Bakwas News

प्रो. अनुज रजक बने ए एस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने अनुज रजक को बिक्रमगंज ए एस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य नियुक्त हुए हैं। प्रोफेसर अनुज रजक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में पीजी संस्कृत विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के विभागाध्यक्ष थे। इससे पूर्व इनका स्थानांतरण अंजबीत सिंह कॉलेज बिक्रमगंज में हुआ। प्रो अनुज रजक अब इस कॉलेज में सबसे वरीय प्रोफेसर हो गए। वरीय शिक्षक होने के कारण उन्हें विश्विद्यालय ने महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। बताया जाता है कि ये विश्वविद्यालय में लोक सूचना अधिकारी भी हैं। शनिवार को ही इन्हें प्रभार मिल गया। कॉलेज सूत्रों के अनुसार मंगलवार को वे यहां पहुंचकर विधिवत पदभार संभालेंगे। प्रो अनुज को प्रभारी प्राचार्य बनाए जाने से कॉलेज कर्मियों में काफी खुशी है।

महाविद्यालय प्राचार्य बनने पर सीनेट सदस्य डॉ. मनीष ने दी बधाई

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के दिशा निर्देश पर महाविद्यालय में नवनियुक्त प्राचार्यो ने पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि शाहाबाद प्रक्षेत्र के बक्सर जिला के एम.वी. महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ. प्रसुंजय कुमार सिन्हा व रोहतास जिला के अंजबित सिंह महाविद्यालय बिक्रमगंज में प्रो. अनुज रजक ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में अपना योगदान देते हुए पदभार संभाला। जिनके प्राचार्य बनने पर खुशी व्यक्त कर सीनेट सदस्य वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने दोनों प्राचार्य को तहेदिल से बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए बताया कि किसी भी महाविद्यालय को विकास कार्य सहित शिक्षा के ऊंचे शिखर पर ले जाने में प्राचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। जिनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल होते हुए उनके कैरियर में चार चांद लग जाते है। साथ ही उन्होंने विश्विद्यालय कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी का भी आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में निरंतर पूरे शाहाबाद प्रक्षेत्र में वीर कुंवर महाविद्यालय एक नई गाथा लिख रहा है।

बजट पेश में प्रधानमंत्री ने बिहार को दी नई सौगात : डॉ० मनीष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट 2025 पेश किया। जो पेश बजट में बिहार को कई सौगातें मिली हैं। जिसके अंतर्गत ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड का गठन, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी पटना का विस्तार आदि शामिल हैं। अब बिहार के नेताओं ने इस बजट पर खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी है। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने इसे ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि यह बजट बिहार को विशेष लाभ पहुंचाने वाला बजट है। जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बजट में बिहार के लिए अनेक योजनाएं स्थापित कर किसान हित में एक नई उड़ान देने का कार्य किया है। जिसको लेकर डॉ० मनीष ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। साथ ही बताया कि बिहार को मिलने वाली सौगात में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और संशोधित उड़ान योजना के तहत 120 नए गंतव्यों तक क्षेत्रीय संपर्क सुविधा का धमाकेदार विस्तार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा निर्मला सीतारमण बिहार के लोगों का विशेष सम्मान करती है। जो शनिवार को वित्त मंत्री के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है और पद्मश्री दुलारी देवी के उपहार को तहे दिल से स्वीकार करने के लिए हम हर बिहारी की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस पहल से 50 हजार रूपये हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि लाभ सहित बेहतर सिंचाई सुनिश्चित होगी और हमारे किसानों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

बजट पेश में प्रधानमंत्री ने बिहार को दी नई सौगात : डॉ० मनीष

कप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट 2025 पेश किया। जो पेश बजट में बिहार को कई सौगातें मिली हैं। जिसके अंतर्गत ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड का गठन, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी पटना का विस्तार आदि शामिल हैं। अब बिहार के नेताओं ने इस बजट पर खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी है। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने इसे ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि यह बजट बिहार को विशेष लाभ पहुंचाने वाला बजट है। जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बजट में बिहार के लिए अनेक योजनाएं स्थापित कर किसान हित में एक नई उड़ान देने का कार्य किया है। जिसको लेकर डॉ० मनीष ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। साथ ही बताया कि बिहार को मिलने वाली सौगात में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और संशोधित उड़ान योजना के तहत 120 नए गंतव्यों तक क्षेत्रीय संपर्क सुविधा का धमाकेदार विस्तार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा निर्मला सीतारमण बिहार के लोगों का विशेष सम्मान करती है। जो शनिवार को वित्त मंत्री के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है और पद्मश्री दुलारी देवी के उपहार को तहे दिल से स्वीकार करने के लिए हम हर बिहारी की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस पहल से 50 हजार रूपये हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि लाभ सहित बेहतर सिंचाई सुनिश्चित होगी और हमारे किसानों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

विश्वविद्यालय के आदेश के विरुद्ध वैज्ञानिकों और कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल कर दिया धरना

बिहार कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा तानाशाह पूर्ण, अनावश्यक एवं असंवैधानिक आदेश निकालकर कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मियों को जबरदस्ती रिटायर कराया जा रहा है। केंद्र के वैज्ञानिकों को तानाशाही तरीके से बिना सूचित किये नियम विरुद्ध सभी प्रोमोशन को रोकने का आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का यह रवैया कृषि विज्ञान केंद्र के गतिविधियों को बुरी तरीके से प्रभावित कर रहा है। इस तरीके के विश्वविद्यालय के असंवैधानिक फैसलों के कारण केंद्र के कर्मियों में घोर निराशा छाई हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार, गया, लखीसराय इत्यादि के वैज्ञानिकों को जबरदस्ती सेवानिवृत कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी 20 कृषि विज्ञान केदो के वैज्ञानिकों का प्रमोशन रोककर रिकवरी का असंवैधानिक आदेश जारी किया गया है। जबकि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची झारखंड के द्वारा सभी वैज्ञानिकों को ससमय सभी वित्तीय लाभों समेत सारे प्रमोशन दिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा लगातार नकारात्मक कार्य किया जा रहा है, जिससे कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियां एवं कर्मियों का मनोबल को भारी नुकसान एवं चोट पहुंच रहा है। ऐसी स्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र जिले के किसानों के लिए अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य नहीं कर पाएंगे।

मूल्यों पर आधारित शिक्षा विषय पर किया गया राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

जीवन मूल्यों के निर्धारण में, परिवार की अहम भूमिका होती है। इसके बाद शैक्षणिक संस्थान एवं समाज भी मूल्यों के निर्धारण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मूल्यों के विकास में मां प्रथम गुरु होती है, इसलिए कहा गया है कि परिवार समाज का प्रथम पाठशाला है, उपरोक्त बातें अंजाबित सिंह महाविद में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में आयोजन सचिव एवं वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कन्हैया सिंह ने कही। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा किया गया, जिसमें इतिहास विभाग ने सह आयोजक की भूमिका निभाई। सेमिनार का मुख्य विषय मूल्यों पर आधारित शिक्षा, शिक्षक और समाज था। सेमिनार सभा का उदघाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुधांशु शेखर भास्करम, सेमिनार के संयोजक डॉ परवेज अहमद आयोजक सचिव डॉ कन्हैया सिंह वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र सिंह, नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ अमरेन्द्र कुमार मिश्रा , मुख्य वक्ता संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डॉ सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद सभी अतिथियों को शाल और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत बिहार प्रार्थना से की गई। सेमिनार के संयोजक डॉ परवेज अहमद ने, स्वागत भाषण किया। संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राध्यापक डॉ सुशील कुमार सिंह ने सेमिनार के मुख्य विषय मूल्यों पर आधारित शिक्षा शिक्षक और समाज के ऊपर, सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मूल्यों पर आधारित शिक्षा समय की मांग है जो सभी के लिए जरूरी है। मूल्य आधारित जीवन शैली में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और जीवन सरल सुगम और सहज हो जाता है। वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र सिंह ने अपने उद्भेदन में कहा कि मूल्य आधारित शिक्षा में शिक्षक की अहम भूमिका हैऔर शिक्षक को हमेशा रोल मॉडल के रूप में रहना चाहिए। डॉ अमरेन्द्र कुमार मिश्रा ने भी मूल्यों पर आधारित शिक्षा पर प्रकाश डाला।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुधांशु शेखर भास्करम ने अपने अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि अंजाबित सिंह महाविद्यालय भी, प्रगति के पथ पर अग्रसर है। डॉ फजल अहमद इतिहास विभाग सह संयोजक ने धन्यवाद ज्ञापन किया इसके बाद तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। पहले दिन के तकनीक सत्र के चेयरपर्सन डॉ संतोष कुमार सिंह और डॉ अखलाख अहमद थे जिन्होंने इस सत्र का संचालन किया। पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग बीस शोधार्थियों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। सेमिनार के दूसरे दिन मंच पर अतिथि के रूप में इंदु तपेश्वर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह थे। तकनीकी सत्र का संचालन डॉ राजेश कुमार एवं डॉ सरोज राम ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे दिन भी तीस शोधार्थियों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। सेमिनार को अरुण कुमार सिंह एवं मदन कुमार वैश्य ने भी संबोधित किया। दो दिवसीय सेमिनार के आयोजन में डॉ शशि भूषण सहायक प्राध्यापक वनस्पति vigyan विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनके माध्यम से ICT का प्रबंधन हो सका। कार्यक्रम में डॉ सरिता कुमारी, डॉ आर के पाण्डे, श्री राजीव रंजन, डॉ अनिल कुमार, डॉ अमजद अली, डॉ गजाला शाहीन, मुनमुन चौधरी, मेघा, राजीव, सुकेश्वर सिंह उपस्थित थे। दो दिवसीय सेमिनार में मंच का संचालन आयोजक सचिव डॉ कन्हैया सिंह ने किया।

NDA कार्यकर्ता सम्मेलन के जाने के दौरान नासरीगंज मोड़ पर दिलीप जयसवाल का भव्य स्वागत

सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में आयोजित NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाने के दौरान नासरीगंज मोड़ के पास प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का दिनारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान जी का गद्दा देकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर अखिलेश कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हम सभी के लिए गर्व की बात है, और उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता जोश से भरे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और NDA की एकजुटता से ही आगामी चुनावों में भारी सफलता प्राप्त होगी। कार्यकर्ताओं ने श्री जयसवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से शैलेश मिश्रा, गुड्डू सिंह, विनय कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, पिंटू मिश्रा, मुन्ना कुशवाहा, झुन्ना सिंह, अखिलेश्वर कुमार, पंकज कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।

डीपीएस में किया गया विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन

विद्यार्थियों के अंदर वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए द डिवाइन पब्लिक स्कूल प्रांगण में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अंजबीत सिंह कॉलेज के सेवानिवृत प्रोफेसर तथा एच ओ डी केमिस्ट्री रामतवक्या सिंह ने शिरकत की। उनके साथ डीपीएस डालमियानगर के निदेशक समरेंद्र सिंह, आर के एस पब्लिक स्कूल के आनंद कुमार, एस एन पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रशांत कुमार रिबेल कोचिंग स्कूल के संचालक आलोक कुमार तथा आईआईटियन अमितेश्वर आनंद ने मंच साझा किया। सभी ने गुब्बारे उड़ाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कलाओं की नुमाइश की। कुछ प्रोजेक्ट ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पैरेलल टेलिस्कोप, राडार सिस्टम, सोलर सिस्टम, स्मार्ट स्टिक, साइबर सिक्योरिटी, महाकुंभ, प्रोग्रेस ऑफ बिहार जैसे प्रोजेक्ट और मॉडल में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिरुचि उभर कर सामने आई।अपने संबोधन में प्रो रामतवक्या सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को देने की जो प्रवृति द डिवाइन प्रबंधन दिखाता है वह किसी और स्कूल में नहीं मिलती। केवल शिक्षा से सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। शिक्षा और विद्या अलग – अलग चीजें हैं। शिक्षा के साथ-साथ विद्या का भी अर्जन आवश्यक है। अपने संबोधन में विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि आज की विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रबंधन क्षमता विकसित करना है। अपने क्षेत्र का विकास करने के लिए विद्यालय की स्थापना की। निरंतर चलते रहने और आगे बढ़ने की प्रवृत्ति ने आज विद्यालय को इस मुकाम पर पहुंचाया। विज्ञान और कला प्रदर्शनी में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामना प्रेषित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शाहाबाद का आइकॉन बन रहा वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय,धारूपुर : शैलेन्द्र उद्घाटन सह सम्मान समारोह में लोगों की उमड़ी भीड़ महाविद्यालय के विकास कार्य को देख गदगद हुए कुलपति

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी का शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर पूरा महाविद्यालय दुल्हन की तरह सजा हुआ था। कुलपति ने सर्वप्रथम महाविद्यालय संस्थापक स्व० राज बहादुर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद महाविद्यालय में स्थापित मां सरस्वती मंदिर पहुंच पूजन कर मां सरस्वती का आर्शीवाद लिया। इसके उपरांत कुलपति ने महाविद्यालय में नवनिर्मित परीक्षा विभाग, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष एवं प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। साथ हीं महाविद्याय के लैब रूप, क्लास रुम, परीक्षा रुम, खेल ग्राउंड, मुख्य पथ, सेमिनार हॉल, शिक्षक कक्ष, शौचालय, पेयजल, बिजली सहित अन्य विभागों का विशेष निरीक्षण कर महाविद्यालय के विकास कार्य को काफी सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सुरेंद्र कुमार सिंह व संचालन शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मनीष रंजन ने किया। कुलपति को अंगवस्त्र, बुके, भगवान श्री राम मोमेंटो देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो० रणविनय कुमार बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में पूरा शाहाबाद नए दिशा में अग्रसर हो रहा हैं। जिसके तहत सभी छात्र छात्राओं को एक नया आयाम मिल रहा है। वहीं सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति ने कहा कि शाहाबाद धरती प्रदेश सहित देश की एक ऐतिहासिक भूमि रही है। जहां साक्षरता दर पूरे बिहार में एक नया आयाम लिख रही है। साथ ही बताया कि जगजीवन बाबू की बात हो या वीर कुंवर सिंह की चाहे शेरशाह सूरी की बात हो इस जिले में ऐसे कई महान पुरुषों को जन्म हुआ है। डॉ. मनीष रंजन कुलपति की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुलपति महोदय के नेतृत्व पूरा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा प्रक्षेत्र एक नया इतिहास लिख रहा हैं। इस मौके पर पूर्व कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व परीक्षा नियंत्रक मो. प्रो. अनवर इमाम, प्राचार्य शैलेन्द्र ओझा, प्रो. नीरज सिंह, प्राचार्य प्रो. नवीन कुमार, प्रो. महेंद्र नाथ पांडेय, भाजपा नेता अजीत सिंह, सुनील सिंह, मदन प्रसाद वैश्य, प्राचार्य अमरेंद्र मिश्रा, समाजसेवी सरोज सिंह, बब सिंह, जदयू नेता विकास सिंह, प्रो. वीर बहादुर सिंह, वरुण सिंह, प्रो. उमा शंकर सिंह, प्रो. मनमोहन तिवारी, प्रो. ज्ञान प्रकाश सिन्हा, प्रो. विजय सिंह, रमेश सिंह समस्त महाविद्यालय कर्मी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

शाहाबाद का आइकॉन बन रहा वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय,धारूपुर : शैलेन्द्र उद्घाटन सह सम्मान समारोह में लोगों की उमड़ी भीड़ महाविद्यालय के विकास कार्य को देख गदगद हुए कुलपति

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में वीर सिंह विश्वविद्यालय,आरा कुलपति प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी का भव्य स्वागत किया गया। जिनके आगमन में शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में पूरा वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय दुल्हन की तरह सजा हुआ था। जहां महाविद्यालय में कुलपति के आगमन होते ही फूल माला पहना गाजे-बाजे घोड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत महाविद्यालय कर्मियों सहित अन्य लोगों ने किया। उक्त अवसर पर कुलपति ने सर्वप्रथम महाविद्यालय संस्थापक स्व० राज बहादुर सिंह के स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद महाविद्यालय में स्थापित भव्य मां सरस्वती मंदिर पहुंच पूजन कर मां सरस्वती का आर्शीवाद लिया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. (डॉ.) शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने अपने करकलमों से महाविद्यालय में नवनिर्मित परीक्षा विभाग, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष एवं प्रयोगशाला का उद्घाटन डॉ. मनीष रंजन ने नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने महाविद्याय के लैब रूप, क्लास रुम, परीक्षा रुम, खेल ग्राउंड, मुख्य पथ, सेमिनार हॉल, शिक्षक कक्ष, शौचालय, पेयजल, बिजली सहित अन्य विभागों का विशेष निरीक्षण कर महाविद्यालय के विकास कार्य को काफी सराहा। उक्त अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सुरेंद्र कुमार सिंह व संचालन शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मनीष रंजन ने किया। साथ उन्होंने कुलपति का अंगवस्त्र, बुके, भगवान श्री राम मोमेंटो, कुलपति फोटो सहित अन्य सामग्रियों से उनका भव्य अभिनंदन किया। अवसर कार्यक्रम को पहले संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो० रणविनय कुमार बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में पूरा शाहाबाद नए दिशा में अग्रसर हो रहा हैं। जिसके तहत सभी छात्र छात्राओं को एक नया आयाम मिल रहा है। जबकि उक्त अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शाहाबाद धरती प्रदेश सहित देश की एक ऐतिहासिक भूमि रही है। जहां साक्षरता दर पूरे बिहार में एक नया आयाम लिख रही है। साथ ही बताया कि जगजीवन बाबू की बात हो या वीर कुंवर सिंह की चाहे शेरशाह सूरी की बात हो इस जिले में ऐसे कई महान पुरुषों को जन्म दिया है। वहीं शाहाबाद क्षेत्र को राजनीतिक पृष्ठभूमि का मजबूत स्तंभ भी बताया। जबकि दूसरी तरफ डॉ. मनीष रंजन कुलपति की प्रशंसा करते हुए बताया कि कुलपति महोदय के नेतृत्व पूरा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा प्रक्षेत्र एक नया इतिहास लिख रहा हैं। इस मौके पर पूर्व कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व परीक्षा नियंत्रक मो. प्रो. अनवर इमाम, प्राचार्य शैलेन्द्र ओझा, प्रो. नीरज सिंह, प्राचार्य प्रो. नवीन कुमार, प्रो. महेंद्र नाथ पांडेय, भाजपा नेता अजीत सिंह, सुनील सिंह, मदन प्रसाद वैश्य, प्राचार्य अमरेंद्र मिश्रा, समाजसेवी सरोज सिंह, बब सिंह, जदयू नेता विकास सिंह, प्रो. वीर बहादुर सिंह, वरुण सिंह, प्रो. उमा शंकर सिंह, प्रो. मनमोहन तिवारी, प्रो. ज्ञान प्रकाश सिन्हा, प्रो. विजय सिंह, रमेश सिंह समस्त महाविद्यालय कर्मी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।