Bakwas News

8 वीं बार नीतीश कुमार बने बिहार के मुख्यमंत्री, तेजस्वी ने चाचा “नीतीश” का पैर छूकर लिया आशिर्वाद

नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पटना स्थित राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार दोपहर में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। वे दूसरी बार राज्य के डिप्टी सीएम बने हैं। महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रिपरिषद का गठन बाद में किया जाएगा। शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने ‘चाचा’ नीतीश का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनके बेटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव की पत्नी समेत आरजेडी के कई बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। नीतीश कुमार बोले- विपक्ष मजबूत होगा शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता नई सरकार से बहुत खुश हैं। 2020 का जो चुनाव हुआ जेडीयू के साथ गलत व्यवहार हुआ। हमारी पार्टी के विधायक बोलते रहे लेकिन कि बीजेपी का साथ छोड़ दिया जाए। आखिरकार हमने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा, लेकिन अब हम भी विपक्ष में आ गए हैं। विपक्ष और मजबूत होगा। #NITISH#KUMAR

शपथ लेने राजभवन पहुचे नीतीश और तेजस्वी, राजभवन में तेजप्रताप और राबड़ी भी मौजूद

बीजेपी नीत एनडीए से नाता तोड़ने के बाद जेडीयू के नीतीश कुमार आरजेडी के तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार में दूसरी बार महागठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। नीतीश कुमार को आरजेडी के अलावा कांग्रेस, वाम दल, हम का समर्थन मिला है। नीतीश कुमार बुधवार दोपहर दो बजे राजभवन में 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस समारोह में तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम पद की शपथग्रहण करेंगे। इसके बाद मंत्रिपरिषद का गठन किया जाएगा। इसपर चर्चा जारी है। नीतीश कुमार गृह मंत्रालय अपने पास ही रख सकते हैं। नए मंत्रिपरिषद में सामाजिक समीकरणों का ख्याल रखा जाएगा। तेजस्वी यादव आरजेडी कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं के नाम फाइनल कर रहे हैं।

नीतीश कुमार कल दोपहर 2:00 बजे राजभवन में लेंगे मुख्यमंत्री पद का शपथ, तेजस्वी होंगे उपमुख्यमंत्री

नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। जेडीयू के नेता नीतीश बुधवार दोपहर दो बजे बिहार के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि, राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे। सूत्र बता रहे हैं कि बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि नीतीश कुमार कल दोपहर दो बजे राजभवन में आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि पहले शपथ ग्रहण का समय शाम 4 बजे था लेकिन अब दो बजे किया गया है। यह जानकारी आरजेडी ने साझा की है। मीडिया सूत्रों से पता लगा है कि बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने फोन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी बात की है। 164 विधायकों का समर्थन इससे पहले राजभवन में विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनके साथ सात पार्टियों का समर्थन है। जिसमें 164 विधायक हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक का भी सपोर्ट है

राजभवन पहुच नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार में एनडीए गठबंधन छोड़ते हुए नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात करके सीएम पद से इस्तीफा दिया। साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ फिर बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। इस्तीफे के बाद तेजस्वी के घर पहुंचे नीतीश कुमार राजभवन से एनडीए गठबंधन छोड़ने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां वे आगे की रणनीति पर तेजस्वी यादव संग चर्चा कर रहे हैं। नीतीश और तेजस्वी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। दोनों इस बात की घोषणा करेंगे कि शपथ ग्रहण कब होने वाला है। नई सरकार में आगे की रणनीति को लेकर नीतीश और तेजस्वी महागठबंधन के नेताओं को भी संबोधित करेंगे। एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला पार्टी काः नीतीश कुमार राजभवन से बाहर आते हुए मीडियाकर्मियों से नीतीश कुमार ने कहा कि वो अब एनडीए गठबंधन से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सांसद और विधायक चाहते थे कि एनडीए गठबंधन छोड़ दिया जाए। ये फैसला पार्टी का है

