Bakwas News

नीतीश कुमार कल दोपहर 2:00 बजे राजभवन में लेंगे मुख्यमंत्री पद का शपथ, तेजस्वी होंगे उपमुख्यमंत्री

नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। जेडीयू के नेता नीतीश बुधवार दोपहर दो बजे बिहार के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि, राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे। सूत्र बता रहे हैं कि बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि नीतीश कुमार कल दोपहर दो बजे राजभवन में आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि पहले शपथ ग्रहण का समय शाम 4 बजे था लेकिन अब दो बजे किया गया है। यह जानकारी आरजेडी ने साझा की है। मीडिया सूत्रों से पता लगा है कि बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने फोन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी बात की है।

164 विधायकों का समर्थन

इससे पहले राजभवन में विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनके साथ सात पार्टियों का समर्थन है। जिसमें 164 विधायक हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक का भी सपोर्ट है

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment