Bakwas News

पंचायत सरकार भवन में किया गया ग्रामसभा का आयोजन

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के श निर्देश पर ग्राम पंचायत नोनहर के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में मुखिया आभा कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में जीपीडीपी 2025 – 26 के लिए योजनाओं का चयन, सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन, स्वच्छता कार्यक्रम के संचालन, वित्तिय वर्ष 2024-25 हेतु अनुपुरुक योजना, आवास योजना, मनरेगा में विकास योजना, पैक्स गोदाम निर्माण, हेल्दी पंचायत थीम आदि पर चर्चा किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रमीणों ने आवास सहायक पर मनमानी कर अयोग्य व्यक्ति को आवास दिये जाने की शिकायत की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि मुखिया आभा कुमारी आवास सहायक संजय सिंह के विरुद्ध अधिकारियों से शिकायत करेंगी। सभा के पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

ज्वेलरी के दुकान पर से गहनों से भरा बैग की हुई चोरी

काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी बाजार में शुक्रवार को उचक्के दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर भाग निकले। इस मामले में ज्वेलरी दुकान के मालिक गोडारी निवासी शिवबचन सेठ के पुत्र जगनारायण सोनी ने काराकाट थाने में आवेदन दिया है। पुलिस को दिये गए आवेदन में कहा है कि वह शुक्रवार सुबह दस बजे गोडारी बाजार में स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान पर खोलने आया। अभी दुकान खोल हीं रहा था कि बगल में रखा बैग को कोई अज्ञात उच्चके द्वारा उड़ा लिया गया। आगे कहा कि इस घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है। क्योंकि दुकान में तीन ताला लगा था जिसमे एक ताला के अंदर फेवीक्विक डाल दिया गया था ताकि दुकान खोलने में देर हो जाये। दुकानदार ने बताया हैं कि उचक्कों द्वारा लेकर भागे गये बैग में 25 ग्राम सोना जिसमें सोने की मंगलसूत्र, नथिया, लॉकेट, लॉकेट सहित अन्य सोने के सामान थे। जिसकी कुल कीमत ढ़ेड लाख रुपये और ढाई किलो चांदी जिसकी कीमत 1.3 लाख रुपये थी। गहनों के अलावा बैग में रखा अन्य सामान भी उचक्के लेकर भाग गये हैं। इस मामले में पीड़ित ज्वेलरी दुकानदार द्वारा पुलिस से अज्ञात उचक्कों की पहचान कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी गयी है। गोडारी बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों के सोने-चांदी के गहने उड़ा ले जाने के संबंध में काराकाट प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना था कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है। वैसे घटना के तत्काल बाद ही पुलिस सक्रिय हो गयी थी, लेकिन उचक्के पकड़े नहीं जा सके हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

बिक्रमगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक अपाची बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पुअनि सोनी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल के वाहन चेकिंग के दौरान एक अपाची बाइक को मुड़ाकर एक युवक भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास गाड़ी का कोई कागजात नहीं था। एचएचडी मशीन से बाइक पर अंकित नंबर से जांच की गई और चेचिस न से जांच की गई तो दोनों के अनुसार मालिक का नाम – पता में भिन्नता मिली। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए युवक व काराकाट थाना क्षेत्र के शहरी निवासी शिबुल खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म शताब्दी एवं वीर बाल दिवस का आयोजन

भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म शताब्दी एवं वीर वाल दिवस दुर्गा स्थान मोथा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वाजपेयी और वीर बालक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि भारत को मजबूत बनाने, भारत को सशक्त करने, भारत की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में वाजपेयी जी की मुख्य भूमिका रही है। उन्होंने उनके व्यक्तित्व एवं मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना पांडेय, जिला प्रवक्ता अखिलेश पांडेय, मंडल पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, काराकाट मंडल अध्यक्ष ललित मोहन सिंह, गोड़ारी मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, युवा मोर्चा काराकाट मंडल अध्यक्ष सनी गुप्ता, ददन पांडेय, मनोज गुप्ता, विशाल पांडेय, मोथा के पूर्व मुखिया विनोद पासवान, शक्ति केंद्र प्रमुख बंटी सिंह, अनिल पांडेय, आनंदी साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म शताब्दी एवं वीर बाल दिवस का आयोजन

भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म शताब्दी एवं वीर वाल दिवस दुर्गा स्थान मोथा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वाजपेयी और वीर बालक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि भारत को मजबूत बनाने, भारत को सशक्त करने, भारत की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में वाजपेयी जी की मुख्य भूमिका रही है। उन्होंने उनके व्यक्तित्व एवं मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना पांडेय, जिला प्रवक्ता अखिलेश पांडेय, मंडल पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, काराकाट मंडल अध्यक्ष ललित मोहन सिंह, गोड़ारी मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, युवा मोर्चा काराकाट मंडल अध्यक्ष सनी गुप्ता, ददन पांडेय, मनोज गुप्ता, विशाल पांडेय, मोथा के पूर्व मुखिया विनोद पासवान, शक्ति केंद्र प्रमुख बंटी सिंह, अनिल पांडेय, आनंदी साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

धारूपुर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती

नगर परिषद बिक्रमगंज के धारूपुर में स्थित व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह उर्फ जवाहर सिंह के आवास पर बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, तथा उनकी जीवनी की चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य प्रो. डा. मनीष रंजन सिंह ने किया। सांसद महाबली सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए स्व. वाजपेयी के द्वारा देश के हित में किये गए कार्यों की चर्चा की तथा उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्षता कर रहे प्रो. डा. मनीष रंजन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हर साल 25 दिसंबर को भारत में सुशासन दिवस मनाया जाता है। 2015 में अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके बाद सरकार ने वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों को सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति जागरूक करना है। इसका लक्ष्य बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इस नगर परिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, पूर्व उपसभापति विकास कुमार सिंह उर्फ सरसठ सिंह, वार्ड पार्षद ललन चौरसिया, मनीष कुमार सिंह उर्फ टीलू सिंह, डा. श्रीनिवास सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती शताब्दी वर्ष की तैयारी को लेकर बैठक

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती शताब्दी वर्ष के तहत उनका जन्मदिन 25 दिसम्बर को भाजपा ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाएगी साथ ही 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के मौके पर विधानसभा के सभी मंडलो में बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसको लेकर नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा की अध्यक्षता में काराकाट विधानसभा, भाजपा की बैठक डुमरांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय में की गई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज उपस्थित थे। राज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का 25 दिसंबर को जन्म जयंती पूरे देश में “सुशासन दिवस” के रूप मनाते हैं। विधानसभा में बूथ स्तर तक इसको लेकर कार्यक्रम होंगे। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर विधानसभा के प्रत्येक बूथ, मंडल व जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है। 25 दिसंबर को बूथ स्तर तक अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ हीं उनके योगदानों पर चर्चा कर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम किया है। उनके कार्यकाल के समय सक्रिय रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सुशासन दिवस पर मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम चौपाल लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार और मोदी सरकार की किसान कल्याण उपलब्धि व योजनाओं के साथ-साथ विकास कार्यों से क्षेत्र में आए सुधार पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ हीं 26 दिसंबर को भाजपा वीर बाल दिवस मनाएगी। इस दिन मंडल स्तर पर विशेष सभा का आयोजन होगा। साथ ही सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारा में जाकर शब्द कीर्तन, प्रभात फेरी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मंडल स्तर पर बौद्धिक संगोष्ठी, विचार गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक में नवीन चंद्र साह, धनंजय सिंह, अखिलेश पांडेय, ललित मोहन सिंह, सत्येंद्र पाठक, अजीत सिंह, सुरेश गुप्ता, लव मिश्र, गौतम तिवारी, गोपेश प्रसाद, विनोद पासवान, संजय तिवारी, रूबी देवी सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी, उपस्थित थे।

अखिल भारतीय किसान महासभा की बिक्रमगंज में हुई बैठक

बिक्रमगंज शहर के ढीबरा मोहल्ला में स्थित स्थानीय विधायक अरुण सिंह के आवास पर मंगलवार को अखिल भारतीय किसान महासभा, रोहतास जिला कमेटी की एक बैठक विधायक की अध्यक्षता में की गई। बैठक में किसानों की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। साथ हीं हो रही उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। डीएपी, यूरिया की कालाबाजारी, इंद्रपुरी जलाशय का निर्माण नहीं होना, हर खेत तक विद्युतीकरण नहीं करने, नहर का रिमॉडलिंग नहीं होने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार अभिलंब इन विषयों पर ध्यान नहीं देती है तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में राजेश राम, राजेंद्र सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, विजेंद्र पटेल, डॉ नागेंद्र सिंह, कामता यादव, कृष्णा पासवान, प्रमोद कुमार, पप्पू कुमार, उदय पासवान, अजीत कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।

खलिहान में लगी आग, 8 बीघा धान का फसल जला

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कंडाडीह में बुझावन यादव पिता बसावन सिंह के खलिहान में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। खलिहान से आग की लपटें उठते देख लोग खलिहान की ओर दौड़े और आग बूझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दल वहां पहुंच किसी तरह से आग पर काबू पाने में सफल हुआ। इस बीच 8 बीघा धान की फसल जल गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पीड़ित किसान ने बताया कि किसी असमाजिक तत्वों द्वारा जानबूझ कर आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस आगलगी की घटना में लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह रविवार की सुबह वहां पहुंच कर पीड़ित किसान से मिल ढाढस बंधाया तथा सरकार से मुआवजा दिलाने के प्रयास करने का आश्वासन दिया। किसान सलाहकार कन्हैया सिंह ने बताया कि इस संबंध में सीओ बिक्रमगंज कै सूचना दी गई है। बताया जाता है कि किसान खेती पर हीं आश्रित है। वह अपने पूरे खेत की फसल स्वयं हाथों से काट कर खलिहान में रखा था। इस आगलगी की घटना से उसके परिवार के समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उसे अब पशुओं के चारा का भी समस्या से जूझना पड़ेगा।

