Bakwas News

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुखिया को किया गया सम्मानित।

लोदीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मुखिया ने किया उद्घाटन 

सांस्कृतिक कार्यक्रम देता है लोगों में आपसे भाईचारे का संदेश।

अंजनी कुमार
अरवल

अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत मैनपूरा पंचायत के लोदीपुर में विगत लगभग 50 वर्षों से शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा हर्षोल्लास एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न होते आ रहा रहा है ।भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरा का उत्सव रखा जाता है। उप्रयुक्त बातें लोदीपुर में आयोजित शक्ति की देवी मां दुर्गा का पर्व दशहरा के अवसर पर लोदीपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर मैनपुरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा ने कहा। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अश्विन शुक्ल दशमी को विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है।

 

दशहरा का पर्व 10 प्रकार के पापों काम ,क्रोध ,लोभ ,मोह, मद, मनसर, अहंकार ,आलस हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है। इस दिन भगवान राम ने राक्षस रावण का वध कर माता सीता को उसकी कैद से छुड़ाया था और सारा समाज भय मुक्त हुआ था। रावण को मारने से पूर्व राम ने दुर्गा की आराधना की थी ।मां दुर्गा ने उनकी पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें विजय का वरदान दिया था ।उन्होंने यह भी कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में आपसी सौहार्द्र एवं भाईचारे की भावना जागृत होती है। इस कार्यक्रम में लोदीपुर ग्राम के जितेंद्र गुप्ता ,अजय सिंह एवं अखिलेश शर्मा ने मुखिया द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए 51000 रूपए का माला डालकर सम्मानित किया और मुखिया द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर सरपंच वीरेंद्र चंद्रवंशी, विनोद कुमार ,बिजेंद्र पंडित ,डोमन चौधरी, मनोज सिंह, संजय यादव अरुण यादव अब्बास अंसारी प्रमोद यादव प्रमोद साव उपेंद्र भगत सहित दर्जनों लोगों ने सभा को संबोधित किया। वहीं सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया।

Anjani Kumar
Author: Anjani Kumar

Leave a Comment