Bakwas News

पंचायत समिति के बैठक को किया गया बहिष्कार

करपी। अरवल प्रखंड के निर्वाचन सभागार में पंचायत समिति का बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में सभी सरकारी पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि को भी बुलाई गई थी जिसमें जनप्रतिनिधि पहुंचे लेकिन सरकारी पदाधिकारी ना पहुंचने के कारण पंचायत समिति की बैठक स्थगित की गई ।   उन्होंने कहा कि अरवल जिला पदाधिकारी उप विकास आयुक्त -सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद अरवल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी,थाना प्रभारी, करपी,किंजर, शहरतेलपा, रामपुरचौरम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, करपी,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, करपी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी,प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, कनीय अभियंता, सहायक मनरेगा,पी०एच०ई०डी०, लघु सिंचाई, विद्युत विभाग,सहायक गोदाम अभियंता, प्रबंधक, करपी,सभी प्रखंड एवं अंचल के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक,सभी तकनीकी सहायक, प्रखंड समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान करपी एवं सभी पंचायत सचिव, को सूचना दी गई थी लेकिन नहीं आने की वजह से इसका विरोध करते हुए मीटिंग स्थगित कर दी गई l

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद रेनू चक्रवर्ती ने सबसे पहले 1963 में संसद में महिलाओं का आरक्षण का मुद्दा उठाया था: नरेश पांडे

अरवल। भाकपा की कार्यकर्ता बैठक शाह जुहैर भवन अरवल में कॉमरेड मोईन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।   कार्यकर्ता को संबोधित करते सीपीआई के राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पांडे ने कहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया गया था।   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद रेनू चक्रवर्ती ने सबसे पहले 1963 में संसद में महिलाओं का आरक्षण मुद्दा उठाया था और सांसद एवं विधान मंडलों में महिला आरक्षण की मांग की थी लेकिन आज के मौजूदा नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को ठगने के लिए और 2024 के चुनाव जीतने के लिए इस तरह का बिल लाकर देश की महिलाओं को ठगने का काम कर रही है।   सीपीआई चाहती है की महिलाओं का आरक्षण 2024 के आम चुनाव में ही लागू हो लेकिन ये सरकार नहीं चाहती है साथ ही कॉमरेड पांडे कहा आगामी 2 नवंबर 2023 को पटना के गांधी मैदान में भाजपा हराओ देश बचाओ रैली होने जा रही है।   आप तमाम लोग रैली में पहुंच कर भाजपा को हटाने का संकल्प 2नॉम्बर 2023 को गांधी मैदान पटना से लेकर लड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया इस कार्यकर्ता बैठक में जानकी पासवान, अखिलेश कुमार,जिला सचिव अरूण कुमार के आलवे सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजुद थे

साइकिल यात्रा कर हैदराबाद स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचेंगे: पूर्व विधायक चितरंजन कुमार

अरवल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है । बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चाैधरी आज पहली बार अरवल पहुंचेंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन की तैयारी की है। अरवल इंडोर स्टेडियम आने के दौरान जगह जगह उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन शुरू हाे जाएगा।   इस दौरान भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन काे देखते हुए पूरे शहर में तोरण द्वार व पार्टी का झंडा लगाया जा रहा है। उनकाे प्रसादी इंग्लिश से अरवल इंडोर स्टेडियम तक आने के क्रम में स्वागत करते हुए लाया जाएगा।   यहां वह जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहां से साइकिल यात्रा कर बैदराबाद स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचेंगे ।   आगमी लोकसभा चुनाव के तैयारियों के लिए कार्यकर्त्ताओ में दम्भ और जोश भरने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का सम्बोधन बेहद ही असरदार होगा ।

भाजपा सम्राट चौधरी को कठपुतली बनाकर घूमा रहा है – जदयू जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा

अरवल इंडोर स्टेडियम में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में आए हुए भिड़ इस बात का प्रमाण देता है कि सम्राट चौधरी को कुशवाहा समाज अपना नेता स्वीकार नहीं किया। रामकिशोर वर्मा में ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, कि भाजपा सम्राट चौधरी को कठपुतली बनाकर प्रदेश में घूमा रही है।   उनका असली चेहरा को कोइ और है। यह बात बिहार की जनता पूरी तरफ समझ चुकी है, जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री का चेहरा बता कर उत्तर प्रदेश में घुमाया था ।और सत्ता में जाने के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया। वही प्रयोग बिहार में सम्राट चौधरी को आगे करके बिहार के सत्ता को परिवर्तित करने का प्रयास कर रही है। यह प्रयास बिहार में कभी सफल होने वाला नहीं है , यह प्रयोग बिहार में नहीं चलेगा।   बिहार की जनता माननीय नीतीश कुमार के कार्य को अच्छा से देख रहा है। उनको नीतियों को समझा हैं, बिहार की जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में अपना मन बना लिया है। ऐसे में भाजपा का पूरे देश से विदाई होना तय है, बिहार की जनता अपना इतिहास जानती है, और बिहार फिर दोबारा इतिहास रचेगा। आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव बिहार से40 सीट में 40 सिट इंडिया गठबंधन को मिलना तय है।

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लड्डू से तौला एवं चांदी का मुकुट देकर स्वागत किया गया

अरवल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का जमकर स्वागत हुआ। यहां भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति रंजन के नेतृत्व में जीए उच्च विद्यालय के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लड्डू से तौला गया। अरवल पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अरवल में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।   भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । राजा महाराजा के सोने से तौले जाने की कहानियां तो कई सुने होंगे, लेकिन अब न राजा महाराजा रहे और न ही उतना सोना रहा । बेसक सोने की जगह लड्डू रखा गया, लेकिन तराजू ने इतना तो बता दिया कि उनका वजन कई कद्दावर नेताओं से ज्यादा है ।   प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अरवल पहुंचे थे। अरवल में फूल मालाओं से लादकर और लड्डू से तौल कर सम्राट चौधरी को सम्मानित किया गया। सबसे पहले सम्राट चौधरी को जीए उच्च विद्यालय के पास लड्डू से तौला गया। तराजू पर एक तरफ सम्राट चौधरी बैठे हुए थे, वहीं दूसरी तरफ लड्डू रखा हुआ था।   जिस तराजू से सम्राट चौधरी को तौला गया, उस तराजू को भी फूल माला से सजाया गया था। फूल से बने तराजू पर एक तरफ सम्राट चौधरी के बराबर लड्डू रखा गया। इसे देखने के लिए भी काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।   प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अरवल आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का अपार जनसमर्थन है, इससे नीतीश कुमार को एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नही हैं। अरवल में जिस तरह लोगों का अपार जनसमर्थन दिख रहा है उससे ये स्पष्ट हो गया है कि 2024 में बिहार की जनता नरेंद्र मोदी को बिहार में 40 में 40 सीट देने का काम करेगी।   उन्होंने एनडीए के विरुद्ध बन रहे ‘इंडिया’ गठबंधन के बारे में कहा कि ये सभी भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। जितने भी दल महागठबंधन में शामिल है वे सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है। एनडीए गठबंधन हमेशा भ्रष्टाचारियों से लड़ते रहेगा।   बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को अरवल इंडोर स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में केवल भाजपा दिखेगी। उन्होंने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुद को धन्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से मुखर होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष में ज्यादा अंतर नहीं है।   कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने बीजेपी की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्व में नीतीश कुमार के साथ 12 वर्षों तक अंधे प्यार में रही मगर अब नीतीश कुमार जंगल राज के पुरोधा लालू की गोद में जा बैठे हैं जिसे 2025 में उखाड़ फेंकना है। अब उनकी वापसी किसी भी कीमत पर एनडीए में नहीं होने वाली है. उन्होंने कहा कि यह पगड़ी तभी खुलेगी जब नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। अगर 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार और 2025 में बिहार को जनता हमें चुनती है तो यकीनन बिहार के अपराधी या तो नेपाल में होंगे या फिर पाताल में, और फिर भी नहीं माने तो बिहार में भी बुलडोजर चलेगा और अपराधियों के घर ध्वस्त होंगे। वहीं पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नारी शक्ति का सम्मान करने में लगे हुए हैं वहीं बिहार सरकार में दलित महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है।   उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार अब संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं। 2024 का चुनाव आने वाला है। अगर आपने नींव अच्छी रखी होगी तो सब अच्छा होगा। वहीं ललन सिंह के बयान पर कहा कि नीतीश कुमार पर जो दाग है ललन सिंह ने ही तय किया था, जब विरोध में थे तब कहते थे पेट का दांत हम निकालेंगे, कोई दूसरा नहीं कहता था। नीतीश कुमार पलटी मार-मार के गद्दी पर बैठना सीख गए हैं। इस बार नीतीश कुमार का पूरा इलाज कर देना है. अबकी बार नीतीश कुमार को छोड़ना नहीं है। बिहार में पांच बार नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन उनको आज कल कीड़ा काट लिया है. एक बार दौरा आया था नीतीश कुमार को 2014 में कि देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो उस समय दो सीट आई थी. इस बार जीरो हो जाएगा।   इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा नेता अमृत राज उपाध्याय, शंकर साहनी, रवि केशरी, जितेंद्र कुमार, सोनू खत्री, अंगद कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उस के बाद इंदौर स्टेडियम मे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन संवाद अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने किया।   इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सत्येंद्र कुमार राय ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी को चांदी का मुकुट गदा अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए कोसी प्रमंडल के क्षेत्रीय सह प्रभारी श्री सत्येंद्र कुमार राय जी जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह जी जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक परशुराम वर्मा जिला प्रवक्ता जितेश सिंह भाजपा नेता अरुण कुमार यादव युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह जिला मंत्री युवा मोर्चा विकास यादव कारू सिंह पंकज सिंह भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सफलता हेतु बैठक का आयोजन

