Bakwas News

शिक्षक, छात्रा और अभिभावकों की हुई बैठक

इंदु तपेशवर सिह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज के मनोविज्ञान विभाग में शिक्षक-छात्र एवं अभिभावकों की बैठक प्राचार्य डाक्टर विनोद कुमार सिंह के अध्यक्षता में की गई।   बैठक को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओ को महाविद्यालय मे 75% उपस्थिति दर्ज होना अनिवार्य है।   सभी छात्राओ को प्रतिदिन अपने वर्ग वर्ग मे उपस्थित रहना है। वहीं शिक्षको को सफल वर्ग संचालन का दायित्व ईमानदारी एंव निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का बात कही। छात्राओं और अभिभावको से खचाखच भरे मनोविज्ञान हाल में छात्राओ को चार वर्षीय स्नातक सिलेबस की जानकारी देते हुए प्राचार्य ने छात्राओ से कोचिंग छोड़कर महाविद्यालय कैपस में लौटने की अपील की।   सभी छात्राओं को कालेज आई कार्ड भी उपलब्ध कराया गया। नयी शिक्षा नीती के तहत चार वर्षीय स्नातक कोर्स से सम्बंधित छात्राओं के कई सवालो का जवाब देते वर्ग मे 75% उपस्थिति अनिवार्य बताया। वहीं अभिभावको से भी छात्राओ के शत् प्रतिशत उपस्थिति हेतू महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शपथ-पत्र लिया गया।   बैठक में प्रो उमेशवर प्रसाद सिंह, उप प्राचार्य डाॅ हरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो मनोज कुमार सिंह, प्रो विपिन विहारी सिंह, डॉ पुष्पा सिंह, डॉ निरजा सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार सिंह, प्रो साधना सिंह, प्रो सुबी कुमारी, प्रो पुनम कुमारी, प्रो शशि रंजन कुमार, प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो अभिषेक कुमार, प्रो निजामुद्दीन खान सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। वही गोष्ठी का संचालन डाक्टर दिवाकर पाण्डेय, मनोविज्ञान विभाग ने किया।

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई, अधिकारियों ने की शांति, सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई ।   बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम उपेन्द्र कुमार पाल ने कहा कि यहां हर पर्व व त्योहार मिल जुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। हमें उस परंपरा को कायम रखना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें। ताकि वैसे लोगों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई की जा सके।   उन्होंने कहा कि ताजिया को तय रूट से ही निकाले। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।   मौके नगर परिषद बिक्रमगंज के सभापति मनोरंजन सिंह, प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार उर्फ वाली सिंह, डा श्रीनिवास सिंह, मदन प्रसाद वैश्य, रामजी प्रसाद, अयूब खां, फिरोज खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय यूआर ने महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण, वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय में जांचोपरांत दिखे संतुष्ट, रोहतास में वीकेएस महाविद्यालय, धारूपुर को बताया विकासशील

