Bakwas News

भारतीय डाक विभाग के बिक्रमगंज शाखा ने लेखन प्रतियोगिता किया आयोजित

भारतीय डाक विभाग के बिक्रमगंज डाक अनुमंडल के तत्वाधान में ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, सेमरा, बिक्रमगंज में किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।   इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए किया गया । इस प्रतियोगिता में शामिल श्रेष्ठ पत्र लेखन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा ।   इस अवसर पर श्री विकास कुमार दूबे, डाक निरीक्षक, बिक्रमगंज अनुमंडल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे अपने अंदर छिपी हुई लेखन क्षमता को बढ़ाएंगे जिससे उनका सर्वांगीण विकास होगा ।   इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रेमचंद्र त्रिपाठी जी एवम श्री प्रमोद कुमार चौबे जी शिक्षक का काफ़ी सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवम डाक कर्मी उपस्थित रहे ।

संत एस एन ग्लोबल में डांडिया गरबा का किया गया आयोजन

शहर के डुमराँव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन संत शिवनाथ परिवार द्वारा किया गया।   विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द की माताजी दमयंती सिंह, चेयरपर्सन विभा सिंह और विद्यालय की प्राचार्या सुखविंदर कौर ने कार्यक्रम का उद्घाटन दिप प्रज्जजवलित कर किया।   इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विदेह संत शिवनाथजी महाराज और जगतजननी माता दुर्गा की पूजा – अर्चना किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सस्वर संगीतमय मन्त्र-गान किया। वहीं पूर्वप्राथमिक के ही नन्हें-मुन्हें बच्चों ने बंगाली दुर्गा आराधना नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने नेपाली भजन-नृत्य प्रस्तुत किया। इन छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति की भुरी-भुरी प्रसंशा उपस्थित अभिभावकों ने की।   वहीं कार्यक्रम के मध्य प्राथमिक और माध्यमिक कक्षा के छात्र-छात्राओं ने गुजराती लोक नृत्य गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुति की। जिसे देखकर दर्शक – श्रोतागण झूम उठे। सीनियर छात्र – छात्राओं ने दुर्गा-स्तुति और अयगिरी नन्दनी के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी और महिषासुर मर्दनी नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा पाँच की श्रेया और सात की अलीना ने बांग्ला दुर्गागीत ढाक बाजा का शोर बाजा वाद्ययंत्र के साथ प्रस्तुत किया।   बताते चले कि शिक्षक-समूह ने भी माता शेरावली गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो अभिभावक और आगन्तुक उपस्थित रहें।

समकालीन अभियान में छ: अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरवल (कुर्था) । दशहरा पर्व को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध,अरवल पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत लगातार छापामारी की जा रही है जिसमें ,कुर्था पुलिस ने अलग अलग मामले के छःअभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।   वही अरवल पुलिस अधीक्षक मो0 कासिम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि कुर्था थाना क्षेत्र के पैनाठी गांव से तीन लोगों को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ मुसाढी गांव से तीन लोगों को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।   उन्होंने कहा कि शराब कारोबार इस धंधे को छोड़कर अलग रोजगार करें अपने बच्चे एवं परिवार को शराब से दूर रखें तभी स्वच्छ गांव समाज बन सकती है शराब से परिवार में बिखराव पैदा होने सेसमाज परिवार में बदलामी केस दर्ज होने घर परिवार बर्बाद हो जाती है।   उन्होंने सरकार के निर्देशानुसार चलने की लोगों से अपील किया एवं लोगों से शराब बेचने एवं शराब पीने से लोगों को अपील किया इस मौके पर थानाध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार उमाशंकर सिंह मौजूद थे  

विदेशी से शराब के साथ एक शराब माफिया हुआ गिरफ्तार

अरवल (कुर्था)। उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया के निर्देश पर उत्पाद विभाग के टीम द्वारा मानिकपुर ओपी क्षेत्र के कैथालोदीपुर गांव में बुधवार को छापेमारी कर सात बोतल विदेशी शराब बरामद कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया।   गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में किये गये छापेमारी में थाना मानिकपुर ओपी क्षेत्र के कैथा लोदीपुर गांव से राम प्यारे कुमार को सात बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।   इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि अरवल जिलाधिकारी के निर्देश पर दुर्गा पूजा को लेकर लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।   छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के पुलिस निरीक्षक के अलावे एस आई इरशाद अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार, दिलीप कुमार समेत उत्पाद विभाग के कई अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे।

जिले के सभी डीजे वाले के साथ डीएम ने बैठक किया

अरवल । जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती वर्षा सिंह के अध्यक्षता में जिले के सभी डी जे वालों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डी जे वालों को निदेषित किया गया कि दूर्गापूजा के अवसर पर डी जे का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। लाउडस्पीकर का उपयोग रात 10ः00 बजे अपराह्न से सुबह 06ः00 बजे पूर्वाह्न तक विभागीय निदेशानुसार निषिद्ध है।   अगर किसी भी आयोजक द्वारा डी जे का प्रयोग किया जाता है तो डी जे वालों को पहचान कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी को पूजा की हार्दिक बधाई देते हुए पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने को कहा गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक मो कासिम उप विकास आयुक्त रविंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन जिला पंचायती राज पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

बिहार की डॉ. नम्रता आनंद को नागपुर में मिला ऑरेंज सिटी आईकॉन अवार्ड

अरवल। राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक और समाजसेवी डॉ नम्रता आनंद को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये ऑरेंज सिटी आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।   महिमा बहउद्देशीय सामाजिक संस्था,नागपुर ने वसंतराव नाइक सभागृह,धरमपेठ नागपुर में ऑरेंज सिटी आईकॉन अवार्ड का आयोजन किया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।   डॉ नम्रता आनंद को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये ऑरेंज सिटी आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।डा. नम्रता आनंद को यह सम्मान गौ सेवा आयोग महाराष्ट्र के अध्यक्ष शेखर मुन्द्रा ने दिया।उन्हें मोमेंटो, सटिफिकेट और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।डॉ नम्रता आनंद ने इस सम्मान के लिये महिमा बहउद्देशीय सामाजिक संस्था की संसथापक अध्यक्ष शीतल अमित पाटिल का शुक्रिया अदा किया है।   इस अवसर पर डॉ नम्रता आनंद ने कहा, जीवन में समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाजसेवा के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए। जीवन में संस्कारों का बड़ा महत्व है। ऐसा ही एक संस्कार है समाजसेवा का भाव। निस्वार्थ भाव से यथासंभव जरूरतमंद की मदद और समाजसेवा करना हमारे संस्कारों की पहचान कराता है। हमारा कर्तव्य बनता है कि सच्चे दिल से समाज की सेवा करें। हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके।   जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। हमारा कर्तव्य बनता है कि सच्चे दिल से समाज की सेवा करें।सच्चे हृदय से की गयी समाज सेवा ही इस देश एवं इस पूरे संसार का कल्याण कर सकती है। हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है। हम तन-मन धन सभी तरह से समाज की सेवा कर सकते है।   उल्लेखनीय है कि डॉ नम्रता आनंद को केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया। वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया।   वर्ष 2020 में नम्रता आनंद ने कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला की स्थापना की। संस्कारशाला के माध्यम से गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का नि.शुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।

अरवल जिले में अभी तक कुल 35 मामले डेंगू के पाए गए

अरवल। जिला प्रशासन अरवल द्वारा जनहित में जारी- डेंगू बीमारी वर्षा के पानी एवं अन्य जलजमाव से उत्पन्न मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। डेंगू बीमारी भी उन्हीं में से एक है, जो बहुत ही खतरनाक एवं जानलेवा मच्छर जमे हुए साफ पानी में भी उत्पन्न होते हैं।   यह मच्छर ज्यादा पुराने पानी में नहीं बल्कि तीन-चार दिन तक एक स्थान पर रखे पानी में भी पनपता है। अभी मॉनसून का समय चल रहा है, जिस कारण इसके फैलने की संभावना ज्यादा है। हाल के रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अभी डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो बहुत ही चिंताजनक है।   अरवल जिले में अभी तक कुल 35 मामले डेंगू के पाए गए है, जिसमें तीन मामलें अन्य जिलों से संबंधित है। ऐसे में हमें खुद को सतर्क, सावधान रखकर इस जानलेवा बीमारी के प्रकोप में आने से बचा जा सकता है। ये मच्छर रात में काटने के बजाय दिन में भी काटते हैं। ऐसे में रात से ज्यादा सुबह इन मच्छरों से बचना आवश्यक है। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने एवं आसपास जहाँ भी जल जमाव हो वहाँ कीटनाशी दवाओं या केमिकल का छिड़काव करें, घर को साफ सुथरा एवं हवादार बनाए रखें।   अभी तक रिपोर्ट के अनुसार जिले में चार व्यक्ति संक्रमित पाया गया है जिसका सफलता पूर्वक इलाज कर डिस्चार्य कर दिया गया। नगर परिषद अरवल व नगर पंचायत कुर्था में डेंगू से बचाव हेतु फॉगिंग नियमित रूप से कराई जा रही है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 22 स्थानों पर फॉगिंग की गई है एवं नगर पंचायत व परिषद द्वारा 08 स्थानों पर फॉगिंग का कार्य किया गया है। जिले के स्वास्थ्य केन्द्र एवं सदर अस्पताल अरवल में 52 जाँच किट, एक फॉगिंग मषीन, 26 बेड एवं मच्छरदानी इसके रोकथाम के लिए वर्तमान में मौजूद हैं।