अरवल। देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह की तैयारी महत्वपूर्ण बैठक जानी-मानी सामाजिक संस्था मृदुराज फॉउंडेशन के कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी।   कार्यक्रम आयोजन मृदुराज फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया। बैठक की अध्यक्षता कलमजीवी सेना के संस्थापक डॉ0 प्रभात चंद्रा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जदयू नेता संजय वर्मा, वरिष्ठ राजद नेता रबीश श्रीवास्तव एवं स्थानीय मोहल्ला निवासी गजेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।   इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के संस्थापक अजय वर्मा ने सभी को 2 अक्टूबर के दिन 1 समय से विद्यापति भवन पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु आग्रह किया।   इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं उनके संघर्ष की विस्तृत चर्चा की, सबों ने युवा पीढ़ी से उनकी जीवनी पढ़ने एवं उसे आत्मसात करने की अपील की।   आयोजित बैठक मे लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिन्हा के साथ राजन वर्मा रंजीत वर्मा वर्मा के के श्रीवास्तव विजय कुमार श्रीवास्तव, अनुराग स्वरूप, साकेत सिन्हा, पुष्कर श्रीवास्तव सहित कई महिलाएं पल्लवी रंजन आरती पांडे, अंजू झा काँची , गुड़िया पांडे, संगीता शर्मा ,अनुष्का यादव सहित पुतुषोत्तम कुमार मिश्रा, महादेव तिवारी, बिट्टू कुमार भोला प्रसाद, चौधरी जी, कमलेश कुमार, रंजीत प्रसाद, सुधीर कुमार, रितेश सोनू , मनोज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

भाजपा के समारोह से आम जनता ने बनाई दूरी, कार्यक्रम पूरी तरह रहा फ्लॉप: निसार अख्तर

अरवल। इंडोर स्टेडियम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह पुरी तरह से फेल रहा, इस कार्यक्रम में केवल गाड़ियों का काफिला ही नजर आया, बिहार की जनता जान चुकी है कि बीजेपी के कथनी और करनी में बहुत अंतर है, उनका काम केवल हिंदू- मुस्लिम, भारत – पाकिस्तान करना भर रह गया है,भाजपा का काम देश में नफरत फैलाना रह गया है, देश की जनता मंहगाई से त्रस्त हैं।   देश आर्थिक संकट से जुझ रही है, बेरोजगारी से देश के नौजवान परिशान हैं, सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है,, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है, इसलिए तथाकथित समारोह स्थल इंदौर स्टेडियम भी नहीं भर सका, जनता पूरी तरह से बीजेपी को जानकारी चुकी है, अब बिहार तथा पूरे देश के लोग इंडिया गठबंधन पर भरोसा कर रहे हैं।   कांग्रेस पार्टी के स्टेट डेलीगेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि सम्राट चौधरी जी केवल गाड़ियों के साथ चल रहे हैं, और जे सी बी के साथ लेकर देश की जनता को क्या बताना चाहते हैं कि हमारा कानून में बिश्वास नहीं है. बगैर कानून का बुलडोजर चलेगा।   माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने बुलडोजर पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया है, परंतु सता के नशे में चुरा इन्हें कुछ नजर ही नहीं आ रहा है. बिहार के सत्ता में आने का भाजपाई सपना कभी नहीं पुरा होगा।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं का किंजर सीमा पर भव्य स्वागत

