Bakwas News

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आज हो सकता है घोषणा

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रेस वार्ता में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. इसी के साथ उम्मीद जतायी जा रही है कि चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है.   बता दें कि चुनाव आयोग के इस प्रेस वार्ता का आयोजन दोपहर तीन बजे किया जाना है. ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग आज तारीखों का ऐलान कर सकता है.

अवैध रूप से विद्युत उर्जा चोरी को लेकर प्रशाखा दावथ में सात पर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चन्द्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  प्रखंड दावथ अंतर्गत एसटीएफ टीम के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर एक जांच दल का गठन किया गया, जिसमे नीरज प्रभाकर सहायक विद्युत अभियंता (एसटीएफ) सासाराम, कौशलेंद्र कुमार कनीय विद्युत अभियंता, दावथ अन्य क्षेत्रीय मिस्री आदि मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में जांच दल द्वारा पाया गया कि बिना कोई वैध विद्युत कनेक्शन के अवैध रुप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर ग्राम-जगोधरा के श्रीपति दुबे पर 51180, सुनील चौधरी पर 68932, विश्वनाथ सह पर 1990 एवं अजय राम पर 25880 रुपये राजस्व क्षति को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उपरोक्त व्यक्तियों के परिसर में मीटर भी अधिष्ठापित नहीं थे एवं विद्युत संबंधित कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं दिखाई गई। आगे बताते चलें कि मीटर बाईपास कर बिजली जलाने को लेकर ग्राम-बहुआरा के सुदर्शन शर्मा पर 22983, मीरा देवी पर 14047, शाखीचन्द राम पर 5302 रुपये आर्थिक दंड लगाई गई है। ऊक्त उपभोक्ताओं के परिसर में अधिष्ठापित मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी, उपरोक्त उपभोक्ताओं के द्वारा मीटर बाईपास करने के कारण वास्तविक पठन अवरुद्ध हो रहा था। कनीय विद्युत अभियंता, दावथ कौशलेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि शीर्ष कंपनी के निर्देशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज रविशंकर कुमार के द्वारा उपभोक्ताओं से आग्रह किया जाता है कि जो भी उपभोक्ता मीटर बाईपास कर विद्युत का उपयोग कर रहे हैं वह दुरुस्त कर लें साथ ही साथ जो व्यक्ति विद्युत संबंध नहीं लिए हैं वह अपना विद्युत संबंध ले लें तथा जिनका बकाया पर विद्युत कनेक्शन काटा जाता है तो बकाया राशि और रिकनेक्शन शुल्क जमा करने के पश्चात हीं विद्युत ऊर्जा का उपयोग करें अन्यथा पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना के साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस माह में अब तक 18 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

रमन सिंह पर मुकदमा करेंगे भूपेश बघेल? सोनिया को ATM का कहने पर हुए नाराज़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सियासी बेहद गर्म कर देने वाला बयान देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। दरअसल दोनों दिग्गज नेताओं के बीच ईडी के छापे के बाद वार पलटवार का दौर चल रहा है। बुधवार को रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने आपत्तिजनक बयान देते हुए उनको सोनिया गांधी का एटीएम और कोयले में प्रति टन 25 रुपए लेने वाला कहा है। उन्होंने आगे बेहद सी सख्त लहजे में कहा कि रमन सिंह को अपने आरोपों को प्रमाणित करना चाहिए, अन्यथा वह उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। भूपेश बघेल ने कहा की ऐसा ना करने की स्थिति में वह पूर्व सीएम रमन सिंह पर मानहानि का दावा करेंगे।

सीएनजी के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से वाहन चालकों को परेशानी

