Bakwas News

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी, एक की स्थिति चिंताजनक ‌

‌बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह के समीप डुमरांव रजवाहा सड़क पर मंगलवार की देर रात बाइक से गांव लौट रहे दो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में भर्ती कराया गया। एक की स्थिति चिंताजनक होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे बनारस रेफर किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गाडीह अमाथु निवासी स्वर्गीय विंध्या चल यादव के 27 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र सिंह एवं बुढ़ा यादव के 22 वर्षीय पुत्र संतोष यादव कोआथ की ओर से भाई पर सवार होकर उक्त सड़क से गांव लौट रहे थे। अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इसी क्रम में सत्येंद्र से अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसका पैर क्षतिग्रस्त हो गया। उसे इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया। जबकि संतोष यादव को आंशिक चोटे आई है।

विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बिक्रमगंज में की गई बैठक

भारतीय जनता पार्टी काराकाट 213 विधानसभा की बैठक पूर्व विधायक राजेश्वर राज के बिक्रमगंज स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सह प्रभारी शाहाबाद अशोक भट्ट जी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री सह विधानसभा प्रभारी विजय सिंह और संचालन विधानसभा संयोजक अखिलेश पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन धनंजय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक भट्ट ने कहा कि आगामी 30 नवंबर तक 350 बूथों पर बूथ समिति बनाने के लिए विधानसभा अंतर्गत 42 शक्तिकेंद्रों के प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। जो अपने शक्तिकेंद्र अंतर्गत अपने सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष और 11 सदस्यीय समिति बनवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये बूथ पर 12 सदस्यीय समिति अपने बूथों पर 50 सदस्य जोड़ने का काम करेंगे। यही बूथों की फौज आगामी विधानसभा 2025 में काराकाट विधानसभा में जीत को सुनिश्चित करेगी। जिला महामंत्री विजय सिंह ने प्राथमिक सदस्यता पूर्ण करने और प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनाने के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निवेदन किया। साथ ही साथ विधानसभा बैठक में अपेक्षित उपस्थिति का वृत लिया। आने वाले 2025 विधानसभा में कार्यकर्ताओं से पूरे जोश और उत्साह के साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया। प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डबल इंजन की सरकार में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीनचंद्र साह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वकील खरवार, प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ जिला संयोजक रितेश राज, विधानसभा पालक धनंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, ललित मोहन सिंह, सत्येंद्र पाठक, अजीत सिंह, सत्येंद्र बजरंगी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूबी देवी, गुड़िया देवी, राजेश कुशवाहा, सुदर्शन गुप्ता, इंद्रदेवजी, बिनोद मिश्रा, गौतम तिवारी, पंकज कुमार, जलालुद्दीन, दिवाकर द्विवेदी, रवि भास्कर, मंगल, विजय सिंह, समीर गुप्ता, अरविंद पांडेय, कुश पांडेय, भरत कुशवाहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

काराकाट में रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कृषि प्राद्यौगिकी प्रबंध अधिकरण आत्मा रोहतास के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ राहुल कुमार सिंह, उद्यान पदाधिकारी अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार ने किया। इस मौके पर उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज के कृषि वैज्ञानिक डा. संजू सिंह सहित सभी अतिथियों को गुलाब के फूल का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में नोडल कृषि समन्वयक ने रबी मौसम में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में बताया गया। उद्यान पदाधिकारी ने उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गई. वहीं कृषि वैज्ञानिक ने रबी फसल गेहूं, तेलहन, दलहन और मिट्टी जांच के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक अजय कुमार, प्रगतिशील किसान लालबाबू सिंह, अवधेश सिंह सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

