जीवन मूल्यों के निर्धारण में, परिवार की अहम भूमिका होती है। इसके बाद शैक्षणिक संस्थान एवं समाज भी मूल्यों के निर्धारण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मूल्यों के विकास में मां प्रथम गुरु होती है, इसलिए कहा गया है कि परिवार समाज का प्रथम पाठशाला है, उपरोक्त बातें अंजाबित सिंह महाविद में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में आयोजन सचिव एवं वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कन्हैया सिंह ने कही। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा किया गया, जिसमें इतिहास विभाग ने सह आयोजक की भूमिका निभाई। सेमिनार का मुख्य विषय मूल्यों पर आधारित शिक्षा, शिक्षक और समाज था। सेमिनार सभा का उदघाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुधांशु शेखर भास्करम, सेमिनार के संयोजक डॉ परवेज अहमद आयोजक सचिव डॉ कन्हैया सिंह वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र सिंह, नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ अमरेन्द्र कुमार मिश्रा , मुख्य वक्ता संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डॉ सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद सभी अतिथियों को शाल और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत बिहार प्रार्थना से की गई। सेमिनार के संयोजक डॉ परवेज अहमद ने, स्वागत भाषण किया। संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राध्यापक डॉ सुशील कुमार सिंह ने सेमिनार के मुख्य विषय मूल्यों पर आधारित शिक्षा शिक्षक और समाज के ऊपर, सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मूल्यों पर आधारित शिक्षा समय की मांग है जो सभी के लिए जरूरी है। मूल्य आधारित जीवन शैली में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और जीवन सरल सुगम और सहज हो जाता है। वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र सिंह ने अपने उद्भेदन में कहा कि मूल्य आधारित शिक्षा में शिक्षक की अहम भूमिका हैऔर शिक्षक को हमेशा रोल मॉडल के रूप में रहना चाहिए। डॉ अमरेन्द्र कुमार मिश्रा ने भी मूल्यों पर आधारित शिक्षा पर प्रकाश डाला।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुधांशु शेखर भास्करम ने अपने अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि अंजाबित सिंह महाविद्यालय भी, प्रगति के पथ पर अग्रसर है। डॉ फजल अहमद इतिहास विभाग सह संयोजक ने धन्यवाद ज्ञापन किया इसके बाद तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। पहले दिन के तकनीक सत्र के चेयरपर्सन डॉ संतोष कुमार सिंह और डॉ अखलाख अहमद थे जिन्होंने इस सत्र का संचालन किया। पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग बीस शोधार्थियों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। सेमिनार के दूसरे दिन मंच पर अतिथि के रूप में इंदु तपेश्वर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह थे। तकनीकी सत्र का संचालन डॉ राजेश कुमार एवं डॉ सरोज राम ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे दिन भी तीस शोधार्थियों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। सेमिनार को अरुण कुमार सिंह एवं मदन कुमार वैश्य ने भी संबोधित किया। दो दिवसीय सेमिनार के आयोजन में डॉ शशि भूषण सहायक प्राध्यापक वनस्पति vigyan विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनके माध्यम से ICT का प्रबंधन हो सका। कार्यक्रम में डॉ सरिता कुमारी, डॉ आर के पाण्डे, श्री राजीव रंजन, डॉ अनिल कुमार, डॉ अमजद अली, डॉ गजाला शाहीन, मुनमुन चौधरी, मेघा, राजीव, सुकेश्वर सिंह उपस्थित थे। दो दिवसीय सेमिनार में मंच का संचालन आयोजक सचिव डॉ कन्हैया सिंह ने किया।