अरवल। जनता दल यूनाइटेड द्वारा कुर्था प्रखंड परिसर में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी कुर्था के पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा एवं विधान परिषद सदस्य गुलाम गौस मगध के प्रभारी विद्यानंद विकल प्रदेश नेत्री डॉक्टर प्रमिला प्रजापति, कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने किया, एवं कार्यक्रम का संचालन कुर्था प्रखंड अध्यक्ष मोहन सिंह के द्वारा किया गया। वक्ताओं के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डाला जननायक कर्पूरी ठाकुर ऐसे समाजवादी नेता थे ,जिन्होंने पूरे जीवन संघर्ष में बिताया, उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री बने, और ओबीसी को 26 परसेंट का आरक्षण का व्यवस्था किया, एवं महिलाओं के लिए 3% आरक्षण का व्यवस्था किया।
इस पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को भदी-भभी गलियां सुनाई पड़ी, कर्पूरी ठाकुर के द्वारा मुख्यमंत्री बनने के बाद अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त की थी। जिससे गरीब के बच्चे उच्च शिक्षा में दाखिला ले सके ,उनके इस फैसले को कर्पूरी डिवीजन कहां करते थे, कर्पूरी ठाकुर ने कहा, अंग्रेजी भाषा के नाम पर गरीब को अपमानित करना बंद करो।
आज बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रही है। नीतीश कुमार समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर एवं डॉ राम मनोहर लोहिया जयप्रकाश नारायण जननायक कर्पूरी ठाकुर जो लकीर को इन महापुरुषों ने खींचा था उसे नीतीश कुमार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम किए हैं बिहार का नाम पूरे देश में आदर पूर्वक लिया जाता है। हम बिहार वासियों को अपने नेता नीतीश कुमार पर गर्व है। आज बिहार मॉडल को पूरे देश में लागू करने की बात हो रही है। चाहे जाती जनगणना के सवाल हो। या नौकरियों के सवाल हो, सभी तरफ भाईचारा की बात हो रही है ऐसे में इंडिया गठबंधन के 2024 लोकसभा का चुनाव बिहार में 40 के 40 सीट इंडिया गठबंधन के पक्ष में अपना मत देने के लिए सभी लोग मन बना लिए हैं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा राम सुंदर सिंह रणधीर पटेल पिंटू निषाद के अलावे जिला के सभी सम्मानित कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे। एवं कर्पूरी चर्चा के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग प्रखंड परिसर में मौजूद रहे।