बिहार में जदयू और भाजपा का टुटा गठबंधन, औपचारिक ऐलान अभी बाकी

बिहार में आखिरकार बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूट गया है। जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायक दलों की बैठक में बीजेपी से अलग होने का फैसला ले लिया गया है। विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है कि जेडीयू अब बीजेपी के साथ नहीं रह सकती। हालांकि पार्टी की तरफ से गठबंधन खत्म करने को लेकर औपचारिक ऐलान अभी बाकी है। खबर है कि आज शाम चार बजे नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। राज्यपाल से मिलकर नीतीश पुरानी सरकार का इस्तीफा और नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

बिहार की सियासी भूचाल : आज दोपहर राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश और तेजस्वी

बिहार में नया गठबंधन के आकार लेने और एनडीए में टूट की आहट साफ सुनाई दे रही है। सीएम आवास पर जेडीयू की अहम बैठक हो रही है। इस बीच सूत्रों से  मिल रही जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। राज्यपाल की ओर नीतीश कुमार को दोपहर 1 बजे मिलने का समय दे दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज राबड़ी आवास पर चल रही विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं। इस बीच राजद खेमे से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने राजद के सभी विधायकों से समर्थन पत्र पर साइन करवा लिया है। सूत्रों ने बताया है कि तेजस्वी यादव समर्थन पत्र नीतीश कुमार को सौंपेंगे। इस बीच खबर यह भी सामने आ रही है कि बीजेपी मंत्री गठबंधन टूटने से पहले इस्तीफा दे सकते हैं।

बिहार के राजनीतिक गलियारे में किसी के लिए मंगलवार शुभ तो किसी के लिए हो सकता है अशुभ

बिहार के राजनैतिक गलियारे में मंगलवार किसी के लिए शुभ -मंगलवार तो किसी के लिए अशुभ -मंगलवार साबित हो सकता है। राज्य में सियासी सरगर्मी भूचाल बनने की ओर अग्रसर है। एक नए गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शाम तक बिहार की सियासत में बड़े फेर-बदल की संभावना जताई जा रही है। इस बीच राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन की बैठक के लिए विधायक पहुंच गए हैं। पहले सिर्फ राजद विधायक दल की बैठक होनी थी। लेकिन, इसमें माले के विधायक भी पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के विधायक भी बैठक में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जेडीयू और आरजेडी के बीच सौदेबाजी शुरू हो गयी है। गठबंधन बदलने से पहले आरजेडी ने नीतीश कुमार के सामने अपनी शर्त रख दी है। उसके मुताबिक तेजस्वी यादव फिर से बिहार के डिप्टी सीएम बन सकते हैं। तेजस्वी ने समर्थन देने की बात नीतीश तक पहुंचा दी है, लेकिन गृह मंत्रालय भी मांग लिया है। नीतीश लंबे समय से गृह मंत्रालय का जिम्मा अपने पास रखे हुए हैं और कभी किसी डिप्टी सीएम या दूसरे मंत्री को नहीं मिला है। उनके राजनीतिक जीवन के सबसे भरोसेमंद डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी गृह मंत्रालय कभी नहीं मिला। कुल मिलाकर सीन यह बन रहा है कि तमाम तल्खियां भूलकर एक बार फिर से चाचा-भतीजा बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम के रूप में एक साथ नजर आ सकते हैं।इधर, राबड़ी आवास पर जारी बैठक में मोबाइल ले जाने से मना किया गया है। आवास के बाहर ही कई विधायकों को अपना मोबाइल सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों को थमाते हुए देखा गया। राबड़ी आवास के भीतर विधायकों की गिनती भी की गई है। पूछे जाने पर विधायकों ने बहाने बना दिए।