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा यूआर अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को बिक्रमगंज पहुंच वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने औचक निरीक्षण करते हुए बारी-बारी शिक्षा से जुड़ी पठन -पाठन व अन्य बिंदुओं पर गहन जांच किया।   इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय यूआर अनिल ने महाविद्यालय तहत सभी क्लास रूम, साइंस प्रयोगशाला, संकाय कला प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रा प्रतीक्षालय, छात्र-छात्रा शौचालय, खेल सामग्री, पेयजल, खेल ग्राउंड, बिजली व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर सघन जांच करते हुए स्थिति को संतोषजनक पाया।   जबकि मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षोकतर कर्मियों की उपस्थित फाइल को भी खंगाला। जिसमें सभी कर्मी शत प्रतिशत उपस्थित पाये गए। दूसरी तरफ विभिन्न विषयों के क्लास रूम में अचानक पहुंच पढ़ाई कर रहें छात्र – छात्राओं सहित शिक्षकों से विषय बिंदु पर रूबरू होते हुए संतुष्ट दिखे।   साथ ही साथ विशेष दिशा निर्देश देते हुए महाविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि डॉ० मनीष रंजन व प्राचार्य डॉ० सुरेंद्र कुमार सिंह को बताया कि महाविद्यालय में सभी पढ़ने वाले छात्र-छात्रों की उपस्थित हर हाल में 75 प्रतिशत होनी चाहिए। यदि शिक्षक सहित अन्य कर्मी अविलंब पहुंचेंगे तो उनके ऊपर हर हाल में कार्रवाई होगी।   जबकि मीडिया से वर्तलाप करते हुए उन्होंने बताया कि रोहतास जिला में वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर शिक्षा क्षेत्र में विकास की शिखर पर अग्रसर हो रहा है। जहां आने वाले चंद दिनों में महाविद्यालय अंतर्गत अन्य विषयों के पठन-पाठन की विशेष सुविधा छात्र छात्राओं को मिलने की संभावना प्रबल दिख रही है। जिससे पूरे रोहतास के छात्रों का भविष्य संवरने के उम्मीद जग गई हैं।   इस मौके पर प्रोफ़ेसर-बीर बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, बलवंत सिंह, अजय सिंह, अशोक सिंह, रमेश सिंह, मनमोहन तिवारी, अरविंद सिंह, अनिल तिवारी, ब्रजकिशोर सिंह, ज्ञानचंद सिन्हा, अनिल सिंह, रमेश कुमार, दिनेश कुमार व अभय सिंह, सुनील सिंह, रवि प्रकाश, प्रीतम कुमार, मंटू चौधरी, रोहित तिवारी, परवेज खां, हरियाली सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थें।

मिश्रित मत्स्य पालन तकनीक विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ

कृषि विज्ञान केंद्र, बिक्रमगंज में पांच दिवसीय मिश्रित मत्स्य पालन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।   उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ शोभा रानी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। यहां की मिट्टी मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त है। किसानों को प्रति बीघा पंगास मछली पालन से 2 से ₹3 लाख की शुद्ध आमदनी मात्र 8 से 9 महीने में प्राप्त हो सकती है।   अतः किसानो को मत्स्य पालन व्यवसाय अपनाना चाहिए। मत्स्य वैज्ञानिक श्री आर के जलज ने 5 दिनों के प्रशिक्षण के विषयों की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मत्स्य प्रजातियों की जानकारी, मत्स्य आहार की जानकारी एवं रोगों से बचाव की जानकारी सभी किसानों को दी जाएगी। डॉ रामाकांत सिंह, मृदा वैज्ञानिक ने मत्स्य पालन के साथ-साथ पशुपालन, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, मधुमक्खी पालन, फलदार पौधे की खेती इत्यादि का समन्वय कर समन्वित खेती करने की सलाह दी। उन्होंने मछली पालन हेतु मृदा के महत्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की।   डॉ रतन कुमार ने तालाबों के अगल-बगल लगाए जाने वाले फलदार वृक्षों एवं मौसमी सब्जियों की जानकारी किसानों को दी।   प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से कुल 30 किसान भाग ले रहे हैं जिनमें गुलाब लाल सिंह, धनजी शाह रमता प्रसाद सिंह अमित कुमार सुनील पासवान अशोक कुमार सिंह किशन कुमार राहुल कुमार इत्यादि शामिल थे।

पुलिस ने आर्म्स, बाइक और मोबाइल के साथ तीन अपराधकर्मी को अलग- अलग स्थानों से किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी जानकारी

