Bakwas News

अरवल डीएम एसपी ने जनता का दिल जीत लिया, मूर्ति विसर्जन शांति ढंग से संपन्न

अरवल में दूर्गा पूजा के अवसर पर अरवल जिले में पुलिस और प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ा गया। जिसे दोनों समुदाय के बीच कई वर्षों से नफरत को मोहब्बत में तब्दील कर दिया , जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम और तेज तर्रार जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा तथा अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, सदर थाना अध्यक्ष अवधेश सिंह विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर के जनता से मिल कर होने वाले समस्या को दूर किया बाकि जानता से बात कर कि जनता से सलाह लेकर असामाजिक तत्व पर नजर रखा प्रशासन और पुलिस की जनता कि दूरी को करीब लाने का काम किया।

 

दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष सचिन एवं सदस्य और भक्तों का दिल जीत लिया जिससे जनता ने जिला प्रशासन और पुलिस के लाज रखने की संकल्प लिया। संकल्प लेने के बाद दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सचिन एवं सदस्य असामाजिक तत्व पर खुद नजर रखने लगे और जिला प्रशासन एवं पुलिस को भरपूर सहयोग किया जिस के कारण जिला में शांति ढंग से दुर्गा पूजा का जुलूस संपन्न हुआ।

 

बताते चले कि जिला प्रशासन के द्वारा वर्ष 2017 के बाद शाही मोहल्ला में सरकारी मंच बनाया जाता था जिससे जिला प्रशासन मंच से दुर्गा पूजा में दोनों समुदाय को मंच से कंट्रोल करते थे एवं सुरक्षा को देखते शाही मोहल्ला के सभी के घर के ऊपर छत पर पुलिस बल को तैनात किया जाता था।

 

इस बार ना सरकारी मंच बनाया गया और ना ही सभी के घर के ऊपर छत पर सुरक्षा बल को तैनात किया गया। अपने आप में जिला प्रशासन और पुलिस में बहुत बड़ी उपलब्धि दिखाई है।

 

जिस से अरवल जिला के दोनों समुदाय के जनता जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थाना अध्यक्ष एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी कि तारीफ कर रहे हैं।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment