Bakwas News

Computer Science में बिहार टापर को वैश्य समाज ने किया सम्मानित – Duplicate – [#52714]

रोहतास जिले की बिक्रमगंज प्रखंड के अंतर्गत घुसिया खुर्द गांव की छात्रा विद्या भारती को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा बिहार सरकार शाखा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग सत्र 2021-24 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के अधिकारी एवं पदाधिकारी ने उन्हे उपहार देकर सम्मानित किया तथा इसी तरह का प्रतिभावान बने रहने का आशीर्वाद भी दिया। तत्पश्चात उनके माता एवं पिता को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज के अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सनातन गुप्ता, बिक्रमगंज नगर परिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र शाह, पंचायत के मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, रणविजय चौधरी, मनोज शाह, मुन्ना शर्मा, गोधन शर्मा, मनोज शाह, दसई शर्मा, महेंद्र चौधरी, शिक्षक श्याम सुंदर चौधरी, श्रीभगवान पासवान, त्रिवेणी पासवान सहित कई लोगों ने गांव का नाम रौशन करने पर मिठाई खिलाकर उसे बहुत सारी बधाइयां दी।

Computer Science में बिहार टापर को वैश्य समाज ने किया सम्मानित

रोहतास जिले की बिक्रमगंज प्रखंड के अंतर्गत घुसिया खुर्द गांव की छात्रा विद्या भारती को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा बिहार सरकार शाखा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग सत्र 2021-24 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के अधिकारी एवं पदाधिकारी ने उन्हे उपहार देकर सम्मानित किया तथा इसी तरह का प्रतिभावान बने रहने का आशीर्वाद भी दिया। तत्पश्चात उनके माता एवं पिता को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज के अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सनातन गुप्ता, बिक्रमगंज नगर परिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र शाह, पंचायत के मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, रणविजय चौधरी, मनोज शाह, मुन्ना शर्मा, गोधन शर्मा, मनोज शाह, दसई शर्मा, महेंद्र चौधरी, शिक्षक श्याम सुंदर चौधरी, श्रीभगवान पासवान, त्रिवेणी पासवान सहित कई लोगों ने गांव का नाम रौशन करने पर मिठाई खिलाकर उसे बहुत सारी बधाइयां दी।

स्वच्छता को लेकर D.M द्वारा सम्मानित मुखिया और अन्य कर्मियों के सम्मान में समारोह आयोजित

बिक्रमगंज प्रखंड के घुसिया खुर्द पंचायत के मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, स्वच्छता पर्यवेक्षक अनुप कुमार और स्वच्छता कर्मी नंदजी खरवार को स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये जाने पर मंगलवार को पंचायत में समारोह आयोजित कर अंग वस्त्र, फूल माला एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। बिहार सरकार बीस सूत्री सदस्य रोहतास नवीन चंद्र शाह, बिक्रमगंज नगर परिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, वैश्य समाज के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी को बारी-बारी से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र साह ने कहा कि हम सबको भी उनके ही जैसा उल्लेखनीय कार्य करना चाहिए ताकि आने वाला दिन ऐतिहासिक हो। स्वच्छता ही सेवा है इन लोगों ने धरातल पर उतारा है। हम सबको भी स्वच्छता को अपने जीवन का स्वभाव एवं संस्कार बना लेना चाहिए।   मौके पर डॉ विभूति सिंह, प्राचार्य नवनीत शाह, कोषाध्यक्ष सनातन गुप्ता, युवा नेता हरिओम गुप्ता, हेमराज गुप्त, इंद्रदेव चौधरी, संतोष गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, पीतांबर गुप्ता, जनार्दन साह, शंभू कुमार सिन्हा, मुन्ना शर्मा, बुधन शर्मा, श्री भगवान पासवान, प्रो. सुनील कुमार सिंह, शंभू शरण चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुखिया को किया गया सम्मानित।

लोदीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मुखिया ने किया उद्घाटन  सांस्कृतिक कार्यक्रम देता है लोगों में आपसे भाईचारे का संदेश। अंजनी कुमार अरवल अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत मैनपूरा पंचायत के लोदीपुर में विगत लगभग 50 वर्षों से शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा हर्षोल्लास एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न होते आ रहा रहा है ।भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरा का उत्सव रखा जाता है। उप्रयुक्त बातें लोदीपुर में आयोजित शक्ति की देवी मां दुर्गा का पर्व दशहरा के अवसर पर लोदीपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर मैनपुरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा ने कहा। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अश्विन शुक्ल दशमी को विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है।   दशहरा का पर्व 10 प्रकार के पापों काम ,क्रोध ,लोभ ,मोह, मद, मनसर, अहंकार ,आलस हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है। इस दिन भगवान राम ने राक्षस रावण का वध कर माता सीता को उसकी कैद से छुड़ाया था और सारा समाज भय मुक्त हुआ था। रावण को मारने से पूर्व राम ने दुर्गा की आराधना की थी ।मां दुर्गा ने उनकी पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें विजय का वरदान दिया था ।उन्होंने यह भी कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में आपसी सौहार्द्र एवं भाईचारे की भावना जागृत होती है। इस कार्यक्रम में लोदीपुर ग्राम के जितेंद्र गुप्ता ,अजय सिंह एवं अखिलेश शर्मा ने मुखिया द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए 51000 रूपए का माला डालकर सम्मानित किया और मुखिया द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर सरपंच वीरेंद्र चंद्रवंशी, विनोद कुमार ,बिजेंद्र पंडित ,डोमन चौधरी, मनोज सिंह, संजय यादव अरुण यादव अब्बास अंसारी प्रमोद यादव प्रमोद साव उपेंद्र भगत सहित दर्जनों लोगों ने सभा को संबोधित किया। वहीं सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया।

नवरात्रि के अवसर पर नुआंव में दुगोला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बिक्रमगंज  प्रखंड के नोआव गांव में दुगोला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक भाजपा नेता राजेश्वर राज, द डीपीएस स्कूल बिक्रमगंज के संचालक अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ झूना सिंह ने किया। ब्यास राजू ठाकुर एवं ब्यास हरेंद्र यादव के बीच दुगोला का मुकाबला हुआ। दोनों ब्यास रात भर पूरे ग्रामीणों को भक्ती गानों पर अपने संगीत के माध्यम से झूमाते रहे। दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। पूरी रात कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। निर्णायक मंडली के द्वारा दोनों कलाकारों को मेडल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि गांव स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने से लोगों का मनोरंजन होता है साथ हीं साथ भाईचारा बढ़ता है। संगीत से मन को शांति मिलती है। यह सिर्फ एक मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए जरूरी भी है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, मुखिया पति विश्वजीत कुमार, बीडीसी श्रीकान्त कुमार, दुर्गा पूजा कमिटी के राजेश सिंह, लंगट सिंह, शिवजी सिंह, टिंकू सिंह, भीम सिंह, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह, शुभम सिंह, प्रिंस पांडेय, सोनू कुमार सिंह, रितेश कुमार, राणा कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल में विज्ञान प्रदर्शनी शशं वो वो थे पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