अरवल। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय स्तर के नेताओं को जिले के शुरुआती सीमा पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अरवल जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उप प्रधान सचिव संजय कुमार, जिला सचिव ब्रजेश कुमार, करपी प्रखंड सचिव मनीष कुमार निराला ने फूलमाला गुलदस्ता देकर स्वागत किया   इस मौके पर बिहार प्रांत प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार नागेंद्र नाथ शर्मा प्रदेश सचिव प्रेमचंद राज्य प्रवक्ता सुनीता कुमारी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य प्रांतीय नेता उपस्थित थे। इन शिक्षक नेताओं की मुख्य मांग है पुरानी पेंशन लागू हो एवं सभी नियोजित शिक्षकों को राज्कर्मी का दर्जा दिया जाए इन प्रांतीय नेताओं के साथ एक रथ भी चल रहा है जो असम के गुवाहाटी से इन्हीं मांगों को लागू करने को लेकर चला है जो पश्चिम बंगाल उड़ीसा झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश होते पांच अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी ।   इस मौके पर पूर्व शिक्षक शशि भूषण प्रसाद सिंह गिरजेश शर्मा अशोक कुमार रमाकांत कुमार इंद्रजीत कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे

प्रवीण कुमार यादव युवा राजद के जिला अध्यक्ष और सबा करीम प्रधान महासचिव बनाए गए

अरवल। युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव और सबा करीम को प्रधान महासचिव पुनः पार्टी के द्वारा मनोनीत कर जिम्मेवारी दिये जाने पर राजद अरवल के नेताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाई दिया।राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह एवं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा नवमनोनित युवा जिलाध्यक्ष को बधाई दिया।   राजद नेताओ ने कहा कि प्रवीण कुमार यादव शुरू से ही राजद के एक बफादार कार्यकर्ता के रूप में समर्पित होकर कार्य पाटी के लिए करते है।यही कारण है कि पार्टी ने प्रवीण कुमार यादव के जोश एवं उत्साह को देखते हुये पुनः विश्वास जताया।गाँव गाँव तक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किये।   इस मौके पर बधाई देने वालो में जगजीवन राम जिलाध्यक्ष, रामाशीष रंजन प्रदेश सचिव,उमेश पासवान जिलाध्यक्ष दलित प्रकोष्ट,अभय यादव प्रखंड अध्यक्ष अरवल, शम्भू यादव नगर अध्यक्ष अरवल, रामेश्वर चौधरी प्रदेश महासचिव,अलख पासवान ,श्लोक प्रदेश महासचिव,छात्र राजद,रवीं रंजन पूर्व जिलाध्यक्ष, छात्र राजद,अंकु जी, मिथलेश कुमार जी,छोटू खान,राहुल राय,सोनू निगम,विकाश कुमार,सुनील यादव,पिंटू जी,दीपू रंजन,सुनील सक्सेना जी सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दिया।

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करने की जुलूस निकाला

अरवल। कार्यशाला के समापन पर आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर को जुलूस निकाला कर भाजपा विरोधी नारा लगा रहे थे शिव शक्ति मैरेज हॉल से अरवल के विभिन्न मार्गो से होते हुए जुलूस ।   उमैराबाद-सहार मोड़ तक जुलूस में शामिल लोग भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करो, मोदी-शाह के दौर में धार्मिक नफरत की भाषा नए संसद भवन की भाषा बनाने की कोशिश नहीं चलेगी, मुसलमानों को अपमानित करना बंद करो, संसद की गरिमा से खिलवाड़ नहीं चलेगा, नफरत फैलाने वाले रमेश बिधूड़ी पर मुकदमा दर्ज करो के नारे लगा रहे थे।   उमैराबाद-सहार मोड़ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी विधायक महानंद सिंह ने कहा की मोदी सरकार ने नई संसद में विशेष सत्र का आयोजन किया। मगर पूरे देश ने देखा की की किस तरह संसद की गरिमा को भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने तार तार कर दिया। खुलेआम बसपा सांसद दानिश अली को गाली देते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।   दूसरी तरफ कारवाई के नाम पर भाजपा और लोकसभा स्पीकर खानापूर्ति कर रहे हैं।किसी लोकतांत्रिक देश में संसद की अपनी गरिमा होती है। मगर मोदी सरकार देश में तानशाही और फासीवादी शासन थोपना चाहती है। संसद में भाजपा सांसद गुंडागर्दी कर रही है और बगल में बैठे उनके सहयोगी साथ में हंस रहे हैं, यह बेशर्मी है। यही भाजपा का असली चेहरा है। हमलोग इसको बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।   सभा का संचालन शिव प्रकाश रंजन ने किया। मार्च में भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, रविन्द्र यादव, शाह शाद, रमाकांत, शोएब आलम, तारिक अनवर, जितेंद्र पासवान, मनीषा कुमारी, रीता, कुमार दिव्यम, वतन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।