Bakwas News

मंत्री ने किया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण दर्जन भर प्रचार रथ को झंडी दिखा किया रवाना

 

आगामी 30 मई को बिक्रमगंज में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बिहार सरकार के मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी संजय सरावगी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर मंत्री ने दर्जन भर प्रचार रथ को झंडी दिखा कर कार्यक्रम स्थल से रवाना किया। संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम बिक्रमगंज की धरती पर ऐतिहासिक होगा। सिंदूर ऑपरेशन के सफलता के बाद लोगों में मोदी को सुनने के लिए उत्साह है, जो क्षेत्र की जनता में दिख रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डा. मनीष रंजन, जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा, विवेक सिंह, बलिराम मिश्रा, अखिलेश सिंह, नवीन चंद्र साह, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन वैश्य, अखिलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, गौतम तिवारी, ललित मोहन सिंह, सुरेश गुप्ता, अजीत सिंह, सरत चंद्र संतोष, नगर अध्यक्ष विनोद पासवान, नागेश्वर कुशवाहा, नगर महामंत्री अमर सिंह सहित कई उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment