Bakwas News

घर से चोरी करने वाले तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार

चुटिया रोहतास । 21 अक्टूबर 2023 को हदन मेहता, पे०- डोमन मेहता, सा० – चुटिया, थाना-चुटिया, जिला-रोहतास के घर में चोरी कर लिया गाया था। इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर चुटिया थाना में कांड दर्ज किया गया था। इसी क्रम रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी चुटिया थानान्तर्गत तिलोखर गॉव एवं चुटिया गाँव में छिपा हुआ है।   इस सूचना का सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान अप्राथमिकी अभियुक्त टुन्नु चौधरी, पे० – प्रेमचन्द्र चौधरी, अनोज कुo मेहता, पे०-अखिलेश मेहता, दोनों सा०-तिलोखर, राजु कुमार, पे० – स्व0 कामेश्वर उरॉव सा० – चुटिया, सभी थाना-चुटिया, जिला-रोहतास को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं।

गाली गलौज एवं मारपीट कर घायल करने वाले दो प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

काराकाट/रोहतास । 04 जून 2023 को अभिषेक सिंह, पिता- स्व० लाल मुनी सिंह, ग्राम–कौपा, थाना-काराकाट, जिला-रोहतास को कुछ व्यक्तियों के द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली – ग्लौज / मार-पीट कर घायल कर दिया गया था। इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर काराकाट थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं।   कांड में शामिल अपराधकर्मियों के त्वरित गिरफ्तारी हेतु काराकाट थानाध्यक्ष, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों द्वारा छापेमारी किया जा रहा था, इसी दौरान रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी काराकाट थाना क्षेत्र के कौपा गाँव में छिपा हुआ है। इस सूचना के सत्यापनएवं छापेमारी के दौरान प्राथमिकी अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह, पिता – नन्द सिंह, हीरालाल सिंह, पिता – रामलखी सिंह दोनों ग्राम- कौपा, थाना-कारामकाट, जिला-रोहतास को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अपराधकर्मी के द्वारा इस काण्ड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया है तथा काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

13.400 लीटर देसी शराब, दो मोटरसाइकिल सहित चार धंधेबाज गिरफ्तार!

दरिहट/रोहतास: दरिहट थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत को गुप्त सूचना मिली कि दरिहट बाजार से शेरपुर, अकोढ़ी गोला जाने वाले रास्ते से मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन किया जा रहा है, सूचना के सत्यापन एवं छापेमारी करते हुए दरिहट थाना की पुलिस ने दरिहट ब्रह्म बाबा के मंदिर के पास से 13.400 लीटर ब्लू लाइन देसी मसालेदार शराब,बजाज प्लैटिना एवं होंडा एसपी मोटरसाइकिल सहित चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाना लाया ।   विशेष जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत ने बताया कि हिमांशु कुमार पिता रामबली प्रसाद, चंदन कुमार पिता स्वर्गीय विजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार पिता स्वर्गीय मुखलाल साह तीनों ग्राम+थाना दरिहट, अरविंद कुमार पिता दिनेश सिंह, ग्राम शंकरपुर थाना अकोढ़ी गोला ,जिला रोहतास के विरुद्ध बिहार मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया एवं दिन शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। वहीं जप्त मोटरसाइकिल के इंजन एवं चेसिस नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं।

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में परिक्रमा करने के लिए भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