पुलिस ने काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरियां और बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के रेड़िया से अलग-अलग मामले के तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार। अपराधियों के पास से दो चोरी की बाइक, एक देसी रिवाल्वर और तीन मोबाइल बरामद किया गया।   एसडीपीओ बिक्रमगंज शशि भूषण सिंह अपने कार्यालय कक्ष में रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि रोहतास पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।   परिक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार काराकाट थाना के लिखित आवेदन के आधार पर काराकाट थाना कांड संख्या 220/23 के आलोक में लव कुमार सिंह उर्फ विशाल कुमार पिता शशिकांत सिंह ग्राम सिकरिया एवं लकी कुमार पिता अजय सिंह ग्राम गोराडी दोनों थाना काराकाट जिला रोहतास को अवैध आग्नेयास्त्र एवं चोरी के बाइक रखने के आरोप में कांड अंकित किया गया।   उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरिया स्थित स्कूल के पास बने यात्री शेड के पास अपराध कर्मी बैठे हुए हैं। तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित कर स्थानीय पुलिस उक्त चिन्हित स्थल पहुंच घेराबंदी कर लव कुमार सिंह उर्फ विशाल कुमार पिता शशिकांत सिंह ग्राम सिकरिया एवं लकी कुमार पिता अजय सिंह ग्राम गोराडी दोनों थाना काराकाट जिला रोहतास को एक अवैध देसी रिवाल्वर, दो चोरी के बाइक एवं तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।   उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लव कुमार ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में 25 मार्च 2023 को चिकसिल में बोलेरो एवं मोटर साइकिल के चोरी की घटना में अपने अन्य अपराध कर्मियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। श्री सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त लव कुमार सिंह काराकाट थाना में पूर्व के तीन कांड में आरोपित है।   तो वहीं दूसरी ओर संझौली पुलिस ने भी 22 जुलाई को संझौली थाना कांड संख्या 169/22 के आलोक में लूट कांड, डकैती एवं हत्या के फरार कुख्यात अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ पटेल उर्फ सौरभ राज पिता राजमणि कुमार उर्फ अजय कुमार चौधरी ग्राम रेड़िया थाना बिक्रमगंज जिला रोहतास को अपने घर पर छुपकर रहने की गुप्त सूचना प्राप्त हुआ। उक्त सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्त सौरभ पटेल उर्फ सौरभ राज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रोहतास के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कुख्यात अपराधी को संझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार उक्त कुख्यात अपराधी के द्वारा एक फाइनेंस कर्मी ऋषि कुमार जिला भोजपुर के रहने वाले मूलनिवासी की हत्या कर दी गई थी। साथ में उक्त अपराधी ने फाइनेंस कर्मी से ₹ 83000 नगद लूट ली थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस कांड में लूट का 83 सौ रुपए बरामद किया गया था।   श्री सिंह ने कहा कि छापेमारी अभियान के दौरान संझौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पीटीसी अनित कुमार, सिपाही अतीश कुमार, मृत्युंजय कुमार, मोना कुमारी सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

दुर्गावती पुलिस ने स्कूल वैन से 1104 लीटर शराब किया बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार

कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पर दुर्गावती पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दुर्गावती पुलिस ने एक टाटा विंगर स्कूल वैन से 110 4 लीटर शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने शराब को लेकर जा रहे एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष दुर्गावती राजीव रंजन सिंह को गुप्त सूचना मिली की एक टाटा विंगर स्कूल वैन रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PL0449 से भारी मात्रा में शराब की खेप उत्तर प्रदेश से NH2 के रास्ते बिहार में भेजी जा रही है। जिसकी जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष दुर्गावती राजीव रंजन सिंह के द्वारा सब इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व मे एक टीम बनाकर मरहिया मोड़ के पास NH2 पर वाहनों की तलाशी ली जाने लगी ।

 

जहां पर उक्त नंबर की टाटा विंगर स्कूल वैन को आते देख उसे रोका गया तो उसके अंदर से कुल 1104 लीटर शराब बरामद किया गया।

 

वहीं शराब को लेकर जा रहे धंधेबाज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार धंधेबाज रंजीत यादव पिता सूर्यनाथ यादव चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के ‌‌सढान गांव के निवासी है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