ब्राह्मण समाज सेवा संघ की बैठक में नशाखोरी बंद करने का लिया गया संकल्प

ब्राह्मण आज ब्राह्मण समाज सेवा संघ शाहाबाद रोहतास की बैठक काराकाट प्रखंड क्षेत्र के इटडिया में अरविंद मिश्रा के अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन विश्वनाथ मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद से चलकर के आये भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अश्वनी तिवारी बैठक में शामिल हुए। बैठक को संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, सचिव चंदन तिवारी, महासचिव आनंद तिवारी, उपसचिव पिंटू तिवारी, कोषाध्यक्ष रजनीकांत पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज तिवारी, अखिलेश तिवारी, ददन पाण्डेय, दशरथ मिश्रा, इटडिया गांव के सभी ब्राह्मण परिवार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक के पूर्व भगवान परशुराम के तेलचित्र पर मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि किया गया। उपस्थित सभी लोगों को नशा खोरी बंद करन के लिए संकल्प दिलाया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि हम किसी भी जाति के विरोधी नहीं है। हम सबको गले लगाने वाले में से इस धरती पर एक ब्राह्मण है। जो पूरे विश्व की कल्याण की बात करता है। हम वसुदेव कुटुंबकम की बात करते है। हम अगर जातिवादी होते तो रावण को पूजने का काम करते हैं लेकिन रावण को पूजा करके प्रभु श्री राम को पूजते हैं। श्री कृष्ण को पूजते है। इसलिए हम पर जातिवादी का दोष देना उचित नहीं है। यह बात जरूर है कि हम ब्राह्मण की विकास की बात करते हैं। ब्राह्मण में भी गरीब हैं जिनके उत्थान की बात करते हैं। हम शादी में फिजूल खर्ची के विरोधी हैं। मेघावी बच्चों को सही शिक्षा मिले ये चाहते हैं। गरीब ब्राह्मण का विकास हो इस बिंदू पर काम करते है। बैठक में ब्राह्मण समाज को आर्थिक और समाजिक प्रगति के लिए जागरूक करने, दहेज को समाप्त करने, युवाओं को नशाखोरी से बचाने, गरीब एवं मेधावी छात्र छात्राओं की शिक्षा की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

अशोक चक्र सम्मानित अमर शहीद ज्योति प्रकाश निराला गरुड़ कमांडो एयर फोर्स की मनाई गई सातवीं पुण्यतिथि

काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरहीं के निज ग्राम बदिलाडीह में अशोक चक्र सम्मानित अमर शहीद ज्योति प्रकाश निराला गरुड़ कमांडो एयरफोर्स की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई । उक्त दौरान उपस्थित काराकाट विधायक अरुण कुमार सिंह,डॉ नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज के संस्थापक सह भाजपा के वरीय नेता डॉ बलिराम मिश्रा,अमर शहीद ज्योति प्रकाश निराला के पिता तेज नारायण सिंह सपरिवार,स्थानीय ग्रामीण समेत अनुमंडल क्षेत्र से आए कई जनप्रतिनिधियों ने उनके आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । उक्त दौरान सभी के आंखों से कुछ देर के लिए आंसू छलक पड़े । कार्यक्रम के दौरान विधायक अरुण कुमार सिंह एवं भाजपा नेता डॉ बलिराम मिश्रा ने उनकी वीर गाथा के बारे में बताते हुए उनके द्वारा बताए हुए दिशा निर्देश पर चलने के लिए कार्यक्रम दौरान उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया । तत्पश्चात बारी-बारी से कार्यक्रम दौरान उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उनके शौर्य गाथा के बारे में सभी को बताया । साथ ही उनके द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों को पालन करने को कहा । उसके बाद विधायक अरुण कुमार सिंह ने अमर शहीद गरुड़ कमांडो एयर फोर्स ज्योति प्रकाश निराला के माता एवं पिता को फूल माला से स्वागत किया । मौके पर काराकाट विधायक अरुण कुमार सिंह,भाजपा नेता डॉक्टर बलिराम मिश्रा,अमर शहीद गरुड़ कमांडो के पिता तेज नारायण सिंह,माता,पत्नी सपरिवार,स्थानीय ग्रामीण समेत अनुमंडल से आए हुए अन्य जनप्रतिनिधि लोग उपस्थित थे ।

रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

बिक्रमगंज मुख्यालय स्थित बिस्कोमान परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह, आत्मा के गजेंद्र बहादुर, कृषि समन्वयक अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मोहम्मद मेराज आलम, संदीप कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक कुमारी रागिनी चौहान, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा ने संयुक्त  रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर किसान सलाहकार प्रभाकर श्रीवास्तव, कपलेश भारती, ललन सिंह, टिंकू सिंह, जितेंद्र कुमार, जावेद हुसैन, बृजेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, कन्हैया सिंह एवं प्रखंड बिक्रमगंज के काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा रबी फसल तेलहन, दलहन, गेहूं सहित परली प्रबंधन के बारे में जानकारी दिया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी किसानों को परली नहीं जलाने की सलाह दी। कहा कि पराली जलाने वाले पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी आकाश दीप, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर शोभा रानी ने भी रबी फसलों के उत्पादन पर प्रकाश डाला। जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा के द्वारा किसानों को दैनिक फसलों के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर कृषि समन्वयक मिराज आलम सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।

ट्रक ने मारी ऑटो में टक्कर, ऑटो चालक की मौत

आरा – सासाराम मुख्य पथ पर बिक्रमगंज थाना के मानी पेट्रोल पंप के करीब शनिवार की रात एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई।चालक सासाराम की ओर से बिक्रमगंज की तरफ लौट रहा था और अकेले था। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मृतक सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव निवासी ऑटो चालक बिजेंद्र सिंह, पिता सुकेश्वर सिंह की रात्रि एक बजे एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिजेंद्र सिंह सासाराम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। परिवार और स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर शोक और आक्रोश है।

इंडी गठबन्धन प्रत्याशी श्वेता सिंह ने चास के विभिन्न जगहों में चलाया जनसंपर्क अभियान 

बोकारो : इंडी गठबन्धन प्रत्याशी श्वेता सिंह के द्वारा बोकारो विधानसभा निमित चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें बोकारो विधानसभा के चास नगर निगम अंतर्गत पाण्डेय पुल वास्तु विहार प्रोजेक्ट – 2 (मंदिर),वास्तु विहार प्रोजेक्ट-1 (शिव मंदिर),प्राप्ती स्टेट,वास्तु विहार प्रोजेक्ट -3,चिरा चास मोड़,रुद्र प्रिया,चाणक्य पुरी,आनंद विहार, कुंज विहार,बसेरा मंदिर,आशियाना गार्डन – 4,के के सिंह कॉलोनी,नवीन कोऑर्पोरेटिव,दुर्गा मंदिर, गंधा जोड़,बजरंग बली मंदिर,गंधा जोड़,मिश्रा टोला,महतो टोला,गंधा जोड़,देऊगरिया टोला,हरि मंदिर, काली मंदिर,वास्तु विहार प्रोजेक्ट – 4,तालगड़िया मोड़,सोलगड़िह (जमगिरिया),पिनर गिडिया में सम्मानित लोगो से मिलकर उनकी मुख्य समस्याओं से अवगत हुई विद्युत,सड़क,पेयजल की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं मैने आश्वासन दिया कि अगर क्षेत्र की जनता मुझे आशीर्वाद देती हैं तो इन सभी ज्वलंत मुद्दों को बिंदुवार तरीके से अध्ययन करने के पश्चात जनता के साथ मिल बैठ कर इसका निपटारा करूंगी।श्रीमती सिंह ने कहा कि पूर्व के 10 वर्षों में यहां के जनप्रतिनिधिगण शहरी निवासियों विस्थापितों और ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं को नजरअंदाज कर के चले हैं जिसके कारण यहां का विकास अधूरा रह गया है।बोकारो के निर्माण में यहां के आम जनता और विशेषकर विस्थापित परिवारों का अहम योगदान है इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है आप सभी ने मुझे और मेरे परिवार के प्रति जो असीम अपनापन और विश्वास दिखाया इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं और विश्वास दिलाती हूं कि आपकी सेवा एवं बोकारो की उन्नति में कोई कसर नहीं छोडूंगी और स्व समरेश सिंह दादा के अधूरे सपनो को पूरा करने का कार्य करूंगी।आपके इस असीम अपनेपन और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं और विश्वास दिलाती हूं कि आपकी सेवा एवं बोकारो की उन्नति में कोई कसर नहीं छोडूंगी।श्रीमती श्वेता सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 20 को ई वी एम के क्रमांत संख्या नंबर 3 पर हाथ छाप के मुहर का बटन दबा कर हमे जिताएं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ने पिण्डजोरा में किया जनसंपर्क अभियान 

