अरवल कलेर। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन कलेर थाना परिसर में संवाददाताओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देशानुसार पर कलेर थानाध्यक्ष फुलचन्द्र यादव के नेतृत्व में सहायक थाना अध्यक्ष शमशेर आलम एवं थाना सशस्त्र बल के द्वारा एन०एच० 139 पर नंदनी होटल के पास सघन वाहन जॉच अभियान चलाया जा रहा था।
जाँच के कम में एक सिल्वर रंग का मारुति सुजुकी कार निबंधन सं0-JH1055666 औरंगाबाद की ओर से आते हुए दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वाहन का चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भागने लगा तभी उक्त वाहन का पिछा कर सशस्त्र बल के सहयोग कलेर बाजार तिनमुहानी के पास पकड़ लिया गया। पकड़ाये ड्राईवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रेम कुमार, उम्र 35 वर्ष, पे०-शिवदानी सिंह,सेक्टर 12 थाना-बारा, जिला-बोकारो झारखण्ड बताया तथा भागने का कारण पूछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया।
उक्त वाहन का विधिवत् तलाशी लिया गया | तलाशी के क्रम में देखा गया तो गाड़ी के डिक्की के पीछे अवैध विदेशी शराब रखा हुआ पाया गाय। उक्त वाहन में 20 कार्टून में 480 बोतल में कुल 180 लीटर रॉयल स्टेग कम्पनी का विदेशी शराब बरामद किया गया।
साथ ही मारूति कार के चालक-प्रेम कुमार, उम्र-35 वर्ष, पे०-शिवदानी सिंह, सा०-सेक्टर 12 (ए), थाना-बारा, जिला-बोकारो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में कलेर वाना कांड सं0-162/2023, द धारा-30 (ए) बिहार गद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है|