कानपुर। कानपुर में सीएनजी के दामों  में फिर वृद्धि हुई है और अब ये पेट्रोल से भी महंगी हो गई है। बुधवार को सीएनजी के दाम दो रुपये बढ़कर 96.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं, वहीं पेट्रोल के दाम 96.28 रुपये तथा डीजल 89.47 रुपये प्रतिलीटर हैं। इस तरह सीएनजी 22 पैसे पेट्रोल से महंगी हो गई है। दास एंड संस पैट्रोल पंप संचालक विकास अग्रवाल ने भी सीएनजी के रेट पेट्रोल से ज्यादा होने की बात कही है। अक्टूबर माह में सीएनजी के दाम में दूसरी बार वृद्धि हुई है।   इससे पहले एक अक्टूबर को सीएनजी के दाम 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ने के बाद 94.50 रुपये प्रति किलोग्राम रेट हो गए थे। बुधवार को सीएनजी के दाम  96.50 रुपये प्रति किलोग्राम और पेट्रोल के दाम 96.28 रुपये तथा डीजल 89.47 रुपये प्रतिलीटर हैं।सीएनजी के दाम में वृद्धि के पीछे घरेलू गैस के दामों में वृद्धि होना माना जा रहा है। इससे सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) ने भी सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। एक अक्टूबर से पहले सीएनजी 91 रुपये प्रति किलोग्राम व पीएनजी 54 रुपये एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) में थी।

अलविदा मुलायम : ‘जब नेताजी ही नहीं रहे, तो मैं जीकर क्या करूंगा’, ये कहते हुए शख्स ने नदी में लगाई छलांग, मौत

जब नेताजी ही नहीं रहे, तो मैं जीकर क्या करूंगा’, ये कहते हुए शख्स ने नदी में छलांग लगा दी। शख्स की नदी में डूबकर मौत हो गई। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। बताया जा रहा है कि शख्स मुलायम सिंह यादव का समर्थक और प्रशंसक था। उनके निधन की बात पता चलते ही शख्स ने अपनी जान दे दी। शख्स की मौत से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी। मुलायम लंबे समय से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में उनकी इलाज चल रहा था।

झारखंड में KCC अस्पताल ने 8 लोगों की आंखे छीन ली

जमशेदपुर स्थित केसीसी आइ अस्पताल के लापरवाही की वजह 3 लोगों के आंखों की रोशनी चली गयी. दरअसल मामला ये है कि जिले से 45 किलोमीटर दूर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र का कीताडीह गांव है. 11 माह पूर्व मुफ्त में आंख के इलाज के नाम पर गांव के 8 बुजुर्गों की आखों का इलाज किया गया. हालांकि इस मामले में साकची पुलिस ने कालीमाटी रोड स्थित केसीसी आइ अस्पताल के संचालक समेत अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है.जानकारी के अनुसार, केसीसी आइ अस्पताल को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभ मिलता है. इसके बदले उनको गांवों से लोगों को लाकर मोतियाबिंद का इलाज कराना होता है. एजेंट और सहायिका के माध्यम से यह अस्पताल लोगों को लाकर इलाज करता है और फिर उनको वापस भेज देता है. पूरे मामले में एक सिंडिकेट के काम करने की आशंका है.

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुःख

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव ने दी। मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, उन्हें आईसीयू में रखा गया था और जीवन रक्षक दवाओं का सेवन कर रहे थे।   मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव के साथ बिताए गए पलों को साझा करते हुए उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा, मुलायम सिंह यादव जबरदस्त व्यक्तित्व थे, उन्हें जमीनी नेता के तौर पर लोग पसंद करते थे, वह जनसमस्याओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे। उन्होंने लोगों की सतत सेवा की और पूरा जीवन लोकनायक डॉक्टर जेपी और डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में समर्पित कर दिया। मुलायम सिंह यूपी के साथ देश की राजनीति में खुद की अलग पहचान बनाई। आपातकाल के दौरान वह देश के लोकतंत्र के अग्रणी सैनिक रहे। बतौर रक्षा मंत्री उन्होंने देश को मजबूत करने का काम किया। संसद में उनका हस्तक्षेप काफी गंभीर और राष्ट्रहित में रहा।   प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर कई तस्वीरों को साझा किया। पीएम ने ट्वीट करके लिखा, मुलायम सिंह यादव से मेरी कई बार मुलाकात हुई, जब हम अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्री थे। उनके साथ करीबी रिश्ता हमेशा बना रहा, मैं हमेशा उनकी राय का सम्मान करता था। उनके साथ करीबी रिश्ता हमेशा बना रहा। उनके निधन से बेहद दुखी हूं, उनके परिवार वालों और लाखो प्रशंसको के प्रति मेरी संवेदना है।

बीजेपी ने तीन सीटो के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

बिहार (Bihar by-election) और ओडिशा (Odisha) की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी हाईकमान ने बिहार की गोपालगंज सीट से कुसुम देवी को टिकट दिया है, जबकि मोकाम सीट से सोनम देवी चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा ओडिशा की धामनगर सीट से सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रजना को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