अभियांत्रण महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी ‘विज्ञान मेला’ का भव्य आयोजन  अंजनी कुमार अरवल राजकीय अभियांत्रण महाविद्यालय, अरवल में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “विज्ञान मेला” का आयोजन किया गया। इस मेले में महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपने विचारों को व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करना है। इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने रोबोटिक्स, सोलर एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण संरक्षण, और नवाचार से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए। यह मेला न केवल छात्रों के लिए सीखने का अवसर बना, बल्कि उन्हें अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को पेश करने का बेहतरीन मौका भी मिला। **संयोजक आर्येन्द्र किशोर भारद्वाजऔर **सह-संयोजक डॉ. शैलेन्द्र पंडित** ने इस मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि विज्ञान मेला का उद्देश्य छात्रों में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना है, ताकि वे समाज में विज्ञान के महत्व को समझ सकें और उसमें योगदान दे सकें। महाविद्यालय के **मीडिया प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक संतोष कुमार** ने बताया कि इस विज्ञान मेले में छात्रों की उत्साही भागीदारी ने यह साबित किया कि आज के युवा वैज्ञानिक सोच के प्रति बेहद जागरूक और प्रेरित हैं। उन्होंने कहा, “इस प्रकार के आयोजन छात्रों को न केवल अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को उजागर करने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं।” प्रदर्शनी के अंत में छात्रों के उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो॰ प्रणव कुमार* ने छात्रों के इस अद्वितीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों की सृजनशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को एक नई दिशा मिलती है। ‘विज्ञान मेला ने छात्रों और दर्शकों दोनों को प्रेरित किया और विज्ञान की महत्ता पर एक सकारात्मक प्रभाव डाला। महाविद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया है, ताकि छात्रों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को और अधिक सशक्त किया जा सके। इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने रोबोटिक्स, सोलर एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण संरक्षण ,और नवाचार से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया ।या मेला न केवल छात्रों के लिए सीखने का अवसर बन बल्कि उन्हें अपनी रचनात्मक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को पेश करने का बेहतरीन मौका भी मिला। इस विज्ञान मेले में विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में मोहम्मद सैफुल्लाह प्रथम एवं सृष्टि सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।वहीं टेक्सटाइल कला प्रतियोगिता में पूजा कुमारी प्रथम स्थान मुस्कान कुमारी द्वितीय स्थान एवं भारती कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। एग्रो प्रोडक्ट प्रतियोगिता में पल्लवी कुमारी शिल्पा प्रथम स्थान शाहीन परवीन द्वितीय एवं खुशबू कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया ।वही समूह विज्ञान प्रोजेक्ट में रोशन उज्जवल की टीम प्रथम राजेश कुमार की टीम द्वितीय एवं प्रकाश कुमार की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर  SDM ने किया अनुमंडल स्तरीय बैठक

जिलाधिकारी रोहतास उदिता सिंह के निर्देश पर एसडीएम अनिल बसाक् दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था, सुरक्षित पंडाल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य बिंदुओं को लेकर नगरपरिषद बिक्रमगंज के सभागार में एक बैठक की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा सहित आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना तथा जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में लगातार गश्ती जारी रखने, वाहनों की जांच करने, संवेदनशील क्षेत्र की पहचान कर वहां फ्लैग मार्च करने, जिले के भीतर एवं बॉर्डर एरिया में निरंतर वाहनों की चेकिंग करने, नाइट पेट्रोलिंग करने, शरारती व अवांछित तत्वों को चिन्हित कर उन पर 107 की कार्रवाई करने, ड्रोन कैमरा से निगरानी करने, संवेदनशील स्थानों पर स्टेटिक दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों पर विशेष नजर रखने का निर्णय लिया गया है।   उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत, पेयजल सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहेंगे। इससे किसी भी समस्या का त्वरित निष्पादन किया जा सकेगा। एसडीएम ने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पंडाल में प्रवेश व निकास द्वार बनाने, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था करने, लोगों की सुगम व सुरक्षित आवाजाही हो उसका ध्यान रखने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में एसडीपीओ कुमार संजय, प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह, बीडीओ बिक्रमगंज अमित प्रताप सिंह, सीओ रजत वर्णवाल, थानाध्यक्ष ललन कुमार सहित सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सभी थानाध्यक्ष, पूजा समिति के अध्यक्ष सहित कई उपस्थित थे।

दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बेलसार में होगा भोजपुरी गायको का आगमन।