संत एस एन ग्लोबल में आयोजित हुआ राष्ट्रीय आम महोत्सव

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में भारत के प्रिय फल और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चे येलो मैंगो के अलग-अलग रूप में तैयार होकर आए थे। वे अपने साथ तरह-तरह के मैंगो भी लाए थे। इस मौके पर आम के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।   बच्चों ने मैंगो शेक मेकिंग और आम से तैयार किए जाने वाले व्यजंनों और पारंपरिक पकवान को बनाने सम्बन्धी एक्टिविटी में भी हिस्सा लिया। टीचर्स ने क्लास में मैंगो शेक बनाकर दिखाया। मैंगो डे सेलिब्रेशन एक फन एक्टिविटी होने के साथ बच्चों में लैंग्वेज डेवलपमेंट का भी माध्यम बना।   प्राचार्या सुखविंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित आम महोत्सव बेहद ही आकर्षक रहा।इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय फल आम और उसके समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परम्परा से परिचित कराया।उन्होंने बताया कि भारत में आज से पांच हज़ार साल पहले ही आम की खेती शुरू हुई और यहीं से आम अफ़्रीकी और यूरोपीय देशों में पहुँचा।पुर्तगाली व्यापारियों ने इसे मांगा और कालांतर में मैंगो से सम्बोधित किया।   राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने सर्वप्रथम दिल्ली में 22 जुलाई 1987 को राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया।आज विश्व के अनेक देशों में मैंगो डे या मैंगो फेस्ट मनाया जाता है।

पूर्व विधायक ने किया जीवन दीप अस्पताल का उद्घाटन

बिक्रमगंज शहर के सासाराम रोड में महावीर मंदिर के समीप जीवन दीप अस्पताल की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक संजय यादव, जिला पार्षद उमेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।   उद्घाटन के मौके पर विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाके में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल और विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में लोगों को बड़े शहरों में जाना पड़ता है। जहां लोगों का जमकर आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाता है। यह अस्पताल इस तरह के शोषण से लोगों को बचाएगा।   जिला पार्षद उमेश सिंह ने अस्पताल के व्यवस्थापक की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह अस्पताल लोगों के लिए बरदान सावित हो सकता है। अस्पताल के व्यवस्थापक विनोद सिंह ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटा सेवा उपलब्ध रहेगी। सभी तरह विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। सभी तरह के पौथोलोजी जांच की सुविधा के साथ ही ईसीजी की भी व्यवस्था है।   उन्होंने बताया कि यहां प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। आर्थोपेडिक सर्जन डा गौरव कुमार, जेनरल फिजिशियन, डॉ संजय कुमार डा रवि कुमार, पेडियाट्रिक ओमप्रकाश 24 घंटा उपलब्ध रहेंगे। मरीजों और अटेंडेंट के रहने की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है।

जीवन को सफल कैसे बनाएं विषय पर किया गया सेमिनार का आयोजन

विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए द डिवाइन पब्लिक स्कूल के सभागार में “जीवन को सफल कैसे बनाएं” इस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश के राधेश्याम ने बतौर मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।   विदित हो कि राधेश्याम नेत्रहीन होते हुए भी उनचालीस बार माता वैष्णो देवी मंदिर की चढ़ाई चढ़ चुके हैं। विद्यार्थियों के अंदर संघर्ष के प्रति जिजीविषा व जीवटता की प्रेरणा देने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें विद्यालय प्रांगण में आमंत्रित किया। राधेश्याम ने बताया कि बाहर की रौशनी से जीवन में फर्क नहीं पड़ता बल्कि अंदर की रौशनी से जीवन में सफलता आती है।   इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रा कुमारी सोनाली सिंह जो वर्तमान में आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक की तृतीय वर्ष की छात्रा है, जिनको प्रशस्ति पत्र एवं द डिवाइन श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। उसके माता पिता को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। सोनाली ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने मन को भटकाना नहीं चाहिए। मन को एकाग्र रखें एवं जिस फील्ड में आपकी रुचि हो उसमें पूरी ताकत और समर्पण से लग जाएं तो सफलता आपके कदम चूमेगी।   विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने सोनाली के सफल एवं सुखमय भविष्य की कामना करते हुए अपने संबोधन में संस्कार सम्पन्न होने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार ही व्यक्ति को महान बनाता है। माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान आपके जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।कार्यक्रम के अंतर्गत सभागार में उपस्थित विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अपने मन में उठ रहे विभिन्न प्रश्नों को पूछा एवं उनके उत्तर जानकर अपनी जिज्ञासा पूरी की ।   इस अवसर पर आईआईटीयन अमितेश्वर आनंद, कुमारी अर्चना सिंह, कमलेश कुमार तथा अभिषेक कुमार सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही।

