करपी,अरवल। पछुवा हवा ने लोगो को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा है। आवश्यक काम आने पर ही लोग बाजारों का रुख कर रहे है। कनकनी बढ़ने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।सुबह होते ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।दोपहर तक घर से बाहर निकलने में भी लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में दोपहर बाद मामूली धूप निकली।लेकिन ठंड इतना तेज था कि धूप का कुछ भी असर नहीं देखा गया।ठंड से ठिठुरते लोग किसी प्रकार अपनी घरों से निकलकर जरूरी काम निपटाते देखे गए। विभिन्न स्थानों पर लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।
शाम ढलते ही ठंड का सितम प्रवान पर चढ़ गया। सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना मजदूर वर्ग के लोगो को उठाने पड़ रहे है। जो अहले सुबह ही पतली सी चादर ओढ़ विभिन्न बाजारों के बस पड़ाव पहुंच प्रांसपोर्टर के आने का इंतजार करने लगते है।ट्रांसपोर्ट की गाड़ी आते ही कपकपाती हाथो से ट्रांसपोर्ट से सामग्री उतार सेठ साहूकारों के गोदाम तक पहुंचाते है।
इसके बदले में मिली मजदूरी से चाय की चुस्की ली शरीर को गर्म करने का प्रयास करते है। इसके बावजूद भी प्रशासन के द्वारा चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था नही की गई है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव अलख पासवान ने जिला प्रशासन से सभी चौक चौराहे पर अलाव जलाने की मांग की है। जिससे कि गरीब लोगों को इस भीषण ठंड से निजात मिल सके।