सावन के अंतिम सोमवारी पर बिहार के विभिन शिवालयों में उमड़ी भीड़

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने अलग-अलग शिवालयों में जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। इस दौरान शिवालयों में भगवान शंकर के जयकारे गुंजायमान रहे। अंतिम सोमवार को विभिन शिवालयो को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया। सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही बिहार  के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शंकर का महा रूद्राभिषेक किया गया। बिहार के भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड में अवस्थित बहरी महादेव धाम  में सुबह से ही जल चढ़ना प्रारंभ हो गया था। मंदिर में जल चढ़ाने के लिए लोगों को कतार में लगना पड़ा। ससुराल से विदा हुये भोले अंतिम सोमवार के साथ ही भगवान शिव की ससुराल दक्षनगरी में भोले नाथ का वास समाप्त हो गया। भगवान शंकर आज कैलाश लौट जायेंगे। इसी कारण भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए हरिद्वार के सभी शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, अनुष्ठान, महारूद्राभिषेक, शिवपुराण आदि का आयोजन किया गया। सावन माह शुरू होते ही भगवान शंकर अपनी ससुराल में विराजमान रहकर भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 25 जिलों में हवा के साथ बारिश व वज्रपात की पूर्वानुमान

बिहार में छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में मानसून अब फिर से कमजोर पड़ गया है। इस वजह से मूसलाधार बारिश की स्थिति नहीं बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार व मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के 25 जिलों के एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है। सोमवार को प्रदेश के उत्तर-पश्चिम व दक्षिण पश्चिम भागों को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा से हवा का प्रवाहित होने का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में यह बदलाव आएगा। मौसम की यह स्थिति कुछ जगहों पर बुधवार को भी आंशिक रूप से बनी रह सकती है। पिछले 24 घंटे में वैशाली जिले के गोरौल में सर्वाधिक वर्षा 54.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं शनिवार की देर शाम और रात राजधानी में 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 वैशाली और सीतामढ़ी में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, दुर्ग होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इन जगहों पर अलर्ट सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, नवादा, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया ।

राजस्थान : भरतपुर में मजहब की दीवार तोड़ मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से की शादी

नगमा – नरेन्द्र का प्यार   राजस्थान के भरतपुर में एक मुस्लिम लड़की ने धर्म की दहलीज से बाहर जाकर एक हिंदू लड़के से प्यार किया और फिर दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों की जान खतरे में पड़ गई है। लड़की का पिता दोनों को मार डालना चाहता है और एक बार इसकी कोशिश भी कर चुका है। लड़की के पिता ने अपने ऑटो से दोनों को कुचलने की कोशिश की। हालांकि, किसी तरह वह जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।   भरतपुर के एक मोहल्ले में नगमा को पड़ोसी नरेंद्र सैनी से प्यार हो गया। मजहब अलग होने की वजह से लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। नगमा ने घर से भागकर इसी साल 22 फरवरी को कोर्ट में नरेंद्र से शादी कर ली। शादी से नाराज होकर अब नगमा के पिता और रिश्तेदार दोनों की जान के दुश्मन बन गए हैं। उन्हें लगातार धमकिया दी जा रही हैं। उन पर एक बार जानलेवा हमला भी हो चुका है। लेकिन किसी तरह भागकर नगमा और नरेंद्र ने अपनी जान बचा ली थी। नगमा ने पति के साथ प्रशासन से लगाई गुहार हालांकि, नगम और नरेंद्र पर लगातार खतरा बरकरार है। दोनों को हर वक्त इस बात का डर सताता रहता है कि उनकी जान जा सकती है। इसी डर की वजह से नगमा और नरेंद्र सैनी ने जिला कलेक्टर के पास जाकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। नगमा ने कहा, ”कलेक्टर साहब मैं मुस्लिम हूं और मैंने हिंदू लड़के से शादी कर ली है, लेकिन अब मेरे पिता व मेरे मजहब के लोग हमारे दुश्मन बन गए हैं। वे लोग हम दोनों को जान से मार देना चाहते हैं । मैं गर्भवती हूं इसलिए मेरी और मेरी कोख में पल रहे बच्चे व पति की जान बचाने के लिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अस्पताल से लौटते वक्त हमला  नरेंद्र 28 जुलाई को गर्भवती पत्नी नगमा को दिखाकर अस्पताल से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। तभी सूरजपोल चौराहे के पास नगमा के पिता और परिजनों ने ऑटो से उनको टक्कर मारने की कोशिश की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।   क्या कहना है प्रशासन का अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने कहा कि दोनों पति पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया है कि उन्हें परिजनों से जान का खतरा है। इसलिए जिला एसपी को पत्र प्रेषित कर कहा गया है कि पति पत्नी की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।