मोटे अनाज फसलों के उत्पादन और प्रसंस्करण विषय पर महिला किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

बिक्रमगंज । कृषि विज्ञान केन्द्र बिक्रमगंज मेंं मोटे अनाज फसलों के उत्पादन और प्रसंस्करण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रोफेसर एवं प्रधान डॉ शोभारानी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण और मशीनीकृत कृषि के कारण अधिक उपज वाले बीज आ गए है। जिसके बाद लोगों का रुझान चावल और गेहूं के उत्पादन के प्रति बढ़ गया है।   परिणामस्वरूप मोटे अनाज की खपत और खेती दोनों सीमित हो गई। परंतु वर्तमान समय और बदलती जलवायु परिस्थितियों के मद्देनजर किसानों को मोटे अनाजों का उत्पादन करने की जरूरत है। मोटे अनाज की फसल में अन्य समान फसल की तुलना में कम जल और कृषि साधनों (इनपुट) की जरूरत होती है।   इन अनाजों में प्रमुख रूप से मडवा, चीना पुटकी, बाजरा, कोदो सावां, एवं कंगनी इत्यादि फसलें आती हैं। इन्हें न्यूट्री-सीरियल्स के रूप में जाना जाता है, क्योंकि ये मानव शरीर के लिए आवश्यक अधिकांश पोषक तत्व प्रदान करते हैं। मोटे अनाज में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है और यह मधुमेह की रोकथाम में भी मददगार होते हैं। ये आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे खनिजों का अच्छा स्रोत हैं। मोटे अनाज वजन कम करने और उच्च रक्तचाप में मददगार होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर रामाकांत सिंह ने मोटे अनाजों की खेती की जानकारी उपस्थित महिला कृषकों को प्रदान की।   उन्होंने बताया की सभी तरह के मोटे अनाजों की खेती रोहतास जिले में की जा सकती है। विशेषकर डेहरी, तिलौथू, रोहतास, चेनारी इत्यादि प्रखंडों में इसकी खेती व्यापक पैमाने पर संभव है। जिले में कुछ किसान इसकी खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। चुकी आमतौर पर मोटे अनाज गेहूं एवं चावल से अधिक कीमत पर बाजार में बिकते हैं। मत्स्य वैज्ञानिक आर के जलज ने बताया कि बदलते जलवायु में पानी की कमी के कारण मोटे अनाज वर्गीय फसल को उपजाना ज्यादा अच्छा है। इसको खाने में प्रयोग करने से स्वास्थ्य के लिए भी बेहद अनुकूल है। आजकल मोटे अनाज के आटे द्वारा बिस्कुट, लड्डू, केक एवं चॉकलेट इत्यादि बनाकर बाजार में बेचे जा सकते हैं।   डॉ रतन कुमार ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा वर्तमान में पोषण सुरक्षा हेतु इन अनाजों का बढ़ावा दिया जा रहा है। मिड डे मील एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना में इन अनाजों को शामिल कर उपलब्ध कराया जा रहा है। जीविका कोऑर्डिनेटर प्रियदर्शनी की अगुवाई में सूरजपुरा, धनगाई, मानी, तिलई इत्यादि ग्रामों से कुल 40 महिला प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।   महिला किसानों में मीना देवी, नेहा कुमारी, माया देवी, उषा देवी, रेखा देवी, सिंकी कुमारी, रितु कुमारी, खुशबू कुमारी, दमयंती देवी, धर्मशिला कुमारी इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम में हरेंद्र कुमार, सुबेश कुमार, प्रवीण कुमार, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।