Bakwas News

अवैध रूप से बिजली जलाना पड़ा महंगा, विभाग ने 5 लोगों पर लगाया जुर्माना

कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज, नवदीप गोयल ने गुप्त सूचना के आधार पर एक जांच दल का गठन कर मोहनी पंचायत के डीहरा में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर छापेमारी की गई।   जिसमें मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े जाने पर दुलरिया देवी पर 11208 रुपये, बिना कनेक्शन लिए विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर बृजनंदन सिंह पर 15692, शिवमंगल सिंह पर 12950, राजेन्द्र सिंह पर 16999 एवं जगनारायण सिंह पर 14996 रुपये जुर्माना लगाया गया।   सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने बताया कि विद्युत उर्जा की चोरी करते पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ बिक्रमगंज थाना में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मीटर रीडरों के साथ की बैठक

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज में सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार की अध्यक्षता में मीटर रीडरों के साथ एक बैठक की गई।   जिसमें शीर्ष कंपनी के राजस्व को बढ़ावा के लिए उपभोक्ताओं के परिसर का शत प्रतिशत मीटर पठन (रीडिंग) करने के सभी तकनीकी जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि सभी मीटर रीडर प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे तक लॉगिन करेंगे, प्रत्येक रीडिंग वास्तविक पठन के आधार पर करेंगे, मीटर रीडिंग प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पूर्ण करेंगे, मनी रसीद की संख्या में बढ़ोतरी करेंगे, जिससे कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण की जा सके प्रत्येक दिन शत प्रतिशत कलेक्शन हेतु लॉगिन करेंग साथ हीं सभी पर्यवेक्षक को निर्देशित कि प्रत्येक दिन गुणवत्तापूर्ण मीटर का फोटो जांच करेंगे, मीटर रीडर के द्वारा किये गए बिलिंग में मीटर का फोटो क्रॉप स्वीकार नहीं है, गलत एम.आर.यू. में उपभोक्ता रहने पर अपने पर्यवेक्षक के सहायता से उस उपभोक्ता को सही एम.आर.यू. में टैग कराना सुनिश्चित करेंगे।   बैठक में कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज नवदीप गोयल, कनीय विद्युत अभियंता (राजस्व) गजेंद्र कुमार, कनीय विद्युत अभियंता दिनारा विकास कुमार शर्मा, कनीय विद्युत अभियंता दावथ कौशलेंद्र कुमार, कनीय विद्युत अभियंता संझौली प्रमुदित रक्त पटेल, कनीय विद्युत अभियंता सूर्यपुरा प्रदीप प्रजापति, सहायक आईटी मैनेजर चंदन कुमार, जोनल मैनेजर निर्मल कुमार सहित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के सभी प्रशाखाओं के मीटर रीडर उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित केन यूनियन बिक्रमगंज के अध्यक्ष का किया गया स्वागत

केन यूनियन बिक्रमगंज के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में संझौली पैक्स के अध्यक्ष विजय कुमार राय को जीत दर्ज किये जाने पर राजपूत करणी सेना ने शहर के आरा रोड में एक समारोह का आयोजन किया।   समारोह मे तीन बार से चांदी पंचायत पैक्स अध्यक्ष रहे और केन यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर विजय कुमार राय को फूल माला, बूके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लोगों से श्री राय को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।   समारोह में राजपूत करणी सेना के प्रदेश प्रभारी पप्पू सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सूर्यपुरा सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजपूत करणी सेना बिहार पिंटू सिंह कर्मा, भूई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनजी राय, शैलेश मिश्रा, मंटू सिंह, राजू सिंह, पिंटू सिंह, राकेश मिश्रा, मनीष सिंह सहित कई लोगों ने श्री राय को सम्मानित करते हुए बधाई दी।   नवनिर्वाचित केन यूनियन बिक्रमगंज के अध्यक्ष विजय कुमार राय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पैक्स अध्यक्षों ने जो हमें जिम्मेवारी दी है उसका इमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। कभी किसी तरह का शिकायत का मौका नहीं दूंगा।

अनुमंडल अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज में मनाया गया अंगदान दिवस, चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों ने लिया अंगदान का संकल्प

भारतीय अंग दान दिवस पर अनुमंडल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज में अंग दान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चिकित्सक डा. समीर लाल ने की।   इस मौके पर कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को अंग दान का संकल्प लिया।   प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंध अशोक कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए अंग दान को जीवनदान बताया।   कार्यक्रम में लालबाबू सिंह, प्रणव कुमार, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य प्रीति गुप्ता, जीएनएम कल्याणी सिंह, संगीता कुमारी, उपेन्द्र तिवारी, राजू कुमार सिंह, रितेश कुमार, अभिशेख कुमार, विकास कुमार, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्रा काजल कुमारी, हेमलता कुमारी, राजलक्ष्मी, पम्मी, करीना, पुनम कुमारी, निशा कुमारी, रिंकू कुमारी, लक्की कुमारी, अंजलि, निमा, नेहा, प्रियंका सहित कई शामिल थी।

छह मतों की अंतर से जीतकर विजय बने केन यूनियन के अध्यक्ष

बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय में बुधवार को केन यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें कुल 36 पैक्स अध्यक्ष मतदाता हैं।बुधवार को अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में सभी 36 पैक्स अध्यक्षों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद मतगणना हुई ।   बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि विजय राय को 21 और मिथलेश सिंह को 15 मत मिला। छह मतों के अंतर से जीत कर विजय राय निर्वाचित घोषित हुए। विजय संझौली प्रखंड के चांदी इंग्लिश पैक्स के अध्यक्ष हैं। वहीं नोनहर पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह सचिव और दावथ के उसरी पैक्स अध्यक्ष कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए है।   इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। जीत की घोषणा के साथ हीं विजय राय के समर्थक काफी खुश दिखे और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।

झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में गई प्रसूति महिला की जान, झोलाछाप डॉक्टर ने प्रसूति महिला का कर दिया ऑपरेशन, ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत

बिक्रमगंज शहर के नटवार रोड में भूमि निबंधन कार्यालय के पास संचालित एक निजी क्लिनिक के एक झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में प्रस्तुति महिला की मौत हो गई।   बताया जाता है कि मात्र बी.ए.एम.एस. आयुर्वेद की डिग्रीधारी डॉ. कुसुम कुमारी के नाम पर चलने वाले शांति क्लिनिक में झोलाछाप डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान एक बच्चे का भी जन्म हुआ। लेकिन उसके बाद कविता देवी नामक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला भोजपुर जिला के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाली थी।   बताया जाता है कि ऑपरेशन के नाम पर पहले 35 हज़ार रुपये लिया गया और महिला का ऑपरेशन क्लीनिक में कार्यरत एक कंपाउंडर ने ही कर दिया। जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद कविता की मौत हो गई।   इस घटना के बाद क्लिनिक कर्मी भाग खड़े हुए। परिजन क्लीनिक परिसर में हंगामा कर रहे हैं। परिजन का कहना है कि उन लोगों को मूर्ख बनाया गया तथा पैसे भी ठग लिए गए और मरीज की जान भी चली गई।

नगर परिषद बिक्रमगंज के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 44 करोड़ का बजट हुआ पारित

नगर परिषद बिक्रमगंज के सभागार में मंगलवार को मुख्यपार्षद मनोरंजन सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की बैठक की गई। जिसमें नये वित्तीय वर्ष के बजट पर चर्चा करते हुए वर्ष 2023 -24 के लिए लगभग 44 करोड़ की बजट पारित की गई। टैक्स वसूली में गड़बड़ी करने वाले 5 कर्मियों को निष्कासित कर एजेंसी के माध्यम से नगर के टैक्स वसूली करने का निर्णय लिया गया।   साथ हीं प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ द्वारा दिए लगभग 35 कार्यादेश को जांच कराने, शहर के चारो रोड के वेलकम गेट पर नए अध्यक्ष उपाध्यक्ष का नाम अंकित करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर परिषद में कार्य कर रहे कोई भी कर्मी कार्य में कोताही बरतेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   सब्जी बाजार का किया जाएगा जीर्णोद्धार  सासाराम रोड लग रहे सब्जी बाजार का जीर्णोद्धार करने की बात सदन में बताइए गए। निर्णय लिया गया कि जीर्णोद्धार का कार्य जब तक चलेगा तब तक सब्जी बाजार राजीव गांधी मैदान में लगाए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाजार बाद सब्जी विक्रेताओं को सुपुर्द कर दिया जाएगा। सब्जी बाजार में मिट्टी फीलिंग कर पेपर ब्लॉक लगाए जाएंगे।   साथ ही साथ रोड के किनारे के मिट्टी को भी काट कर रोड के लेवल में किया जाएगा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। दुकानदारों के द्वारा यत्र तत्र कचरा फेंकने पर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही साथ दंड स्वरूप राशि भी वसूल की जाएगी।   बैठक में उपमुख्य पार्षद अमृता देवी, काराकाट विधायक अरुण कुमार सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।