दुर्गा पूजा के अवसर पर बेलसार में मशहूर भोजपुरी गायको का होगा आगमन, लोगों में हर्ष। अंजनी कुमार अरवल अरवल जिले के कलेर प्रखंड के बेलसार में होने वाले दुर्गा पूजा के अवसर पर भोजपुरी के मशहूर गायको का आगमन होने जा रहा है जिसको लेकर लोगों में काफी खुशी देखा जा रहा है । गौरतलब हो कि विगत 32 वर्षों से बेलसार में मां दुर्गे की पूजा काफी भव्यता के साथ होते आया है। इस वर्ष भी दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक विशाल गगन, गायिका दीपिका ओझा एवं चंदन यादव का आगमन होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए बेलसार पूजा समिति नव चेतन के अध्यक्ष जन्मजय शर्मा, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष रंजीत शर्मा, अभिषेक कुमार वत्स ने बताया कि इस बार के दुर्गा पूजा में बेलसार में काफी भव्यता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई ह। यह कार्यक्रम विजयादशमी के दिन संपन्न होगा जिसमे लाखो लोगों की उपस्थिति होने की संभावना है।

MLC ने नारियल फोड़ किया धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

अनजबित सिंह कॉलेज बिक्रमगंज के समीप स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में रविवार को धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़ और कंक्रीट डालकर किया। विधान पार्षद को बाबा गणिनाथ पूजा समिति के संरक्षक सह बिक्रमगंज नगरपरिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता ने अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर सम्मानित किया।   इनके अलावा बिहार सरकार के बीस सूत्री सदस्य नवीन चंद्र शाह, वार्ड सदस्य नीरज गुप्ता, श्यामजी प्रसाद, ददन प्रसाद, शिवनाथ गुप्ता, अंजनी प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जवाहर प्रसाद, लोजपा के जगनारायण शाह, केशव शाह, मुन्ना प्रसाद, ठेकेदार संजय कुशवाहा, बाबा गणिनाथ पूजा समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, चिंटू प्रसाद, विंध्याचल प्रसाद, डॉ अविनाश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता सहित कई लोगों ने विधान पार्षद को फूलों का माला देकर सम्मानित किया। विधान पार्षद ने बाबा गणिनाथ के प्रति पूर्ण श्रद्धा रखते हुए धर्मशाला के निर्माण में तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह मंदिर और धर्मशाला समाज को संगठित करने में आधार स्तंभ साबित होगा। उपस्थित लोगों ने बड़े हर्ष के साथ बाबा गणिनाथ का जयकारा लगाया।

नल जल योजना का अधीक्षण अभियंता ने किया जांच।

नल जल योजना का अधीक्षण अभियंता ने किया जांच। अंजनी कुमार अरवल अरवल जिले के कलेर प्रखंड के बेलसार एवं इस्माइलपुर पंचायत स्थित दर्जनों नल जल योजना सहित पानी टंकी का जांच अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण अंचल आरा के अजीत कुमार एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण अरवल संजय कुमार के द्वारा किया गया ।अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के बेलसार ,अमीर बीगहा, भट्टी, इस्माइलपुर, जमुहारी ,नाथ खरसा स्थित नल जल योजना के तहत पानी टंकी का जांच किया गया ।उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर नल के जल के बारे में पूछताछ किया ।लोगों के घरों में लगे नल से पानी चला कर देखा, और नियमित पानी को लेकर जानकारी प्राप्त किया। लोगों ने बताया कि नल से पानी नियमित्त रूप से आता है।   अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीणों को नियमित पानी का सेवन करने की बात कही। और कहा कि पानी टंकी का जल शुद्ध जल है ,इसमें आयरन नहीं है ।पानी टंकी का जल पीने से लोगों का शरीर स्वस्थ रहेगा ।उन्होंने लोगों को नल का जल ही पीने की सलाह दिया ।अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नल जल योजना का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है ,कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है ।उन्होंने पंप चालक को पानी टंकी को सुचारू रूप से चलने का निर्देश दिया ।इस मौके पर कार्यपालक अभियंता, वार्ड सदस्य , संबंधित वार्डों के ग्रामीण, कनिय अभियंता, संवेदक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।