अकोढ़ी गोला प्रखंड क्षेत्र के मुड़ियार पंचायत अंतर्गत नावाडीह में तपो मुर्ति संत श्री सुंदर राज यति यतिराज महाराज के सानिध्य में चल रहे चातुर्मासय व्रतोपरांत विश्व कल्याणार्थ 1008 अष्टोत्तर सहस्त्रामक अति लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं अखिल भारतीय धर्म सम्मेलन में यज्ञ के तीसरे दिन वृहस्पतिवार को यज्ञमंडप का परिक्रमा करने के लिए भक्तों का जनसैलाब आस पास के इलाके सहित दुर दराज से चलकर भक्त गण यज्ञ स्थल पर पहुंचे।   जहां हजारों की संख्या में धर्मानुरागी महिला एवं पुरुष यज्ञ भगवान की परिक्रमा किए। बक्सर से चलकर यज्ञ स्थल पर आए संत श्री कृष्ण नंद स्वामी जी महाराज ने कथा पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को श्री भागवत कथा का श्रवण कराए, तथा अन्य संत महात्मा द्वारा प्रति दिन सुबह 10 बजे से संध्या 06 बजे तक भक्तगण को भक्ति रूपी सागर में डुबकी लगवाते हुए कथा का रसपान कराया जा रहा हैं।   रात्रि में भक्ति जागरण प्रति दिन अलग-अलग नामचीन कलाकार द्वारा किया जा रहा हैं। यज्ञ स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सैकड़ो कार्य कर्ता सहित अकोढ़ी गोला थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष बल तैनात रहें।   यज्ञ समिति के द्वारा कुण्ड लिए भक्त एवं संत महात्मा के लिए फलाहार तथा अन्य हजारों भक्तों के लिए भोजन,पेयजल, स्नान घर, बैठने एवं विश्राम करने की समुचित व्यवस्था किया गया हैं।   यज्ञ समिति के अध्यक्ष लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह बक्सर प्रभारी एवं यज्ञ समिति के सदस्य दिन रात कड़ी मेहनत कर यज्ञ को सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभा रहे हैं।

भागवत कथा का श्रवन से केवल आध्यात्मिक ही नहीं वैज्ञानिक तत्वों का भी होता है ज्ञान

अरवल । करपी प्रखंड के केयाल गांव में विगत 29 अक्टूबर से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा से आनंदित हो रहे हैं । कथावाचक प्रकांड विद्वान कथावाचक पंडित हरेरामाचार्य जी ने कहा कि इस धरा धाम पर जब जब अत्याचारियों का साम्राज्य फैला है उसको समाप्त करने के लिए भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर वैसे लोगों का जीवन लीला खत्म करते हैं!   हिरणकश्यपु राजा बलि धुंधकारी इत्यादि प्रसंग का जिक्र करते हुए पंडित हरेरामाचार्य ने कहा कि वेद शास्त्र के महान ज्ञाता सुखदेव मुनि ने राजा परीक्षित को जीवन की सत्यता इन्हीं कथाओं के माध्यम से अवगत कराया और अंततः सुखदेव मुनि ने श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से समाज के वैसे लोग जो एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं।   पवित्र जीवन जीने का रास्ता बताया! उपस्थित सैकङों लोगों को पंडित हरेरामाचार्य ने कहा कि आप श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण अवश्य करें क्योंकि सिर्फ यह आध्यात्मिक ही नहीं है बल्कि वैज्ञानिक तत्व भी इसके अंदर अन्य प्रसंग में मिलते हैं कथा में मुख्य श्रोता के रूप में वेंकटेश शर्मा सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल है।   आगामी 4 नवंबर को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह की पूर्णाहुति होगी इस कथा में क्षेत्र के धर्म अनुरागी लोग शामिल हो रहे है श्रीमद् भागवत कथा का पारायण पाठ पंडित मनीष कुमार के द्वारा किया जाता है वहीं अन्य ग्रामीणों के द्वारा भजन कीर्तन में सहयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के नवयुवकों को श्रीमदभागवत का श्रवण जरूर करना चाहिए जिससे की उनके जीवन मे सही बदलाव हो सके।

नवनियुक्त प्रकोष्ठ संयोजक को संगठन की मजबूती के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचने का किया आह्वान