बोकारो : झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर सरगरिया तेज हो गई है। राजनीतिक दलों का पर सर चढ़कर बोलने लगा है। चुनाव से जुड़े प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकने में लग गए हैं।36 बोकारो विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यशवीर सिंह ने पिण्डाजोड़ा थाना अंतर्गत चुनावी रणनीति के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली तथा जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम मे चुनाव कार्यालय काशी झरिया से, चोवाटांड़ ओबरा बस्ती, केसोरीडीह सहित दर्जनों गांव का दौरा किया। जहां पार्टी के समर्थकों ने ढोल बाजे के साथ पार्टी प्रत्याशी यशवीर सिंह का स्वागत किया। चुनावी समर में अपनी ncp पार्टी का झंडा फहराते हुए अंतिम पड़ाव झूंगी झोपड़ी में निवास करने वाले लोगों से मिलने कार्यक्रम के दौरान शिवाजी कॉलोनी में लिट्टी चोखा का स्वाद लेते हुए एवं मीडिया से बात करते हुए प्रत्याशी यशवीर सिंह ने  कहा कि भाजपा विधायक विरींची नारायण के10 साल के कार्यकाल में बोकारो मे विकास नहीं हुआ है ग्रामीण क्षेत्र उलगड्ढा विजली नही है। आज भी अंधेरे हैं।ग्रामीणों किसान सरकारी सुविधाओं से वंचित है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों चोर सिपाही के खेल खेल रहे हैं अगर हम जीतते हैं तो पहले हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी की झूंगी झोपड़ी में रहने वाले सभी लोग अस्थाई करना। विधायक के करने का दंश झेल रहे उत्तरी क्षेत्र के नंन पंचायत 19 गांव को  पंचायत का दर्जा मिले। उच्च शिक्षा की व्यवस्था हो।बोकारो के बेरोजगार युवकों को रोजगार और स्वरोजगार की व्यवस्था देंगे। उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी तथा परदेस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक के अध्यक्षआरिफ खान, चुनाव संचालक अनिल सिंह, कार्यालय प्रभारी संजीव कुमार,रंजन यादव, चंदन, अमन अंसारी, रवि कुमार दुबे,अख्तर अंसारी, अन्य सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने इस रैली और जनसंपर्क अभियान दौर में शामिल हुए।

कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह और जेएमएम  चंदनकियारी प्रत्याशी उमाकांत रजक को  छात्र संघ ने किया समर्थन 

बोकारो : कॉंग्रेस कार्यालय तेलीडीह 4 लेन  चौक मे छात्र संघ द्वारा महागठबंधन प्रत्याशी बोकारो विधानसभा श्रीमती श्वेता सिंह एंव चन्दनक्यारी विधानसभा उमाकांत रजक को बोकारो छात्र संघ द्वारा समर्थन किया गया जिसमें तमाम बोकारो के छात्र नेता ने आरोप लगाया की बोकारो एंव चंदनक्यारी के दोनों विधायको ने अपने 10 साल के कार्यकाल मे छात्र हित एंव रोजगार के मामला मे कोई काम नहीं किया।  युगदेव माहथा ने समर्थन देते  हुए कहा कि  इनके ही कार्यकाल मे बोकारो के सारे बीएसएल स्कूल एंव स्नातकोत्तर की पढ़ाई को बंद कर दिया गया था  एंव चंदनक्यारी मे डिग्री कॉलेज की मांग को दरकिनार कर दिया गया था। इस समर्थन कार्यक्रम मे राकेश माहथा पूर्व सचिव आरवीएस कॉलेज , ज़ाहिद हुसैन पूर्व अध्यक्ष बिस्थापित कॉलेज बालीडीह, सोनू रॉय पूर्व सचिव एसएस कॉलेज, गोतम सिंह, बीपीन सिंह, राजवीर सिंह, पंकज महतो, पीयूष कुमार, रजत महतो आदि उपस्थित हुए तथा विधानसभा अध्यक्ष पांडे एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रताप शेखर भी शामिल हुए।