बोर्ड में पंजीकृत है लेकिन अभी वर्तमान में इस ठाकुरबाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है जिसे मुक्त करने को लेकर धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष से मिलकर इसे अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने एक स्वर में मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी को जीर्णोद्धार करते हुए मंदिर निर्माण की सहमति दी तथा इस गांव के धरोहर को पुनः वापस स्थापित करने के लिए सहयोग करने की बात कही।   इस मौके पर अंजनी कुमार राजू,जितेन्द्र शर्मा, सरपंच बृजमोहन शर्मा,उमेश शर्मा,राजकुमार शर्मा,श्यामकिशोर शर्मा, ब्रजेश शर्मा,गोपाल शर्मा, मनोरंजन शर्मा,जयकिशोर प्रसाद सिंह, झुन सिंह,अंजनी शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजुद थे।

मतदाता सूची में 7535 युवा मतदाताओं का जोड़ा गया नाम

अरवल। मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवडे की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि अरवल जिला में पुरूष 11215, महिला 11728, अन्य 01, कुल 22944 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। इसमें 7535 युवा मतदाता हैं। 5985 मृत एवं विस्थापित मतदाता का नाम हटाया गया है। साथ ही 9223 मतदाताओं की विवरणी को शुद्ध किया गया है। अरवल जिले के मतदाता सूची का लिंगानुपात 918 से बढ़कर 925 हो गया है। निर्वाचन जनसंख्या अनुपात 0.58 से बढ़कर 0.60 हो गया है। युवा मतदाताओं की संख्या प्रारूप प्रकाशन के समय 1036 थी, जो बढ़कर 8424 हो गयी है। पुनरीक्षण में अबतक 29080 मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड बनने के लिए भेजा गया है, जिसमें से 17369 का बनकर वापस आ गया है। इसे पोस्ट ऑफिस के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मतदाता सूची को शुद्ध करने की प्रक्रिया लगातार की जा रही है। पीएसइ एवं डीएसइ के 30660 मतदाताओं का बीएलओ के द्वारा सत्यापन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।   बैठक में जिलाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त के सचिव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गया, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

दो बच्चों की मां को बहला फुसला कर भागने का मामला, महिला के पति ने लगाया आरोप

अरवल । नगर थाना क्षेत्र के दो बच्चे की मां के साथ जबरन शादी की नीयत से भगाए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। महिला के पति बताया कि पत्नी और दो बच्चे को उनके पड़ोसी पूजा कुमारी, राजू कुमार, आकाश कुमार, विकास सिंह और रोहतास नासरीगंज के बसंत साहू के द्वारा उन्हें पहले फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गए। उन्होंने ऐसी आशंका जताया है कि उनकी पत्नी के साथ कहीं अनहोनी न हो जाए।   थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आवेदन दिया गया था जिसमें नामजद प्राथमिकी उनके पड़ोसी सहित कई लोगों पर दर्ज किया गया । इस मामले में पड़ोसी पूजा कुमारी और राजू कुमार के साथ पुलिस ने कड़ी पूछताछ भी की है।