अरवल । भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के द्वारा जिला प्रकोष्ठ संयोजक की घोषणा किया गया। इसके तहत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का दायित्व प्रो. प्रेम कुमार चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के दायित्व डाॅ.ओम प्रकाश मिश्रा को नियुक्त किया गया।   इस घोषणा के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने नव मनोनित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ उज्ज्वल भविष्य का कामना किया जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने नवनियुक प्रकोष्ठ संयोजको को संगठन की मजबूती और केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान की। सभी ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प लिया।   वहीं उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ गौरव और महिला सशक्तीकरण, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना, ट्रिपल तलाक उन्मूलन अधिनियम, कोरोना राहत, मुफ्त टीकाकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महिला सुरक्षा एवं अधिकार, आजादी का अमृत महोत्सव, पोषण अभियान, भारतीय सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के विश्व में बढ़ रह जलवा को सभी के बीच रखें और संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने में मदद करें । मनोनीत प्रकोष्ठ संयोजक को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प को आम अवाम अपना विजन बनाएं, प्रत्येक गांव के ग्रामीण को इस विजन से कार्यकर्ता कराए अवगत -राजू तिवारी

अरवल । लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी के नेतृत्व में बिहार फर्स्ट — बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा के तहत ज़िला के संगठन का समीक्षा बैठक ज़िला मुख्यालय के अमृत होटल में की गई । समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने किया ।   समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी ने कहा कि बिहार फर्स्ट — बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा को आम – अवाम अपना विजन बनाएं , इसके लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी । प्रत्येक गांव के ग्रामीण को इस विजन से अवगत कराएं , ताकि पार्टी के सुप्रीमो सांसद चिराग पासवान के इस छेड़ी गई मुहिम को पूरा बल मिल सके । सांसद चिराग पासवान ने बिहार के युवाओं के भविष्य शिक्षा , रोजगार एवं स्वास्थ्य की ब्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस विजन को तैयार किया गया है , इसे साकार करने के लिए पूरा बिहार भ्रमण कर रहा हूं ।   बिहार में बिहार फर्स्ट — बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा दो तीन माह से चल रहा है । आज संकल्प यात्रा कार्यक्रम अरवल में हुआ। सभी जगह पर हमारे पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। अरवल के तमाम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रखंड से लेकर पंचायत अध्यक्षों से रूबरू हुआ हूं । इस बीच उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार ने रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के नाम पर बिहारी के साथ खिलवाड़ किया है ।   लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ नेता सुनील यादव के तरफ से ज़िला प्रवक्ता रविन्द्र कनौजिया एवं ज़िला सचिव नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को चांदी के मुकुट , अंगवस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किए । मंच संचालन ज़िला संगठन मंत्री रमेश रजक ने किया ।   इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री इंजीनियर रबिन्द्र सिंह , युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय , अनुसूचित जाति / जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान , ज़िला संगठन प्रभारी रानी कुमारी , महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान , पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी , आई0 टी0 सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित रानू , लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, सुधीर कुमार शाहिल प्रवीण , सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष , पंचायत अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।  

नेवारी लदा पिकअप वाहन पलटा, बाल बाल बचे चालक

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित पिंजरावा पंचायत अंतर्गत मानेपाकड़ गांव के वार्ड संख्या चार में नेवारी लदे पिकअप वाहन पलट गई जिसमें चालक सहित अन्य लोग बाल बाल बच गए।   मिली जानकारी के अनुसार पिंजरावा गांव के वार्ड संख्या चार से ब्यापारी नेवारी खरीदकर पटना की ओर ले जा रहा था कि गांव में ही सड़क पर कीचड़ लगे रहने के कारण सड़क में गड्ढा रहने के कारण पिकअप वाहन का पहिया फंस गया जिसके बाद टोकन कर खींचने के लिए ट्रैक्टर मंगवाया गया जिससे टोकन कर पिकअप वाहन को खींचा जा रहा था लेकिन पिकअप पर ओवर लोड नेवारी लदे रहने के कारण ट्रैक्टर से खींचने के दौरान वाहन अनियंत्रित होने से पलट गई गनीमत रही कि चालक सहित अन्य लोग किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली नहीं तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। पिकअप वाहन पलटने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शिक्षक विद्यालय के बच्चों को प्रभावपूर्ण तरीके के साथ स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे – प्रभारी मंत्री