बारावफात के जुलूस में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, तीन गंभीर

लखनऊ। बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा इलाके के माशू नगर गांव में बारावफात का जुलूस निकलने के दौरान ठेले पर बनाया रौजा हाईटेंशन तार से छू गया। इस दौरान करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है, कि रविवार को बारावफात का जुलूस गांव से निकल रहा था। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। जुलूस में आगे चले रहे ठेले पर बने रौजे पर गांव के बाहर निकलते ही हाईटेंशन तार छू गया। इससे ठेले पर करंट आ गया, जिससे गांव निवासी 24 वर्षीय अशरफ अली, 8 वर्षीय अरफाक, 18 वर्षीय इलियास व 14 वर्षीय शफीक निवासी चौरीकुटिया की मौके पर झुलस कर मौत हो गई, जबकि तबरेज समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में उपचार के लिए पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तबरेज की भी मौत हो गई। तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है। 6 मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरमान व जहीर ने बताया कि हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था। इसे दुरुस्त कराने के लिए दिनेश नामक बिजली कर्मी ने आठ हजार रुपये भी लिए थे, लेकिन तार टाइट नहीं किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अजीत परेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ नानपारा केपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। डीएम डा. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। डीएम ने बताया है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

शहरों की तरह गांव में भी शुरू हुआ है डोर टू डोर कचरा उठाव का कार्य, बनाया जाएगा कंपोस्ट खाद

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  बिक्रमगंज। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 2 के तहत अब शहर की तरह गांव में भी कचरा उठाव का कार्य शुरू हो गया है। बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर, घुसियां खुर्द और जमोढ़ी पंचायत में यह योजना प्रारंभ कर दिया गया है। इन पंचायतों के सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाव शुरू है। नोनहर पंचायत एक माह पूर्व से हीं कचरा उठाव का कार्य किया जा रहा है। पंचायत के सभी 13 वार्डों से गिला एवं सूखा कचरा उठाव किया जा रहा है। पंचायत में कचरा उठाव के लिए हर गांव के हर घर में हरा और नीला डस्टबिन वितरण किया गया है। इस पंचायत के 13 वार्ड में 13 ठेला और एक ई रिक्शा दिया गया है। वही इसका समुचित मोनेटरिंग के लिए स्वच्छता ग्रही एवं सफाई सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किये गए है । इन्ही लोगों के देखरेख में इस योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस योजना का संचालन जिला स्तर पर जिला प्रबंधन जल एवं स्वच्छता समिति, प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड क्रियान्वयन प्रबंधन इकाई और पंचायत स्तर पर मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत क्रियान्वयन प्रबंधन इकाई कर रही है। पंचायत सचिव नोडल पदाधिकारी की भूमिका निभा रहे है, जबकि वार्ड सदस्य मेंबर है। इसका कार्य मूल रूप से वार्ड प्रबंधन क्रियान्वयन इकाई को सौपा गया है। घरों से उठाए जाने वाले कचरों के निस्तारण को लेकर पंचायत में विकास कार्य का निर्माण किया जा रहा है। जहां गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग निस्तारित किया जाना है। इसके लिए नोनहर पंचायत में नोनहर-ढोढ़नटोला पथ में आवनावाद बिहार सरकार की भूमि पर निर्माण कार्य जारी है । पंचायत से निकलने वाले कूड़ा को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में निस्तारण कर दिया जाएगा। पंचायत के मुखिया आभा देवी ने बताया कि निस्तारण केंद्र का कार्य तेजी से चल रहा है। एक पखवारे मे इसका निर्माण हो जाएगा। कचरे से निर्मित होगा कंपोस्ट खाद इस संबंध में जानकारी देते हुए मिक्की राज मेहता ने बताया कि जो भी कचरा का उठाव हो रहा है, उसे कचरा प्रबंधन में जमा किया जा रहा है। उसके बाद कृषि विभाग द्वारा कंपोस्ट खाद बनाया जाएगा। गांव को सुंदर बनाने के लिए पंचायत के सभी वार्ड के प्रत्येक घर में 2 डस्टबिन दिया जा चुका है। जिसे लोग इस्तेमाल कर रहे है