डा. अनिल कुमार के लिखित पुस्तक का किया गया विमोचन

बिक्रमगंज शहर के एएस कालेज के गणित के विभागाध्यक्ष डा.अनिल कुमार द्वारा लिखित पुस्तक बेसिक ग्रूप थ्यूरी का विमोचन कालेज प्रशासक सह भूमि उपसमाहर्ता अविनाश कुमार सिंह ने विमोचन किया।   डा.अनिल कुमार ने बताया कि यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित सीबीएसई कोर्स के अनुसार गणित प्रतिष्ठा के विद्यार्थियों के लिए मेजर कोर्स -6 और विज्ञान के अन्य प्रतिष्ठा के विद्यार्थियों के लिए माइनर कोर्स -6 पर आधारित है।   यह पुस्तक गणित के प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षा जैसे एनबीएचएम, आईआईटी जैम, गेट, नेट, बीपीएससी के लिए सामान्य रूप से उपयोगी है। यह पुस्तक फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गयी है।   इस कार्यक्रम में कालेज के सभी विभागाध्यक्ष, अतिथि शिक्षक, कर्मचारी और काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

नहर का पानी के खेतों तक पहुंचाने के लिए मौर्य शक्ति ने कार्यपालक अभियंता को दिया ज्ञापन।

किसानों के धान के रोपनी तेजी से चल रहा है, लेकिन उनके खेतों के पास बसे गुजरने वाले नहर से पानी नदारद है। ऐसे में धान का बिचड़ा सूख रहा है। बिक्रमगंज केसठ-1 नहर के तेंदूनी, पड़रियाॅं, योगीवीर, वसगीतिया, जमोढी़, अलीगंज, इमिरिता, चवरिया, कव‌ई के गांव में आज क‌ई वर्षो से नहर में पानी नहीं पहुंच रहा है।   कार्यपालक अभियंता, सोन नहर प्रमंडल (बिक्रमगंज) से मिलकर मांग पत्र दिया एंव जल्द से जल्द नहर के पानी किसानों के खेत में पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है, लेकिन सुशासन बाबू को किसानों पर ध्यान नहीं है। अभी धान की रोपाई शुरू है, ऐसी परिस्थिति में अगर किसानों के खेत तक पानी ही ना पहुंचे तो किसान कैसे खेती कर सकते हैं। ऐसे परिस्थिति में सुशासन बाबू को कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है, ताकि किसानों को सहूलियत मिल सके।   अगर समय पर किसानों को बीज ही नहीं मिलेगा, खाद ही नहीं मिलेगा, पानी ही नहीं मिलेगा तो किसान तो लाचार है ही बेबस और मजबूर भी हो जाएंगे। किसानों की समस्याओं को समझने की जरूरत है। स्थानीय प्रतिनिधि को भी किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रहता है। चुनाव के समय लंबे-लंबे वादे लेकिन चुनाव जीतने के बाद फिर उन्हीं किसानों को यह लोग भूल जाते हैं। किसानों को अपने अधिकार के प्रति सजग रहने की जरूरत है।   ज्ञापन देने वालों में मौर्य शक्ति बिक्रमगंज के संरक्षक चंद्रप्रकाश सिंह कुशवाहा, पुलिस सिंह, अजीत कुशवाहा, मनोज कुशवाहा एवं जितेन्द्र शर्मा थे।

इंद्रधनुष टीका कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक का सेविकाओं ने किया बहिष्कार

सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय बिक्रमगंज में आयोजित बैठक का आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बहिष्कार किया। सेविका टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल नहीं होने संबंधित नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।   बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के कार्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं को लगाने की योजना बनाई है। जिसको लेकर बैठक गया था, लेकिन सेविकाओं का कहना है कि आंगनबाड़ी के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे।   बैठक का बहिष्कार करने वाली में रेखा देवी, मनभावती देवी, अनिता देवी, भागमति देवी, ज्योति देवी, इन्दु देवी, सीता देवी, बबिता देवी, जयश्री देवी, संगीता देवी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के आंगनबाड़ी सेविका शामिल थी।