अरवल । इंडोर स्टेडियम अरवल में बिहार लोक सेवा आयोग विज्ञापन संख्या 26/ 2023 में विद्यालय अध्यापकों के चयनित अभ्यर्थियों को कॉन्सिलिंग के पश्चात औपबंधिक नियुक्ति पत्र मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री जिला अरवल तेज प्रताप यादव के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।   कार्यक्रम के मौके पर जिले के विद्यालयों के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री को पौधा देकर स्वागत किया गया तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया   मौके पर प्रभारी मंत्री अरवल तेज प्रताप यादव द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 1143 नवनियुक्त शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। साथ ही उनके कर कमलों द्वारा 22- नवनियुक्त शिक्षकों को औपबंधिक प्रमाण पत्र के साथ पौधा प्रदान किया गया।   वितरण करने के पूर्व विद्यालय अध्यापकों का नाम संदेश में प्रभारी मंत्री के द्वारा यह अपील की गई कि सभी शिक्षक विद्यालय में जाये और प्रभावपूर्ण तरीके के साथ विद्यालय के बच्चों को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें। भविष्य में और भी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी तथा बिहार शिक्षा के क्षेत्र में नम्बर एक स्थान पर होगा। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि शिक्षक के साथ-साथ अन्य विभाग में भी इसी तरह से वृहत रूप में नियुक्तियां की जायेगी और बिहार के युवकों को सरकार के वादे के अनुसार इसका लाभ जरूर मिले।   मिलेगा। इस क्रम में सदस्य बिहार विधान परिषद प्रो० श्री रामबली सिंह एवं जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा भी नवनियुक्त विद्यालय अध्यापकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्य बिहार विधान परिषद, प्रो० श्री रामबली सिंह के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बिहार को अग्रणी बताते हुए शिक्षा और शिक्षकों के बीच बेहतर संबंध के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।   जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा बताया गया कि विद्यालयों के निरीक्षण से विद्यालय में जो भौतिक सुविधाओं का अभाव दिख रहा था वो धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है और भविष्य में सरकारी विद्यालयों की स्थिति और बेहतर हो जायेगी। शिक्षा और शिक्षकों के बीच आपसी प्रेम के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भविष्य में सरकारी विद्यालय की स्थिति निजी विद्यालययो से अच्छी हो जायेगी। जिला पदाधिकारी द्वारा अपने अभिभाषण में यह भरोसा जताया गया कि शिक्षकों की नियुक्ति होने से बच्चों के लिए एक नया सवेरा का आगमन होगा तथा उनका भविष्य उज्जवल होगा।   उनके द्वारा यह भी बताया गया कि विद्यालय केवल पठन पाठन तक ही सीमित नहीं होता है अपितु यह व्यक्ति को बेहतर इंसान भी बनाता है। उनके द्वारा शिक्षकों से यह अपेक्षा की गई कि ये इस कार्य को कुशलता पूर्वक करेंगे। समारोह में पुलिस अधीक्षक अरवल जिला वन पदाधिकारी (औरंगाबाद प्रमंडल) जिले के सभी पदाधिकारी के साथ नवनियुक्त शिक्षक एवं अन्य मौजूद थे।

चयनित नवनियुक्त शिक्षकों को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पटना किया रवाना

अरवल। बिहार लोक सेवा आयोग विज्ञापन संख्या 26/ 23 में अरवल जिले से चयनित नवनियुक्त शिक्षकों को गाँधी मैदान पटना में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भाग लेने के लिए एवं अपना औपबंधिक नियुक्ति पत्र ग्रहण करने के लिए प्रातः 08:30 बजे जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर गाँधी मैदान पटना के लिए भेजा गया।   मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य के सभी जिले से पटना के गाँधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त शिक्षक अपना नियुक्ति पत्र ग्रहण करेंगे। इस क्रम में अरवल जिले के नवनियुक्त शिक्षकों की भागीदारी होगी एवं मुख्यमंत्री के कर कमलों के द्वारा इन्हें भी नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। लगभग 05 गाड़ियों में 200 की संख्या में नवनियुक्त शिक्षकों को गाँधी मैदान पटना के लिए रवाना किया गया।