अरवल इंडोर स्टेडियम में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में आए हुए भिड़ इस बात का प्रमाण देता है कि सम्राट चौधरी को कुशवाहा समाज अपना नेता स्वीकार नहीं किया। रामकिशोर वर्मा में ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, कि भाजपा सम्राट चौधरी को कठपुतली बनाकर प्रदेश में घूमा रही है।
उनका असली चेहरा को कोइ और है। यह बात बिहार की जनता पूरी तरफ समझ चुकी है, जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री का चेहरा बता कर उत्तर प्रदेश में घुमाया था ।और सत्ता में जाने के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया। वही प्रयोग बिहार में सम्राट चौधरी को आगे करके बिहार के सत्ता को परिवर्तित करने का प्रयास कर रही है। यह प्रयास बिहार में कभी सफल होने वाला नहीं है , यह प्रयोग बिहार में नहीं चलेगा।
बिहार की जनता माननीय नीतीश कुमार के कार्य को अच्छा से देख रहा है। उनको नीतियों को समझा हैं, बिहार की जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में अपना मन बना लिया है। ऐसे में भाजपा का पूरे देश से विदाई होना तय है, बिहार की जनता अपना इतिहास जानती है, और बिहार फिर दोबारा इतिहास रचेगा। आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव बिहार से40 सीट में 40 सिट इंडिया गठबंधन को मिलना तय है।