डॉ. हरेराम सिंह को मिला ग्रेस इंडिया हिन्दी साहित्य सम्मान- 2024

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट साहित्यिक योगदान के लिए बिहार के चर्चित कवि आलोचक बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के करूप निवासी डॉ. हरेराम सिंह को ग्रेस इंडिया एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट- नई दिल्ली द्वारा ग्रेस इंडिया बेस्ट हिंदी साहित्य सम्मान – 2024, जय सिंह मार्ग नई दिल्ली में आयोजित वाई.एम.सी.ए सम्मेलन कक्ष में प्रदान किया गया। साहित्य के अलावा यह सम्मान अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कलाकारों, समाज सेवियों, शिक्षाविदों को भी प्रदान किया जाता है । डॉ. हरेराम सिंह बिहार के वैसे साहित्यकारों में से हैं जिन्होंने अपने साहित्य सृजन द्वारा न सिर्फ वर्तमान के ग्रामीण बदलाओं को अपनी रचनाओं में रेखांकित किया है बल्कि वैश्वीकरण एवं बाजारवाद के चपेट में आए तंत्र, व्यक्ति और समाज के मानसिक उद्योगों एवं परिवर्तनों को बड़ी बारीकी से उकेरा है। किसान, मजदूर, स्त्री और के लोगों के दर्द एवं संघर्ष को नई दिशा देते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से उनका रचनात्मक प्रतिनिधित्व किया है। डॉ. हरेराम सिंह के अब तक 40 ग्रंथ प्रकाशित हैं। जिनमें सत्रह कविता-संग्रह, तीन कहानी-संग्रह, दो आत्मकथात्मक उपन्यास, तीन संपादित ग्रंथ आदि हैं। इन्होंने इतिहास एवं वर्तमान पर भी लिखा है। उनका ‘ लोकतंत्र में हाशिए के लोग’ पुस्तक ऐसे विषयों पर ही आधारित है। 2024 में इनकी प्रकाशित पुस्तकों में वैशाली की पूनो, समय से संवाद करता युग, रास्ते तो मिल जाएंगे एवं सोनम की कथा मुख्य हैं। पूर्व में उन्हें आचार्य रामचंद्र शुक्ल साहित्य सम्मान, पोद्दार रामावतार ‘अरुण’ सम्मान, राम प्रसाद सिंह साहित्य सम्मान आदि मिल चुके हैं। ग्रेस इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष यह सम्मान समारोह देश के किसी महान विभूति के जन्म दिन पर आयोजित करता है। इस बार यह आयोजन पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित किया गया। इसके वर्तमान अध्यक्ष डॉ.एस.डी.मेहता ‘रत्नम्’ हैं जो पेशे से वैज्ञानिक एवं पत्रकार हैं। डॉ. हरेराम सिंह को मिले इस सम्मान पर बधाई देने वालों में देश के विभिन्न हिस्सों के लोग शामिल हैं। उनमें साहित्यकार जयप्रकाश कर्दम, डॉ. ललन प्रसाद सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, कैलाश मनहर, भोलानाथ कुशवाहा, राम नगीना मौर्य, अमित आनंद, हरिराम मीणा, रौशन लाल, कमलेश वर्मा, जीतेन्द्र कुमार, चितरंजन लाल भारती, अलख देव प्रसाद अचल, डॉ. शिव कुशवाहा, डॉ. राम कृष्ण यादव, प्रो. शिलक राम, कत्यायनी सिंह, राम श्रेष्ठ दीवाना, सीडी सिंह, कुमार बिन्दु, नीलोत्पल रमेश, विनीताभ कुमार, डॉ . महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. राम प्रकाश कुशवाहा, डॉ. अमल सिंह भिक्षुक, डॉ. केवल कृष्ण, डॉ. सैयद परवेज, डॉ. शशिकला, कुबेर कुमावत, डॉ. अमित सिंह कुशवाह, श्री आशुतोष द्विवेदी, गंगादीन यादव, राधेश्याम कुशवाहा, कविराज सिंह, शशि भूषण कुशवंशी, चंद्रजीत सिंह, डॉ. राज कुमार, संतोष भंडारी, राजेश यादव, अमित हार्डिया, नंद किशोर बौद्ध, प्रकाश तिवारी, सुनील कुमार पाण्डेय, रजनीश पटेल, सुरभि श्रुति, पूनम कुमारी, संयुक्ता सिंह, रेखा सिंह, रीता पाण्डेय, रीता सिंह, अनु कुमारी, अमन कुमार, अनिल कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रमोद सिंह, विकास कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह बादल, राजीव कुमार, दयानंद मौर्य, रंजन प्रसाद , सुमन कुशवाह आदि है।