किसान नेता की गुहार – डीएम मैडम नगला अमृत सरोवर को देखें

अरवल। किंजर पंचायत मुख्यालय में जिला प्रशासन की ओर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार गत चार अक्टूबर को पुनपुन नदी तट पर होना था इस कार्यक्रम के लिए काफी पंडाल काउंटर आदि भी युद्ध स्तर पर बनाए गए थे लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासनिक स्तर पर ही रद्द करने का फैसला ले लिया गया ।   लेकिन इस कार्यक्रम के अवसर पर इलाके के कई लोग अपनी और सार्वजनिक समस्या को लेकर डीएम मैडम को लिखित शिकायत देने वाले थे जो लोग फिलहाल तो काफी निराश हो गए हैं लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि पुनः डीएम मैडम इस इलाके में इस कार्यक्रम का आयोजन कराएंगी और उसमें हम लोग अपनी बातें को सीधे-सीधे लिखित तौर पर उनके पास पहुंचाएंगे।   इस संबंध में किंजर इलाके के किसान नेता गोरख सिंह का कहना है की जिला अधिकारी मैडम एक बार नगला किंजर में लाखों रुपए की लागत से बना अमृत सरोवर का अवलोकन कर ले इस तालाब के निर्माण के वक्त यह बताया गया था कि इससे नगला किंजर आदि गांव के पशुपालकों को काफी फायदा होगा इलाके के बुजुर्ग इसी तालाब के किनारे किनारे सुबह सवेरे पैदल टहलकर अपना सेहत ठीक करेंगे।    लेकिन आज इस बरसात के मौसम में भी अमृत सरोवर का हालात देखकर रोना आ जाता है इस तालाब में मानव तो दूर पशु भी स्नान नहीं कर सकते हैं उसका जल ग्रहण नहीं कर सकते हैं किसान नेता ने कहा कि सरोवर के पास लगाया गया एक भी पौधा आज तक विकसित नहीं हो पाया इसका कारण क्या है।

किंजर सरकारी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं

अरवल । किंजर ग्राम स्थित एनएच 110 पथ पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है लगभग दस वर्षों पूर्व यह सरकारी अस्पताल हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में भी उत्क्रमित कर दिया गया है यहां प्रतिदिन सैकड़ो रोगी न केवल किंजर इलाके के गांव से आते हैं।   बल्कि पटना जिले के पालीगंज प्रखंड एवं जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के अनेकों गांव से आते हैं इसके अलावा एनएच 110 एवं एसएच 69 पथ पर ऑटो या बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होता है तो उसे उठाकर स्थानीय पुलिस या पब्लिक सीधे इसी अस्पताल में फर्स्ट एड के लिए लाती है लेकिन सबसे बड़ी समस्या यहां यह है कि इस अस्पताल में एक्स-रे मशीन ही उपलब्ध नहीं है जिसके चलते दुर्घटनाग्रस्त रोगी को करपी या अरवल ले जाना पड़ता है।      जबकि आज से सात आठ वर्षो पूर्व एक्स-रे मशीन लगा हुआ था लेकिन उस वक्त एमबीबीएस कोई चिकित्सक पदस्थापित नहीं थे जिसके चलते एक्स-रे वाले संवेदक को घाटे का सौदा हो रहा था जिसके चलते वे अपना एक्स-रे प्लांट लेकर चले गए तभी से यहां फिर एक्स-रे प्लांट नहीं लगाया गया।   इस संबंध में शिक्षाविद डॉक्टर कमल विश्वकर्मा प्रोफेसर नरेंद्र सिंह चुन्नू प्रोफेसर मनोज शर्मा का कहना है की जिला प्रशासन किंजर सरकारी अस्पताल में एक्स-रे प्लांट लगाने की व्यवस्था करें ताकि इलाके के गरीब गुरवा मजदूरों किसानों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके उन्हें मात्र एक्स-रे कराने के लिए कुर्था करपी अरवल या जहानाबाद नहीं जाना पड़े।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर इन्दु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज में पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।   डॉ अजय कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामधनी बाबू एक कुशल, मृदुभाषी, कर्तव्यनिष्ठ एवं इमानदार व्यक्तित्व के धनी थे। इस महाविद्यालय में शासी निकाय के तीन वर्षो तक वे अध्यक्ष भी थे, उनके नेतृत्व में महाविद्यालय का काफी विकास हुआ। वे एक कुशल प्रशासक भी थे।   महाविद्यालय के अध्यक्ष रहते हुए महाविद्यालय के हर छोटी-बड़ी समस्याओं को बड़े ही सहजता एवं सहृदयता से सुलझाते थे।   रामधनी बाबू का निधन बिहार प्रदेश के राजनीतिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षत्ति है। दिवंगत आत्मा के शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारीगण एवं छात्राओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।   शोक सभा में डॉ बिनोद कुमार सिंह प्रधानाचार्य, डॉ उमेश्वर प्रसाद सिंह उपप्राचार्य, शशि रंजन कुमार प्राचार्य इन्टर खंड, प्रो इंदल सिंह, प्रो दिवाकर पांडेय, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ अरविन्द पाण्डेय, डॉ हरेंद्र सिंह, प्रो जगदीश शर्मा, डॉ नीरजा सिंह, प्रो उमेश सिंह, प्रो अनिल सिंह, रामाकांत सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अजय सिन्हा सतेन्द्र सिंह, असगर आलम, राजेन्द्र प्रसाद, एवं छात्राएं अनुप्रिया, शोभा, अंकिता एवं अन्य उपस्थित थे।   शोक सभा के पश्चात महाविद्यालय में पठन पाठन एवं कार्यलय बन्द कर दिया गया जबकि स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा यथावत जलता रहा।